जैसवाल जैन सेवा न्यास – श्रीफल जैन न्यूज़

समर्पण और भक्ति शब्दों में नहीं, सेवा में दिखती है : सीए कमलेश जैन स्याद्वाद रत्न से किए गए विभूषित
आप लोग वही युवा हैं जो रक्तदान करके किसी को जीवन देते हैं, धार्मिक सेवा करके संस्कार बचाते हैं, और सामाजिक एवं रचनात्मक कार्य करके समाज का भविष्य गढ़ते हैं। यह विचार जैसवाल जैन सेवा न्यास के कार्याध्यक्ष सीए कमलेश जैन गुरुग्राम ने स्याद्वाद युवा क्लब के स्टार अवार्ड समारोह में युवाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। मुरैना नईदिल्ली से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना/नई दिल्ली। इतिहास बदलने के लिए उम्र नहीं, इरादे दृढ़ होना चाहिए। ख़ुद पर विश्वास रखिए, ऊँचे-ऊँचे सपने देखिए, उन सपनों को पूरा करने के लिए पूरी प्लानिंग करिए, लगन व मेहनत के साथ सपनों को पूरा कीजिए और धर्म के प्रचार प्रसार व समाजोत्थान में सहयोग करते रहिए। आप लोग वही युवा हैं जो रक्तदान करके किसी को जीवन देते हैं, धार्मिक सेवा करके संस्कार बचाते हैं, और सामाजिक एवं रचनात्मक कार्य करके समाज का भविष्य गढ़ते हैं। यह विचार जैसवाल जैन सेवा न्यास के कार्याध्यक्ष सीए कमलेश जैन गुरुग्राम ने स्याद्वाद युवा क्लब के स्टार अवार्ड समारोह में युवाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। स्याद्वाद युवा क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जैन समाज के प्रख्यात समाजसेवी एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट कमलेश जैन गुरुग्राम को स्याद्वाद रत्न से अलंकृत किया गया। कमलेश जैन को यह सम्मान उन्हें समाज के प्रति निरंतर सेवा, संवेदनशील सोच और मानवीय मूल्यों के लिए प्रदान किया गया। कमलेश द्वारा अपने गृह ग्राम राजाखेड़ा एवं विभिन्न शहरों में चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिनसे अनेक लोग लाभान्वित होते हैं। शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को कृत्रिम अंग, व्हील चेयर, मोतियाबिंद का ऑपरेशन, नेत्रों की विभिन्न जांच व उनका इलाज, चश्मे, औषधियां आदि निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। सीए कमलेश जैन गुरुग्राम को उनकी आजीवन उत्कृष्ट कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए “स्याद्वाद रत्न” की उपाधि से विभूषित किया गया।

जो बोलता नहीं, बदलता है

समारोह में सीए कमलेश जैन ने धन्यवाद देते हुए कहा – आज यह अवार्ड पाना मेरे लिए सम्मान से ज़्यादा प्रेरणा का अलार्म है। यह अवार्ड, सेवायें और तेज करने का सिग्नल है। यह सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं है यह उस युवा शक्ति का सम्मान है, जो मंदिर से लेकर मैदान तक, धर्म से लेकर रक्तदान तक, और विचार से लेकर व्यवहार तक सेवा को जीवन बना चुकी है। आज अगर कोई पूछे-युवा कौन है? तो मेरा जवाब होगा जो सोचता नहीं, करता है। जो बोलता नहीं, बदलता है। वही युवा है। आप लोग वही युवा हैं जो रक्तदान करके किसी को जीवन देते हैं, धार्मिक सेवा करके संस्कार बचाते हैं, और सामाजिक कार्य करके समाज का भविष्य गढ़ते हैं। याद रखिए धर्म ग्रंथों में नहीं, कर्म में दिखता है। भक्ति शब्दों में नहीं, सेवा में दिखती है। और युवाशक्ति भाषणों में नहीं, परिणामों में दिखती है।

यह संगठन केवल समाज नहीं, देश की पहचान बनेगा

आज की दुनिया शोर करती है, लेकिन एसवायसी का युवा काम करता है। आज की दुनिया दिखावा करती है, लेकिन ैल्ब् का युवा त्याग करता है। डिग्री हाथ में हो सकती है, लेकिन सेवा दिल में होनी चाहिए। करियर ज़रूरी है, लेकिन किरदार अनमोल है। स्याद्वाद हमें सिखाता है हर मत का सम्मान, हर जीवन के प्रति करुणा, और हर परिस्थिति में संयम। अगर एसवायसी का युवा इसी जोश से चलता रहा, तो यकीन मानिए वो दिन दूर नहीं जब यह संगठन केवल समाज नहीं, देश की पहचान बनेगा। आज इस सम्मान को स्वीकार करते हुए मैं आप सभी युवाओं के समक्ष एक संकल्प लेता हूँ कृजब तक साँस है, तब तक सेवा निरंतर जारी रहेगी। जब तक जीवन है, तब तक समाज उत्थान के लिए समर्पण रहेगा। अपनी स्याद्वाद रत्न की उपाधि से अभिभूत सीए कमलेश जैन ने स्याद्वाद युवा क्लब और शैलेश जैन सहित सभी का आभार व्यक्त किया।

शिक्षा से होता है बच्चों के व्यक्तित्व का विकास : प्रतिभा सम्मान समारोह में बच्चों का हुआ बहुमान
सेवा न्यास परिवार सभी सजातीय बच्चों की शिक्षा के लिए सदैव मदद को तैयार रहता है, मदद करता है और आगे भी करता रहेगा। यह उद्गार जैसवाल जैन सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रदीप जैन पीएनसी आगरा ने सिद्धक्षेत्र सोनागिर में प्रतिभा सम्मान समारोह में व्यक्त किए। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। अच्छी शिक्षा बच्चों को संस्कारवान और ज्ञानवान बनाती है। शिक्षा से ही बच्चों के व्यक्तित्व का विकास होता है। जिस समाज की होनहार प्रतिभाशाली प्रतिभाओं का समय समय पर उत्साहवर्धन किया जाता है, वे आगे चलकर एक इतिहास रचती हैं। वर्तमान में देश और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए बच्चों का उच्च शिक्षित होना अति आवश्यक है। सेवा न्यास परिवार सभी सजातीय बच्चों की शिक्षा के लिए सदैव मदद को तैयार रहता है, मदद करता है और आगे भी करता रहेगा। यह उद्गार जैसवाल जैन सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रदीप जैन पीएनसी आगरा ने सिद्धक्षेत्र सोनागिर में प्रतिभा सम्मान समारोह में बच्चों और पालकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

जैसवाल जैन समाज का सामूहिक पारिवारिक सम्मेलन

प्रतिभा सम्मान समारोह के संयोजक रविन्द्र जैन (जमूसर वाले) भोपाल ने बताया कि जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवा भावी संस्था विगत नौ वर्षों से होनहार प्रतिभाशाली सजातीय बच्चों के प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन के लिए इस तरह के आयोजन करती आ रही है। इस आयोजन में मेधावी बच्चों के साथ समाज धरोहर अनुभवी बुजुर्ग बंधुओं के सम्मान को भी प्राथमिकता दी जाती है। प्रतिवर्ष होने वाले इस आयोजन में शिक्षा के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों, महानभावों एवं सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सेवी संगठन आदि का भी बहुमान किया जाता है। अखिल भारतीय जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास ट्रस्ट के इस आयोजन की सभी लोग वर्षभर प्रतीक्षा करते हैं। प्रतिभा सम्मान समारोह जैसवाल जैन समाज का एक मात्र ऐसा आयोजन है जिसमें बिना किसी संकोच के संपूर्ण भारत की जैसवाल जैन समाज सहभागिता प्रदान करता है। इस आयोजन को यदि जैसवाल जैन समाज का सामूहिक पारिवारिक स्नेह सम्मेलन भी कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगा।

10 उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिली सोने की गिन्नी

प्रतिभा सम्मान समारोह के संयोजक सुरेशचंद जैन दिल्ली ने बताया कि जैसवाल जैन समाज की 10 उत्कृष्ट प्रतिभाओं आरुष्का अनूप जैन कोलकाता, कैप्टन अक्षत प्रदीप जैन झांसी, अविरल अनूप जैन कोलकाता, स्वस्तिक रविन्द्र जैन आगरा, सीए कनिष्क कमलेश जैन गुरुग्राम, बिहाना आकिंचन जैन दुबई, अवनी अभय जैन मानपाड़ा थाना, उन्नति नवीन जैन चेन्नई, तन्मय जीएल जैन आगरा, संजू मनोज शिवपुरी को न्यास परिवार द्वारा सोने की गिन्नी, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, बैग, कैलेंडर एवं अन्य उपहार प्रदान कर बहुमान किया गया।

दो बंधुओं को समाजरत्न की उपाधि

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दो सजातीय बुजुर्ग बंधुओं को समाज रत्न की उपाधि देकर उनका बहुमान किया गया। वर्ष 1992 में महामहिम डॉ. शंकरदयाल शर्मा से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त डॉ. प्रकाशचंद जैन इंदौर को मरणोपरांत समाजरत्न की उपाधि प्रदान की गई। जैसवाल जैन समाज के लौह पुरुष, राजनीतिज्ञ, कद्दावर नेता, वयोवृद्ध सीनियर एडवोकेट करनसिंह जैन बाबूजी को भी समाज रत्न की उपाधि से विभूषित किया गया। साथ ही श्री दिगम्बर जैन विद्या मंदिर संस्था बंडील कोलकाता को उत्कृष्ट कार्यों के लिए उत्कृष्ट संस्था की उपाधि से सम्मानित किया गया।

300 से अधिक छात्र छात्राओं का बहुमान

प्रतिभा सम्मान समारोह में इस वर्ष 300 से अधिक छात्र छात्राओं का बहुमान किया गया। जिसमें 3 बच्चों को लैपटॉप एवं अन्य बच्चों को रजत पदक, स्मृति चिन्ह, बैग, कैलेंडर, तीर्थ निर्देशिका, स्मारिका सहित अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही सेवा न्यास परिवार के सभी न्यासियों को स्मृति चिन्ह एवं अन्य उपहार देकर बहुमान किया गया।

चरित्रवान चाय की रही विशेष भूमिका

राजस्थान के धौलपुर प्रांत के बंधुओं द्वारा आयोजन स्थल पर लगाया गया स्टॉल ‘कुल्हड़ वाली चाय’ की सभी लोगों ने सराहना की। कड़कड़ाती सर्दी में सभी को 24 घंटे चाय एवं बिस्किट टोस्ट आदि के माध्यम से आकर्षित करने वाले इस चाय के स्टॉल ने काफी तारीफ बटोरी। रात्रि को इसी स्टॉल से गजक, नमकीन एवं केले के चिप्स आदि का वितरण भी किया गया।

जैसवाल जैन सेवा न्यास की वार्षिक बैठक 27 को आगरा में : विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी
जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था जैसवाल जैन सेवा न्यास की वार्षिक बैठक एमडी जैन कॉलेज आगरा में 27 सितंबर को होगी। मुरैना से पढ़िए, यह खबर…

मुरैना। जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था जैसवाल जैन सेवा न्यास की वार्षिक बैठक एमडी जैन कॉलेज आगरा में 27 सितंबर को होगी। अखिल भारतीय दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रदीप जैन पीएनसी आगरा एवं महामंत्री सीए कमलेश जैन गुरुग्राम ने बताया कि सेवा न्यास के समस्त न्यासियों की आगामी वार्षिक सभा शनिवार 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से नारायण भवन, एमडी जैन कॉलेज, हरी पर्वत, आगरा में रखी गई हैं। इस वार्षिक बैठक में न्यास की पिछली मीटिंग की मिनट्स अप्रूव कराना, न्यास के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुति, न्यास की 2024-25 का हिसाब किताब प्रस्तुत करना एवं बैलेंस सीट अप्रूव करवाना, न्यास की आगे की गतिविधियों के ऊपर चर्चा, ⁠न्यासियों के साथ क्षमावाणी मनाना एवं अन्य विषय अध्यक्ष जी की आज्ञा से रखे जा सकते हैं।

संस्था सजातीय बच्चों को शिक्षा प्राप्ति हेतु छात्रवृत्ति प्रदान करती है

सेवा न्यास के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोज जैन नायक ने बताया कि एजेंडा में दिए गए उपरोक्त विषयों के अतिरिक्त भी अनेकों विषयों पर चर्चा हो सकती है। जिसमें न्यास परिवार की पारिवारिक परिचय पुस्तिका (टेलीफोन डायरेक्टरी) के प्रकाशन संबंधी एवं समाज के प्रतिभाशाली बच्चों के प्रोत्साहन हेतु प्रतिभा सम्मान के आयोजन पर भी विशेष रूप से विचार विमर्श किया जा सकता है। ज्ञात हो कि दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था अभा श्री दिगंबर जैसवाल जैन सेवा न्यास परिवार द्वारा प्रतिवर्ष सैकड़ों सजातीय बच्चों को शिक्षा प्राप्ति हेतु छात्रवृत्ति प्रदान करती है। प्रति वर्ष समाज के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह का एक भव्य आयोजन कर बच्चों का बहुमान करती है। साथ ही वर्षभर नेत्र चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती है।

चिकित्सा के लिए आर्थिक मदद भी

समय समय पर आवश्यकतानुसार सजातीय बंधुओं की स्वास्थ्य चिकित्सा हेतु आर्थिक मदद भी करती है। इस संस्था के संपूर्ण भारतवर्ष की विभिन्न शैलियों से 150 से अधिक सदस्य हैं, जो तन मन धन से संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सदैव प्रयासरत रहते हैं। इस बैठक में सम्मिलित होने वाले सभी सदस्यों की आवास व्यवस्था एवं सुमधुर नाश्ता व लंच की व्यवस्था नारायण भवन, एमडी जैन कॉलेज, हरि पर्वत, आगरा में की गई है। न्यास के अध्यक्ष एवं महामंत्री जी ने सभी सदस्यों से मीटिंग में समय पर पधारने की अपील करते हुए कहा कि, आपके सुझाव न्यास को एक नई दिशा देंगे, कृपया बैठक में अतिआवश्यक रूप से सम्मिलित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझावों से अवगत अवश्य कराएं।