चांदी की पालकी – श्रीफल जैन न्यूज़

भगवान आदिनाथ की रथयात्रा में जयकारों के साथ आस्था का अपूर्व दृश्य : जहां जैन समाज का एक भी घर नहीं, वहां समाजजनों ने निकाली भव्य रथयात्रा
चांसदा में आदिनाथ की रथयात्रा निकली। बड़ी संख्या में शामिल हुए समाजजनों ने खूब जयकारे लगाए। भगवान आदिनाथ का अष्टद्रव्य से पूजन किया। मुख्य वेदी और शिखर पर ध्वजा परिवर्तन किया। चांसदा से पढ़िए, यह खबर….

चांसदा। पर्यूषण पर्व के समापन पर बीसा नागदा जैन समाज के तत्वावधान में चांसदा में रविवार को आदिनाथ भगवान की भव्य रथयात्रा निकली। प्रवक्ता अनिल स्वर्णकार ने बताया कि रथयात्रा के पूर्व भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को रजत पालकी में विराजमान किया। जैन मंदिर से बैंडबाजों और ढोल नगाड़ों के साथ निकली रथयात्रा में आगे पर धर्मध्वजा थामे युवा, श्वेत वस्त्र में साफा बांधे सभी पुरुष वर्ग, केसरिया लाल वस्त्रों में महिला वर्ग सहित लकड़वास, कानपुर, खेड़ी,जगत, भींडर, वली गींगला, ओरवाडिया, जावद, झाड़ोल, खरका, उदयपुर सहित कई गांव शहरों के हजारों जैन समाजजन मौजूद थे। रथयात्रा में भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को रजत पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण पर भक्ति गीतों पर युवा वर्ग ने भक्ति नृत्यकर आदिनाथ के खूब जयकारे लगाए। रथयात्रा गांव के विभिन्न मार्गाे से होते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल प्रांगण पहुंची, जहां समारोह हुआ।

इन समाजजनों ने लिया धर्मलाभ

समारोह में मंगलाचरण जैन पाठशाला उदयपुर के बच्चों ने किया। श्रीजी का प्रथम अभिषेक नेमीचंद राजमल दोशी जगत ने और शांतिधारा तेजपाल शांतिलाल कैलाश हर्ष बया परिवार ने की। श्रीजी की अष्टद्रव्य से पूजन 8 पुण्यार्जक परिवारों ने की। मुख्य वेदी पर धर्म ध्वजा मोहनीबाई रतनलाल नागदा परिवार ने, मंदिर शिखर पर धर्मध्वजा पार्षद राजमल नागदा परिवार ने फहराई। मंगल आरती मोहनी बाई रतनलाल नागदा भींडर परिवार ने की। केशव नगर, गारियावास, नेमीनाथ मंदिर जैन पाठशाला उदयपुर के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों का सम्मान पवन, अनिल, सौरभ, कोटडिया ने किया। संचालन अनिल कोटडिया ने किया। समापन पर स्वामी वात्सल्य हुआ। समारोह स्थल पर जैन धर्म की विभिन्न झांकियों का दर्शन आकषर्ण का केंद्र रहा।

चांसदा गांव में 400 वर्ष पुराना है दिगंबर जैन मंदिर

उल्लेखनीय है कि चांसदा गांव में जैन समाज का एक भी घर नहीं है लेकिन, 400 वर्ष प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर है जिसमें भगवान आदिनाथ की प्रतिमा विराजमान है। बुजुर्ग लोग बताते हैं कि इस क्षेत्र में पूर्व में काफी संख्या में जैन समाज के लोग रहते थे लेकिन, समय परिस्थिति काल में लोगों के यहां पलायन करने से वर्तमान में एक भी जैन समाज का व्यक्ति नहीं निवास करता है लेकिन, आसपास के गावों के जैन समाजजन प्रतिवर्ष चांसदा में रथयात्रा निकालते हैं और भगवान आदिनाथ का नित्य पूजन अभिषेक करते हैं।

मंदिर का जीर्णोद्धार जारी है

वर्तमान में जैन मंदिर का पुनः जीर्णाेधार किया गया है और संत भवन भी बनकर तैयार है। मंदिर का इतिहास बहुत प्राचीन है प्राचीन समय में प्रतिमा एक झोपड़े में विराजमान थी। 2009 में वेदी प्रतिष्ठा कर प्रतिमा को मंदिर में विराजमान किया गया। 2019 के बाद निरंतर जीर्णाेद्धार का कार्य हुआ।

भगवान मुनिसुव्रतनाथ स्वामी का जन्म एवं तप कल्याणक मनाया : इंद्र-इंद्रानियों ने झूम-झूम कर भक्ति नृत्य किया
आरके पुरम स्थित श्री 1008 श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर त्रिकाल चौबीसी जैन मंदिर में मनोहारी मूलनायक मुनिसुव्रतनाथ भगवान का जन्म व तप कल्याण महोत्सव धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया। मुनिसुव्रतनाथ भगवान की मूर्ति को चांदी की पालकी में विराजमान कर गाजे-बाजे के साथ मंदिर परिसर लाया गया। प्रथमाभिषेक हुआ। भगवान को पालना झुलाया। कोटा से पढ़िए यह पारस जैन पार्श्वमणि की यह खबर…

कोटा। मुनि चिन्मय सागर जी महाराज की प्रेरणा से निर्मित आरके पुरम स्थित श्री 1008 श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर त्रिकाल चौबीसी जैन मंदिर में मनोहारी मूलनायक मुनिसुव्रतनाथ भगवान का जन्म व तप कल्याण महोत्सव मंगलमय में वातावरण में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष अंकित जैन ने बताया कि प्रातः काल मुनिसुव्रतनाथ भगवान की मूर्ति को चांदी की पालकी में विराजमान कर गाजे-बाजे के साथ विभिन्न चौराहों से होते हुए मंदिर परिसर में लाया गया। पालकी उठाने का सौभाग्य राकेश जैन परिवारजन ने प्राप्त किया। उसके बाद प्रातः काल प्रथमाभिषेक 108 रिद्धि मंत्रों द्वारा दोनों ओर से किया गया। मंदिर समिति के महामंत्री अनुज गोधा और कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने बताया कि इसके बाद विश्व में शांति की मंगल कामना के साथ मूलनायक भगवान मुनिसुव्रतनाथ पर शांति धारा की गई। कार्याध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया कि वैशाख कृष्ण पक्ष दशमी बुधवार को मुनिसुव्रतनाथ महामंडल विधान श्रद्धा भक्ति और समर्पण के साथ किया गया। विधि विधान की मांगलिक क्रियाएं पंडित वीरेंद्र शास्त्री जी ने करवाई।

विधान में इंद्र-इंद्रानियों ने झूम-झूम कर भक्ति नृत्य किया। इस अवसर पर भगवान का पालना भी सजाया गया। बालक मुनिसुव्रतनाथ को पालने में सजाकर बिठाया। उसके बाद सभी ने उनको पालना में झुलाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद जैन टोरडी, लोकेश बरमुंडा, पंकज जैन, पदम जैन, चंद्रेश जैन, मनीष जैन, संजय जैन, भागचंद मित्तल, हरकचंद गोधा, पीसी जैन, राकेश जैन, विमल जैन इत्यादि का विशेष योगदान रहा। सांयकल 48 मंगल दीपकों से भक्तामर आराधना एवं महाआरती की गई।