गुरुदेव आचार्य पुलक सागर महाराज – श्रीफल जैन न्यूज़

धर्म सभा में हुए प्रवचन : क्षमा मांगना और करना कमजोरों की नहीं वीरों की निशानी है – आचार्य पुलक सागर जी
ऋषभदेव दिगंबर जैन दशा नरसिंह पूरा स्थित भट्टाराक यश कीर्ति गुरुकुल सभागार में राजकीय अतिथि गुरुदेव आचार्य पुलक सागर जी के सानिद्य में क्षमा वाणी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर गुरुदेव ने कहा कि दुनिया में जिन शासन ऐसा होता है जो बिना अपराध के भी क्षमा मांगता है। पढ़िए सचिन गंगावत की रिपोर्ट…

ऋषभदेव दिगंबर जैन दशा नरसिंह पूरा स्थित भट्टारक यश कीर्ति गुरुकुल सभागार में राजकीय अतिथि गुरुदेव आचार्य पुलक सागर जी के सानिद्य में क्षमा वाणी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर गुरुदेव ने कहा कि दुनिया में जिन शासन ऐसा होता है जो बिना अपराध के भी क्षमा मांगता है। दुनिया के धर्मो में हथियार के बदौलत धर्म की स्थापना की होगी लेकिन महावीर ने प्रेम के दम पर अपने धर्म की स्थापना की है। उन्होंने देश दुनिया नहीं जीती अपने आप को जीता है।

भगवान महावीर पेड़-पौधे, चिंटियों, हवाओ, प्रकृति, से भी क्षमा मांगते रहे है। ऐसा क्षमाशील कोई धर्म है तो वो जैन धर्म है। हम उस वंश में पैदा हुए जहां हम दूसरों से नही खुद से भी डरा करते है। हम संवेदनशील है हम प्रकृति की धड़कनों को भी पहचानते है।

गुरुदेव ने आगे कहा कि मैं कुछ भी नही था सब आपके प्यार ने मुझे बनाया है इस मौके पर सबसे क्षमा याचना भी की और कहा हम सबको मिलकर धर्म का नाम रोशन करना है। इसके बाद उपवास करने वाले सभी तपस्वी को बग्गी में बैठा कर श्री जी के दर्शन और पारणा कराने के लिए शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा गुरुकुल पटुना चोक नेहरू बाजार, सदर बाजार होते हुए मुख्य मंदिर पहुंची, वहां सभी तपस्वियों ने मंदिर जी में दर्शन किए। साथ ही ढोल ताशों पर महिलाओं और पुरुषों ने गरबा किया। शोभायात्रा पुनः मुख्य मार्ग से गुरुकुल पहुंची, सभी तपस्वियों को सिहासन पर बैठाया गया।

पारणा कराने का सौभाग्य सिरीश भाई मंजू देवी, सोमी, चित्रांशी परिवार को प्राप्त हुआ। परिवार ने सभी तपस्वियों को माला व मुकुट पहनाएं। उसके बाद नमोकार महामंत्र का जाप और पंच परमेष्ठि को नमन किया। सभी तपस्वियों ने देव शास्त्र गुरू को साक्षी रख कर उपवास की साधना को बुधवार को पूर्णिमा के दिन व्रत का उद्यापन व विसर्जन किया और क्षमा याचना की।

इस मौके पर 10 दिवसीय व्रत करने वाले खेरवाड़ा के मोहन मीना का भी पारणा किया गया। साथ ही बाहर से आए समाजजनों का स्वामी वात्सल्य किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल से महालक्ष्मी पंचोली, मंजू भवरा, आभा किकावत, नीलम वाणावत सह मंत्री स्वेता दोवड़िया और समाज के कार्यकारिणी सदस्य पुलक मंच, युवा परिषद, आदिनाथ एकता मंच, तरुण क्रांति मंच के सदस्यजन मौजूद रहे। नवयुवक मंडल के महामंत्री अंकुश भानावत ने बताया कि गुरुवार से ऋषभदेव में दो दिवसीय भव्य रथ महोत्सव का आयोजन भी शुरू होगा।

ब्रम्हचर्य अंतिम साधना है जीवन की : वासना के चक्र से बाहर निकले बिना परमात्मा के दर्शन नही हो सकते-आचार्य पुलक सागर
ऋषभदेव पर्यूषण पर्व के उपलक्ष में महावीर मंदिर के अनिल वानावत ने बताया कि महावीर चेत्यालय में चतुर्थदशी के अवसर पर मंदिर जी में श्री जी पर शांतिधारा की गई। सचिन जैन की रिपोर्ट

ऋषभदेव पर्युषण पर्व के उपलक्ष में महावीर मंदिर के अनिल वानावत ने बताया कि महावीर चेत्यालय में चतुर्दशी के अवसर पर मंदिर जी में श्री जी पर शांतिधारा की गई। जिसका लाभ बाबूलाल जी पंचोली परिवार,निर्वाण लड्डू चढ़ाने का लाभ सरला बाई रमन जी वानावत परिवार एवं ध्वजा चढ़ाने का लाभ महेंद्र कुमार जी पंचोली परिवार को मिला। वहीं गुरुकुल में चल रहे शिविर में दिगंबर जैन दशा नरसिंह पूरा समाज के भट्टारक यश कीर्ति गुरुकुल सभागार में अंतिम दिन राजकीय अतिथि गुरुदेव आचार्य पुलक सागर जी महाराज जी के सानिध्य में उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म मनाया गया।

गुरुकुल ट्रस्ट के ट्रस्टी सुंदर लाल जी भानावत ने बताया कि इस अवसर पर गुरुदेव को जिनवाणी और शास्त्र भेट राजेश जी गंगवाल परिवार ने किया। इस दौरान गुरुदेव ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि आज उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म दिवस है जो कि दशलक्षण पर्व का अंतिम दिन है। जो व्यक्ति ब्रह्मचर्य की साधना कर लेता है उसके बाद मोक्ष प्राप्त करता है, आज वासुपूज्य भगवान ने निर्वाण प्राप्त किया था।

गुरुदेव ने कहा कि ब्रह्मचर्य अंतिम साधना है जीवन की। वासना के चक्र से बाहर निकले बिना परमात्मा के दर्शन नहीं हो सकते। आदमी सब कुछ छोड़ सकता है वासना एवं इच्छाएं नही छोड़ सकता। गुरुदेव ने कहा कमल भले कीचड़ में खिलता है लेकिन वो जीता हमेशा ऊपर उठ कर। मां बाप से बच्चों का जन्म होता है हर मां बाप सोचते है कि हमारी संतान की मृत्यु गुरु के चरणों में हो जिससे उसका जीवन सार्थक बने। जीवन में ब्रह्म जैसी साधना करें। साधु अपनी शक्ति को योग में और गृहस्थ भोग में लगाता है संत हमेशा साधना और आचरण दिया करते है। जैन संत केवल तन निरवस्त्र नहीं होते बल्कि तन से पहले मन को भी साफ करते है। इस अवसर पर सभी शिविरार्थियो ने उपवास किए, सभी को गुरुदेव ने आशीर्वाद दिया। ट्रस्ट के जय प्रकाश जी सिसपुरिया और शीतल जी भानावत ने बताया कि भगवान आदिनाथ का महा शांतिधारा व 21 रसो से अभिषेक किया गया। साथ ही सचिन गंगावत ने बताया अभिषेक के बाद सभा आरती सभी समाजजन मौजूद रहे।