जैन मिलन बालिका मंडल – श्रीफल जैन न्यूज़

हे! स्वामी नमोस्तु, नमोस्तु, नमोस्तु से गूंजा जैन मंदिर : जैन मिलन बालिका मंडल ने मुनिराजों को दिया आहारदान
हरियाली तीज पर बड़े जैन मंदिर में उत्सव जैसा माहौल था। जैन मिलन बालिका मंडल की 50 से अधिक बालिकाएं युगल मुनिराजों को आहार दान देने के लिए दृढ़ संकल्प और नवधा भक्ति के साथ हाथों में मांगलिक वस्तुए जैसे कलश, श्रीफल, बादाम, सुपाड़ी, लौंग आदि लेकर पढ़गाहन के लिए तैयार थीं। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन की यह खबर…

मुरैना। हरियाली तीज पर बड़े जैन मंदिर में उत्सव जैसा माहौल था। जैन मिलन बालिका मंडल की 50 से अधिक बालिकाएं युगल मुनिराजों को आहार दान देने के लिए दृढ़ संकल्प और नवधा भक्ति के साथ हाथों में मांगलिक वस्तुए जैसे कलश, श्रीफल, बादाम, सुपाड़ी, लौंग आदि लेकर पढ़गाहन के लिए तैयार थीं। आचार्य आर्जवसागरजी महाराज के शिष्य चातुर्मासरत मुनि श्री विलोकसागरजी महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागरजी महाराज शुद्धि के बाद श्री जिनेंद्र प्रभु की वंदना कर संकल्प पूर्वक आहारचर्या के लिए निकले तो संपूर्ण मंदिर प्रांगण हे स्वामी नमोस्तु, नमोस्तु, नमोस्तु, अत्रो अत्रो अत्रो, तिष्ठो तिष्ठो तिष्ठो के स्वर से गुंजायमान हो उठा।

दृश्य था युगल मुनिराजों को आहारचर्या हेतु पढ़गाहन का। जैन मिलन बालिका मंडल की सभी बालिकाएं सामूहिक रूप में मुनिश्री को आहारचर्या के लिए आमंत्रित कर रही थीं बालिकाओं के लिए भी आज का दिन पुण्यशाली था। यही वजह रही कि दोनों मुनिराजों की विधि मिल गई और दोनों युगल मुनिराजों का पढ़गाहन उनके चौके में हुआ। सभी ने मिलकर महामंत्र णमोकार का पाठ करते हुए गुरुदेवों की तीन परिक्रमा की और बोला कि हे स्वामी मन शुद्धि, वचन शुद्धि, काया शुद्धि, आहार जल शुद्ध है, भोजनशाला में प्रवेश कीजिए।

सभी बालिकाएं पूर्ण श्रद्धा एवं नवधा भक्ति के साथ युगल मुनिराजों को आहार के लिए भोजनशाला में ले गईं। गुरुदेव के भोजनशाला में प्रवेश के बाद अष्टद्रव्य से पूजनादि के पश्चात सभी ने अत्यंत ही आत्मीयता, शुद्ध मन से दोनों मुनिराजों को आहार कराया। युगल मुनिराजों का निरंतराय आहार होने पर सभी बालिकाओं के चेहरों पर एक अलग तरह की चमक दिखाई दे रही थी।

युगल मुनिराजों ने बालिकाओं को दिलाए संकल्प

आहारचर्या के बाद युगल मुनिराजों ने जैन सिद्धांतों के अनुसार बालिकाओं को कुछ संकल्प भी दिलाएं। उन्होंने कहा कि आज के बाद आप सभी नित्य देव दर्शन करेंगे। अपने माता पिता की पसंद से ही शादी करेंगे। शादी से पूर्व पूर्ण रूप से ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करेंगे। सदैव मुनिराजों और आर्यिकाओं को आहारदान एवं वैयावृति करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान में मानव जीवन बहुत ही संघर्षमय हो गया है।आपको जीवन में कितनी भी परेशानियां आएं, कभी घबराना नहीं।परेशानियों से डरना नहीं, उनका डटकर मुकाबला करना। आत्महत्या जैसा विचार कभी भी मन में न आने देना, क्योंकि संघर्ष का नाम ही जीवन है। सभी बालिकाओं ने युगल मुनिराजों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें वचन दिया कि हे गुरुदेव हम भगवान महावीर स्वामी के अनुयायी होकर जैन दर्शन को अंगीकार करते हैं। आपके द्वारा आज दिलाए गए संकल्पों को सदैव पालन करेंगे।

दिगंबर जैन संतों की आहारचर्या

जैन मुनि की आहारचर्या बहुत कठोर होती है, जिसे ‘सिंह वृत्ति’ कहा जाता है। वे 24 घंटे में विधि मिलने पर एक बार ही अन्न जल ग्रहण करते हैं। इसमें जैन साधु एक ही स्थान पर खड़े होकर, दोनों हाथों को मिलाकर अंजुली बनाते हैं और उसी में भोजन करते हैं। यदि अंजुली में भोजन के साथ कोई जीव जंतु, बाल, अपवित्र पदार्थ या कोई जीव आ जाए तो वे भोजन लेना बंद कर देते हैं और अपने हाथ छोड़ देते हैं, फिर पानी भी नहीं पीते। इस क्रिया को अन्तराय बोला जाता है। इसके बाद वे दूसरे दिन ही आहारचर्या के लिए जाते हैं।

जैन धर्म में क्या है आहारदान

जैन धर्म में आहार दान को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दान, मुनियों, आर्यिकाओं और तपस्वियों को दिया जाता है। जैन दर्शन में आहारदान एक महत्वपूर्ण और पवित्र क्रिया है। यह अहिंसा, अपरिग्रह, और पुण्य प्राप्ति के सिद्धांतों पर आधारित है। जैन धर्म में आहार दान का पालन करके व्यक्ति न केवल अपने कर्मों को शुद्ध करता है, बल्कि वह दूसरों के जीवन में भी सुख और शांति लाता है।

हरियाली तीज पर जैन मिलन बालिका मंडल करेगा आहारदान: पीड़ित मानव सेवा एवं समाजोत्थान के कार्यों में अग्रणी है संस्था
हरियाली तीज पर 27 जुलाई को जैन मिलन बालिका मंडल मुरैना मुनिराजों की आहारचर्या में सहभागी बनेगा। जैन मिलन बालिका मंडल मुरैना की अध्यक्ष दीक्षा नरेश जैन ने बताया कि बालिका मंडल सदैव ही जैन साधु संतों, साध्वियों की संयम साधना में संलग्न रहता है। किसी भी जैन मुनिराज अथवा जैन साध्वी के नगरागमन पर मंडल द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की जाती है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। हरियाली तीज पर 27 जुलाई को जैन मिलन बालिका मंडल मुरैना मुनिराजों की आहारचर्या में सहभागी बनेगा। जैन मिलन बालिका मंडल मुरैना की अध्यक्ष दीक्षा नरेश जैन ने बताया कि बालिका मंडल सदैव ही जैन साधु संतों, साध्वियों की संयम साधना में संलग्न रहता है। किसी भी जैन मुनिराज अथवा जैन साध्वी के नगरागमन पर मंडल द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की जाती है। इसके साथ ही जीव दया, पीड़ित मानव सेवा एवं समाजोत्थान के कार्यों में जैन मिलन बालिका मंडल की सहभागिता रहती है। इस वर्ष नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में आचार्यश्री विद्यासागर महाराज से दीक्षित आचार्यश्री आर्जवसागरजी महाराज के शिष्य मुनिश्री विलोक सागरजी एवं मुनिश्री विबोधसागरजी का आध्यात्मिक चातुर्मास हो रहा है।युगल मुनिराजों की आहारचर्या, धर्मसभा, धार्मिक अनुष्ठानों में जैन मिलन बालिका मंडल अपनी सहभागिता प्रदान कर रहा है। हरियाली तीज के अवसर पर 27 जुलाई को जैन मिलन बालिका मंडल की सभी सदस्यों ने युगल मुनिराजों को आहारदान देने का दृढ़ संकल्प लिया है। मंडल की सभी बालिकाएं पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति के साथ युगल मुनिराजों के लिए चौका लगाकर, नवधा भक्ति पूर्वक मुनिराजों का पड़गाहन करते हुए उन्हें आहारदान देंगी।

आहारचर्या में जैन मिलन बालिका मंडल की अध्यक्ष दीक्षा जैन, साक्षी जैन, स्वस्ति जैन, अक्षिता जैन, अनुश्री जैन, भूमि जैन, खुशी जैन, दीक्षा जैन, आशी जैन, मनीषा जैन, चांदनी जैन, जानवी जैन, क्षमा जैन, भूमि जैन, मोना जैन, आयुषी जैन, खुशी जैन, सौम्या जैन, नव्या जैन, निर्जरा जैन, हंशिका जैन, बेबो जैन, आशिका जैन, बुलबुल जैन, शिवानी जैन, न्याशा जैन, परी जैन, दृष्टि जैन सहित सभी सदस्याएं सहभागी होंगी।

जैन मिलन बालिका मंडल करेगा धार्मिक अनुष्ठान : 48 मंडलीय श्री 1008 भक्तामर विधान होगा
जैन मिलन बालिका मंडल द्वारा श्री जिन अभिषेक एवं 48 मंडलीय श्री भक्तामर विधान का आयोजन रविवार 20 जुलाई को प्रातः 7 बजे आयोजित किया जा रहा है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। जैन मिलन बालिका मंडल द्वारा श्री जिन अभिषेक एवं 48 मंडलीय श्री भक्तामर विधान का आयोजन रविवार 20 जुलाई को प्रातः 7 बजे आयोजित किया जा रहा है। जैन मिलन बालिका मंडल की सदस्य दीक्षा नरेश जैन ने बताया कि आचार्यश्री सुमति सागरजी, आचार्यश्री विद्यासागरजी, आचार्यश्री ज्ञान सागरजी, आचार्यश्री समय सागरजी, आचार्यश्री आर्जव सागरजी के आशीर्वाद एवं बड़े जैन मंदिरजी में विराजमान मुनिश्री विलोक सागरजी व मुनिश्री विबोध सागरजी के सान्निध्य एवं संघस्थ ब्रह्मचारी संजय भैयाजी बम्होरी के मार्गदर्शन में 20 जुलाई को प्रातः सात बजे श्री जिनाभिषेक एवं 48 मंडलीय श्री 1008 भक्तामर विधान होगा।

ब्रह्मचारी अजय भैयाजी (झापन तमूरा वाले) दमोह के निर्देशन में जैन मिलन बालिका मंडल की ओर से आयोज्य कार्यक्रम में मंडल की सभी सदस्याएं एवं समाज के साधर्मी बंधु, माता बहन हिस्सा लेंगी। जैन मिलन बालिका मंडल की सदस्य बालिका दीक्षा जैन, साक्षी जैन, अक्षिता जैन, अनुश्री जैन, स्वस्ति जैन, आशी जैन, चांदनी जैन, जाह्नवी जैन, क्षमा जैन, न्याशा जैन, नव्या जैन, खुशी जैन आदि ने अधिकाधिक संख्या में आयोजन में सम्मिलित होने की अपील की है।