जैन स्थानक – श्रीफल जैन न्यूज़

जिंदगी जीने की कला सिखाता भगवान आदिनाथ का जीवन : सिविल लाइन जैन स्थानक में 38 वर्षीतप आराधकों के पारणे हुए,
तेज रफ्तार और तनाव से भरे आधुनिक जीवन में जहां व्यक्ति भौतिक उपलब्धियों के पीछे दौड़ते-दौड़ते मानसिक शांति खोता जा रहा है, वहीं धर्म और तप की परंपरा आज भी जीवन को संतुलित और सार्थक बनाने का मार्ग दिखा रही है। लुधियाना से पढ़िए, यह खबर…

लुधियाना। तेज रफ्तार और तनाव से भरे आधुनिक जीवन में जहां व्यक्ति भौतिक उपलब्धियों के पीछे दौड़ते-दौड़ते मानसिक शांति खोता जा रहा है, वहीं धर्म और तप की परंपरा आज भी जीवन को संतुलित और सार्थक बनाने का मार्ग दिखा रही है। जैन धर्म में तप, त्याग और संयम को जीवन को परिष्कृत करने का सबसे प्रभावी माध्यम माना गया है। विशेषकर अक्षय तृतीया का पर्व जैन परंपरा में तप, साधना और आत्मशुद्धि का प्रतीक माना जाता है, क्योंकि इसी दिन प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ ने दीर्घकालीन तपस्या के पश्चात प्रथम पारणा किया था। इसी आध्यात्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लुधियाना के सिविल लाइन रोड स्थित श्री एस.एस. जैन सभा, जैन स्थानक में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भव्य पारणोत्सव का आयोजन किया गया। श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि म.सा. के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में 38 वर्षीतप आराधकों के सामूहिक पारणे इक्षुरस से सम्पन्न कराए गए। 13 श्रमण- श्रमणी और 25 आराधक आराधिकाओं का पारणा संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे और तपस्वियों की अनुमोदना करते हुए धर्मलाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम के दौरान पूरा जैन स्थानक भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। जय जिनेन्द्र, वर्षीतप तपस्वियों की जय और भगवान आदिनाथ की जय के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। देश के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस आध्यात्मिक आयोजन में भाग लेकर तपस्वियों की साधना के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

संतुलित जीवन की प्रेरणा

धर्मसभा को संबोधित करते हुए दिनेश मुनि म.सा. ने कहा कि जीवन सभी को मिला है, लेकिन जीवन जीने की कला हर किसी को नहीं आती। जो व्यक्ति जीवन जीने की कला सीख लेता है, वही अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान आदिनाथ का जीवन हमें सिखाता है कि जीवन में संतुलन, संयम और त्याग कितना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यदि व्यक्ति भगवान आदिनाथ के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने व्यवहार में बदलाव करे तो वह अपने जीवन को शांत, संतुलित और सार्थक बना सकता है।

उन्होंने कहा कि जीवन में सब कुछ हमारे अनुसार नहीं होता। व्यक्ति को जो प्राप्त हो उसमें संतोष रखना चाहिए। असंतोष व्यक्ति को तनाव और दुख की ओर ले जाता है, जबकि संतोष जीवन में शांति देता है। उन्होंने भगवान आदिनाथ को श्रेयांस कुमार द्वारा पारणा कराने के ऐतिहासिक प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि दान तभी सार्थक होता है जब उससे सामने वाले की आवश्यकता पूरी हो। उन्होंने कहा कि हमें ऐसा दान देना चाहिए जिससे दूसरों की समस्या का समाधान हो सके।

वर्षीतप तपस्या की महत्ता बताई

पूज्य मुनिश्री ने कहा कि वर्षीतप अत्यंत कठिन और अनुशासित तपस्या है। इसमें साधक पूरे वर्ष नियमित संयम और उपवास के साथ तप साधना करता है। ऐसी तपस्या आत्मशुद्धि और आत्मबल को मजबूत करने का माध्यम बनती है।

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति स्वयं तपस्या नहीं कर सकता, वह तपस्वियों की अनुमोदना कर या पारणा कराकर भी पुण्य का भागी बन सकता है।

37 वर्षीतप तपस्वियों के पारणे सम्पन्न

धर्मसभा के पश्चात 37 वर्षीतप तपस्वियों के पारणे विधिवत इक्षुरस से सम्पन्न कराए गए। श्रीसंघ की ओर से सभी तपस्वियों का बहुमान तिलक, माला पहनाकर व चाँदी का कलश भेंट कर भव्य स्वागत एवं बहुमान किया गया। श्रद्धालुओं में तपस्वियों को पारणा कराने का लाभ लेने की होड़ देखी गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने तपस्वियों के चरणों में वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

भक्तिमय माहौल में हुआ आयोजन

कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीत, मंगलाचरण और स्तुति पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और तपस्वियों की साधना की अनुमोदना करते रहे। गौतम प्रसादी व इक्षुरस लाभार्थी गुरु भक्त विजय कुमार नीरू जी जैन (जैन पैकवेल) लुधियाना थे। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर धर्मसभा का लाभ प्राप्त किया।

अक्षय तृतीया का विशेष महत्व

अक्षय तृतीया जैन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इसी दिन भगवान आदिनाथ ने दीर्घकालीन तपस्या के बाद प्रथम पारणा किया था। इस कारण इस दिन वर्षीतप तपस्वियों के पारणे का विशेष महत्व होता है।

श्रीसंघ ने व्यक्त किया आभार

कार्यक्रम के अंत में एसएस जैन सभा के पदाधिकारियों ने सभी तपस्वियों, आगंतुक श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में गौतम प्रसादी लाभार्थी परिवार विजयकुमार नीरू जैन (जैन पैकवैल) लुधियाना थे। अक्षय तृतीया के इस भव्य पारणोत्सव में तप, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की।

45 साधु-साध्वियों का रहा पावन सान्निध्य

इस भव्य आयोजन में श्री दिनेश मुनि जी महाराज, डॉ. श्री द्वीपेन्द्र मुनि जी महाराज, डॉ. श्री पुष्पेन्द्र मुनि जी महाराज (ठाणा-3) सहित महासाध्वी श्री प्रियदर्शना जी महाराज (ठाणा-7), महासाध्वी श्री रमेश कुमारी जी महाराज (ठाणा-7), महासाध्वी श्री मीना जी महाराज (ठाणा-5), महासाध्वी श्री वीर कांता जी महाराज (ठाणा-6), महासाध्वी श्री श्रेष्ठा जी महाराज (ठाणा-5), महासाध्वी श्री स्वाति जी महाराज (ठाणा-7),महासाध्वी श्री सुनिधि जी महाराज (ठाणा-4), डॉ. मनीषा जी महाराज 45 साधु-साध्वियों का पावन सान्निध्य ने इस आयोजन को विशेष बनाया।

वर्षीतप आराधक संत-साध्वी वृन्द

इस अवसर पर साधु-साध्वी वृन्द में डॉ. श्री दीपेन्द्र मुनि जी महाराज (उपवास 11वां), डॉ. श्री पुष्पेन्द्र मुनि जी महाराज (एकासन 11वां), साध्वी श्री सुनिधि जी महाराज (उपवास 22वां), साध्वी श्री शमा जी महाराज (उपवास 16वां), साध्वी डॉ. अर्पिता जी महाराज (उपवास 12वां), साध्वी श्री मोक्षदा जी महाराज (उपवास तीसरा), साध्वी डॉ. विचक्षणश्री जी महाराज (एकासन से वर्धमान ओली), साध्वी डॉ. मनीषा जी महाराज (एकासन 22वां), साध्वी डॉ. आर्या जी महाराज (आयंबिल प्रथम), साध्वी श्री शानवी जी महाराज (एकासन 7वां), साध्वी श्री कर्णिका जी महाराज (एकासन द्वितीय), साध्वी श्री मणि जी महाराज (एकासन प्रथम) तथा साध्वी श्री वीरांशी जी महाराज प्रथम वर्षीतप पारणा इक्षुरस से संपन्न किया ।

वर्षीतप आराधक श्रद्धालु

वर्षीतप करने वाले श्रद्धालुओं में आशा रानी जैन (चौविहार व्रत 33वां), इन्द जैन (उपवास 28वां), पंकज जैन (उपवास 5वां), मोहिंदर पाल जैन (उपवास चौथा), रिंकी जैन (6 वर्ष एकासन), पंकज जैन (2 वर्ष उपवास), मोहिनी जैन (एकासन 10वां), राजरानी जैन (एकासन 7वां), सिम्मी जैन (एकासन 7वां), स्वतंत्र बाला जैन (एकासन 6वां), तमन्ना जैन (एकासन चौथा), किरण जैन (एकासन चौथा), पूनम जैन (एकासन चौथा), सुनीता अरोड़ा (एकासन चौथा), पवन कुमार जैन (एकासन चौथा), वीना जैन (एकासन दूसरा), सुनीता जैन (एकासन प्रथम), नीतू जैन (एकासन प्रथम), रमा जैन (एकासन प्रथम) तथा दिशा जैन प्रथम, वैरागन प्राची जैन चौथा एकासन, श्री यशपाल जैन एकासन दूसरा, करण जैन उपवास का प्रथम, ज्योति जैन एकासन प्रथम, सीमा जैन तीसरा एकासन वर्षीतप पारणा संपन्न किया।

नादौन में पंजाब के राज्यपाल ने लिया दिनेश मुनि से आशीर्वाद: मुनिश्री ने राज्यपाल को बताया सच्चा जैन श्रावक
पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने गुरुवार को नादौन में श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि, डॉ. दीपेंद्र मुनि, डॉ. पुष्पेंद्र मुनि के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुवार को प्रातःकाल चंडीगढ़ से हैलीकाप्टर में विशेष रूप से गुरु दर्शनार्थ पधारे राज्यपाल कटारिया का क्रिकेट स्टेडियम (अमतर) पहुंचे। नादौन से पढ़िए, यह खबर…

नादौन। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने गुरुवार को नादौन में श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि, डॉ. दीपेंद्र मुनि, डॉ. पुष्पेंद्र मुनि के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुवार को प्रातःकाल चंडीगढ़ से हैलीकाप्टर में विशेष रूप से गुरु दर्शनार्थ पधारे राज्यपाल कटारिया का क्रिकेट स्टेडियम (अमतर) पहुंचे। जहां उपायुक्त हमीरपुर अमरजीतसिंह तथा एसपी भगतसिंह ठाकुर ने प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया। इसके बाद वह शहर में स्थित जैन स्थानक पहुंचे। जहां एसएस जैन, सभा के अध्यक्ष रमेश जैन की अगुवाई में सभा के पदाधिकारियों ने महामाहिम का स्वागत किया।

जैन धर्म अहिंसा, सत्य, त्याग और आत्म संयम का प्रतीक

इस अवसर पर पंजाब राज्यपाल कटारिया ने अपने संबोधन में जैन धर्म की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जैन धर्म अहिंसा, सत्य, त्याग और आत्म संयम का प्रतीक है, जो संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाता है। राज्यपाल ने जैन साधु-साध्वियों की कठोर तपस्या और सादगीपूर्ण जीवनचर्या का विश्लेषण करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक है और उनकी शिक्षाएं मानव जीवन को उत्कृष्ट दिशा प्रदान करती हैं। कटारिया ने अपने संबोधन में अपने गुरु उपाध्याय पुष्कर मुनि को प्रणाम करते हुए कहा कि 45 वर्ष के राजनीतिक जीवन में बेदाग़ जीवन जीना, यह उसी पुष्कर गुरु के आशीर्वाद से संभव रहा है।

अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया

कार्यक्रम में जैन सभा के अध्यक्ष रमेश जैन, मंत्री मनोज जैन, कोषाध्यक्ष रोहित जैन, संरक्षक क़ीमती जैन आदि सदस्यों ने पारंपरिक हिमाचली टोपी पहनाई और शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। राज्यपाल ने इस स्नेह और सम्मान के लिए जैन समाज का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि उन्हें जैन संतों के दर्शन कर आत्मिक शांति और गहन प्रेरणा प्राप्त हुई है। नीलम जैन, ममता जैन और रीना जैन ने अनिता कटारिया का तिलक और शाल ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया।

डॉ पुष्पेंद्र मुनि ने उत्तराध्ययन सूत्र की व्याख्या की

इस अवसर पर श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि जने राज्यपाल कटारिया के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सच्चा श्रावक बताया। उन्होंने कहा कि सादा जीवन, उच्च विचार से युक्त कटारिया जी का व्यक्तित्व समाज के लिए आदर्श है। जैन समाज को गर्व है कि ऐसे संत स्वभावी और सेवा-निष्ठ गुरु भक्त पंजाब के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं। डॉ पुष्पेंद्र मुनि ने उत्तराध्ययन सूत्र की व्याख्या की और कटारिया द्वारा दिए गए धार्मिक योगदान के बारे बताते हुए उनके अनछुए पहलुओं की जानकारी समाज को प्रदान की। सभा में ममता जैन व सामूहिक रूप से ‘पुच्छिंसुणं’ का सामूहिक गान किया गया तो कटारिया दंपत्ती ने भावविभोर होकर उसका श्रवण किया। समारोह पश्चात हैलीपैड पर युवक मंडल के नीरज जैन, सक्षम जैन, महेंद्रू जैन, आशीष जैन, राजीव जैन, भव्य जैन, सुनील जैन आदि सदस्यों ने राज्यपाल को गुलदस्ता भेंटकर अभिनंदन किया।

नादौन शहर में स्थानकवासी जैन समाज ने निकाली भव्य आगम यात्रा : सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया उत्साहपूर्वक सहभाग, गूंजे जय जिनेन्द्र और अहिंसा के नारे
नादौन के स्थानकवासी जैन समाज द्वारा पाँच अक्टूबर 2025 को प्रथम बार भव्य आगम यात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

नादौन। स्थानकवासी जैन समाज नादौन द्वारा 5 अक्टूबर 2025 को पहली बार भव्य आगम यात्रा का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर समाज के सैकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धर्म, आस्था और ज्ञान का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत किया।

यात्रा की विशेषता यह रही कि 32 श्रद्धालु जोड़ों ने प्रत्येक आगम ग्रंथ को अपने हाथों में श्रद्धा से धारण कर यात्रा में सहभागिता की। सम्पूर्ण वातावरण “जय जिनेन्द्र”, “अहिंसा परमो धर्मः” और “जियो और जीने दो” के नारों से गूंज उठा।

सुबह यात्रा का प्रारंभ श्री रमेश जैन जी के निवास से मंगलाचार और प्रभु वंदना के साथ हुआ। समाज के युवा हाथों में धर्मध्वजा और शांति संदेश के बैनर लेकर चल रहे थे, जबकि सुश्री श्रेया जैन शासन माता की भूमिका में सबसे आगे रहीं। युवक-युवतियां उत्तराध्ययन सूत्र के 36 अध्यायों की पट्टिकाएं लेकर आगे बढ़े।

यात्रा का समापन जैन स्थानक में प्रवचन और मंगलपाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर श्रमण संघीय सलाहकार पूज्य गुरुदेव श्री दिनेश मुनि जी, प्रज्ञामूर्ति श्री द्वीपेंद्र मुनि जी और प्रखर वक्ता श्री पुष्पेंद्र जी ने आगमों के महत्व, जैन दर्शन के मूल सिद्धांतों और वर्तमान युग में अहिंसा व सत्य की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में समाज के महामंत्री श्री मनोज जैन ने सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक-सामाजिक आयोजनों में सहयोग की अपील की। अंत में प्रधान श्री रमेश जैन जी के परिवार की ओर से गौतम प्रसादी का आयोजन किया गया। इस भव्य आगम यात्रा की सफलता में युवक मंडल, युवती मंडल, महिला मंडल एवं संपूर्ण समाज का विशेष योगदान रहा।

जैन समाज जागरूक बने-इन्टरनेशनल एसोसिएशन ऑफ जैन फोरमः हक और नागरिक अधिकारो पर विषयागत विचार करें।
जैन स्थानक में बॅटने के बजाय अपने आप को सिर्फ जैन कहें और अपने लिए संवैधानिक नागरिकता हक स्थापित करें। हाल ही में इंदौर कोर्ट द्वारा हिंदू मैरिज एक्ट में अल्पसंख्यक वर्ग की अर्जी पर फैसला ना दंे। फैमिली कोर्ट हाई कोर्ट ने इस प्रकार की टिप्पणी की है। समग्र जैन समाज महासम्मलेन करें और समग्र जैन एकता के साथ भविष्य के लिए अपने हक और नागरिक अधिकारो पर विषयागत विचार करें। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की यह पूरी खबर इंदौर से…

इंदौर। समग्र जैन दिगंबर-श्वेतांबर मंदिर स्थानक में बटने के बजाय अपने आप को सिर्फ जैन कहें और अपने लिए संवैधानिक नागरिकता हक स्थापित करें। फोरम के प्रमुख अशोक मेहता ने बताया कि हाल ही में इंदौर कोर्ट द्वारा हिंदू मैरिज एक्ट में अल्पसंख्यक वर्ग की अर्जी पर फैसला ना दे फैमिली कोर्ट, हाई कोर्ट ने इस प्रकार की टिप्पणी की है (ज्ञात रहे 27 जनवरी 2014 को केंद्र सरकार ने जैन समाज को अल्पसंख्यक घोषित किया था) प्रश्न यह है कि जैन समाज का अपना कोई मैरिज एक्ट नहीं बना हुआ है। अभी तक हिंदू मैरिज एक्ट के तहत सुनवाई होती थी।

जैन समाज कानूनी पहलूओं पर ध्यान दें

जैन समुदाय आपस में बटते रहें पर कानूनन पहलूओ पर ध्यान नहीं दिया। आने वाले समय में और भी गंभीर समस्याएँ आएगी। समय आ गया हैं कि हम समग्र जैन एकता पर गंभीरता से आगे बढ़े वरना यह मुहावरा ‘एक नहीं तो नेक नहीं‘ कहीं हम पर लागू न हो जाए। समग्र जैन समाज महासम्मेलन करें और समग्र जैन एकता के साथ भविष्य के लिए अपने हक और नागरिक अधिकारो पर विषयागत विचार करें।

सतत समग्र जैन एकता के लिए समर्पित

’इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ जैन फोरम’ के अशोक मेहता, कांतिलाल बंम निर्मल कासलीवाल एवं समस्त समाजजनों द्वारा प्रसारित अपील।