जैन तीर्थ संरक्षण बोर्ड – श्रीफल जैन न्यूज़

तीर्थ और संस्कृति को संरक्षित और सुरक्षित करने के लिए जैन बोर्ड की स्थापना होः 16 दिसंबर को इलाहाबाद सांसद उज्जवल रमनसिंह ने संसद में उठाया मुद्दा
इलाहाबाद कांग्रेस सांसद उज्जवलरमन सिंह ने 16 दिसंबर को लोकसभा की कार्रवाई के दौरान भगवान नेमिनाथ की मोक्ष स्थली गिरनारजी में सुरक्षा बंदोबस्त का मुद्दा उठाया। सांसद ने अल्पसंख्यक जैन समुदाय पर बार-बार किए जा रहे प्रहार को रोके जाने की बात पुरजोर तरीके से उठाई। पढ़िए इंदौर से टीके वेद की इस खबर में…

इंदौर। इलाहाबाद से कांग्रेस सांसद उज्जवल रमनसिंह ने सोमवार को संसद की कार्रवाई के दौरान लोकसभा में जैन धर्म के 22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान मोक्षस्थल गिरनार जी की पांचवी टोंक पर जैन समाज के सुरक्षित दर्शन-पूजन के लिए सुरक्षा बंदोबस्त किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। उनके इस कदम का सकल जैन समाज ने स्वागत करते हुए उनका आभार जताया है। विश्व जैन संगठन ने इस बारे में कहा कि यह मुद्दा आस्था और श्रद्धा से जुड़ा होकर जैन धर्म और अनुयायियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके बारे में लोकसभा में आवाज उठाई जाना वास्तव में गौरव की बात है। संसद में नेमिनाथ भगवान की मोक्ष स्थली गिरनार का प्रकरण गूंजने से जैन समाज में भी हर्ष व्याप्त है।

राज्यसभा सांसद रेवती रमन ने भी उठाया था मुद्दा

श्री सम्मेद शिखर जी का प्रकरण सबसे पहले संसद में तत्कालीन राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमन सिंह ने 29 मार्च 2022 को उठाया था। व 16 दिसंबर 24 को उनके पुत्र उज्ज्वल रमन सिंह ने 22वें तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान की मोक्ष स्थली गिरनार पर्वत पर जैन अनुयायियों के दर्शन पूजन-वंदन के अधिकारों को सुरक्षित और संरक्षित रखने का मुद्दा संसद में उठाया है। जैन समाज आप दोनों पिता-पुत्र का सदैव आभारी रहेगा। जैन समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि आपके पिता सांसद रेवतीरमण सिंह ने राज्य सभा में सम्मेद शिखर जी की पवित्रता के संरक्षण के लिए जैन समाज की मांग को रखा था।

समुदाय विशेष की आस्था पर प्रहार

उज्जवल रमनसिंह ने संसद की लोकसभा की कार्रवाई के दौरान कहा कि महोदय मैं आपके माध्यम से सरकार का ध्यान जैन समुदाय के पवित्र पूज्य स्थल गिरनार पर्वत की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। महोदय, जैन समाज अति अल्पसंख्यक है। जैन समाज का हमेशा से ही राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान रहा है। जैन धर्म के अनुयायियों पर किसी न किसी रूप में प्रहार किया जा रहा है। गिरनार पर्वत की पांचवी टोंक, जो कि जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान की मोक्ष स्थली है। वहां पर भगवान नेमिनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर जो इस वर्ष 13 जुलाई को था। उस दिन भी जैन समाज के लोगों को निर्वाण लाडू चढ़ाने से रोका गया था। भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष जंबूप्रसाद जैन के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल में मेरठ निवासी सुदीप जैन, जिन्होंने श्री सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन में भी अहम भूमिका निभाई थी, ने बताया कि पांचवी टोंक की पहाड़ी के द्वार पर जैन यात्रियों को चिन्हित करके आतंकियों की तरह तलाशी ली गई है कि वे अपने साथ चावल, बादाम आदि पूजा-अर्चना की सामग्री और लाडू तो नहीं ले जा रहे हैं? जैन यत्रियों को पूजन सामग्री ले जाने से रोका गया और पांचवी टोंक पर नेमिनाथ भगवान का जयकारा लगाने से भी रोका जा रहा है।

न्यायालय के आदेश की की जा रही अवहेलना

जैन अनुयायिओं के साथ मारपीट और गाली गलौच तक की जाती है। क्या यह जैन समाज के मौलिक अधिकारों का हनन नहीं है? क्या यह उच्च न्यायालय के 17 फरवरी 2005 के आदेशों की अवमानना नहीं है?

जैन बोर्ड की स्थापना की जाए।

उन्होंने आगे कहा कि मैं आपके माध्यम से सरकार से पुरजोर अपील करता हूं कि गिरनार जी पर जैन अनुयायियों के दर्शन, पूजन, वंदन के अधिकारों को सुरक्षित और संरक्षित करने के साथ ही उच्च न्यायालय के 17 फरवरी 2005 के आदेशों का अनुपालन भी कराया जाए तथा तत्काल प्रभाव से जैन समुदाय के धर्म, तीर्थ और संस्कृति को संरक्षित और सुरक्षित करने के लिए जैन बोर्ड की स्थापना की जाए।

गिरनार जी सिद्ध क्षेत्र की संसद में गूंज: आस्था स्थलों की रक्षा के लिए जैन तीर्थस्थल संरक्षण बोर्ड बनाया जाए
जैन समाज के तीर्थों पर हो रहे अवैध कब्जे रोकने, धर्म स्थलों पर सुरक्षा के इंतजाम करने और कब्जेधारियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई के लिए सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने संसद में आवाज बुलंद की है। पढ़िए संसद में उठाए मुद्दे की संपूर्ण जानकारी टी के वेद वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजेश जैन दद्दू की इस खबर में…

इंदौर। सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने संसद पटल पर जैन समाज की सबसे अमूल्य धरोहर तीर्थ क्षेत्र गिरनार जी की सुरक्षा के इंतजाम करने की बात कही।

टी के वेद वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि सांसद इमरान मसूद ने कहा कि आज मैं सदन का ध्यान एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दे की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। यह न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि अल्पसंख्यक जैन समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर और अधिकारों की सुरक्षा का भी प्रश्न है।

जैन धर्मावलंबियों की श्रद्धा और आस्था का केंद्र

सांसद मसूद ने बताया कि गुजरात के जूनागढ़ जिले में स्थित पवित्र गिरनार पर्वत भारत के प्राचीनतम धर्म, जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ की मोक्षस्थली है। भगवान नेमिनाथ की निर्वाण भूमि है। जिसे सदियों से जैन धर्मावलंबी श्रद्धा और आस्था से पूजते आए हैं। वहां जबरन कब्जा किया जा रहा है।

इतिहास प्रमाणित करता है कि…

अकबरनामा जैसे प्रतिष्ठित ऐतिहासिक ग्रंथ, ब्रिटिश कालीन रिपोर्ट्स, एएसआई रिपोर्ट्स और अन्य ऐतिहासिक दस्तावेज यह साबित करते हैं कि गिरनार पर्वत जैन धर्म का बेहद प्राचीन तीर्थस्थल है। इस विषय में गुजरात हाईकोर्ट ने भी निर्देश दिया है कि जैन धर्मावलंबी वहां शांति से पूजा-अर्चना कर सकते हैं। इसके बावजूद अपने आराध्य देव की निर्वाण स्थली पर दर्शन करने के लिए जाने वाले जैन मुनियों और जैन श्रद्धालुओं के साथ वहां पांचवी टोंक पर अवैध कब्जा किए लोग बदतमीजी और मारपीट तक करते हैं।

मुनियों पर भी हुए जानलेवा हमले

अतीत में जैन मुनियों पर चाकू से जानलेवा हमले और अपमानित किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। 1991 में पारित उपासना स्थल कानून कहता है कि 15 अगस्त 1947 के बाद किसी भी धार्मिक स्थल की स्थिति में बदलाव नहीं किया जा सकता लेकिन, कानून का उल्लंघन करते हुए कोराना काल में एक रात में चुपचाप वहां पर अन्य धर्म की मूर्ति स्थापित करा दी गई। गिरनार में जैन तीर्थस्थल को बिना वजह विवादों में घसीटा जा रहा है।

धर्म निरपेक्षता पर है सवाल

सांसद मसूद ने बताया कि जैन समुदाय, जो देश का एक शांतिप्रिय और अल्पसंख्यक वर्ग है। उनके साथ इस प्रकार का अन्याय हमारी लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिह्न लगाता है। स्थानीय जूनागढ़ प्रशासन और पुलिस की निष्क्रियता के कारण ही ऐसे तत्वों के हौसले बुलंद हैं।

तीर्थ स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो

सदन के माध्यम से मांग की गई कि अल्पसंख्यक जैन समाज के पवित्र तीर्थ स्थलों गिरनार जी, शिखरजी, पालिताना जी और अन्य जैन तीर्थस्थलों की पवित्रता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘जैन तीर्थस्थल संरक्षण बोर्ड’ बनाया जाए। 1991 के उपासना स्थल कानून का सख्ती से पालन किया जाए।

कब्जाधारियों पर हो सख्त कार्रवाई

धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों पर कब्जा करने वाले असामाजिक तत्वों और इसमें शामिल प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। भारत विविधताओं में एकता का देश है। यहां हर समुदाय और हर धर्म का सम्मान होना चाहिए। जैन समाज जो अहिंसा और शांति का प्रतीक है को न्याय दिलाना और उनकी आस्थाओं की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।

जैन समाज ने सांसद का आभार जताया

भारत वर्षीय जैन समाज ने सांसद के प्रति आभार प्रकट किया है। इंदौर दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेंद्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, तीर्थ रक्षणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टीके वेद, विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, मयंक जैन, हंसमुख गांधी, आजाद जैन, प्रदीप बडजात्या, अशोक मेहता, कांतिलाल बम, राजीव जैन, सुशील पांड्या, पुष्पा कासलीवाल, परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन, कल्पना परवार, सीमा रावत आदि ने सांसद का आभार जताया है।