जैन महाविद्यालय – श्रीफल जैन न्यूज़

कारगिल विजय दिवस पर जैन महाविद्यालय में ‘वो वाली दीदी’ महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम सम्पन्न : छात्राओं को मिला करियर मार्गदर्शन, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
भिण्ड के जैन महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर ‘वो वाली दीदी’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। विशेषज्ञ वक्ताओं ने छात्राओं को करियर, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण का मार्गदर्शन दिया तथा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।

भिण्ड। स्थानीय जैन महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में आर्यावर्ती संस्कृति संगम के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ‘वो वाली दीदी’ मार्गदर्शन एवं संवाद सत्र का आयोजन किया गया। स्वरूप विद्यानिकेतन स्कूल एवं सीक्रेट ब्यूटी पार्लर के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, करियर निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

विशेषज्ञों ने साझा किए प्रेरक अनुभव

कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर कविता यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनुभूति गुप्ता, पैरालंपियन पूजा ओझा, पत्रकार प्रकृति शर्मा, डॉ. ज्योति परिहार, रानू ठाकुर, उमा शर्मा, प्रीति जैन एवं सुषमा जैन ने अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने छात्राओं को आत्मविश्वास, शिक्षा, नेतृत्व क्षमता और स्वावलंबन का महत्व समझाते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

‘मेरा गांव, मेरा इतिहास’ पोस्टर का हुआ विमोचन

इस अवसर पर “चंबल के राष्ट्र ऋषि : मेरा गांव मेरा इतिहास” विषयक पोस्टर का भी विमोचन किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों के इतिहास, लोक संस्कृति, वीर योद्धाओं एवं कला-संपदा का प्रामाणिक दस्तावेज तैयार कर उसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

शहीदों को श्रद्धांजलि, शिक्षित नारी का दिया संदेश

कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन गीत तथा एनसीसी कैडेट्स द्वारा कारगिल के वीर शहीदों को सैल्यूट एवं दो मिनट के मौन के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। आर्यावर्त संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अश्वनी सिंह भदौरिया ने कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं उद्देश्य प्रस्तुत किए।

आयोजन में कार्यकारी अध्यक्ष आस्था परिहार, संयोजक राधा राजावत तथा मंच संचालक विदुषी तोमर की सक्रिय भूमिका रही। समापन अवसर पर शिक्षित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त नारी को समृद्ध समाज की आधारशिला बताते हुए सभी ने महिला शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस अवसर पर आशीष कुमार जैन एवं दीपक गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस पर आचार्य श्री ने दिए जैन महाविद्यालय में प्रवचन : समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जैन महाविद्यालय परिसर में उपाध्याय विहसंत सागर महाराज ने कि कहा कि हम सभी 79 वें स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए महाविद्यालय में आए हैं। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…

भिंड। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जैन महाविद्यालय परिसर में उपाध्याय विहसंत सागर महाराज ने कि कहा कि हम सभी 79 वें स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए महाविद्यालय में आए हैं। पुण्य और भाग्य है कि आचार्य विराग सागर जी महाराज के जहां चरण पड़े और वहां पर उनके शिष्य भी आए हैं। मुनिराज ने कहा कि हम सभी आजादी का जश्न मना रहे हैं। देश के उन वीरों के माता-पिता से पूछो जिनके पुत्रों ने देश की रक्षा के लिए तन और मन वतन पर न्यौछावर कर दिया। जिससे हम सभी सुरक्षित बैठे हैं। ऐसे वीरों को याद करते हुए हम सभी आजादी का तिरंगा फहरा रहे है। मुनिराज ने आगे कहा कि जब देश का संविधान बाबा साहेब अंबेडकर ने लिखकर गांधी जी को सौंपा था तो उन्होंने दो-चार पेज पढ़कर वापस कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने-अपने कर्तव्यों का पालन करने लगे तो संविधान की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस प्रांगण के आसपास हरियाली है लेकिन, बाहर इतनी गंदगी है कि निकालना मुश्किल हो जाता है।

इस बात को प्रत्येक व्यक्ति जागरूक हो जाएं कि साफ-सफाई कर सड़क भी चमकने लगे। हमें जागरुक होकर कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। जिससे देश एवं राष्ट्र के निर्माण में सहयोगी बने रहे। इस अवसर पर श्री भदावर प्रांत्रिक दिगंबर जैन सभा के लोगों ने ध्वजारोहण किया एवं जैन स्कूल की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

आचार्य श्री से आशीर्वाद लेने पहुंचे प्रभारी मंत्री पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री एवं प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, विधायक नरेंद्रसिंह कुशवाह, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डॉ. रमेश दुबे, नगर की बद्री प्रसाद की बगिया में चातुर्मास कर रहे उपाध्याय विहसन्त सागर महाराज से आशीर्वाद लिया और उन्होंने मुनिराज से 5 अक्टूबर को होने वाली सरस्वती महाअर्चना के बारे में जानकारी मांगी।