ज्ञापन – श्रीफल जैन न्यूज़

नैनागिरि जैन तीर्थ में हुई चोरियों को लेकर पुलिस महानिरीक्षक को सौंपा ज्ञापन : सुरक्षा बढ़ाने और त्वरित कार्रवाई का मिला आश्वासन
रेशंदीगिरि नैनागिरि जैन तीर्थ में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सागर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। पुलिस महानिरीक्षक ने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया। पढ़िए श्रीफल साथी रत्नेश जैन रागी की यह रिपोर्ट।

सागर। छतरपुर जिले के बकस्वाहा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध रेशंदीगिरि नैनागिरि जैन तीर्थ में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर शुक्रवार, 10 जुलाई को विभिन्न राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं क्षेत्रीय संगठनों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने सागर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथलेश कुमार शुक्ला से भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

ज्ञापन में 6-7 जुलाई की रात्रि महावीर सरोवर स्थित समवशरण जिनालय मंदिर का दानपात्र काटकर दानराशि चोरी किए जाने की घटना सहित पूर्व में हुई अन्य चोरी की वारदातों का उल्लेख करते हुए गहरी चिंता व्यक्त की गई।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने विशेष पुलिस दल गठित कर सभी मामलों की प्रभावी जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई, नैनागिरि तीर्थ की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, नैनागिरि पुलिस चौकी को थाना में उन्नत करने तथा पर्याप्त पुलिस बल की स्थायी तैनाती की मांग की।

पुलिस महानिरीक्षक ने दिया आश्वासन

पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथलेश कुमार शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक से जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने दो आरक्षकों की तत्काल तैनाती, चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे तथा सुरक्षा संबंधी मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया।

विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि रहे उपस्थित

ज्ञापन सौंपने वालों में संतोष घड़ी, संतोष बैटरी, पूर्व विधायक सुनील जैन, महेश विलहरा, मुकेश ढाना, संदीप बहेरिया, देवेन्द्र लुहारी, जयकुमार, राजकुमार पडेले, संजय शास्त्री, पंकज सिंघई, अशोक पिडरुवा, सुनील पड़वार, एडवोकेट अशोक फुसकेले, एडवोकेट श्रेणिक जैन, रमेश सेठ, इंजीनियर प्रासुक, इंजीनियर सजल, इंजीनियर अंशुल, अमित चौधरी, रविकांत, अंकुर, विपिन, भरत बकस्वाहा, प्रदीप, विशेष लुहारी, अरविन्द कोठा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

तीर्थ सुरक्षा को लेकर समाज की अपेक्षा

प्रतिनिधियों ने कहा कि नैनागिरि जैसे ऐतिहासिक एवं आस्था के केंद्र तीर्थ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मेनका गांधी के पिच्छिका संबंधी बयान का विरोध : राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम जयपुर में सौंपा गया ज्ञापन
जैन संतों की पिच्छिका को लेकर मेनका गांधी द्वारा दिए गए कथित आधारहीन एवं आपत्तिजनक बयान के विरोध में सकल जैन समाज जयपुर ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कानूनी कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग की। पढ़िए श्रीफल साथी इंदौर ब्यूरो की यह रिपोर्ट।

जयपुर। जैन संतों की पवित्र पिच्छिका के संबंध में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता मेनका गांधी द्वारा दिए गए कथित बयान को लेकर जयपुर में जैन समाज ने तीव्र विरोध दर्ज कराया। सकल जैन समाज जयपुर के तत्वावधान में राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम संभागीय आयुक्त वी. सरवण कुमार तथा जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक को ज्ञापन सौंपते हुए बयान वापस लेने एवं बिना शर्त सार्वजनिक क्षमा याचना की मांग की गई।

विभिन्न संस्थाओं ने जताया विरोध

ज्ञापन सौंपने के दौरान राजस्थान जैन सभा जयपुर के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, अतिशय क्षेत्र पदमपुरा के मानद मंत्री एडवोकेट हेमंत सोगानी, राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन, श्री धर्म जागृति संस्थान राजस्थान के अध्यक्ष पदम चन्द बिलाला सहित अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

समाज ने बताया आधारहीन और भ्रामक

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में जैन संतों की पिच्छिका के संबंध में प्रस्तुत तथ्यों का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि जैन धर्म अहिंसा का सर्वोच्च उपासक है तथा किसी भी जीव की हिंसा की कल्पना भी उसके सिद्धांतों के विपरीत है

पिच्छिका निर्माण को लेकर दी जानकारी

राजस्थान जैन सभा के महामंत्री मनीष बैद एवं अन्य वक्ताओं ने कहा कि दिगंबर जैन संतों द्वारा उपयोग की जाने वाली पिच्छिका किसी भी मोर की हत्या करके नहीं बनाई जाती, बल्कि प्राकृतिक रूप से झड़े हुए मोर पंखों को एकत्रित कर तैयार की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाकर जैन समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा रहा है।

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि संबंधित वीडियो को शीघ्र नहीं हटाया गया तथा सार्वजनिक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो आईटी एक्ट एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने से संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जैन संतों की चर्या एवं मर्यादा पर आधारहीन आरोप किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील

वक्ताओं ने कहा कि किसी भी धर्म अथवा उसकी परंपराओं पर बिना तथ्य के टिप्पणी करना सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं है। उन्होंने सभी समाजजनों से संगठित रहकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का आह्वान किया।

आगे की रणनीति

जैन समाज ने मेनका गांधी से बिना शर्त अपना बयान वापस लेने तथा जैन संत समाज से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगने की मांग दोहराई। साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने की घोषणा की गई।

पिच्छी और मोर पंख विवाद-अहिंसा धर्म के अनुयायियों की पीड़ा: तथ्यों से समझें पूरी सच्चाई
दिगंबर जैन साधुओं के संयम उपकरण ‘पिच्छी’ को लेकर दिए गए एक बयान के बाद पूरे देश के दिगंबर जैन समाज में गहरा आक्रोश और पीड़ा है। बयान में कहा गया कि पिच्छी बनाने के लिए असंख्य मोरों की हत्या की जाती है। जबकि दिगंबर जैन धर्मावलंबियों का स्पष्ट मत है कि पिच्छी केवल उन मोर पंखों से बनती है जिन्हें मोर स्वयं प्राकृतिक रूप से त्याग देते हैं। इंदौर ब्यूरो से पढ़िए, यह संकलित जानकारी…

इंदौर। दिगंबर जैन साधुओं के संयम उपकरण ‘पिच्छी’ को लेकर दिए गए एक बयान के बाद पूरे देश के दिगंबर जैन समाज में गहरा आक्रोश और पीड़ा है। बयान में कहा गया कि पिच्छी बनाने के लिए असंख्य मोरों की हत्या की जाती है। जबकि दिगंबर जैन धर्मावलंबियों का स्पष्ट मत है कि पिच्छी केवल उन मोर पंखों से बनती है जिन्हें मोर स्वयं प्राकृतिक रूप से त्याग देते हैं। अहिंसा को परम धर्म मानने वाले जैन समाज के लिए हिंसा का आरोप अत्यंत आहत करने वाला है।

क्या है पिच्छी और इसका महत्व?

पिच्छी दिगंबर जैन मुनियों का अपरिहार्य संयम उपकरण है। मुनि इसे जीव-रक्षा के लिए उपयोग करते हैं। चलने-बैठने से पहले भूमि को पिच्छी से साफ किया जाता है ताकि किसी भी सूक्ष्म जीव की हिंसा न हो। यह मुनि के अहिंसा व्रत का प्रतीक है। पिच्छी के बिना मुनि का विहार शास्त्र-सम्मत नहीं माना जाता।

कैसे बनती है पिच्छी? जैन समाज का पक्ष

दिगंबर जैन समाज और धर्मग्रंथों के अनुसार मोर प्रतिवर्ष प्राकृतिक रूप से अपने पंख त्यागते हैं। इन्हीं स्वयमेव गिरे हुए पंखों को एकत्र कर पिच्छी बनाई जाती है। मोर पंख तोड़ना या मोर की हत्या करना जैन धर्म में महापाप है। अहिंसा को सर्वाेच्च मानने वाला साधु हिंसा से बनी वस्तु को छू भी नहीं सकता। समाज का कहना है कि शताब्दियों से यही परंपरा चली आ रही है और इसका वन विभाग और कानून से भी कोई विरोध नहीं रहा, क्योंकि इसमें कोई जीव-हत्या नहीं होती।

संत समाज की प्रतिक्रिया

इस बयान के बाद देशभर के दिगंबर जैन संतों, आचार्यों और मुनिसंघों ने गहरी वेदना व्यक्त की है। संत समाज का कहना है कि अहिंसा के प्रतीक मुनिराजों को हिंसा से जोड़ना पूरे धर्म की मूल भावना पर आघात है। विभिन्न तीर्थ क्षेत्रों और जैन संगठनों से जारी बयानों में कहा गया कि बिना तथ्यों को समझे ऐसी टिप्पणी से लाखों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। संतों ने स्पष्ट किया कि जैन मुनि का पूरा जीवन ही ‘जियो और जीने दो’ के सिद्धांत पर आधारित है। पिच्छी स्वयं जीव-रक्षा का उपकरण है, वह जीव-हत्या का कारण कैसे हो सकती है? समाज ने मांग की है कि तथ्यों को समझकर ही कोई टिप्पणी की जाए। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों श्रुत पंचमी पर आयोजित आनंदोत्सव के अंतिम दिन समापन समारोह में आचार्यश्री सुनीलसागर जी महाराज, अंतर्मना आचार्यश्री प्रसन्नसागर जी महाराज ने भी इस बयान पर गहरी निराशा जाहिर करते हुए खेद व्यक्त किया था और सकल जैन समाज को संयम अपनाने के लिए प्रेरित किया था।

कानूनी और वैज्ञानिक तथ्य

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मोर राष्ट्रीय पक्षी है और उसकी हत्या दंडनीय अपराध है। मोर पंख एकत्र करना तभी वैध है जब वे प्राकृतिक रूप से गिरे हों। पिच्छी निर्माता वर्षों से जंगलों से गिरे हुए पंख ही एकत्र करते हैं। पक्षी विशेषज्ञ भी मानते हैं कि मोर हर साल मोल्टिंग प्रक्रिया में अपने पंख त्यागते हैं।

समाज में आक्रोश, सौहार्द की अपील

इस घटनाक्रम से देशभर में ज्ञापन, मौन जुलूस और विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। दिगंबर जैन समाज के प्रबुद्ध वर्ग का कहना है कि भारत की विविधता में सभी धर्मों का सम्मान जरूरी है। किसी भी धर्म के मूल सिद्धांत पर टिप्पणी से पहले पूरी जानकारी लेना आवश्यक है। जैन समाज ने हमेशा अहिंसा, शाकाहार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। समाज ने शासन-प्रशासन से भी मांग की है कि धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखते हुए सही तथ्य जनता तक पहुंचाए जाएं। अहिंसा ही जैन धर्म का प्राण है। पिच्छी उस अहिंसा की प्रतीक है, न कि हिंसा का साधन।

संतों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई : जैन समाज ने वाहन रैली निकाली, प्रशासन को सौंपे ज्ञापन
जैन संतों पर हो रहे हमलों के साथ वाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लिखें जा रहे अभद्र अमर्यादित, अशोभनीय टिप्पणी से जैन समाज बहुत आहत है। जैन समाज ने सोमवार को सुभाष गंज मैदान से वाहन रैली निकाली। विरोध प्रदर्शन कर ऐसे घृणित लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। अशोकनगर से पढ़िए, यह खबर…

अशोक नगर। जैन संतों पर हो रहे हमलों के साथ वाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लिखें जा रहे अभद्र अमर्यादित, अशोभनीय टिप्पणी से जैन समाज बहुत आहत है। जैन समाज ने सोमवार को सुभाष गंज मैदान से वाहन रैली निकाली। विरोध प्रदर्शन कर ऐसे घ्रणित लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। राजनैतिक चेतना मंच के कार्य अध्यक्ष हुकम काका, कोटा संत सेवा संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रविंद्र पत्रकार भोपाल, नपा अध्यक्ष नीरज मनोरिया, पूर्व विधायक जजपालसिंह जज्जी, जैन समाज अध्यक्ष राकेश कांसल, महामंत्री राकेश अमरोद, कोषाध्यक्ष सुनील अखाई के नेतृत्व में सुभाष गंज मैदान से बाइक रैली निकाली गई। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सभा में बदल गई। जहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम, एडिशनल एसपी गजेंद्रसिंह कंवर, एसडीओपी विवेक शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि कुछ दिग्भ्रमित स्थानीय युवा ऐसी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं, उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए।

दूषित मानसिकता के लोगों पर कठोर कार्रवाई करेंगे- एसपी मिश्रा

इसके पहले एसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि संत किसी एक समाज के नहीं होते। वे राष्ट्र की भावनाओं के प्रतीक हैं। साधु-संतों पर अमर्यादित अभद्र टिप्पणी करने वाले दूषित मानसिकता के लोगो को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस बिना दबाव के पहले ही दिन से कार्रवाई कर रही है। ऐसे लोगो ढूंढ-ढूंढ कर सामने लाएंगे। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कठोर कार्रवाई होगी। संत सेवा संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रविंद्र पत्रकार भोपाल ने कहा कि जिला पुलिस प्रशासन बहुत अच्छा काम कर रहा है। हम आपको फूल भेंट करने आए हैं। जिस तरह से सामाजिक सौहार्द के वातावरण को षड्यंत्र पूर्वक बिगाडने की कोशिश हो रही है। ऐसे में अपराधियों का पकड़ा जाना बहुत जरूरी है।

जरुरत पड़ी तो राष्ट्रीय आंदोलन किया जाएगा

राष्ट्रीय राजनैतिक चेतना मंच के कार्य अध्यक्ष हुकम काका कोटा ने कहा कि इस तरह के घृणित मानसिकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो देशभर में आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा। नपा अध्यक्ष नीरज मनोरिया ने कहा कि घृणित मानसिकता के लोगांे को बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री सिंधिया एवं मुख्यमंत्री के संज्ञान में जब इस मामले को लाया गया तो उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है किसी भी आपराधिक प्रव‌ति वाले लोगों पर जो संतों के खिलाफ लगातार प्रयास कर रहे उन पर कठोर कार्रवाई हो। मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने कहा कि कुछ दिग्भ्रमित अन्य समुदायों के लोगों को पैसे देकर साधु-संतों के खिलाफ अभियान चला रहे लोगों को ढूंढ कर उन पर कार्रवाई जरूरी है। जिससे सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहे।

यह समाजजन मौजूद रहे

ज्ञापन का वाचन महामंत्री राकेश अमरोद और शैलेंद्र श्रागर ने किया। इस दौरान समाज के उपाध्यक्ष अजित बरोदिया, प्रदीप तारई, मंत्री संजीव भारिल्य, मीडिया प्रभारी अरविंद कचनार, ऑडिटर संजय केटी, थूवोनजी अध्यक्ष अशोक जैन टींगू, मिल महामंत्री मनोज भैसरवास, पूर्व महामंत्री विपिन सिंघई, मंत्री शैलेंद्र दद्दा राजेंद्र हलवाई, जैन मिलन के राष्ट्रीय सचिव नरेश भाई, उपाध्यक्ष सुभाष जैन, विनोद मोदी, मनीष बरखेडा़, सुलभ अखाई, राहुल सिंघई सहित अन्य प्रमुख जन विशेष रूप से उपस्थित थे।

साधु-संतों पर अमर्यादित टिप्पणी से भड़का जैन समाज, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग : कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एसपी को सौंपा ज्ञापन, बोले एसपी राजीव मिश्रा- संत पूरे राष्ट्र की धरोहर हैं, दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा
“संतों का सम्मान हमारी संस्कृति की पहचान है।” अशोक नगर में जैन समाज ने साधु-संतों पर सोशल मीडिया पर की गई अमर्यादित टिप्पणियों के विरोध में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। एसपी राजीव मिश्रा ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पढ़िए अशोक नगर से यह विशेष रिपोर्ट

अशोक नगर। साधु-संतों के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित अमर्यादित और घृणित टिप्पणियों को लेकर जैन समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

एसपी ने दिया कार्रवाई का भरोसा

इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने जैन समाज को आश्वस्त करते हुए कहा कि संत किसी एक समाज के नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र की धरोहर होते हैं। उनके विरुद्ध अपमानजनक और अनर्गल बातें लिखना किसी भी सभ्य समाज के लिए स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और कुछ संदिग्धों तक जांच पहुंच चुकी है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुनि पुंगव सुधासागर जी को बनाया गया निशाना

जैन समाज अध्यक्ष राकेश कासंल एवं महामंत्री राकेश अमरोद ने बताया कि संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रमुख शिष्य मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज को लक्ष्य बनाकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणियां की गई हैं।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में 3 जून को अशोक नगर थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। समाज चाहता है कि जांच जल्द पूरी कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए।

समाज विरोधी तत्व चला रहे अभियान

महामंत्री राकेश अमरोद ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से समाज विरोधी तत्व संगठित तरीके से ऐसा माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को आहत करने और समाजों के बीच वैमनस्य फैलाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ उदाहरण प्रस्तुत करने वाली कार्रवाई आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति संतों और धार्मिक आस्थाओं का अपमान करने का साहस न कर सके।

सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का आरोप

जैन समाज के मंत्री विजय धुर्रा ने कहा कि पूरा मामला एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी पहचान और सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि समाज पुलिस जांच पर भरोसा रखता है, लेकिन दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई भी चाहता है ताकि जिले का सामाजिक वातावरण दूषित न हो

सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने की मांग

ज्ञापन में जैन समाज ने व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की मांग की।

समाजजनों ने कहा कि संतों के सम्मान और धार्मिक सौहार्द की रक्षा के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष राकेश कासंल, उपाध्यक्ष प्रदीप तारे, महामंत्री राकेश अमरोद, कोषाध्यक्ष सुनील अखाई, मंत्री शैलेन्द्र श्रागर, मंत्री विजय धुर्रा, सांसद प्रतिनिधि संजीव भारिल्य, मीडिया प्रभारी अरविंद कचनार, विनोद मोदी, हेमंत टडैया, नरेश जैन, सौरव बाझल, नीरज जैन, सुलभ अखाई, राहुल सिंघई सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

आर्यिका साध्वियों साथ हुए हादसे के विरोध में जैन समाज का आक्रोश : सैकड़ों ने मौन प्रदर्शन कर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
मध्यप्रदेश के रीवा में हुई दु:खद घटना के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन में बकस्वाहा तहसील क्षेत्र की सकल जैन समाज ने भी एकजुट होकर अनुशासित शांतिपूर्ण मौन जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। बकस्वाहा से पढ़िए, राजेश जैन रागी और रत्नेश जैन रागी की यह रिपोर्ट…

बकस्वाहा। मध्यप्रदेश के रीवा में हुई दु:खद घटना के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन में बकस्वाहा तहसील क्षेत्र की सकल जैन समाज ने भी एकजुट होकर अनुशासित शांतिपूर्ण मौन जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया तथा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। रीवा में हुई जैन साध्वियों की मर्मान्तक सड़क दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है । बीती 20 मई को घटित इस हृदयविदारक हादसे में आर्यिका श्री श्रुतमति माताजी एवं श्री उपशममति माताजी के असामायिक समाधिमरण से देश भर के जैन समुदाय में गहरा शोक और भारी आक्रोश है। सम्पूर्ण देश में राष्ट्रव्यापी एक साथ सोमवार को शांतिपूर्ण मौन जुलूस प्रदर्शन की कड़ी में बकस्वाहा तहसील मुख्यालय पर क्षेत्रीय जैन समाज एकत्रित होकर सड़कों पर उतरकर अनुशासित शांतिपूर्ण मौन प्रर्दशन किया। समाज का स्पष्ट मत है कि धर्म ,अहिंसा, मानवता की रक्षा,अपरिग्रह और निहत्थे रहकर निरन्तर पैदल/विहार पदयात्रा करने जैन साधु – संतों की सुरक्षा के लिए सरकार अब मूकदर्शक बनी नहीं रह सकती। जैन समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि रीवा में जैन साध्वी आर्यिकाओं पर योजनाबद्ध इरादतन हमला हुआ है और निर्दोष आर्यिकाओं की हत्या राशिद अली की जिहादी कुत्सित मानसिकता का दुष्परिणाम है। जिसमें इस कार ड्राइवर के अतिरिक्त अनेक लोगों के शामिल होने की आशंका है, ईर्यापथ पर चलने वाले हमारे साधु मात्र चार हाथ की दूरी पर अपनी दृष्टि रखते हैं। सामने से आती हुई कार तक नहीं देखते हैं और इस हमले की चपेट में आ गए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक समाज विशेष का नहीं बल्कि संतों की सुरक्षा और सामाजिक व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। लोगों ने मांग की है कि सभी दोषियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर सभी को फांसी की सजा और बुलडोजर की कार्रवाई सुनिश्चित की जाना आवश्यक है।

इस राष्ट्रव्यापी अनुशासित शांतिप्रिय मौन प्रर्दशन आंदोलन में बकस्वाहा तहसील मुख्यालय पर हुए प्रदर्शन में ग्राम सुनवाहा , ग्राम मडदेवरा की जैन समाज बड़ी संख्या में शामिल हुई, इसी प्रकार तहसील क्षेत्र के बाजना ग्राम में हुए प्रदर्शन में ग्राम दरगुवां की समाज तथा क्षेत्र के ही ग्राम बम्हौरी में हुए प्रदर्शन में जैन तीर्थ नैनागिरि , ग्राम निवार, ग्राम मझगुवांघाटी के समाजजन, महिलाएं एवं युवा ,बच्चे भारी संख्या में शामिल हुए। जो पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र तथा महिला वर्ग पीले वस्त्र पहने हुए थे, सभी ने एक स्वर में कहा कि अविलंब ही मांगों की पूर्ति एवं कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र व्यापक रूप दिया जाएगा। ज्ञापन में संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने,संत सुरक्षा प्रोटोकॉल तुरन्त लागू करने, घटना की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी , राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाई जाने, संतों के विरुद्ध अपराधियों को विशेष संवेदनशील ‌श्रेणी मिलने, प्रशासन एवं समाज के बीच समन्वय तंत्र बनाने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की गई।

मौन जुलूस में सकल जैन समाज ने दिखाया मौन आक्रोश : साधुओं की सुरक्षा के लिए ज्ञापन देकर मांग की
रीवा मध्यप्रदेश में विगत दिनों सडक दुर्घटना में दो आर्यिका माताजी की कार चालक ने जानबूझकर साजिश के तहत एक्सीडेंट किया। इसमें पग विहार कर रही दो आर्यिका माताजी की समाधि हो गई।खैरवाडा से पढ़िए, यह खबर…

खैरवाडा। रीवा मध्यप्रदेश में विगत दिनों सडक दुर्घटना में दो आर्यिका माताजी की कार चालक ने जानबूझकर साजिश के तहत एक्सीडेंट किया। इसमें पग विहार कर रही दो आर्यिका माताजी की समाधि हो गई। यह दोनों नवयुगल माताजी आचार्य विधासागरजी महाराज की शिष्या थी। तहसील रोड स्थित खैरवाडा़ शांतिनाथ दिगम्बर जैन समाज के अधयक्ष रमेशचन्द्र कोठारी एवं महामंत्री भूपेंद्र जैन और दिगम्बर दशा हुमड समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र वखारिया एवं मंत्री पंकज जैन के तत्वाधान में सकल दिगम्बर जैन समाज की और से सोमवार को प्रातः 9.30 बजे शांतिनाथ मंदिर तहसील रोड से विशाल जैन समाज का जुलूस के रुप में एसडीएम आफिस पहुँचा। वहाँ पर दोनों अध्यक्षों एवं महामंत्री यों ने विशाल जन समुह के समक्ष एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उसके बाद दोनों अधयक्षों ने सम्पूर्ण जैन समाज से निवेदन कर कहा कि नगर में कोई भी साधु साध्वी पधारे और विहार में साथ जाने का संकल्प दिलाया। एवं सरकारी प्रशासन ने भी साधुओं के विहार के लिए जाप्ता भेजने का सर्कुलर बनाया है। तो हमें भी साधुओं के विहार के लिए प्रशासन से सम्बंधित थाने से जाप्ता भेजने की स्वीकृति लेनी चाहिए। ताकि साधुओं के विहार मे सहयोग होवे। अन्त में महामंत्री भुपेन्द्रजी जैन एवं मंत्री पंकजजी जैन ने सकल जैन समाज के उपस्थित साधर्मी बन्धुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसमें सकल जैन समाज का काफी सहयोग रहा।

रैली निकाल जैन साधु संतों की सुरक्षा की मांग : बागीदौरा मुख्यालय पर विशाल मौन रैली का आयोजन
जैन समाज बागीदौरा, कलिंजरा, नॉगामा व बड़ोदिया द्वारा सोमवार को बागीदौरा मुख्यालय पर विशाल मौन रैली का आयोजन किया गया। बागीदौरा से पढ़िए, सुरेशचंद्र गांधी की यह खबर…

बागीदौरा। जैन समाज बागीदौरा, कलिंजरा, नॉगामा व बड़ोदिया द्वारा सोमवार को बागीदौरा मुख्यालय पर विशाल मौन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें 20 मई को रीवा मध्य प्रदेश में हुई सड़क दुर्घटना में दो जैन आर्यिकाओं का हृदय विदारक समाधिमरण हो गया। उल्लेखनीय है कि एक कार चालक ने सामने से पद विहार कर रही आर्यिका श्री श्रुतमति एवं उपशम मति माताजी को इतनी जोर से टक्कर मार दी थी। जिससे उनका समाधिमरण हो गया। वारदात की स्थिति को देखकर यह ज्ञात होता है कि क्रूर कार चालक ने इरादापूर्वक इस घटना को अंजाम दिया है। जिसको लेकर सम्पूर्ण जैन समाज मे बड़ा आक्रोश है। जिसके तहत उप खण्ड कार्यालय बागीदौरा में गृहमंत्री अमित शाह से दोषी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त क़ानूनी कार्यवाही करने एवं भविष्य में साधु संतों की सुरक्षा हेतु प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्थाओं की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई। केसरीमल खोड़निया, भरत गांधी पिंकेश दोसी ने जैन समाज की समस्या को प्रशासन के समक्ष रखा। रैली की अगवाई चारों गांवों के अध्यक्ष व सेठ द्वारा की गई । प्रवक्ता सुरेश गाँधी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन दिया गया। रैली में जैन समाज के लगभग 1100 लोग सम्मिलित हुए। इस अवसर पर एसडीएम कार्यालय से तहसीलदार महोदय द्वारा ज्ञापन लिया गया एवं उन्होंने आशवस्थ किया आपका ज्ञापन उच्च अधिकारियों तक एवं राज्य सरकार तक पहुंचाया जाएगा एवं इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी ज्ञापन की एक प्रति प्रदान की गई कि संचालन विनोद दोसी बागीदौरा ने किया। आभार मण्डल अध्यक्ष दीपक दोसी द्वारा व्यक्त किया गया।

जैन समाज ने निकाली जन आक्रोश रैली : थानाप्रभारी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
श्री दिगंबर जैन समाज लार द्वारा मुनि श्री सुधासागर जी महाराज की प्रेरणा से 25 मई को विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई। लार से मनोज जैन लार की यह खबर…

लार (टीकमगढ़)। श्री दिगंबर जैन समाज लार द्वारा मुनि श्री सुधासागर जी महाराज की प्रेरणा से 25 मई को विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका श्री श्रुतमती माता जी एवं आर्यिका श्री उपशममति माताजी को जानबूझकर रीवा में कार से टक्कर मारकर उन्हें असमय समाधि के लिए विवश कर देने के मामले में ज्ञापन दिया गया। इसमें मांग की गई कि प्रशासन समुचित कार्रवाई करे और दोषी व्यक्तियों को कठोर दंड दिया जाए। इस हेतु जन आक्रोश रैली निकालकर थानाप्रभारी बुडेरा को ज्ञापन सौंपा। पूर्व में भी ऐसी कुछ घटनाएं घटित हुई हैं।जिनसे प्रतीत होता है कि जैन साधु साध्वियों के प्रति जानबूझकर ऐसा निदनीय कृत्य किये जा चुके हैं। यह पूरी तरह से अनुचित है। निर्दोष साधुओं के ऊपर इस प्रकार का अत्याचार निंदनीय है और दंड के योग्य है। जैन समाज ने शासन से मांग की है कि वह जैन साधुओं के निर्वाध विहार में समुचित पुलिस बल की व्यवस्था करे। तथा ऐसे असामाजिक तत्त्वों के खिलाफ दंडात्मक कदम उठाए। ताकि ऐसे अप्रिय कार्यों की पुनरावृत्ति नहीं हो सके। 25 मई को में जन आक्रोश रैली में जैन समाज लार एवं बुडेरा ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। ज्ञापन देने वालों में दिनेश जैन शिक्षक,अरविन्द्र सेठ, प्रदीप बुडेरा, रविन्द्र बुडेरा, पुष्पेंद्र सिंघई, लालचंद्र, गौरभ सिंघई, सतीश जैन, चेतन सिंघई प्रमुख रहे।

मंदिर के समीप खुल रहा बियर बार : दिगंबर जैन समाज ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
अजमेरी गेट स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर नसिया जी के समीप खुल रहे बीयर बार एवं मांस-मदिरा की दुकानों का दिगंबर जैन समाज के लोगों ने कड़ा विरोध जताते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ब्यावर से पढ़िए, यह खबर…

ब्यावर। अजमेरी गेट स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर नसिया जी के समीप खुल रहे बीयर बार एवं मांस-मदिरा की दुकानों का दिगंबर जैन समाज के लोगों ने कड़ा विरोध जताते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अनिल रानीवाला, संतोष कासलीवाल, एडवोकेट मुकेश जैन के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में समाज के लोगों ने मांग की कि धार्मिक स्थल के 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की बियर बार, शराब एवं मांसाहार की दुकानों को अनुमति नहीं दी जाए। समाजजनों ने बताया कि दिगंबर जैन मंदिर नसिया जी ब्यावर शहर का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। मंदिर के ठीक सामने बीयर बार खोले जाने की प्रक्रिया चल रही है, जो धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं के विपरीत है।

मांस-मदिरा की दुकानों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाए

समाज के लोगों ने कहा कि मंदिर परिसर के निकट इस प्रकार की गतिविधियों से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी तथा क्षेत्र का वातावरण भी प्रभावित होगा।

ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई कि मंदिर परिसर के आसपास मांस-मदिरा की दुकानों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। साथ ही मंदिर के बाहर लगने वाले अंडे आदि के ठेलों को भी हटाने की कार्रवाई की जाए, ताकि धार्मिक स्थल की पवित्रता एवं गरिमा बनी रहे। दिगंबर जैन समाज ब्यावर के लोगों ने जिला प्रशासन से इस मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई करने की मांग की है।