गृह मंत्रालय – श्रीफल जैन न्यूज़

बुरहानपुर के पहले IPS अधिकारी आनंद जैन बने लद्दाख के डीजीपी : गृह मंत्रालय ने जारी किया नियुक्ति आदेश
बुरहानपुर के प्रथम आईपीएस अधिकारी आनंद जैन को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले में हर्ष का माहौल है। पढ़िए श्रीफल साथी सन्मति जैन काका की यह रिपोर्ट।

बुरहानपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आनंद जैन को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। बुरहानपुर जिले के पहले आईपीएस अधिकारी के रूप में यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय बन गई है।

जिले में खुशी और गर्व का माहौल

आनंद जैन की नियुक्ति की खबर सामने आते ही बुरहानपुर में खुशी का माहौल बन गया। सामाजिक संगठनों, व्यापारिक वर्ग और नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

तीन वर्ष के संघर्ष के बाद हासिल की सफलता

मोहन नगर निवासी उनके छोटे भाई जितेंद्र कुमार जैन ने बताया कि आनंद जैन ने प्रारंभिक शिक्षा बुरहानपुर में प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने रायपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी के लिए दिल्ली गए। लगातार तीन वर्षों के संघर्ष के बाद वर्ष 1999 में उन्होंने ऑल इंडिया 89वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा में स्थान बनाया।

कश्मीर से शुरू हुआ प्रशासनिक सफर

आईपीएस आनंद जैन की पहली नियुक्ति जम्मू-कश्मीर में एसडीपीओ के रूप में हुई थी। इसके बाद उन्होंने श्रीनगर में पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। कठिन परिस्थितियों वाले क्षेत्रों में उनकी सेवाओं को विशेष रूप से सराहा गया।

27 वर्षों की उत्कृष्ट पुलिस सेवा

लगभग 27 वर्षों की पुलिस सेवा के दौरान आनंद जैन ने अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इनमें पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) जम्मू जोन, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के निदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) सशस्त्र बल, एडीजीपी जम्मू जोन, एसएसपी बारामूला, एसएसपी जम्मू, एसएसपी रियासी, एसएसपी राजौरी और एसपी पूर्वी श्रीनगर जैसे पद शामिल हैं।

प्रशासनिक अनुभव का मिलेगा लाभ

पुलिस मुख्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व निभाने के साथ-साथ उन्होंने भारतीय रिजर्व पुलिस बटालियन के कमांडेंट और गांदरबल के एसडीपीओ के रूप में भी कार्य किया है। सुरक्षा, कानून व्यवस्था और प्रशासनिक नेतृत्व के क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव का लाभ अब लद्दाख को मिलेगा।

परिवार और समाज ने जताया गौरव

आनंद जैन के छोटे भाई जितेंद्र जैन वर्तमान में बुरहानपुर में वस्त्र व्यवसाय से जुड़े हैं। परिवार के सदस्यों ने इसे वर्षों की मेहनत, समर्पण और ईमानदार सेवा का परिणाम बताया। समाज के विभिन्न वर्गों ने उनकी नियुक्ति को युवाओं के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि बताया है।

युवाओं के लिए प्रेरणा बने आनंद जैन

बुरहानपुर जैसे अपेक्षाकृत छोटे शहर से निकलकर देश की प्रतिष्ठित सेवा में शीर्ष जिम्मेदारियों तक पहुंचने वाले आनंद जैन आज युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी ऊंचाई प्राप्त की जा सकती है।

जैन समाज ने दी बधाई : राज्यसभा सांसद नवीन जैन को गृह मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति का सदस्य नामित किया गया
जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी और उद्योगपति, राज्यसभा सांसद नवीन जैन को गृह मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। भारत सरकार ने गृह मंत्रालय के लिए परामर्शदात्री समिति का गठन किया है, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह समेत पांच मंत्री, 15 लोकसभा सांसद और 13 राज्यसभा सांसद शामिल हैं। पढ़िए मनोज जैन नायक की विशेष रिपोर्ट…

मुरैना। जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी और उद्योगपति, राज्यसभा सांसद नवीन जैन को गृह मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। भारत सरकार ने गृह मंत्रालय के लिए परामर्शदात्री समिति का गठन किया है, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह समेत पांच मंत्री, 15 लोकसभा सांसद और 13 राज्यसभा सांसद शामिल हैं। इस समिति में राज्यसभा सांसद नवीन जैन का नाम शामिल किया गया है। इस संबंध में भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव उमंग नरूला ने अधिसूचना जारी की है। बता दें कि नवीन जैन रक्षा मंत्रालय की स्थायी संसदीय समिति के भी सदस्य हैं।

अमित शाह गृह एवं सहकारिता मंत्री हैं, जबकि नित्यानन्द राय (राज्य मंत्री, गृह मंत्रालय) और बंदी संजय कुमार (राज्य मंत्री, गृह मंत्रालय) समिति के अध्यक्ष हैं। नवीन जैन की इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय जैसवाल जैन सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रदीप जैन पीएनसी आगरा, महामंत्री कमलेश जैन सीए गुरुग्राम, जिनेश जैन अंबाह, महेंद्र जैन मधुवन, बालचंद जैन ग्वालियर, राजेंद्र भंडारी, एड. महेंद्र जैन, एड. धर्मेंद्र जैन मुरैना, रविंद्र जैन जमूसर भोपाल, सुरेश जैन, रूपेश जैन दिल्ली, श्रेयांश जैन सन्नी अजमेर, सीए अजय जैन, सीए विमल जैन, मनोज जैन कोटा, सुनील जैन सूरत, सुनील जैन दिल्ली, मोहित जैन चीकू दिल्ली, अजय जैन शिवपुरी, रूपेश जैन धौलपुर, सुमन जैन मनियां सहित सभी शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।