खेलकूद – श्रीफल जैन न्यूज़

16वां जैनत्व बाल संस्कार आवासीय शिक्षण शिविर शुरू : 350 से अधिक बच्चे कर रहे हैं सहभागिता
जैन युवा फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित 16वां जैनत्व बाल संस्कार आवासीय शिक्षण शिविर रविवार सुबह प्रारंभ हो गया। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल परिसर में इस आवासीय शिविर में 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 350 से अधिक बालक एवं बालिकाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। जबलपुर से पढ़िए, यह खबर…

जबलपुर। जैन युवा फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित 16वां जैनत्व बाल संस्कार आवासीय शिक्षण शिविर रविवार सुबह प्रारंभ हो गया। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल परिसर में इस आवासीय शिविर में 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 350 से अधिक बालक एवं बालिकाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। पिछले 15 वर्षों से प्रदेश में निरंतर चल रहे यह शिविर बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं आध्यात्मिक चेतना के विकास का एक सशक्त माध्यम बन रहे हैं। शिविर का उद्देश्य आधुनिक जीवन शैली के बीच बच्चों को संस्कारों से जोड़ना और उन्हें एक बेहतर नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करना है। शिविर के प्रथम दिन प्रातः जागरण, प्रार्थना, योग एवं जिनेन्द्र अभिषेक-पूजन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके पश्चात शिक्षण कक्षाओं, सामूहिक गतिविधियों एवं परिचय सत्र रखा गया। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे शिविर के दौरान नियमित दिनचर्या के अंतर्गत अध्ययन, योग, ध्यान, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नैतिक शिक्षा से जुड़े विभिन्न सत्र किए जाएंगे।

समूह परिचर्चा, निबंध, चित्रकला एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिता होगी

शिविर की विशेषता यह है कि इसमें बाल मनोविज्ञान के अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जो बच्चों के व्यक्तित्व विकास, व्यवहार एवं आत्मविश्वास को सुदृढ़ बनाने में सहायक होंगी। साथ ही बच्चों के लिए कहानी लेखन, समूह परिचर्चा, निबंध, चित्रकला एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताएं होंगी। जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। आयोजकों के अनुसार यह शिविर बच्चों को सकारात्मक, सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण प्रदान करता है, जहां वे न केवल शिक्षा ग्रहण करते हैं, बल्कि जीवनोपयोगी मूल्यों को भी आत्मसात करते हैं। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक शिक्षण शिविर 10 मई 2026 तक संचालित रहेगा, जिसका समापन विभिन्न प्रस्तुतियों एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया जाएगा। आयोजकों ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं संस्कारयुक्त जीवन के लिए ऐसे आयोजनों से अवश्य जुड़ें।

संस्कारों की पाठशाला में गूँज रही श्रमण संस्कृति की गूंज : जबरी बाग नसिया में खेल-खेल में गढ़े जा रहे कल के ‘आदर्श’ नागरिक
गर्मी की छुट्टियों में जहां अधिकांश बच्चे मोबाइल और टीवी की दुनिया में खोए हैं, वहीं श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ‘जबरी बाग नसिया’ में भक्ति, ज्ञान और संस्कारों की एक नई गंगा बह रही है। इंदौर से हरिहरसिंह चौहान की यह खबर पढ़िए…

इंदौर। गर्मी की छुट्टियों में जहां अधिकांश बच्चे मोबाइल और टीवी की दुनिया में खोए हैं, वहीं श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ‘जबरी बाग नसिया’ में भक्ति, ज्ञान और संस्कारों की एक नई गंगा बह रही है। यहां आयोजित श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर न केवल बच्चों के लिए, बल्कि युवाओं और बड़ों के लिए भी आत्मिक शांति और धर्म के वास्तविक बोध का केंद्र बन गया है। इस ग्रीष्मकालीन शिविर की सबसे बड़ी विशेषता इसका अनूठा स्वरूप है। यहां पाठशाला के नन्हे-मुन्ने बच्चों को बोझिल उपदेशों के बजाय मनोरंजन और खेलकूद के माध्यम से धर्म, संस्कृति और संस्कारों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। बच्चों को यह सिखाया जा रहा है कि कैसे हमारे पर्व, परंपराएं और जीवन मूल्य आधुनिक जीवन में भी प्रासंगिक हैं।

सांगानेर के विद्वानों का मिला सानिध्य

शिविर में सांगानेर से पधारे विद्वान संकेत शास्त्री और सक्षम शास्त्री अपनी ओजस्वी वाणी और सरल मार्गदर्शन से बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं। उनके सानिध्य में बच्चे न केवल धार्मिक क्रियाओं को सीख रहे हैं, बल्कि व्यक्तित्व विकास के गुर भी सीख रहे हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य ‘भारतीय संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन’ है, ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी जड़ों से मजबूती से जुड़ी रहे।

समाज में उत्साह की लहर

दर्शनी जैन, सारिका जैन और सपना जैन ने बताया कि इस शिविर को लेकर समाज में भारी उत्साह है। बच्चों के साथ-साथ बड़े और युवा भी उतनी ही श्रद्धा के साथ भाग ले रहे हैं। सुबह के सत्रों में जहाँ अनुशासन और ध्यान की प्रधानता होती है, वहीं शाम तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारा जा रहा है। यह शिविर मात्र एक आयोजन नहीं, बल्कि एक ‘संस्कार क्रांति’ है, जो बच्चों को केवल सूचना नहीं बल्कि ‘दृष्टि’ प्रदान कर रहा है। यहाँ से निकले बच्चे निश्चित ही समाज और राष्ट्र के लिए एक बेहतर उदाहरण पेश करेंगे।