जैन समाज मीटिंग – श्रीफल जैन न्यूज़

समग्र जैन समाज की बैठक का आयोजन : सामूहिकता में विश्वास करके ही हम समाज का विकास कर सकते हैं
वर्तमान की आवश्यकता है कि जैन समाज को अलग-अलग न होकर एकजुटता दिखाकर कार्य करना होगा। हम सब महावीर के अनुयायी हैं और जीवन उपयोगी एक जैसे सिद्धांतों का पालन करते हैं इसलिए हमें सामूहिकता की ओर बढ़ना होगा। पढ़िए संजीव जैन संजीवनी की रिपोर्ट…

इंदौर। वर्तमान की आवश्यकता है कि जैन समाज को अलग-अलग न होकर एकजुटता दिखाकर कार्य करना होगा। हम सब महावीर के अनुयायी हैं और जीवन उपयोगी एक जैसे सिद्धांतों का पालन करते हैं इसलिए हमें सामूहिकता की ओर बढ़ना होगा। यह बात जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन ने स्थानीय विजय नगर में स्थित पंच बालयति मंदिर में आयोजित समग्र जैन समाज की बैठक में कही।

हमें जैन समाज बनकर कार्य करना होगा

उन्होंने कहा कि हमारे दादा महावीर के वंशज हैं और उन्हीं के सिद्धांतों पर हम देश और समाज का विकास कर रहे हैं इसलिए अब हमें दिगंबर श्वेतांबर नहीं बल्कि जैन समाज बनकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम में श्वेतांबर जैन समाज से कान्तिलाल वम, कैलाश नाहर ने कहा कि लोकतंत्र में बुद्धि बल नहीं बल्कि गण बल प्रमुख होता है हम लोग अल्प मात्रा में होते हुए भी देश के विकास में वृहत स्तर पर सहयोग करते हैं। ब्रह्मचारी दिनेश भैया एवं सुरेश भैया जी ने संगठन बनाने एवं समाज के लिए कार्य करने के लिए युवाओं से अपील की।

अहिंसक समाज आंदोलन की आवश्यकता पर बल

दिगंबर जैन समाज के हंसमुख गांधी ने बताया कि समाज के मुनियों पर कर्नाटक में हुए उपसर्ग को लेकर जैन समाज सरकार के रवैया से नाराज हैं सरकार को इस दिशा में तुरंत कार्य करना होगा। भोपाल से पधारे मनोज जैन ने भी एक व्यापक अहिंसक समाज आंदोलन की आवश्यकता पर बल दिया। ग्वालियर से पधारे भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री वीर राजेश जैन बंटी ने अहिंसक समाज के ऊपर इस तरह के कुठाराघात पर कड़ाई से कार्रवाई करने के लिए सरकार से अपील की। बैठक में देवास, शिवपुरी, भिंड, गुना एवं संपूर्ण मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि शामिल रहे।

जैन मिलन इंदौर शाखा के मंत्री वीर संजीव जैन संजीवनी ने बताया कि संपूर्ण भारतवर्ष में जैन समाज कर्नाटक में हुए कामकुमार नंदी मुनिराज की हत्या को लेकर निरंतर आंदोलन कर रहा है एवं सरकार को ज्ञापन दे रहे हैं, देवास से पधारे भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अतिवीर डॉ प्रमोद जैन का कहना है कि हमें अपने जैन होने पर गर्व है और महावीर और गांधी के इस देश में अहिंसक समाजों के ऊपर इस तरह के अत्याचार लोकतंत्र की प्रासंगिकता पर ही प्रश्न खड़ा कर रहा है।

भगवान महावीर के सिद्धान्तों को व्यवहार में लाने की सलाह

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बाल ब्रह्मचारी पंडित रतन लाल शास्त्री ने सरकार को भगवान महावीर के सिद्धांतों को व्यवहार में लाने की सलाह दी।

विदिशा सकल जैन समाज के अध्यक्ष राकेश जैन द्वारा एक नई रूपरेखा बनाकर कार्य करने पर समाज को आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन वीर राजीव जैन निराला अध्यक्ष जैन मिलन शाखा महालक्ष्मी इन्दोर एवं प्रदीप जैन शास्त्री के उद्बोधन से हुआ कार्यक्रम का संचालन अर्पित जैन एवं नीरज जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य वीर के सी जैन,क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष क्षेत्र क्रमांक 12 वीर एस सी जैन,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीर कैलाश चन्द्र जैन बाँझल, जैन मिलन देवास के अध्यक्ष वीर मुकेश जैन बाँझल,वरिष्ठ सदस्य वीर आर सी जैन,वीर राकेश जैन देवास,वीर चक्रेश जैन मंत्री शुख शांति नगर शाखा इंदौर, संजय जैन अहिंसा, राजेंद्र जैन टी आई, ब्रह्मचारी दीदी, बड़ी संख्या में गणमान्य महिला-पुरुष मौजूद थे। बैठक के बाद सभा स्थल पर ही इन्दोर शहर की शाखाओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय का शाल श्री फल एवम स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया, साथ ही राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अतिवीर डॉ प्रमोद जैन,वीर राजेश जैन बंटी, सहित भारतीय जैन मिलन के सभी पदाधिकारियो को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वीर विजय कुमार जी ने सम्बोधित करते हुए सभी प्रतिनिधियों को इन्दोर शहर में और नई शाखायें खोले जाने सदस्य सँख्या बढ़ाने के लिये प्रेरित किया।

गिरनार तीर्थ क्षेत्र का नाम न बदलने की मांग : जैन समाज की राष्ट्रीय बैठक में 20 से 23 अगस्त तक देश भर में गिरनार पर्व मनाने पर बनी सहमति
जैन समाज के पवित्र एवं प्राचीन तीर्थ क्षेत्र गिरनार जो कि वर्तमान चौबीसी के 22 वे तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ की मोक्षस्थली है। इस तीर्थ क्षेत्र की सुरक्षा और संवर्धन को लेकर अंतर्राष्ट्रीय जैन संघ की ओर से सकल जैन समाज की एक राष्ट्रीय ऑनलाइन बैठक 30 जुलाई को आयोजित की गई जिसके सन्दर्भ में राजेश जैन संयोजक अंतर्राष्ट्रीय जैन संघ ने बताया कि इस क्षेत्र की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर संघर्षरत विभिन्न पदाधिकारियों सहित देश भर के जैन समाज के इस विषय में चिंतित सक्रिय सदस्य शामिल हुए। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…

इंदौर। जैन समाज के पवित्र एवं प्राचीन तीर्थ क्षेत्र गिरनार जो कि वर्तमान चौबीसी के 22 वे तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ की मोक्षस्थली है। इस तीर्थ क्षेत्र की सुरक्षा और संवर्धन को लेकर अंतर्राष्ट्रीय जैन संघ की ओर से सकल जैन समाज की एक राष्ट्रीय ऑनलाइन बैठक 30 जुलाई को आयोजित की गई जिसके सन्दर्भ में राजेश जैन संयोजक अंतर्राष्ट्रीय जैन संघ ने बताया कि इस क्षेत्र की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर संघर्षरत विभिन्न पदाधिकारियों सहित देश भर के जैन समाज के इस विषय में चिंतित सक्रिय सदस्य शामिल हुए।

बैठक में गिरनार तीर्थ क्षेत्र की यथास्थिति एवं समाज के मजबूत कानूनी पक्ष को रखा गया तथा गिरनार तीर्थ क्षेत्र का नाम बदलकर दत्तात्रेय रखे जाने के गुजरात सरकार के प्रस्ताव को न मानते हुए पूर्ववत ऐतिहासिक नाम गिरनार ही रखे रहने के लिए कानूनी लड़ाई तक लड़ने पर विचार विमर्श हुआ। वहीं न्यायालयों के निर्णय के बावजूद भी न्यायालय के निर्णयों की अवमानना करते हुए किए गए अवैध निर्माणों की जानकारी सामने रखी गई। इन्हें हटवाने तथा 1910 की स्थिति बहाल कराने कानूनी एवं सामाजिक स्तर पर कार्य किये जाने पर सहमति बनी।

गिरनार तीर्थ क्षेत्र के पुख्ता सबूत सबके सामने रखे

वहीं इस विषय पर वर्षो से संघर्षरत सीनियर एडवोकेट खिल्लिमल जैन ने पुरातत्विक सहित विगत 300 सालों से पहले के गिरनार जी तीर्थ क्षेत्र के जैनों के होने के मजबूत प्रमाण सबके सामने रखे इसमें इन्होंने बंडी लाल जैन कारखाना द्वारा गिरनार जी तीर्थ क्षेत्र के पुनरोद्धार के लिए वहां के तत्कालीन नवाब से ली गई अनुमति तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संघठन की 1900 में जारी वह समस्त रिपोर्ट सामने रखी जो कि गिरनार तीर्थ क्षेत्र को केवल ओर केवल जैन तीर्थ क्षेत्र होना सिद्ध करती है।

जैन वकीलों का राष्ट्रीय फोरम बनाने का मिला सुझाव

वही सागर के एडवोकेट अरविंद जैन ने धीमी न्यायालयीन प्रक्रिया पर अपना असंतोष जताया जिसे तेज करने जैन वकीलों की एक राष्ट्रीय फोरम बनाने का सुझाव दिया। जैन समाज के अग्रणी और वरिष्ठ निर्मल चंद जैन पटौदी इंदौर ने विभिन्न समयो में कमेटियों द्वारा इस दिशा में किये गए प्रयासों को उद्धरित किया। वहीं ठोस रणनीति बनाने पर भी जोर दिया गया। जैन समाज के वरिष्ठ स्वदेश भूषण की भी गरिमामयी उपस्थिति बैठक में रही जिसमें उन्होंने पूरे उत्साह एवम सक्रियता के साथ गिरनार जी पर कार्य करने को कहा। गिरनार जी तीर्थ की शीघ्र सुरक्षा और संवर्धन हो इसके लिए आगामी 20 अगस्त से 23 अगस्त तक प्रत्येक ग्रामो नगरों , शहरों में तथा जहां जहां आचार्य संघ या मुनि संघ अथवा आर्यिका संघ विराजमान है। उनके सानिध्य में इन दिनों में “गिरनार पर्व ” बड़ी धूमधाम से मनाया जाए क्योंकि इन्ही तिथियों में ” 20 अगस्त को रविवार, 22 अगस्त ” को भगवान नेमिनाथ का जन्म एवम तप कल्याणक है तथा 23 अगस्त को मुकुट सप्तमी के दिन भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक है।

“जैन कुम्भ ” प्रतिवर्ष के लिए प्रारम्भ करने की मांग

इसी दौरान गिरनार जी में एक “जैन कुम्भ ” प्रतिवर्ष के लिए प्रारम्भ किया जाए जिसमे देश भर से हजारों की संख्या में तीर्थ यात्री पहुंचे। वही योगाचार्य नवीन जैन द्वारा गिरनार जी तीर्थ क्षेत्र के प्रति अपने कानूनी पक्ष सहित जैन समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से एक “गिरनार तीर्थ रथ यात्रा ” निकाली जाए जो कि भगवान नेमिनाथ के जन्मकल्याणक पर दिल्ली से प्रारम्भ होकर उनके निर्वाण कल्याणक पर गिरनार जी मे निर्वाण लाडू चढ़ाने के साथ सम्पन्न हो।

इन समस्त कार्यो के लिए देश भर की समस्त मंदिर कमेटियां अपना अपना सहयोग सुनिश्चित करने के लिए एक “गिरनार फण्ड “के लिए अलग से मंदिर में स्वयं से गुल्लक रखकर एक एक श्रावक की दान राशि को एकत्रित कर उनके भावों को गिरनार से जोड़े। गिरनार जी की पांचवी टोंक तक श्वेताम्बर एवम दिगम्बर दोनों वर्ग समान रूप से वंदना को जाए। न कि सिर्फ अपनी टोको के दर्शन तक सीमित रहे ताकि भगवान नेमिनाथ के चरणों पर दोनों वर्गों का समान अधिकार निरूपित हो। वही इंदौर के गोम्मटगिरी तीर्थक्षेत्र की बाउंडरी वाल शीघ्र बनाने के लिए सकल जैन समाज ने शासन एवम प्रशासन से सहयोग की अपील की।

बैठक में दिल्ली से एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट मनोज जैन, अरविंद जैन, डॉक्टर मनोज जैन, गुजरात सूरत से हितेश भाई, अहमदाबाद से अजय जैन मिल्टन, अहिंसा योग फॉउंडेशन संस्थापक नवीन जैन बरेली , पश्चिमी बंगाल से साहिल जैन , किशनगढ़ राजस्थान से सागवाड़ा , भारतवर्षीय दिगम्बर जैन सनरक्षिणी सभा से यतीश जैन, कर्नाटक से उमेश जैन, तमिलनाडू से विमल जैन, हरियाणा से विकास जैन, मध्यप्रदेश से ब्र विनय भैया , दमोह से सत्येंद्र जैन,शैलेश जैन कटनी , जिनेन्द्र जैन जबलपुर , भोपाल से आलोक जैन , रीवा से मनीष जैन सहित देश के कई राज्यो के प्रतिनिधि उपस्थित थे।