ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार – श्रीफल जैन न्यूज़

कुंडलपुर महोत्सव उद्घाटन का मुख्यमंत्री नितीश कुमार को आमंत्रण : पर्यटन विभाग और सरकार के सहयोग से होगा कार्यक्रम
कुंडलपुर में होने वाले महोत्सव-2025 के लिए मुख्यमंत्री नितीश कुमार को समिति के प्रमुख और मंत्री विजय कुमार ने पटना में मिलकर उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार उपस्थित रहे। कुंडलपुर से पढ़िए उदयभान जैन की यह खबर…

कुंडलपुर( नालंदा)। भगवान महावीर की जन्मभूमि कुंडलपुर दिगंबर जैन समिति नंद्यावर्त महल तीर्थ में होने वाले कुंडलपुर महोत्सव-2025 के लिए मुख्यमंत्री नितीश कुमार को समिति के प्रमुख और मंत्री विजय कुमार ने पटना में मिलकर महोत्सव के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार उपस्थित रहे। जिसमें मुख्यमंत्री को गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी का मंगल आशीर्वाद प्रेषित किया। प्रतिवर्ष जैनधर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामीजी का जन्म कल्याणक चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को देश में उल्लासपूर्वक मनाया जाता है। उसी श्रृंखला में भगवान महावीर की वास्तविक जन्मभूमि कुंडलपुर में भगवान की जन्म जयंती पर कुंडलपुर समिति एवं जिला प्रशासन नालंदा पर्यटन विभाग द्वारा भव्य कार्यक्रम किया जाता है। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा एवं जिला प्रशासन नालंदा की देखरेख में प्रभावनापूर्वक मनाया जाने वाला कार्यक्रम होगा। भगवान महावीर के अमिट सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाने में बिहार सरकार एवं कुंडलपुर दिगंबर जैन समिति इस कार्यक्रम को आयोजित करती है।

23 वर्षों से हो रहा महोत्सव

भगवान महावीर का जन्म 2623 वर्ष पूर्व कुंडलपुर बिहार में भगवान का जन्म हुआ था। उसी श्रृंखला में प्रत्येक वर्ष देश में भगवान महावीर की जन्मजयंती मनायी जाती है। जैन समाज की गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के आदेशानुसार लगभग 23 वर्षों से प्रत्येक वर्ष कुण्डलपुर महोत्सव यहां पर बहुआयामी कार्यक्रमों के साथ में सम्पन्न किया जाता है।

प्रतिमा का मस्तकाभिषेक होगा

जिसमें प्रातःकाल झंडारोहण एवं भव्य रथयात्रा एवं पंचामृत अभिषेक जिसमें दूध, दही, घी, जल आदि से भगवान की अवगाहना प्रमाण प्रतिमा का मस्तकाभिषेक किया जाता है एवं सारे देश में अहिंसा की कामना को लेकर भगवान के मस्तक पर शांतिधारा की जाती है।

मेंहदी, रंगोली, चित्र बनाओ प्रतियोगिता होंगी

सायं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार सरकार जिला प्रशासन नालंदा की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेंहदी, रंगोली, चित्र बनाओ आदि प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। जिसमें जिले के अधिकांश बच्चे शामिल होकर कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक करते हैं। इस वर्ष भी यह भव्य आयोजन यथावत प्रशासन की देखरेख में किया जाएगा।