जैन तीर्थ सम्मेदशिखर जी – श्रीफल जैन न्यूज़

जैन तीर्थ सम्मेदशिखर जी में गूंजेगा वैराग्य का महापर्व : 18 अप्रैल को भव्य जैनेश्वरी दीक्षा महमहोत्सव
जैन धर्म की तपस्या, त्याग और संयम की महान परंपरा को साकार करने वाला ऐतिहासिक क्षण अब समीप है। विश्व विख्यात जैन तीर्थ सिद्धक्षेत्र श्री सम्मेदशिखर जी की पावन धरा पर 18 अप्रैल को भव्य जैनेश्वरी दीक्षा महामहोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। सम्मेदशिखर जी से पढ़िए, राजकुमार जैन अजमेरा की यह खबर…

श्री सम्मेदशिखर जी/(गिरीडीह)। जैन धर्म की तपस्या, त्याग और संयम की महान परंपरा को साकार करने वाला ऐतिहासिक क्षण अब समीप है। विश्व विख्यात जैन तीर्थ सिद्धक्षेत्र श्री सम्मेदशिखर जी की पावन धरा पर 18 अप्रैल को भव्य जैनेश्वरी दीक्षा महामहोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह महोत्सव आचार्य श्री विद्यासागर जी के परम प्रभावक शिष्य एवं गुणायतन प्रणेता झारखंड में जन्मे मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मजागरण, वैराग्य और मोक्षमार्ग की ओर प्रेरित करने वाला दिव्य आध्यात्मिक पर्व है। दीक्षा के इस महाक्षण में साधक सांसारिक मोह-माया, परिवार, धन-संपत्ति और भौतिक सुखों का त्याग कर पूर्ण संयम, अनुशासन और धर्ममय जीवन का व्रत ग्रहण करेंगे। यह दृश्य न केवल भावुक होता है, बल्कि हजारों श्रद्धालुओं के अंतर्मन को झकझोर कर उन्हें आत्मचिंतन के लिए प्रेरित करता है।

15 अप्रैल को होगा मुनिसंघ का भव्य मंगल प्रवेश

महोत्सव की शुरुआत 15 अप्रैल को प्रातःकाल गुणायतन में मुनि श्री 108 प्रमाणसागर महाराज ससंघ के मंगल प्रवेश से होगी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य अगवानी की जाएगी, जो पूरे आयोजन का आध्यात्मिक प्रारंभ होगा।

तीन दिन तक श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

गुणायतन परिवार द्वारा देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 17 से 19 अप्रैल तक तीन दिनों की निःशुल्क आवास एवं भोजन व्यवस्था की गई है। यह सेवा भाव और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है, जिससे हजारों श्रद्धालु सहज रूप से इस महोत्सव में सहभागी बन सकेंगे।

रांची में चल रहा पंचकल्याणक महोत्सव

गुणायतन मध्यभारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि वर्तमान में मुनि श्री अपने संघ सहित रांची में विराजमान हैं, जहाँ 1 से 6 अप्रैल तक बिरसा मुंडा फन पार्क में 1008 जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव मुनि श्री प्रमाण सागर जी मुनिराज के सानिध्य में भव्य रूप से आयोजित हो रहा है। इस आयोजन में भगवान के गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान और मोक्ष कल्याणकों का जीवंत चित्रण श्रद्धालुओं को धर्म के गूढ़ सिद्धांतों से जोड़ रहा है।

इस महोत्सव के उपरांत मुनि ससंघ मंगल विहार जैन तीर्थ श्री सम्मेदशिखर जी की ओर होगा मंगल विहार यात्रा भी श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक होगी, जिसमें वे दर्शन, वंदना और सेवा का पुण्य अर्जित करेंगे, कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा वीरेंद्र जैन छाबड़ा कोडरमा ने बताते हुए कहा कि 15 अप्रैल को गुणायतन में मुनिसंघ का मंगल प्रवेश एवं अगवानी होगी,जिसकी तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है।16 अप्रैल को विशेष विधान एवं विविध धार्मिक अनुष्ठान होंगे।

17 अप्रैल साधकों की अंतिम तैयारियाँ, आध्यात्मिक प्रवचन एवं तप-आराधना,18 अप्रैल आचार्य आज्ञानुसार भव्य जैनेश्वरी दीक्षा समारोह

त्याग और वैराग्य का ऐसा अद्वितीय उदाहरण

दीक्षा का दृश्य: त्याग और वैराग्य का चरम दृश्य अत्यंत मार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत होता है, जब साधक अपने परिजनों से विदा लेकर गुरु चरणों में समर्पित होते हैं, वह क्षण उपस्थित जनसमूह के लिए भाव-विभोर कर देने वाला होता है। यह त्याग और वैराग्य का ऐसा अद्वितीय उदाहरण होता है, जो जीवन के वास्तविक उद्देश्य—आत्मकल्याण और मोक्ष—की ओर प्रेरित करता है। ऐतिहासिक महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु, गुरु भक्त एवं धर्मप्रेमी सम्मिलित होंगे। विशाल पंडाल, सुव्यवस्थित प्रबंधन, प्रवचनों की श्रृंखला, भक्ति कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठान इस आयोजन को भव्यता और दिव्यता प्रदान करेंगे।

मोक्षमार्ग की ओर बढ़ने की प्रेरणा देने वाला दिव्य अवसर

गुणायतन परिवार की ओर से सीईओ. सुभाष जैन एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र जैन छाबड़ा ने आमंत्रण देते हुए समस्त श्रद्धालुओं से विनम्र अपील करते हुये कहा कि अपने परिवार सहित इस दिव्य महोत्सव में सहभागी बनें और शास्वत सिद्धक्षेत्र की वंदना एवं मुनि श्री का आशीर्वाद प्राप्त करें, यह महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मजागृति, संयम, त्याग और मोक्षमार्ग की ओर बढ़ने की प्रेरणा देने वाला दिव्य अवसर है, जो जैन समाज के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित होगा आपके आगमन की पूर्व सूचना देना आवश्यक है, जिससे आपकी संपूर्ण व्यवस्था की जा सके।

जैन तीर्थ सम्मेदशिखर जी में क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच : पारसनाथ मकर संक्रान्ति मेला समिति,जैन तीर्थ मधुबन ने किया आयोजन
जैन तीर्थ सम्मेदशिखर जी में दिगम्बर जैन शास्वत तीर्थराज सम्मेदशिखर जी ट्रस्ट और मकर संक्रांति मेला समिति द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।कोडरमा/मधुबन से पढ़िए, यह खबर…

कोडरमा/मधुबन। जैन तीर्थ सम्मेदशिखर जी में दिगम्बर जैन शास्वत तीर्थराज सम्मेदशिखर जी ट्रस्ट और मकर संक्रांति मेला समिति द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। सम्मेदशिखर जी- बीस तीर्थंकरों की निर्वाण पावन तपोभूमि पर पारसनाथ मकर संक्रान्ति मेला समिति,जैन तीर्थ मधुबन द्वारा आयोजित पारसनाथ हिल टॉप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ रविवार को मेला मैदान किया गया। इस आयोजन में श्री दिगम्बर जैन शाश्वत तीर्थराज सम्मेदशिखर ट्रस्ट ने बतौर संयोजक सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि श्री दिगम्बर जैन शाश्वत तीर्थराज सम्मेदशिखर ट्रस्ट सदैव समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य, सेवा एवं सामाजिक कल्याण से जुड़ी कई योजनाएँ संचालित की जाती रही हैं, जिनमें विकलांग शिविर, कैंसर जाँच शिविर तथा कम्बल वितरण जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। साथ ही ट्रस्ट की ओर से जैन तीर्थ शिखरजी क्षेत्र में यात्री भोजनालय, शाश्वत भवन एवं निहारिका धर्मशाला का भी संचालन किया जाता है, जिससे तीर्थयात्रियों को सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं। ट्रस्ट ने पूर्व में इस क्षेत्र में आचार्य विद्यासागर फुटबाल टूर्नामेंट, खेलों इंडिया साइकलिंग रेश जैसे बड़े आयोजन को सफल किया है।

प्रतिभाशाली खिलाडियों की टीम बनाई जाएगी

ट्रस्ट के महामंत्री राजकुमार जैन अजमेरा ने कहा कि आज के समय में बच्चे मोबाइल और स्क्रीन तक सीमित होते जा रहे हैं, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर असर पड़ रहा है। ऐसे में खेलकूद जैसे आयोजन बच्चों को स्वस्थ और अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के खेल आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिलता है और भविष्य में प्रतिभाशाली खिलाडियों का चयन कर एक टीम बनाई जाएगी, जो जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में ट्रस्ट का प्रतिनिधित्व करेगी।

भारत माता के जयघोष के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत

ट्रस्ट के प्रबंधक संजीव जैन ने बताया कि ट्रस्ट के अध्यक्ष जम्बूप्रसाद जैन एवं महामंत्री राजकुमार जैन अजमेरा हजारीबाग के निर्देश पर इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन हेतु सहयोग किया जा रहा है। स्थानीय युवाओं में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है और वे आवश्यक जिम्मेदारियों निभाने के लिए तत्पर हैं।

टूर्नामेंट का उ‌द्घाटन ट्रस्ट के प्रबंधक संजीव जैन, ऑफिस एडमिनिस्ट्रेटर ए सईदी तथा मुख्य स्वागतकर्ता गंगाधर महतो, गांव के पारसनाथ मकर संक्रान्ति मेला समिति-मधुबन के आयोजको ने ग्रामीण प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके पश्चात आयोजकों द्वारा सभी खिलाड़ियों का परिचय कराया गया तथा राष्ट्रगान और भारत माता के जयघोष के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई।

16 टीम ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया

उद्‌द्घाटन मैच चिरकी टीम और खरपोका टीम के बीच खेला गया, जिसमें खरपोका टीम ने शानदार जीत दर्ज की, बताते चले कि 16 टीम ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया। सभी टीम मधुबन पंचयत के आस पास की टीम है। ट्रस्ट ने इस आयोजन से जुड़े सभी आयोजकों, खिलाड़ियों एवं स्थानीय युवाओं के उत्साह और सहयोग की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी निरंतर होते रहेंगे और क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा प्रदान करेंगे।

जैन तीर्थ सम्मेदशिखर जी में धर्म, सेवा और मानवता का संगम : श्रीसेवायतन आरोग्य केंद्र का मोबाइल मेडिकल यूनिट का हुआ शुभारंभ
विश्वविख्यात तीर्थस्थल श्री सम्मेदशिखरजी (मधुबन) में एक दशक से निःस्वार्थ भाव से आरोग्य सेवा प्रदान कर रही संस्था श्रीसेवायतन न्यास की ओर से संचालित श्रीसेवायतन आरोग्य केंद्र ने 11 नवंबर को मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवा का शुभारंभ किया। सम्मेदशिखर जी से पढ़िए, यह खबर…

सम्मेदशिखरजी। विश्वविख्यात तीर्थस्थल श्री सम्मेदशिखरजी (मधुबन) में एक दशक से निःस्वार्थ भाव से आरोग्य सेवा प्रदान कर रही संस्था श्रीसेवायतन न्यास की ओर से संचालित श्रीसेवायतन आरोग्य केंद्र ने 11 नवंबर को एक और नया अध्याय जोड़़ते हुए मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवा का शुभारंभ किया। यह मानव परोपकारी सेवा कार्य आचार्य श्री विद्यासागर जी के शिष्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी की प्रेरणा से सतत् संचालित हो रहा है, जो समाज में धर्म, सेवा और मानवता के आदर्शों को साकार कर रहा है। इस सेवा का उद्देश्य शिखरजी क्षेत्र के आसपास स्थित गांवों के जरूरतमंद, ग्रामीण, वृद्धजन, महिलाएं एवं बच्चों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है ताकि जो लोग मधुबन स्थित आरोग्य केंद्र तक नहीं पहुंच पाते, वे भी इस सेवा से लाभान्वित हो सकें।

श्रीसेवायतन के अध्यक्ष राजकुमार जैन अजमेरा (हजारीबाग), महामंत्री विजय जैन पांडया (रांची) तथा कोषाध्यक्ष देवेंद्र जैन अजमेरा (गया) के निर्देशानुसार मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम ने पीरटांड प्रखंड के पालगंज ग्राम में प्रथम निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। इस दौरान ग्रामीण मरीजों को परामर्श डॉ. सुभाष बुद्रुक और डॉ. प्रमोद पासवान ने दिया। परामर्श के बाद कई मरीजों की ब्लड जांच भी वहीं स्थल पर की गई। इन सभी जांचों की सुविधा मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस में ही उपलब्ध थी, जिससे मरीजों को तत्काल लाभ मिला और आवश्यक दवाइयां निःशुल्क प्रदान की गईं। शिविर में 78 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई।

इन ग्रामीणों के सहयोग से हुआ कार्यक्रम

श्रीसेवायतन न्यास के प्रबंधक कैलाश जैन एवं उनकी टीम ने आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ग्रामीणों ने इस सेवा कार्य की सराहना की और संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। मुखिया पति बिरजू साहू, महेंद्र प्रसाद, देवेश बक्सी, मनोजकुमार सिंह और किशोर सहित अनेक ग्रामीणों ने सहयोग दिया।

सेवा ही सच्चा धर्म है: अजमेरा

श्री सेवायतन के अध्यक्ष राजकुमार जैन अजमेरा ने कहा कि सेवा ही सच्चा धर्म है। श्रीसेवायतन का उद्देश्य केवल उपचार नहीं, बल्कि मानवता की सेवा के माध्यम से जैन धर्म के करुणा, दया और परोपकार के सिद्धांतों को जीवन में उतारना है। संस्था की यह पहल वास्तव में धर्म, सेवा और मानवता का अद्भुत संगम है। जो जैन तीर्थ श्री सम्मेदशिखरजी की पवित्र भूमि से जनसेवा का उज्ज्वल संदेश पूरे समाज तक पहुंचा रही है।