चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी – श्रीफल जैन न्यूज़

चांदखेड़ी वाले बाबा का मेला अद्भुत और ऐतिहासिक होगा: व्यवस्थागत चर्चाओं को लेकर चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी की बैठक में लिए निर्णय
रविवार को होली त्योहार एवं भगवान ऋषभदेव जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी की बैठक हुकम जैन काका की अध्यक्षता में हुई। इसमें होली का त्योहार होने पर यात्रियों के आने-जाने आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था किए जाने पर विचार किया गया। 11 और 12 मार्च को ऋषभदेव जयंती के कार्यक्रम संबंधित चर्चा की गई। चांदेखेड़ी खानपुर।

चांदखेड़ी (खानपुर)। प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी की बैठक चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष हुकुम जैन काका, महामंत्री नरेश जैन वेद कार्याध्यक्ष अजय जैन बाकलीवाल, मुख्य संयोजक विनोद जैन सुरलाया की मौजूदगी में हुई। बैठक का शुभारंभ भगवान आदिनाथ के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं णमोकार मंत्र के साथ की गई। इसमें होली के त्योहार होने पर यात्रियों के आने-जाने आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था किए जाने पर विचार किया गया। इसके साथ ही आगामी 11 एवं 12 मार्च को ऋषभदेव जयंती को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया एवं इसके लिए समिति ने सक्रियता के साथ कार्य किए जाने पर जोर दिया। आगामी ऋषभदेव जयंती मेला महोत्सव के लिए मेला संयोजक मुकेश जैन मासूम पिडावा को नियुक्त किया गया। सहसंयोजक कैलाश जैन भाल, प्रशांत जैन, नितेश जैन, अनिल जैन को नियुक्त किया गया।

मेला महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए क्षेत्र कमेटी सजग

चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी की बैठक में विशेष रूप से आवास व्यवस्था को लेकर कई सुझाव सदस्यों ने दिए। जिस पर हुकुम जैन काका ने पूरे सदन को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन बुकिंग नहीं की जाएगी एवं आने वाले यात्रियों को आवास एवं भोजन आदि की समुचित व्यवस्था होगी। इसके लिए क्षेत्र कमेटी कटिबद्ध हैं। सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक में सभी व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की गई। प्रशांत जैन ने बताया कि होली एवं ऋषभदेव जयंती पर यात्रियों के अभिषेक आदि के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। जिसको लेकर यात्रियों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि मेला महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए क्षेत्र कमेटी सजग है। इसको लेकर खाका तैयार किया जा रहा है।

नगर में होगी साज-सज्जा

मेले पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए महिला महासमिति चांदखेड़ी को मुख्य जिम्मेदारी दी गई है। सारोलाकलां और बारां महिला मंडल भी अपनी प्रस्तुतियां देंगी। शोभायात्रा यात्रा का मुख्य आकर्षण पंजाब के भटिंडा से बुलाया गया पाइप बैंड रहेगा एवं मध्यप्रदेश के दिव्य घोष भी आकर्षण में रहेंगे। नगर और जुलूस मार्ग पर भी साज-सज्जा की जाएगी। बैठक के बाद क्षेत्र पर विराजमान आर्यिका 105 संगममती माताजी को हुकम जैन काका ने पुरे क्षेत्र का अवलोकन करवाया। क्षेत्र पर यात्रियों के लिए अत्याधुनिक संत सुधासागर रेजिडेंसी और रायल रेजिडेंसी को देखकर माताजी ने क्षेत्र कार्यकारिणी और अध्यक्ष हुकम काका की सराहना की।

तीर्थाे से सिर्फ सामाजिक संबंध, इसे कुटुंबी संबंध बनाएं: मुनिश्री सुधासागर जी ने दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी में तीर्थ क्षेत्र कमेटी के सम्मेलन को किया संबोधित
तीर्थ क्षेत्र कमेटियों की अगवानी से दर्शनोदय तीर्थ प्रसन्न है। तीर्थरक्षक हुकम काका को दिया तीर्थ सेनानी का दर्शनोदय कमेटी ने सम्मान किया। मुनिश्री सुधासागर जी ने दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी में तीर्थ क्षेत्र कमेटी के सम्मेलन को संबोधित किया। थूवोन जी से पढ़िए, राजीव सिंघई मोनू की यह खबर…

थूवोनजी। आज धर्म से सामाजिक संबंध रह गया है। समाजिक संबंधों में आपको ज्यादा कुछ नहीं मिलता। आप समाजिक कार्यों में कोई जिम्मेदारी नहीं निभाते, हर व्यक्ति कहता है कि तीर्थ हमारे हम जैन हैं। ये हमारे गुरु हैं, जब हमारे सामाजिक संबंध होगा तो आप कहेंगे क्या करें मंदिर में पानी चू रहा है। तीर्थ क्षेत्र पर अतिक्रमण हो रहा है, एक तीर्थ क्षेत्र लूट रहा है। एक तीर्थ क्षेत्र पर संकट आ रहा है तो हमें समाज की तरह नहीं कुटुम्ब की तरह मिलकर साथ देना चाहिए। यह उद्गार दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी में तीर्थ क्षेत्र कमेटी के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुनिश्री सुधासागरजी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि तब कहीं जाकर तीर्थ क्षेत्र सुरक्षित हो सकेंगे। इस कलिकाल में एकता में ही बल है और आचार्याे ने 2 हजार साल पहले लिखा भी है। कलऊ एकता बलाऊ इस कलिकाल में एकता ही बल है। वंदे भरत भारत्म इन सूत्रों को लेकर हम आगे चलें।

हुकम काका को प्रदान किया तीर्थ सेनानी सम्मान

इसके पहले तीर्थ क्षेत्र के प्रचार मंत्री विजय धुर्रा ने कहा कि आज भारत वर्ष की 20 कमेटी तीर्थ सम्मेलन में भाग ले रही हैं। हम सब का सौभाग्य है कि हमें मुनि पुंगवश्री सुधासागरजी महाराज का सतत् मार्ग दर्शन मिल रहा है। इस दौरान चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष हुकुम काका को तीर्थ सेनानी सम्मान से दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन टींगू, मिल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र रोकड़िया, संजीव श्रागर, धर्मेंद्र रोकड़िया, संजीव जैन, महामंत्री मनोज भैसरवास, कोषाध्यक्ष प्रमोद मंगल, दीप मंत्री शैलेंद्र दददा, राजेंद्र हलवाई, प्रदीप रानी जैन, अनिल बंसल, डॉ. जितेंद्र जैन, प्रचार मंत्री विजय धुर्रा, मीडिया प्रभारी अरविंद कचनार, ऑडिटर अक्षय अमरोद, समाज अध्यक्ष राकेश कांसल, महामंत्री राकेश अमरोद आदि ने सम्मानित किया और उन्हें शॉल, श्रीफल पीत वस्त्र, पगड़ी माला भेंट की।

जिसका जन्म हुआ है उसे जाना पड़ेगा

मुनिश्री ने कहा कि मनुष्य पर्याय भी धोखा दे सकता है। ये पर्याय भी मिटेगा। इसलिए ये दुर्लभ मानव जन्म मिला है तो कुछ ऐसा करो कि ये जन्म मरण का चक्कर ही समाप्त हो जाए। ये पर्याय भी तो मिटाना ही है, जो उत्पन्न हुआ वह जाएगा। जिस जिसका जन्म हुआ है तो वह एक दिन मरेगा। मरण कोई बीमारी नहीं है ना कोई बीमारी से मरता। ये तो आपकी पर्याय की पूर्णता का संकेत है। इस बात को तो आप भी जानते हैं कि मृत्यु तो निश्चित है, इसलिए भगवान पर्यायों को अपने ज्ञान का विषय बनाते ही नहीं हैं।

जहां आंख उठाएं वह सब मेरे हो जाएं

मुनिश्री ने आगे कहा कि जहां आंख उठाएं सब मेरी जमीन हो, जहां मैं देखूं सबकुछ मेरा हा।े ऐसा हो सकता है, ऐसा भी हो सकता है। आप मित्र बनना चाहते हैं। संसार में जितने जीव हैं, वे सारे मेरे मित्र हैं। सारा संसार मेरा है और सारी दुनिया से रिलेशन सिप बनाएं। सारा संसार मेरा दोस्त । सारा सांसार मेरा कुटुम्ब है। राग को गाढ़ा करो। जितना बढ़ा सको बढ़ाओ। अपने कुटुम्ब से, परिवार से सबसे ज्यादा राग होता है। जैसे अपने कुटुम्ब में दुःख को देखकर आंख में आंसू आ जाते है। ऐसे ही संसार में किसी को भी दुःख आ जाए तो आपकी आंख में आंसू आ जाए।

आदिनाथ जन्म कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव पत्रिका विमोचित : जन्म कल्याणक महोत्सव 22 और 23 मार्च को होगा
मुनि श्री विशद सागर महाराज के सानिध्य में हो रहे सिद्ध चक्र महामंडल विधान में 512 अर्ध समर्पित किए गए।चांदखेड़ी तीर्थ क्षेत्र में भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक का 22 और 23 मार्च को दो दिवसीय महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव पत्रिका का विमोचन किया गया। पढ़िए चांदखेड़ी से अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…

चांदखेड़ी(खानपुर, राजस्थान)। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री विशद सागर महाराज के सानिध्य में हो रहे सिद्ध चक्र महामंडल विधान में 512 अर्ध समर्पित किए गए। चांदखेड़ी तीर्थ क्षेत्र में भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक का दो दिवसीय महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें मुनि श्री संघ का सानिध्य प्राप्त होगा। भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव की पत्रिका का विमोचन तेज कुमार इंदिरा देवी जैन गरोठ, राजेंद्र आशा जैन, हुकुम जैन काका कोटा सहित सभी हरसोरा परिवार कोटा के साथ देवेंद्र कुमार सरोज देवी गुना द्वारा पत्रिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष हुकुमचंद जैन काका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कांसल आदि मौजूद रहे।

अभिषेक, शांतिधारा तथा ध्वजारोहण होगा

क्षेत्र कमेटी के कोषाध्यक्ष एडवोकेट गोपाल जैन ने बताया कि शुक्रवार की बेला में सिद्धचक्र महामंडल विधान में महाराज श्री संघ सानिध्य में 1024 अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे। हवन पूर्णाहुति के साथ महामंडल विधान का समापन होगा। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि मुनि श्री विशद सागर महाराज संघ का सानिध्य भगवान ऋषभदेव जन्म कल्याणक महोत्सव को प्राप्त होगा। यह कार्यक्रम 22 और 23 मार्च को होगा। श्री जैन ने बताया कि 22 मार्च की सुबह श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा तथा ध्वजारोहण किया जाएगा। दोपहर की बेला में साधारण सभा एवं वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। संध्या बेला में श्रीजी की आरती तथा भव्य नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। जिसका संयोजन दिगंबर जैन महिला महासमिति, मरुदेवी महिला मंडल खानपुर, अखिल भारतीय चंद्रोदय जैन महिला परिषद चांदखेड़ी करेगी।

श्रीजी की रथ यात्रा निकलेगी

प्रशांत जैन ने बताया कि 23 मार्च को भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक के अवसर पर भगवान आदिनाथ का अभिषेक शांति धारा होगी। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्रीजी की रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा के बाद श्रीजी का अभिषेक एवं उल्लेखनीय सेवा देने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं का स्नेहभोज होगा।