जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ – श्रीफल जैन न्यूज़

जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ पर निभा रहे समाज सेवा का धर्म : श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अंबाह का नवाचार
श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अंबाह ने समाज सेवा और धार्मिक आयोजनों को नई दिशा देने का बीड़ा उठाया है। अब यह ग्रुप पारिवारिक आयोजनों जैसे कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ आदि को केवल उत्सव न मानकर उसे समाजोपयोगी और धार्मिक स्वरूप प्रदान कर रहा है। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…

अम्बाह। श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अंबाह ने समाज सेवा और धार्मिक आयोजनों को नई दिशा देने का बीड़ा उठाया है। अब यह ग्रुप पारिवारिक आयोजनों जैसे कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ आदि को केवल उत्सव न मानकर उसे समाजोपयोगी और धार्मिक स्वरूप प्रदान कर रहा है। इसका उद्देश्य है भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना, सामाजिक चेतना को जगाना, और लोगों को पश्चिमी भोगवादी परंपराओं से हटाकर आत्मिक व पारमार्थिक मूल्यों की ओर प्रेरित करना। इसी कड़ी में शुक्रवार को ग्रुप के सदस्य सौरव जैन एवं उनके परिवारजनों द्वारा श्री दिगंबर जैन परेड मंदिर में भक्तामर स्तोत्र पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान आदिनाथ का पूजन कर विश्व शांति और जनकल्याण की कामना की गई। आयोजन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं एवं मंदिर में उपस्थितजनों को प्रसादी का वितरण किया गया।

यह प्रयास केवल व्यक्तिगत स्तर पर नहीं

महामंत्री कुलदीप जैन ने कहा कि सौरव जैन ने अपनी वैवाहिक वर्षगाँठ को इस धार्मिक आयोजन के बीच में मनाकर एक प्रेरणादायक संदेश दिया कि व्यक्तिगत खुशी को समाज और धर्म के कल्याण से जोड़ा जा सकता है। ग्रुप के अध्यक्ष अमित जैन ‘टकसारी’ एवं महामंत्री कुलदीप जैन ने बताया कि श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अंबाह का यह प्रयास केवल व्यक्तिगत स्तर पर ही नहीं, बल्कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी है। उन्होंने बताया, ‘हम जन्मदिन पर पौधरोपण, विवाह वर्षगांठ पर धार्मिक आयोजन एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जिससे युवा वर्ग में भी अपनी संस्कृति के प्रति लगाव और दायित्व का भाव उत्पन्न हो। यह कार्य पाश्चात्य दिखावे की संस्कृति से हटाकर भारतीय मूल्यों की ओर उन्मुख करता है।’

युवाओं की सक्रिय भागीदारी

कुलदीप जैन ने बताया कि साथ ही ग्रुप के सदस्यों द्वारा समय-समय पर मंदिरों में पाठ, प्रवचन सहित स्वास्थ्य शिविर, भोजन वितरण, जरूरतमंदों को वस्त्र और पाठ्य सामग्री वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह पहल न केवल सामाजिक रूप से अनुकरणीय है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को एक सकारात्मक दिशा देने का कार्य भी कर रही है। अमित जैन टकसारी ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि समाज सकारात्मक बदलाव के लिए तत्पर है, बस जरूरत है एक प्रेरणा की। जो श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अंबाह निरंतर प्रदान कर रहा है।