गौवंश संरक्षण – श्रीफल जैन न्यूज़

गौवंश संरक्षण से धर्म, सेवा और करुणा तीनों का समन्वय: अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में पुष्पाश्रय गौशाला का हुआ लोकार्पण
प्रागैतिहासिक दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र नवागढ़ जी में निर्मित भव्य गौशाला का उद््घाटन अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव एवं समाज रत्न सुमन जैन (दिल्ली) द्वारा ध्वजारोहण एवं पूजन के साथ हुआ। नवागढ़ ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…

नवागढ़, ललितपुर। प्रागैतिहासिक दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र नवागढ़ जी में निर्मित भव्य गौशाला का उद््घाटन अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव एवं समाज रत्न सुमन जैन (दिल्ली) द्वारा ध्वजारोहण एवं पूजन के साथ हुआ। नवागढ़ क्षेत्र कमेटी के प्रचारमंत्री डॉ. सुनील संचय ने बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ में गुरुकुलम के छात्रों आदित्य, आदर्श और अक्षत ने मंगलाचरण एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। क्षेत्र में पहली बार आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गौशाला संयोजकों सुरेंद्र जैन सौजना, संदीप एडवोकेट, रविन्द्र मैंगुवा ने सभी अतिथियों का शॉल, माला एवं प्रतीक-चिह्न देकर सम्मान किया। संचालन पंडित इंद्रकुमार जैन ककरवाहा ने किया। उद्घाटन अवसर पर मंचासीन अतिथियों ने गौ सेवा और सामुदायिक एकता पर अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति की प्रमुख धारा है। नवागढ़ क्षेत्र में इतनी सुसज्जित गौशाला का निर्माण समाज की जागरूकता और सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि सामाजिक समरसता को भी सुदृढ़ करते हैं।

गौवंश संरक्षण से धर्म, सेवा और करुणा तीनों का समन्वय

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजरत्न सुमन जैन (दिल्ली) ने बताया कि गौशाला समाज की आध्यात्मिक उन्नति का केंद्र है। उन्होंने क्षेत्र की सक्रियता और समाजजनों के सहयोग की प्रशंसा की। सुमन ने युवाओं से कहा कि वे गौ सेवा जैसे पुण्य कार्यों में आगे बढ़कर योगदान दें, जिससे आने वाली पीढ़ियों में भी यह परंपरा जीवित रहे। क्षेत्र निर्देशक ब्र. पंडित जयकुमार निशांत ने भी कहा कि गौशाला का यह निर्माण समाज के सहयोग और विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाने के लिए सभी का जुड़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गौवंश संरक्षण से धर्म, सेवा और करुणा तीनों का समन्वय होता है। सुरेंद्र जैन ने बताया कि गौशाला में गौवंश की देखभाल के लिए आधुनिक सुविधाएँ विकसित की गई हैं। उन्होंने दानदाताओं और स्वेच्छा से सहयोग करने वाले सभी लोगों का विशेष धन्यवाद किया।

गौशाला का निर्माण क्षेत्र विकास का महत्वपूर्ण अध्याय

एडवोकेट संदीप जैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि गौशाला समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि ऐसी संस्थाएँ समाज को संवेदनशील बनाती हैं और मानवीय मूल्यों को संरक्षित रखती हैं। उन्होंने समाज जनों से इस सेवा कार्य में निरंतर सहयोग करने की अपील की। नवागढ़ क्षेत्र महामंत्री पूर्व प्रधान वीरचंद्र जैन ने कहा कि गौशाला का निर्माण क्षेत्र विकास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, दानदाताओं तथा संयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौ सेवा से समाज में सद्भाव और सकारात्मकता का संचार होता है।

इन समाजजनों की रही उपस्थिति

नवागढ़ क्षेत्र के मंत्री अशोक मैनवार ने कहा कि गौशाला का निर्माण नवागढ़ क्षेत्र की ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। उन्होंने संयोजकों के समर्पण की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र कमेटी, गुरुकुलम के विद्यार्थी, अध्यापकगण, गांव एवं क्षेत्रीय समाज भारी मात्रा में उपस्थित रही। इस अवसर पर इंद्र कुमारजैन, वीरचन्द नैकोरा, कपूरचंद्र गौना, कपूरचंद्र डुंडा, अशोक मैनवार, डॉ. भरत गुढ़ा, धर्मेश गुडा, प्रदीप गुडा, बृजनंदन वैद्य, पुष्पेंद्रसिंह, रामनारायण गुर्जर, रामनाथ गुर्जर, यशपालसिंह सोजना, भगवानसिंह, पुष्पेंद्रसिंह, दामोदरदास दुबे, अशोक राजा आदि सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र महामंत्री वीरचंद जैन ने सभी का आभार माना। तथा गौ को गुड़ खिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।