जैन समाज का प्रदर्शन – श्रीफल जैन न्यूज़

जैन मंदिर ध्वस्तीकरण पर आक्रोशित जैन समाज का प्रदर्शन: प्रतिष्ठान बंद कर दिया ज्ञापन
जैन मंदिर को ध्वस्त किए जाने के विरोध में दिगम्बर जैन पंचायत समिति ललितपुर के आह्वान पर जैन समाज के लोगों ने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर प्रदर्शन किया। शांतिपूर्ण ढंग से अनुशासित जैन समाज समाज के साथ शहर के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपते हुए पुनः मंदिर निर्माण कराए जाने की मांग की। ललितपुर से पढ़िए यह खबर…

ललितपुर। मुम्बई महा नगरपालिका द्वारा अवैधानिक रूप से जैन मंदिर को ध्वस्त किए जाने के विरोध में दिगम्बर जैन पंचायत समिति ललितपुर के आह्वान पर जैन समाज के लोगों ने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर प्रदर्शन किया। शहर के प्रमुख मागों से होते हुए शांतिपूर्ण ढंग से अनुशासित जैन समाज समाज के साथ शहर के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपते हुए पुनः मंदिर निर्माण कराए जाने की मांग की। गुरुवार को प्रातःकाल सावरकर चौक से जलूस प्रारम्भ हुआ जिसमें दिगम्बर जैन पंचायत समिति, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल, जिला उद्योग व्यापार मण्डल, गल्ला व्यापार मण्डल, उप्र उद्योग व्यापार मण्डल, जैन मिलन क्षेत्र 13 सतोदय तीर्थ सेरोन, देवोदय तीर्थ देवगढ़, शांतोदय तीर्थ जहाजपुर के अतिरिक्त निकटवर्ती जैन समाज राजघाट, बांसी, जखौरा के आह्वान पर सैकडों की संख्या में समाज श्रेष्ठी महिला पुरुष सम्मलित थे।

हाथों में तख्तियां लेकर णमोकार मंत्र का उच्चारण करते हुए शांतिपूर्वक सावरकर चौक से घंटाघर चौक होते हुए तुबन चौराहे से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन देते हुए कहा मुम्बई विले पार्ले के कांकलीवाडी क्षेत्र में स्थिति 30वर्ष प्राचीन श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर को बुहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा असंवैधानिक रूप से ध्वस्त किए जाने से सम्पूर्ण जैन समाज आहत है और आकोश में है। विगत 30 वर्षों से जैन मंदिर में प्रतिदिन पूजन अर्चन भक्ति आदि यहां श्रद्धालुजन करते थे लेकिन, अचानक 16 अप्रैल को मुम्बई महानगरपालिका ने विध्वंसात्मक कार्रवाई करते हुए हमारे धार्मिक ग्रंथों को सड़को पर फेंक दिया और तीर्थंकर भगवान की प्रतिमाओं को अपमानित किया।

ज्ञापन में अल्पसंख्यक जैन समाज के धर्म धर्मायतनों पर आए दिन होने वाली घटनाओं का जिक करते हुए कहा हमारे तीर्थों को निशाना बनाया जा रहा है। हमारे पूज्य साधु-साध्वियों के साथ मारपीट एवं अभद्रता हो रही है। हाल ही में ललितपुर जिले के राजघाट पुलिस चौकी में जैन तीर्थंकरों की प्रतिमा की चोरी आदि अनेकों ऐसी घटनाएं हैं। जिनमें लिप्त दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

कलेक्टेªट में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को ज्ञापन सौपते हुए दिगम्बर जैन पंचायत अध्यक्षा डॉ. अक्षय टडईया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत खजुरिया, सौरभ जैन सीए, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन सैदपुर, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी महेन्द्र जैन मयूर, सुरेश जैन बडेरा, नरेन्द्र जैन कडकी, संजीव कप्तान ने कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों में पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह, आप जिलाध्यक्ष हरदयाल लोधी पूर्व अध्यक्ष जैन समाज अनिल जैन अंचल, ज्ञानचंद इमलिया अजित जैन खजुरिया, शीलबंद अनौरा, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, डा० राजकुमार जैन पूर्व पार्षद मोदी पंकज जैन, कमलेश सराफ, अंकुर जैन शानू बाबा, अजय जैन साइकिल, अजय बरया, राहुल जैन, मुकेश परवार, अवि खजुरिया, जय महोली, संजीव जैन सीए, राजेन्द्र जैन थनवारा,श्रयांस जैन गदयाना, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, सन्मति सराफ, पार्षद आलोक जैन मयूर, मनोज जैन बबीना, अभय जैन एड, कुशलचन्द्र जैन एड, सतीश जैन बजाज वंटी, धन्यकुमार जैन एड शिक्षक पुष्पेन्द्र जैन, प्रदीप जैन चिगलौआ के अतिरिक्त महिला मण्डल के पदाधिकारी अनीता मोदी, अनुपमा जैन, मधू खजुरिया, सुषमा जैन, संध्या टडईया, अर्चना जैन, ममता जैन मोहनी, शशि कामरा जयंती अलया, सरोज दिवाकर, उमा जैन सैदपुर, राखी जैन बाहुबलिनगर, संगीता नायक, राशि जैन, मोहनी कठरया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। प्रदर्शन को अनुशासित करने में धार्मिक आयोजन समिति के संयोजक प्रतीक इमलिया, राकेश जैन मंत्री कैप्टन राजकुमार जैन के अतिरिक्त नगर की स्वयंसेवी संस्थाओं का योगदान रहा।

पहगाम में आतंकी हमले पर जताया आकोश

प्रदर्शन के दौरान जैन समाज ने हाल जी में जम्मू काश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दाेष सैलानियों के प्रति शोक जताया और जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के साथ उपस्थित जनसमुदाय ने शोक व्यक्त किया। महामहिम राष्टपति को ज्ञापन सौपते हुए आतंकवादियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की जिससे देश में शांति एवं अखण्डता का माहौल बना रह सके।

मुम्बई में जैन मंदिर विध्वंस पहलगाम में आतंकी हमले से जैन समाज में आक्रोश: प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा
सकल दिगम्बर जैन समाज महरौनी ने हाल ही में देश भर में जैन समाज के विरुद्ध हो रही हिंसात्मक घटनाओं और धार्मिक स्थलों के प्रति बढ़ते उत्पीड़न को लेकर गहरी चिंता जताई। महरौनी दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन महरौनी तहसीलदार तनवीर हसन को सौंपकर विभिन्न घटनाओं से अवगत कराया। महरौनी से राजीव सिंघई की पढ़िए यह खबर…

महरौनी। सकल दिगम्बर जैन समाज महरौनी ने हाल ही में देश भर में जैन समाज के विरुद्ध हो रही हिंसात्मक घटनाओं और धार्मिक स्थलों के प्रति बढ़ते उत्पीड़न को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। समाज ने आरोप लगाया है कि एक के बाद एक कई स्थानों पर जैन साधु-साध्वियों पर हमले हो रहे हैं और मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। जिसको लेकर देश भर में समाज द्वारा ज्ञापन दिए जा रहे है। महरौनी दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन महरौनी तहसीलदार तनवीर हसन को सौंपकर विभिन्न घटनाओं से अवगत कराया। वही पहलगाम में हुए आतंकी हमले से समाज में रोष व्याप्त है और ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से पाकिस्तान एवं आतंकवादियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन के माध्यम से जैन समाज द्वारा प्रमुख घटनाएं ज्ञापित की। मुंबई के विले पार्ले में जैन मंदिर पर बुलडोजर चलाया गया, लगभग 30 वर्ष पुराने जैन मंदिर को बीएमसी द्वारा एक होटल व्यवसायी के इशारे पर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। समाज ने इस घटना को धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया है। नीमच, मध्यप्रदेश के सिगोंली थाना क्षेत्र में स्थित एक जैन मंदिर के प्रांगण में जैन मुनियों पर हिंसक हमला किया गया। यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता उत्पन्न करती है।

जबलपुर, मध्यप्रदेश में दो भाजपा नेताओं द्वारा जैन समाज को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने समाज को आहत किया है। समाज ने इन बयानों की तीव्र निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है। हजारीबाग रोड, रांची, झारखंड में पैदल यात्रा कर रही जैन साध्वियों के समूह को पीछे से टक्कर मारी गई, जिसमें आर्यिका श्री चिन्तन मति माता जी गंभीर रूप से घायल हो गईं और दो अन्य माता जी को भी चोटें आईं। यह घटना समाज को झकझोर देने वाली रही। जिसको लेकर सकल दिगम्बर जैन समाज महरौनी ने केंद्र एवं राज्य सरकारों से मांग की है कि इन सभी घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही जैन साधु-साध्वियों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ठोस कदम उठाए जाएं। समाज ने यह भी कहा कि यदि शीघ्र कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई तो देशव्यापी आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

इन्होंने दिया प्रशासन को ज्ञापन

ज्ञापन पर अध्यक्ष कोमल चंद, प्रमोद सिंघई, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, प्रशन्न सिंघई, अनिल मिठया, पवन मोदी, पवन जैन पार्षद, आमोद, प्रवीण, सतेंद्र सिंघई, राजेश खिमलासा, काले लोडुआ, ऋषभ कठरया, अजित सेठ,जिनेश , आनंद जैन, मुकेश सराफ, शिखर चंद्र, विपिन पड़वा,संजय ,प्रदीप ,गौरव ,मनोज , संजीव, अभिषेक सिंघई, राकेश, संजू,आशु,अनुराग , हैप्पी,गौरव,शरद ,सुखमाल, चक्रैश, दीपक ,अमित, आशीष ,आकाश , कुमुद कांत , अरविंद, मुकेश, रजनीश , प्रिंस ,मयंक , महेंद्र बाबा ,विजय ,विनय , पंकज , राहुल,सचिन , अरविंद,कार्तिक,अनिल ,सचिन , अभिषेक, मनोज ,नितिन शास्त्री, पुष्पेन्द्र, राकेश, संजीव,अशोक सराफ , प्रदीप मोदी , राहुल आदि के हस्ताक्षर अंकित थे।