जीवन है पानी की बूंद – श्रीफल जैन न्यूज़

तन की शुद्धि जल से, चेतन की शुद्धि भावों से होती है: आचार्य श्री विमर्शसागर जी ने जैन मिलन विहार में किया धर्मसभा को संबोधित
मुज़फ़्फ़रनगर की पावन धर्मधरा पर 35 पिच्छीधारी संयमियों के साथ आचार्य श्री विमर्शसागर जी अपूर्व धर्म की प्रभावना कर रहे हैं। जैन मिलन विहार में उपस्थित विशाल धर्मसभा में आचार्यश्री ने कहा कि जिनेंद्र देव कहते हैं कि एक गृहस्थ श्रावक को प्रतिदिन स्नान करना चाहिए। मुजफ्फरनगर से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…

मुज़फ़्फ़रनगर (उप्र)। जीवन है पानी की बूंद महाकाव्य के मूल रचनाकार आचार्य श्री विमर्शसागर जी दिगंबर जैन परंपरा में सर्वश्रेष्ठ साधक एवं विशाल चतुर्विध संघ के अधिनायक संघ शिरोमणि अद्वितीय संत हैं। मुज़फ़्फ़रनगर की पावन धर्मधरा पर 35 पिच्छीधारी संयमियों के साथ आचार्य श्री विमर्शसागर जी अपूर्व धर्म की प्रभावना कर रहे हैं। जैन मिलन विहार में उपस्थित विशाल धर्मसभा में आचार्यश्री ने कहा कि जिनेंद्र देव कहते हैं कि एक गृहस्थ श्रावक को प्रतिदिन स्नान करना चाहिए। बंधुओ! आप जन्म से लेकर आज तक तन अर्थात् शरीर को स्नान कराते आए हैं। ध्यान रखो, जल से शरीर की शुद्धि हो सकती है किंतु यदि आपको अपने चेतन को शुद्ध करना है तो वह बाहरी जल से शुद्ध नहीं होगा, चेतन शुद्धि के लिए आपको शुभ-शुद्ध भावजल की आवश्यकता है। भाव शुद्धि के बिना तीन काल में भी आपके चेतन-आत्मा की शुद्धि नहीं हो सकती। बंधुओ शरीर तन को स्नान कराते हुए तो अनादि काल बिता दिया। अब एक बार अपने भावों को संभालकर भावशुद्धि द्वारा अपने चेतन आत्मा को स्नान करा लो, आपकी आत्मा भी परमात्मा हो जाएगी।

जल को छानकर ही उपयोग करना चाहिए

जल की महत्ता बताते हुए आचार्य श्री ने कहा जिनेंद्र भगवान ने पानी की एक बूंद में असंख्यात जीव बतलाए हैं, वर्तमान में वैज्ञानिक भी एक बूंद पानी में 36,450 जीव बताते हैं। बंधुओं! आप प्रतिदिन स्नान करते हैं, छने हुए जल से या बिना छने जल से। विचार करना, आपने अनछने जल से स्नान कर लिया। आपने अपने शरीर की शुद्धि की है या शरीर को अशुद्ध कर लिया। आपकी जेब में रूमाल हो या न हो लेकिन, पानी छानने का छन्ना अवश्य होना चाहिए। पानी छानने का छन्ना आपके अहिंसक होने का प्रतीक है। अहिंसा धर्म का पालक अवश्य ही पानी छानकर ही प्रयोग करेगा। आपके पास छन्ना है तो समझ लेना आपके पर चारों अनुयोगों के शास्त्र है, क्योंकि आपके पास अहिंसा धर्म का आचरण है।

इस तरह रहेगा विहार का मार्ग

3 दिसंबर की मध्याह्न बेला में आचार्य श्री विमर्श सागर जी ससंघ जैन मिलन विहार कॉलोनी से पद विहार करते हुए नंदगांव में पदार्पण करेंगे। 4 दिसंबर की प्रातः बेला में आचार्य संघ की आहार चर्या नंदगांव में ही होगी। 4 दिसंबर को मध्याह्न बेला में आचार्य श्री विमर्शसागर जी अतिशय क्षेत्र वहलना में पदार्पण करेंगे, जहां उन्हीं के सानिध्य में आचार्य विमर्श सागर प्रवचन सभागार का लोकार्पण किया जाएगा। शाम को आचार्य संघ पद‌विहार करते हुए ग्राम तावली पहुं‌चेंगे।

24 घंटे में एक कार्य स्वार्थ रहित होकर अवश्य करें : आचार्य श्री विमर्शसागर जी ने कहा-जीवन संवर जाएगा
जीवन है पानी की बूंद महाकाव्य के मूल रचनाकार आचार्य श्री विमर्शसागर जी अपने विशाल चतुर्विध संघ (30 पिच्छी) के साथ प्रथम बार प्राचीन धर्मनगरी रामपुर मनिहारान पधारे। सहारनपुर से पढ़िए, सोनल जैन की खबर…

सहारनपुर। जीवन है पानी की बूंद महाकाव्य के मूल रचनाकार आचार्य श्री विमर्शसागर जी अपने विशाल चतुर्विध संघ (30 पिच्छी) के साथ प्रथम बार प्राचीन धर्मनगरी रामपुर मनिहारान पधारे। 27 अक्टूबर को धर्मनगरी सहारनपुर से चातुर्मास के बाद पद‌विहार करते हुए 31 अक्टूबर को आचार्य गुरुवर चतुर्विध संघ सहित रामपुर मनिहारान में आए। प्रातः बेला में सकल जैन समाज के साथ संपूर्ण नगरवासी जनों ने आचार्य संघ की भव्य मंगल अगवानी करते हुए जैन मंदिर के दर्शन कराते हुए कन्या विद्यालय के प्रांगण में पदार्पण कराया।

स्थानीय जैन समाज एवं आगन्तुक भक्तों से भरी धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए आचार्य भगवन ने कहा आज आपको मन,वचन और यह देह प्राप्त हुई है। यह आपके ही पूर्वोपार्जित पुण्योदय का फल है। आपको आज धन-वैभव प्राप्त हुआ। वह भी पुण्य का फल है। याद रखो-पुण्य के फल से आपको सांसारिक धन संपदा प्राप्त हो सकती है किन्तु यदि आपको धर्म चाहिए तो वह मात्र पुण्य से प्राप्त नहीं होगा।

मानव धर्म की खोज कर रहा

धर्म यदि चाहिए तो वह पुष्य के साथ-साथ पुरुषार्य से प्राप्त होगा।1 नवम्बर को आचार्यश्री ने अपने मंगल उपदेश में कहा कि आज हर मानव धर्म की खोज कर रहा है, धर्म के लिए मंदिर-मंदिर घूम रहा है किन्तु प्रभु तीर्थंकर महावीर स्वामी कहते हैं कि धर्म कहीं बाहर नहीं मिलेगा। धर्म अपनी ही आत्मा में सम्यग्दर्शन-ज्ञान-चारित्र के रूप में मिलता है लेकिन, ध्यान रहे वह धर्म सच्चे देव-शास्त्र गुरु के आश्रय के बिना भी कभी प्राप्त नहीं होता। इसीलिए सच्चे धर्माभिलाषी मानव को सच्चे देव-शास्त्र गुरु की शरण में रहकर समीचीन रत्नत्रय धर्म की प्राप्ति करना चाहिए।

जन्म और जीवन सफल

आचार्य श्री विमर्शसागर जी का विशाल चतुर्विध संघ तीन दिन तक रामपुर मनिहारान के श्री दिगम्बर जैन मंदिर में प्रवास करते हुए नगरवासियों को धर्मलाभ प्रदान कर रहे हैं। नगर के इतिहास में प्रथम बार इतना विशाल चतु‌र्विध का पदार्पण हुआ है। जैन-अजैन सभी श्रद्धालु गण प्रातः मध्याह्न, संध्या और रात्रि बेला में संघ की सेवा करते हुए अपने जन्म और जीवन को सफल कर रहे हैं।

3 नवंबर को ननौता में होगा ससंघ का प्रवेश

2 नवम्बर, रविवार को धर्मसभा में आचार्य श्री ने कहा कि अपना सम्पूर्ण जीवन स्वार्थ में ही बिता देता है। कोई बिरला ही स्वार्य मुक्त जीवन जी पाता है, संत जीवन स्वार्थ से रहित होता है। स्वार्थ में मनुष्य अकरणीय कार्य भी कर बैठता है। यदि आप जीवन में आनंद चाहते हैं, धर्म को प्राप्त करना चाहते है तो 24 घंटे में एक कार्य ऐसा अवश्य करें जो स्वार्थ से रहित हो, आपका यह एक कार्य ही आपके पूरे जीवन को संवार लेगा। मानव

3 नवम्बर सोमवार की प्रातः बेला में आचार्य श्री ससंघ रामपुर मनिहारान से पद विहार करते हुए ननौता नगर में प्रवेश करेंगे। 3 नवंबर को ननौता, 6 नवंबर को जलालबाद और 9 नवंबर को शामली पहुंचेंगे।

सहारनपुर में 30 पीछीधारी संतों का दुर्लभ सानिध्य : आपका अभिमान बताता है, आप गुणवान नहीं हैं – आचार्य विमर्शसागर जी
सहारनपुर में आचार्य श्री विमर्शसागर जी महामुनिराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य यदि अपने छोटे-से गुणों पर अभिमान करता है तो वह वास्तविक गुणवान नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सच्चा गुणवान वही है, जो जिनेन्द्र भगवान की भक्ति और शरण में है। पढ़िए सोनल जैन की ख़ास रिपोर्ट…

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में इस वर्ष का विशेष संयोग बना है, जब संध शिरोमणि भावलिंगी संत दिगम्बराचार्य श्री 108 विमर्शसागर जी महामुनिराज अपने 30 पीछीधारी संतों के साथ 30वें चातुर्मास हेतु धर्मप्रभावना कर रहे हैं। सुबह 8 बजे आयोजित “श्री भक्तामर शिक्षण शिविर” में आचार्यश्री ने भगवान की भक्ति के महत्व का सरल और गहन बोध कराया। वीरोदय तीर्थ मंडपम् में धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्यश्री ने कहा कि जब मनुष्य पूर्व पुण्योदय से कुछ उपलब्धियाँ प्राप्त करता है और समाज में थोड़ी-सी प्रतिष्ठा मिलती है, तब वह स्वयं को सर्वश्रेष्ठ समझने लगता है। यही अहंकार उसे पतन की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा – “अपने थोड़े से गुणों का अभिमान करने वाला कभी वास्तविक गुणवान नहीं हो सकता।”

जिनेन्द्र भगवान अनंत गुणों के धारी हैं

आचार्यश्री ने कहा कि जिनेन्द्र भगवान अनंत गुणों के धारी हैं, जिनकी भक्ति करने वाले स्वयं प्रभु स्वरूप हो जाते हैं। “जीवन है पानी की बूंद” महाकाव्य का उल्लेख करते हुए उन्होंने नवीन छंद सुनाया – “प्रभु गुणखान कहाते हैं, प्रभु गुणवान कहाते हैं। जो प्रभु भक्ति करते हैं, स्वयं प्रभु बन जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संसार में प्रत्येक वस्तु की उपमा दी जा सकती है, किन्तु जिनेन्द्र भगवान उपमातीत और अनुपमेय हैं। वे केवल अपने समान ही हैं, उनसे अधिक गुणवान कोई नहीं है। इस अवसर पर नगरवासियों ने संत संघ के इस दुर्लभ सानिध्य को अपना सौभाग्य माना और धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

जैन मिलन विहार में आर्यिका उपसंघ का चातुर्मास: आचार्यश्री विमर्शसागर जी ने श्रावकों की भक्ति भावना सराही
आचार्य श्री विमर्शसागर जी (ससंघ 33 पिच्छी) के प्रथम बार मुजफ्फर नगर आगमन हुआ। 19 जून को आचार्य संघ ने मुजफ्फर नगर में मंगल पदार्पण किया। प्रेमपुरी, अबु पुरा, सुरेंद्रनगर कॉलोनी, मुनीम कॉलोनी, पटेलनगर के समाज को सौभाग्य प्रदान करते 23 जून को आचार्यश्री ससंघ जैन मिलन विहार एवं संध्या बेला में नयी मंडी जैन मंदिर में पधारे। जैन मिलन विहार में उपस्थित धर्मसभा को संबोधित किया। मुजफ्फर नगर से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…

मुजफ्फर नगर। जैन समाज के मुख पर बस एक ही बात है। इतना विशाल संघ हमने अपने नगर में प्रथम बार देखा है। आचार्य प्रवर का वात्सल्य अनुपम है। सरलता की तो आचार्य साक्षात् मूर्ति हैं, आचार्य श्री के दर्शन करके तो लगता है। हमने साक्षात् महावीर भगवान के ही दर्शन कर लिए। आचार्य श्री विमर्शसागर जी (ससंघ 33 पिच्छी) के प्रथम बार मुजफ्फर नगर आगमन से भक्त समूह के मुखों से ऐसे ही उद्गार सामने आ रहे हैं। 19 जून को आचार्य संघ ने मुजफ्फर नगर में मंगल पदार्पण किया। प्रेमपुरी, अबु पुरा, सुरेंद्रनगर कॉलोनी, मुनीम कॉलोनी, पटेलनगर के समाज को सौभाग्य प्रदान करते 23 जून को आचार्यश्री ससंघ जैन मिलन विहार एवं संध्या बेला में नयी मंडी जैन मंदिर में पधारे। जैन मिलन विहार में उपस्थित धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि मोह घटता जाए, राग-द्वेष घटता जाए। आत्म शुद्धि के हेतु मन, प्रभु नाम रटता जाए। शुद्धि बिन बुद्धि, हो-ही-2 कोई काम न आये रे ….जीवन है पानी की बूंद, कब मिट जाये रे..।

सुखी रहना है उदासीन हो जाओ

किसी ने पूछा- भगवन् ! गृहस्थ जीवन में सुखपूर्वक कैसे जिया जा सकता है? मैंने कहा-गृहस्थ जीवन में यदि सुखपूर्वक रहना है तो आप उदासीन होकर जीवन जिएं। गृहस्थी में रहते हुए भी गृहस्थिक कार्य करते हुए भी उनसे विरक्त-उदासीन रहो। जिस प्रकार जल पर आपकी परछाई पड़ रही हो किन्तु परछाई जल में भींगती नहीं है। उसी प्रकार जो गृहस्थ घर, परिवार, व्यापार आदि कार्यों में उदासीन रहे तो वह घर, व्यापार आदि के पाप से लिप्त नहीं होता।

आपको अपनी रुचि पहचानना चाहिए

बंधुओं! आप किसी इष्ट व्यक्ति या पदार्थ के वियोग में दुःखी होते हैं तो आपको ज्ञात हो, आप उसके वियोग में दुःखी नहीं होते, आप वास्तव में अपने ही मोह-राग के कारण दुःखी होते हैं। आप जितने उदासीन भाव से पर पदार्थों में राग-मोह को घटाएंगे, आप उतने ही निराकुल और सुखी होते जाएंगे। इसीलिए वास्तव में दुःख का कारण पर पदार्थ नहीं है, अपितु पर पदार्थ के प्रति होने वाला आपका ही राग-द्वेष-मोह ही आपके दुःख का कारण है। आपको अपनी रुचि पहचानना चाहिए।

आचार्यश्री ने दिया आशीर्वाद

किसी की रुचि मीठे में होती है, किसी की रुचि नमकीन में होती है तो किसी खट्टे-चरपरे आदि में होती है पर सच कहूं – मुज़फ़्फ़र नगर वालों की रुचि दिगंबर रूप को ही देखने में है और उनकी सेवा-वैयावृत्ति करने में है। आपकी इस रुचि को मेरा आशीर्वाद है। यह ऐसे ही निरंतर बढ़ती जाए। मुजफ्फर नगर की जैन मिलन विहार जैन समाज को मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त हुआ। आचार्य संघ से एक आर्यिका उपसंघ का मुजफ्फरनगर नगर में चातुर्मास होगा।