कवि सम्मेलन – श्रीफल जैन न्यूज़

नामचीन कवियों से सजा कवि सम्मेलन बन गया ऐतिहासिक : टीएमयू में खूब गुदगुदा गए कवि शैलेश लोढ़ा
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी कवि सम्मेलन के नायक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में तारक मेहता फेम रहे शैलेश लोढ़ा ने अपनी अनूठी प्रस्तुति और हास्य-व्यंग्य से मेहमानों और स्टूडेंट्स को खूब गुदगुदाया। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो. श्याम सुंदर भाटिया की यह खबर…

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी कवि सम्मेलन के नायक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में तारक मेहता फेम रहे शैलेश लोढ़ा ने अपनी अनूठी प्रस्तुति और हास्य-व्यंग्य से मेहमानों और स्टूडेंट्स को खूब गुदगुदाया। व्यंग्यकार गोविंद राठी ने समाज की विसंगतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए अपने शब्दों से सर्जरी की मानिंद काम किया। वीर रस के कवि अशोक चारण की प्रभावी आवाज, अदायगी, त्वरित हास्य बोध से खूब वाहवाही लूटी। चारण ने जोशीली कविताओं के जरिए देशभक्ति की अलख जगा दी। हास्य कवि चेतन चर्चित ने जहां हंसी के ठहाकों से गुदगुदाया। वहीं अपनी रचनाओं से समाज को गहरा संदेश भी दे गए। श्रृंगार रस की कवयित्री मनु वैशाली के प्रेम गीतों पर पूरा पंड़ाल झूमता नज़र आया। गीतकार अभिसार गीता शुक्ल ने प्रेम और विरह की रचनाओं से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। इससे पूर्व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के संग कवि सम्मेलन का शंखनाद हुआ। कुलाधिपति सुरेश जैन के संग-संग मेहमान कवियों, जीवीसी मनीष जैन, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन,अनिल जैन आदि की इस मौके पर उल्लेखनीय मौजूदगी रही। इससे पूर्व सभी कवियों को बुके देकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए। संचालन की कमान व्यंग्यकार गोविंद राठी ने संभाली तो अध्यक्षता शैलेश लोढ़ा ने की।

श्री शैलेश लोढ़ा ने भारत की बड़ी आबादी की कहानी पर केंद्रित अपनी कविता- जिंदगी मुझे तुझसे प्यार है… को कुछ इस तरह बयां किया-

बच्चों के टूटे खिलौनों को कितनी बार जोड़ पाऊंगा

बीबी की फटी साड़ी में से झांकेंगे सपने

आखिर वही तो हैं अपने

भले ही हर दिन बोझ हो, और खुद पर उधार है

तू जैसी भी है जिंदगी मुझे तुझसे प्यार है।

टीएमयू की तीन पीढ़ियों को एक साथ देखकर लोढ़ा बोले-

छत नहीं रहती, दहलीज नहीं रहती, दीवारों दर नहीं रहता,

घर में बुजुर्ग न हों तो घर, घर नहीं रहता।

बालीवुड के गानों में व्याप्त अश्लीलता पर प्रहार किया-

हम जिम्मेदारी समझते हैं वतन की, इसीलिए कलम उठाते हैं,

हम फकीर ही सही मगर हम औरत की अस्मिता नहीं गिराते हैं।

समाज में रिश्तों में खत्म होते भरोसे पर बोले-

गज़ल वही रहती है, उन्मूल बदल जाते हैं

अदालत तक जाते-जाते बयान बदल जाते हैं।

उन लोगों पर कभी भरोसा न कीजै

हर साल जिनके घर मेहमान बदल जाते हैं।

अपनी फेसम कविता- उसने उसका नाम अनामिका रख दिया… के जरिए समाज में आर्थिंक और सामाजिक भेदभाव पर भी करारा व्यंग्य किया।

श्रृंगार रस की कवयित्री मनु वैशाली ने मां सरस्वती को प्रणाम करते हुए कवि सम्मेलन का आगाज़ किया-

मात वीणा वादिनी इतना अगर कर दे

मैं रहूं या न रहूं मेरा देश अमर कर दे

भीड़ से गदगद श्रोताओं के सम्मान में कहा-

सकल संसार के विस्तार से सजाकर रखा है।

हमारी कल्पनाओं से बहुत अच्छा बनाकर रखा है।

जमाना घूम आए हम मगर देखा नहीं ऐसा,

खुदा कुछ नहीं बना पाया, बनाकर तुमको ऐसा लगता है।

उन्होंने जैसे ही अपनी चर्चित कविता मोहिनी सुनाईं तो पंड़ाल तालियों से गूज उठा।

उंगली लपेट लट कर अटखेलियां तो,

रूप से रति के जीत करे मोहिनी

चटकीली चितवन चंलला चकोरी कि

चांद पे ही चांदनी उधार करे मोहिनी

शौर्य गाथाओं के कलमकार अशोक चारण ने कहा,

जिन्ना के बच्चों बच नहीं पाते यूक्रेन में,

हाथों में अगर तिरंगा नहीं लेते।

अब्बा ने तुम्हारे बताया नहीं शायद तुम्हें,

बाप, बाप होता है, बाप से कभी पंगा नहीं लेते।

टीएमयू परिवार के सम्मान में कुछ यूं कहा-

तीन पीढ़ी इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं,

पिता, पिता के चरणों में अक्षत चढ़ा रहे हैं।

अंत में उन्होंने वीर रस की कविता- मेरी मौत को मिले तिरंगा मर कर भी जी जाऊंगा सुनाकर श्रोताओं में जोश भर दिया।

व्यंग्यकार गोविन्द राठी ने पेड़ और उल्लू की पैरॉडी से राजनीति पर करारा कटाक्ष किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी रचना- श्मशानघाट का उद्घाटन के जरिए वीवीआईपी कल्चर, राजनीति और रीति-रिवाजों पर भी जमकर तीखी चोट की।

मां की महिमा का उन्होंने बखान यूं किया-

बस एक मां की मुहब्बत दिखाई देती है।

कायनात में एक ही हूर दिखाई देती है।

बूढी मां तेरी झुर्रियों की कसम,

हर एक लकीर में जन्नत दिखाई देती है।

गीतकार अभिसार गीता शुक्ल ने युवाओं के लिए कहा-

उदासी चखती रहती है, दुखों को धार देती है।

मुहब्बत कुछ नहीं करती लड़कों को मार देती है।

छेड़छाड़ पर यूं बोले-

इश्क है तो कोई और इशारा करिए,

पर भरी वज्म में यूं आंख न मारा करिए।

अंत में उन्होंने रावण अंगद संवाद पर राम गीत- जो धर्म की रक्षा को देख… सुनाया तो पूरा पंडाल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

कॉमेडियन चेतन चर्चित ने सामाजिक नासूर- दहेज, जुआ, शराब, पर्यावरण संरक्षण आदि पर काव्य पाठ किया।

सब्र के बांध पर खड़ा होना पड़ा, जिम्मेदारियां लीं और बड़ा होना पड़ा।

मजबूरियों ने ऐसे मोड़ पर ला दिया, वक्त से पहले बड़ा होना पड़ा

राष्ट्रीय एकता का कोई धर्म नहीं होता है।

वसुदैव कुटुम्बकम से बड़ा कोई कर्म नहीं होता है।

कवि सम्मेलन में कुलाधिपति परिवार से फर्स्ट लेडी वीना जैन, ऋचा जैन, जहान्वी जैन, नंदिनी जैन, वीसी प्रो. वीके जैन, सीओ हाईवे राजेश कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द मोहन, दैनिक जागरण के पूर्व प्रबंधक अनिल अग्रवाल, उद्योगपति राजेश रस्तोगी के अलावा टीएमयू परिवार से अभिषेक कपूर, प्रो. हरबंश दीक्षित, प्रो. एमपी सिंह, प्रो. आरके द्विवेदी, मनोज जैन, प्रो. विपिन जैन, डॉ. विपिन जैन, डॉ. रवि जैन आदि की भी गरिमामयी मौजूदगी रही।

टीएमयू में कवि शैलेश लोढ़ा बोले, पैर छूने

सरीखे संस्कार को जीवंत रखने की दरकार

दीक्षांत समारोह के अंतिम दिन तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में आयोजित कवि सम्मेलन में हास्य-व्यंग्यकार, अभिनेता लेखक शैलेश लोढ़ा स्वामी महावीर का भावपूर्ण स्मरण करते हुए दुनिया में संभावित तीसरे युद्ध के मद्देनज़र भगवान महावीर के सिद्धांतों की प्रासंगिक पर बोले कि 2600 साल बाद भी भगवान महावीर आज भी अनुकरणीय हैं क्योंकि, जो शस्त्र ग्रहण करता है वह वीर होता है, लेकिन जो शस्त्र त्याग करता है वहीं महावीर कहलाता है। टीएमयू की तीन पीढ़ियों- कुलाधिपति सुरेश जैन, ग्रुप वाइस चेयरमेन मनीष जैन और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन को साधुवाद देते हुए बोले कि मैं जीवन में पहली बार देख रहा हूं, तीन पुश्तें संग-संग शिक्षा, संस्कृति और साहित्य की समृद्धि के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने ओपन थियेटर में स्टूडेंट्स के विशाल समूह से मुखातिब होते हुए कहा कि संस्कृति और सभ्यता को बचाने के लिए स्टुडेंट्स को मोबाइल से दूरी बनानी होगी। मोबाइल को छोड़कर किताबों को आत्मसात करना होगा, क्योंकि बुक्स हमारी सच्ची मित्र हैं। न तो वे डिस्चार्ज होती हैं। न सिग्नल डाउन होता है। न ही मोबाइल की फ्लैश मानिंद नेत्रों को कमजोर करती हैं। हमें युवाओं पर भरोसा करना होगा, क्योंकि युवा ही सभ्यता, संस्कृति और साहित्य के ध्वज वाहक हैं।

अभिभावकों को अनमोल सलाह देते हुए बोले कि वे अपने बच्चों की तुलना कभी भी दूसरों से न करें। साथ ही स्टूडेंट्स को भी सफलता के टिप्स देना नहीं भूले, बोले- वे जीवन में कभी निराश न हों। असफल होने पर भगवान पर विश्वास करते हुए अपना कर्म करें। साथ ही बोले, इश्क कहा नहीं, किया जाता है। मुहब्बत में शब्दों से ज्यादा इमोशन जरूरी है। दुनिया में कलम की ताकत को सर्वोपरि बताते हुए बोले, विश्व में जो भी क्रांति, बदलाव, आन्दोलन आदि कलम की ताकत से ही हुए हैं। लोढ़ा ने लघु कहानी सुनाते हुए आत्म विश्वास और अति आत्म विश्वास की व्याख्या भी की। अंग्रेजी को महज लैंग्वेज बताते हुए बोले कि भारतीय भाषाएं ज्ञान की त्रिवेणी हैं। भारतीय भाषाओं में सच्चे रिश्ते हैं। अपनापने की खुशबू है। उन्होंने तेजी से गिरती संस्कृति पर चिंता जताते हुए कहा, अनुज पैर छूने की भारतीय संस्कृति को जीवंत रखे। दुनिया में भारत ही एकमात्र ऐसा मुल्क हैं, जहां पैर छूने की परम्परा है। हमें अपने बच्चों को पैर छूने की संस्कृति से इसलिए दूर नहीं रखना चाहिए क्योंकि वे भी तो जाने, पांव के नीचे जो छाले हैं, उन्हीं ने तो बच्चे पाले हैं।

बड़ागांव धसान में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां पूरी, 23 से 30 नवंबर तक भव्य आयोजन : 25 नवंबर को तरुण मित्र परिषद दिल्ली द्वारा दिव्यांग शिविर, कृत्रिम अंग और श्रवण यंत्र दिए जाएंगे
बड़ागांव धसान स्थित जनकल्याण तीर्थ में 23 से 30 नवंबर तक आचार्य श्री उदार सागर महाराज और मुनि उपशांत सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होगा। 25 नवंबर को दिव्यांगों हेतु विशेष सेवा शिविर भी रखा जाएगा। पढ़िए मुकेश जैन लार की रिपोर्ट…

बड़ागांव धसान—जनकल्याण तीर्थ, टीकमगढ़ रोड बड़ागांव में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। यह भव्य आयोजन आचार्य श्री उदार सागर महाराज एवं मुनि श्री उपशांत सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में 23 नवंबर से 30 नवंबर तक संपन्न होगा।

जनकल्याण क्षेत्र में सहस्त्रकूट जिनालय एवं मुनि श्री सुव्रतनाथ भगवान की 21 फीट ऊंची पाषाण पद्मासन प्रतिमा स्थापित है। इसी दिव्य परिसर में प्राण प्रतिष्ठा, गजरथ महोत्सव और विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें बाल ब्रह्मचारी पंडित जय निशांत जी, पंडित सनत कुमार जी, पंडित विनोद कुमार जी, पंडित संजय सरस जी और पंडित मनीष जैन खरगापुर द्वारा सभी धार्मिक क्रियाएं संपादित की जाएंगी।

एडवोकेट प्रभात जैन के अनुसार आयोजन क्रम इस प्रकार रहेगा—

23 नवंबर: घट यात्रा एवं गर्भ कल्याणक

24 नवंबर: गर्भ कल्याणक एवं राजा नाभिराय दरबार

25 नवंबर: जन्म कल्याणक एवं आदि कुमार का पालना

26 नवंबर: तप कल्याणक

27 नवंबर: तप कल्याणक रात्रि एवं विल्सन जादूगर (केरल) का मायाजाल

28 नवंबर: ज्ञान कल्याणक एवं रात्रि भजन संध्या

29 नवंबर: ज्ञान कल्याणक एवं रात्रि विराट कवि सम्मेलन

30 नवंबर: मोक्ष कल्याणक एवं मुनी सुव्रतनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक

25 नवंबर को दिव्यांग शिविर

तरुण मित्र परिषद दिल्ली द्वारा दिव्यांगों के लिए विशेष कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग, पोलियोग्रस्त बच्चों को कैलिपर्स और आर्थोशूज़, वहीं श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवण यंत्र प्रदान किए जाएंगे। यह परिषद का 62वां दिव्यांग सेवा शिविर है, जो समाज सेवा की अनूठी मिसाल प्रस्तुत करता है।

क्षमावाणी पर्व एवं कलशाभिषेक समारोह का आयोजन : कवि सम्मेलन में बही प्रेम की धारा, मंत्रमुग्ध रहे लोग
श्री 1008 चिंतामणि भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट, एम.के.पुरम पश्चिमपुरी में क्षमावाणी पर्व एवं कलशाभिषेक समारोह का आयोजन हुआ। जलयात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर एम.के.पुरम में घूमती हुई मंदिर पर समाप्त हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भक्ति प्रदर्शन किया। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…

आगरा। श्री 1008 चिंतामणि भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट, एम.के.पुरम पश्चिमपुरी में क्षमावाणी पर्व एवं कलशाभिषेक समारोह का आयोजन हुआ। जलयात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर एम.के.पुरम में घूमती हुई मंदिर पर समाप्त हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भक्ति प्रदर्शन किया। शांतिधारा की बोली संतोष जैन और प्रियांक जैन ने ली। पंडित आशुतोष शास्त्री जी ने उपस्थित भक्तों को उत्तम क्षमा वाणी के महत्व के बारे में बताया।

उन्होंने कहा, “दशलक्षण पर्व में प्रत्येक पर्व का अपना अलग महत्व है। सभी को इसका पालन करना चाहिए। अंत में आता है क्षमावाणी पर्व, जो हमें सज्जनता और सौम्यता की ओर ले जाता है। आइए, इस क्षमा-पर्व पर हम अपने मन में क्षमाभाव का दीप जलाएं। माफी मांगने से बड़ा माफ करने वाला होता है।” मंदिर समिति ने वृद्धजनों और त्यागी व्रतियों का भी सम्मान किया।

विराट कवि सम्मेलन

आज के कवि सम्मेलन में कई कवियों ने अपनी प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। कवियों में सबरस मुड़सानी, मनोज चौहान (मैनपुरी), अमित शुक्ला (रीवा), अपरजिता सिंह (इटवा) और पुनीत पांचाल (बल्लभगढ़) शामिल थे। कवियों ने देशभक्ति और भाईचारे की कविताएँ सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। अमित शुक्ला ने “बाल व्याह जैसी कुप्रथा तो बंद हो गई है, वृद्ध व्याह भी अब बंद होना चाहिए” जैसे विचार व्यक्त किए। सभी कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया, और देर रात तक दर्शक डटे रहे। मंच संचालन राहुल जैन ने किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, और उन्हें त्यागी व्रतियों के सम्मान में भी पुरस्कृत किया गया।

ये भी रहे मौजूद

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश जैन, पंकज जैन, अमित जैन, शैलेन्द्र जैन, अनुराग जैन, महामंत्री राहुल जैन, संजय जैन, विशाल जैन, सचिन जैन, विपिन जैन, अमर जैन, दीपक जैन, रवि जैन, मनीष जैन, विवेक जैन, सुरेंद्र जैन (मीडिया प्रभारी चक्रेश जैन), और सीमा जैन समेत उपासक महिला मंडल और सकल जैन समाज के सदस्य उपस्थित थे।

भजन संध्या का हुआ आयोजन : भावना का विस्तार ही भजन का लक्ष्य–अमित जैन टकसारी
जैन धर्मशाला में संत विगुण सागर जी महाराज के सानिध्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष, महिलाओं व बच्चों ने भजन गाए व नृत्य किया। पढ़िए अजय जैन की रिपोर्ट…

अम्बाह। जैन धर्मशाला में संत विगुण सागर जी महाराज के सानिध्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष, महिलाओं व बच्चों ने भजन गाए व नृत्य किया। भजन संध्या का आयोजन अमित जैन टकसारी व विकास जैन द्वारा किया गया। इसका शुभारंभ ऊषा भण्डारी ने मंगलाचरण के साथ किया। आयोजन में अमित जैन टकसारी ने कहा कि भगवान के प्रति समर्पण का भाव भक्ति कहलाता है।

भक्त की उत्कृष्ट लालसा उसे भक्ति के लिए प्रेरित करती है। नाम जप, कथा और कीर्तन जैसे माध्यमों से भक्त अपने भगवान को रिझाकर उनकी कृपा प्राप्त करता है। भक्ति भाव है या रस यह तो नहीं पता लेकिन भक्ति के माध्यम से भगवान को प्राप्त अवश्य किया जा सकता है। अमित जैन ने कहा कि प्रत्येक युग में विशेष शक्ति संपन्न भक्तों ने जन्म लिया है। भावना का विस्तार ही भजन का लक्ष्य है। संगीत के माध्यम से जब भक्ति गीतों को प्रस्तुत किया जाता है तो उसे पूरे वातावरण में सात्विक गुणों में वृद्धि होने लगती है और मनुष्य की चेतना ऊर्ध्वमुखी होकर परमात्मा में विलीन होने लगती है। यही इस भजन संध्या का लक्ष्य है।

वहीं आयोजन में भजन ‘दरबार बुलाते हो रोतों को हंसाते हो, मेरे मन में पारसनाथ मेरे दिल में पारसनाथ’, ‘दुनिया भर में हुकुम चले मेरे दादा गुरुवर का’ एवं करुणा के भंडार हमारे महावीरा जैसे भजनों को गाकर भक्ति रस की धारा बहाई। महिलाओं ने जैन भजन गाते हुए प्रभु के सामने नृत्य किया।

अमित जैन व विकास जैन ने सभी विजेताओं को उपहार भेट करते हुए कहा कि भजन संध्या कार्यक्रम करने से भक्ति भावना के साथ आपसी मेलजोल भी बढ़ता है, जिससे धर्म की प्रभावना होती है। इस अवसर पर राकेश भंडारी, संतोष जैन, ओपी जैन, कुलदीप जैन, राहुल नायक, सुशील जैन, राजुल जैन, सिमरन जैन, मिली जैन, राहुल जैन, आकाश जैन, पूरनचंद जैन, रजनी जैन सहित अनेक लोग मौजूद थे।

आचार्य श्री विमर्शसागर जी का रहा सानिध्य : आध्यात्मिक कवि सम्मेलन और जिनेंद्र आराधना के साथ शुरू किया नववर्ष
नववर्ष की मंगल बेला में भावलिंगी संत आदर्श महाकवि आचार्य श्री विमर्शसागर जी मुनिराज ने जिनभक्ति का पावन संदेश आध्यात्मिक कवि सम्मेलन के मध्य छोपीटोला में दिया। श्री जिनेन्द्र आराधना एवं शांतिधारा करते हुए भक्तों ने नववर्ष की शुरुआत कीl पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

आगरा। निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला में श्री जिनेन्द्र आराधना एवं गुरु भक्ति पूर्वक भक्तों ने नववर्ष का प्रारंभ किया।

नववर्ष मुबारक हो, नव हर्ष मुबारक हो। जीवन में पग-पग पर, उत्कर्ष मुबारक हो।।

जिनवर की भक्ति से, नववर्ष मनायेंगे। रूठे हुए अनादि से, निज प्रभु को मनाएंगे।।

नववर्ष की मंगल बेला में भावलिंगी संत आदर्श महाकवि आचार्य श्री विमर्शसागर जी मुनिराज ने जिनभक्ति का पावन संदेश आध्यात्मिक कवि सम्मेलन के मध्य छोपीटोला में दिया। मध्याहन काल की मंगल बेला में देश के मूर्धन्य सुप्रसिद्ध कविगणों के मध्य आदर्श महाकवि भावलिंगी संत आचार्य श्री ने आध्यात्मिक व धार्मिक काव्य पाठ करते हुए श्रद्धालु भक्त गणों के बीच पावन धर्म गंगा का प्रवाह कर दिया।

विशाल जन समुदाय, आदर्श महाकवि के सुमधुर कंठ से आध्यात्मिक कविताएं सुनकर समूचे महानगर में मुक्तकंठ से भूरि-भूरि प्रशंसा करते नजर आए। देशभर से आगंतुक कविगणों में देश विख्यात कमलेश जैन “बसंत”.”, पंकज जैन “अंगार”, अमित जैन “मौलिक” संजय पाण्डेय “भारत” एवं रुचि चतर्वेदी आदि ने आदर्श महाकवि के समक्ष मध्याहन बेला में एवं रात्रिकाल की बेला में गुरु चरणों में एवं जिनागम पंथ के लिए समर्पित अनेकों सुंदर काव्य पाठ विशाल जन समुदाय के मध्य छीपीटरोला के विराग भवन में प्रस्तुत किए। अद्‌भुत एवं अभूतपूर्व अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को पुनः श्रवण करने की मंगल भावना आगरा समाज के भक्तों ने गुरु चरणों में निवेदित की।

शांतिधारा के साथ की जिनेंद्र भगवान की पूजा

श्री जिनेन्द्र आराधना एवं शांतिधारा करते हुए भक्तों ने नववर्ष की शुरुआत कीl सुप्रभातम्, सुप्रभातम् हो मेरा। प्रभु दर्श से सुप्रभातम् हो मेरा। गुरु दर्श से सुप्रभातम् हो मेरा। सुप्रभातम्, सुप्रभातम् हो मेरा। ऐसी सुमधुर ध्वनियों के साथ आगरा में “गुरु विमर्श भक्तों ” का मंगल नव वर्ष का सुप्रभात प्रारंभ हुआ। पूस मास की कड़कड़ाती ठंड में भी आगरा की गलियों में भक्तों की टोली एक मात्र निर्मल सदन छीपीटोला की ओर बढ़ती नजर आ रही थी।

श्री जिन मंदिर पहुंचकर पुजारी भक्त गणों ने श्री शान्तिनाय भगवान के मस्तक पर अपने जीवन एवं विश्वशान्ति की मंगल कामना से आचार्य श्री के श्रीमुख से अतिशयकारी श्री शान्तिभक्ति को सुनते हुए मंगल शान्तिधारा एवं श्री जिनेन्द्र देव की महापूजा सम्पन्न की। आगरा महानगर के गुरु भक्त परिवारों ने गुरुदेव के पावन चरणों में पहुंचकर आचार्यश्री के चरणों को जल से प्रक्षालित कर पावन – पवित्र चरणोदक को अपने मस्तक पर धारण किया।

परिवार सहित आत्मसाधना

स्वर्णिम इतिहास को रचते हुए सात वर्ष पूर्व मध्यप्रदेश की देवेन्द्रनगर धर्मनगरी में आचार्य श्री ने एक ही परिवार के चार सदस्य, जिनमें वर्तमान में मुनि विशुभ्र सागर जी के माता-पिता एवं दादाजी ने भी आचार्य श्री के पावन न्यरणों में श्री भगवती जिनदीक्षा धारण की थी। तीन पीढ़ियों की एक साथ जिनदीक्षा का यह अपूर्व अवसर अद्‌भुत व अभूतपूर्व है। आचार्य संघ में ऐसे ही अनेकों परिवार हैं, जो सम्पूर्ण परिवार के साथ गुरु चरणों में समर्पित रहकर आत्म साधना कर रहे हैं।

किया मंगल विहार

नव वर्ष की मंगल बेला में आगरा नगर की गौरवशाली आर्यिका श्री 105 विधान्त श्री माताजी का पिच्छिका परिवर्तन का सौभाग्य भी गुरु भक्तों प्राप्त हुआ। माताजी की पुरानी पिच्छिका प्राप्त करने का सौभाग्य उनके ही गृहस्थ जीवन के पिता अनिल कुमार जैन को प्राप्त हुआ। इसी बीच गणिनी आर्यिका आर्षमति माताजी ने भी गुरु चरणों में श्रद्धा सुमन समर्पित कर विदाई ली एवं मंगल विहार किया। इस मौके पर विश्वजीत जैन, प्रवीन जैन नेताजी, दीपक जैन, सत्येंद्र जैन, दयाचंद जैन, ऋषभ जैन, मुकेश जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन और सकल जैन समाज के लोग उपस्थित थे l

कल्पतरु तीर्थ पंचकल्याणक में दी जाएगी जैनेश्वरी दीक्षा : अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी
इंदौर(राजेश जैन दद्दू)। श्री आदि वीर जिनालय कल्पतरु तीर्थ स्थल पंचकल्याणक में एक मई को सुबह अभिषेक पश्चात नित्य पूजन हुआ। इसके बाद सुबह 08.30 बजे से मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज जी के मंगल प्रवचन हुए।

दोपहर 1.30 बजे से भगवान आदि कुमार का राज्याभिषेक, इंद्र भेंट, असि, मसि, कृषि का भगवान द्वारा ज्ञान, नीलंजना नृत्य, भगवान का वैराग्य, लोकांतिक देवों द्वारा दीक्षा अनुमोदना, मुनि श्री आदित्य सागर जी, मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी द्वारा दीक्षा संस्कार, पिच्छी कमंडल भेंट आदि संस्कार दिए जाएगा। गुरु वाणी पश्चात संध्या में आरती होगी। रात्रि में 8 बजे से अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन होगा।

महावीर जन्मकल्याणक पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन : तीर्थराज को शिमला नैनीताल नहीं बनने देंगे-डॉ. कमलेश बसन्त
भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर जैन बगीची में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन के प्रारंभ में कुमारी मोनी जैन ने मंगलाचरण स्वरूप भक्ति नृत्य की प्रस्तुति दीं। इस अवसर पर कवियों ने खूब तालियां बटोरीं। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…

अम्बाह/ मुरेना। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर जैन बगीची में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन के प्रारंभ में कुमारी मोनी जैन ने मंगलाचरण स्वरूप भक्ति नृत्य की प्रस्तुति दीं। आए हुए अतिथियों ने चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलित किया। अम्बाह जैन समाज के अध्यक्ष एवं अम्बाह नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जिनेश जैन, राकेश भण्डारी, अजय जैन पत्रकार, विमल जैन राजू, कुलदीप जैन, पंकज जैन पत्रकार, अतुल जैन, दिनेश जैन, मनोज नायक ने सभी आमंत्रित कवियों का स्वागत सम्मान किया। कवि सम्मेलन का संचालन जैन दर्शन के प्रसिद्ध गीतकार शहनाज हिंदुस्तानी दिल्ली ने किया।

कवि सम्मेलन के प्रारम्भ में आगरा से पधारी नेत्रहीन कवयित्री आरफा शबनम ने महावीर की वन्दना पढ़ते हुए कहा-

बताते हैं तुम्हें दोस्तों, हम क्या देख पाते हैं ,

अंधेरे में रोशनी के दीपक जगमगाते हैं।

तुम अपनी आंख में रंगीनियाँ देखो जमाने की,

हमारी बंद आंखों में, महावीर नजर आते हैं।

अतिशय क्षेत्र तिजारा से पधारे जैन दर्शन के सुविख्यात कवि डॉ. कमलेश बसन्त ने जैन भक्ति से ओतप्रोत काव्य पाठ कर खूब तालियां बटोरीं। उन्होंने सम्मेद शिखरजी पर काव्यपाठ करते हुए कहा कि

हम कम हैं पर कमजोर नहीं, कोई चाल नहीं चलने देंगे ।

तीर्थराज को शिमला नैनीताल नहीं बनने देंगे ।।

तुगलुकी तुम्हारे फरमानों की, दाल नहीं गलने देंगे ।

मौज और मस्ती की वहां, तिरपाल नहीं तनने देंगे ।

दिल्ली से आये हुये कवि शहनाज हिंदुस्तानी ने भगवान महावीर पर काव्य पाठ करते हुए कहा कि-

भगवान महावीर तू महान है,

बुद्धिजीवीयों के लिए वरदान हैं ।

अज्ञान के लिए ज्ञान की तू खान हैं,

इसीलिए तेरा नाम वर्धमान हैं ।

तुझको पाना सबसे बड़ा अनुदान हैं,

दुनियां में जैन धर्म की तू जान हैं ।

भगवान महावीर तू महान हैं ।

अलीगढ़ से पधारे वीर रस के ओजस्वी कवि

शिवमकुमार आजाद ने देश प्रेम पर काव्य पाठ करते हुए कहा कि-

मेरे देश की शरहदों का सिपाही,

उठा शीश दुश्मनों से ये कह रहा है ।

तुम्हारे वतन में लहू बह रहा है,

हमारे लहू में वतन बह रहा है।

इसके साथ ही मारूति नन्दन जयपुर, महेश जैन विकल अम्बाह, वर्षा जैन ने अपने सुंदर काव्य पाठ से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरे कवि सम्मेलन में डॉ. कमलेश बसन्त तिजारा और कवि सम्मेलन संचालक शहनाज हिदुस्तानी ने खूब तालियां बटोरीं। यहां यह बताना भी जरूरी है कि शहनाज हिंदुस्तानी एक मुस्लिम होते हुए भी जैन दर्शन पर अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं। कवि सम्मेलन में देर रात तक रुककर सभी श्रोताओं ने काव्य पाठ का भरपूर आनंद लिया।

चुनिंदा साहित्यकारों ने दी अपनी प्रस्तुति : फागुन महोत्सव, संगीत सरिता का आयोजन
अथाई समूह समन्वय वाणी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर फागुन महोत्सव, संगीत सरिता का आयोजन किया गया। सभी रचनाकारों ने जहां होली के रंग, तरंग और मस्ती को अपने ढंग से प्रस्तुत किया, वहीं वैश्विक भाईचारे का संदेश भी दिया। पढ़िए एक रिपोर्ट…

इंदौर। अथाई समूह समन्वय वाणी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर फागुन महोत्सव, संगीत सरिता का आयोजन किया गया, जिसमें देश भर से करीब 40 चुनिंदा साहित्यकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। सभी रचनाकारों ने जहां होली के रंग, तरंग और मस्ती को अपने ढंग से प्रस्तुत किया, वहीं वैश्विक भाईचारे का संदेश भी दिया। डॉक्टर प्रोफेसर मंजरी अरविंद गुरु की गीतिका में जहां प्रकृति के रंग उपस्थित थे, वहीं पंकज धींग ने पार्श्व प्रभु से कभी न छूटने वाली भक्ति के रंगों से रंगी चुनरिया की प्रार्थना की।

लता राठी जोधपुर, डॉ. सुषमा विरेंद्र खरे, निशी शर्मा, चंद्रकला दुबे, वेद प्रकाश सिंह, ज्योति तिवारी, विभा जैन, सविता सुरेंद्र जैन ने राधा, कृष्ण, बरसाना और मथुरा की होली का उल्लेख किया। प्रभा जैन( इंदौर), राजेंद्र गोलेछा (बेंगलुर), डॉ रेखा जैन (शिकोहाबाद) ने अपने सुरों में स्नेह और प्रेम को प्रमुखता से बयान किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने वरिष्ठ साहित्यकार एवं अथाई समूह समन्वय वाणी के संस्थापक अखिल बंसल (जयपुर) और मृदुभाषी समन्वयक शोभा टंडन को आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

इस मौके पर समाजसेवी और लोकप्रिय टीवी एंकर रुचि चोविष्या जैन(इंदौर) ने समीक्षक की भूमिका निभाई। रुचि वर्तमान में बहुत से समाजसेवी संस्थानों में प्रमुख भूमिका निभाने के साथ टीवी पर आने वाले कार्यक्रमों में संचालक और समन्वयक के रूप में दिखाई देती हैं, पूर्व में वह डीडी नेशनल में न्यूज एंकर भी रह चुकी हैं।

होली के अवसर पर कवि सम्मेलन : प्रभु रंग में रंग जाएं, हम ऐसा रंग लगाएं हम
कुंडलपुर में होली-धुलेंडी के पावन पर्व पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूज्य आचार्य श्री विनम्रसागर जी महाराज ससंघ एवं पूज्य आचार्य श्री विहर्षसागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में कवि सम्मेलन में हुआ। पढ़िए जय कुमार जलज हटा/राजेश रागी बकस्वाहा की विशेष रिपोर्ट…

कुण्डलपुर। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में होली-धुलेंडी के पावन पर्व पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूज्य आचार्य श्री विनम्रसागर जी महाराज ससंघ एवं पूज्य आचार्य श्री विहर्षसागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में कवि सम्मेलन में पूज्य आचार्य श्री विनम्र सागर जी महाराज ने कहा आप लोग होली के डर से यहां कुंडलपुर आए हैं। कोई रंग ना लगा दे, हम भी शहर से डरकर यहां क्षेत्र पर आए हैं। आचार्य श्री ने अपनी रचनाओं की शुरुआत …जीवन है पानी की बूंद कब मिट जाए रे काव्य ग्रंथ की पंक्तियां सुनाते हुए ज्ञान गुलाल उड़ाएं, हम होली आज मनाएं हम। प्रभु रंग में रंग जाएं हम ऐसा रंग लगाएं हम। खुद ही मुनि मन जाएं हम तभी बाबा की मूरत नजर आए रे।

जीवन है पानी की बूंद कब मिट जाए रे। होनी अनहोनी कब घट जाए रे…से की। उन्होंने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की महिमा बताते हुए कहा कि देखो महिमा छोटे बाबा की बड़े बाबा से जो मिलाते हैं,ज्ञान देते हैं, ख्वाब देते हैं, शिष्यों को बेहिसाब देते हैं। खुशी देते हैं, मुस्कुराहट भी, मेरे गुरुवर गुलाब देते हैं। आचार्य श्री ने और भी रचनाएं प्रस्तुत करते हुए कहा, क्या लेकर तू आया था क्या लेकर तू जाएगा। अपना किसे बनाएगा अपना किसे बताएगा। मुट्ठी बांधे आया था हाथ पसारे जायेगा।

तेरा ही कर्म तेरा साथ निभाये रे। जीवन है पानी की बूंद कब मिट जाए रे होनी अनहोनी कब घट जाए रे। इस अवसर पर आचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज ने भी कुछ रचनाएं प्रस्तुत करते हुए कहा, जहां न पहुंचे रवि वहां पहुंचे कवि, जहां न पहुंचे कवि वहीं पहुंच जाते हैं अनुभवी। शिखरजी के मुद्दे पर कहा, समाज में एकता की आवश्यकता है हम सबको एकता दिखानी होगी। आचार्य श्री ने कहा जो सिरफिरे होते हैं, वही इतिहास रचते हैं। उन्होंने कहा आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने कुंडलपुर को माली की तरह तराशा है। कवि सम्मेलन में कवि पंकज फनकार मुंगावली ने काव्य पाठ करते हुए कहा, संसार की माया को नश्वर जो समझते हैं, केवल वही मानव जिन रूप में ढलते हैं।

डॉ. मनीषा जैन ने सुनाया, इंसान-इंसान बनकर दिखाओ धर्म की जहां में सुगंध बिखराओ। अजय अहिंसा ने संचालन करते हुए कहा, बड़े बाबा की देखो महिमा बड़ी इनके गुणगान गाओ घड़ी दो घड़ी। इस अवसर पर डॉ. अखिल आनंद सागर ने काव्य पाठ करते हुए कहा, आदि देव भगवान आपके दर्शन को ललचाया हूं। मैं गुलाल लेकर भक्ति की शरण आपकी आया हूं। सौरभ भयंकर चंदेरी ने ओज पूर्ण कविता सुनाते हुए कहा, तुम क्या जानो जैन धर्म, जैन संतो को। वीरेंद्र विद्रोही ललितपुर ने काव्य पाठ के दौरान कविता सुनाते हुए कहा, बूढ़ी मां को वृद्ध आश्रम में बेटे जो भिजबाते हैं ऐसे बेटों को माफ नहीं कर पाते हैं। कवि सम्मेलन के प्रारंभ में शुभी जैन जबलपुर ने मंगलाचरण किया। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ एवं पदाधिकारी सदस्यों द्वारा चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन एवं आमंत्रित कवि गणों का सम्मान किया गया।

सभी ने श्रीफल समर्पित कर आचार्य संघों से आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रातः बेला में भक्तांमर महामंडल विधान,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान संपन्न हुआ। रात्रि में भक्तामर, दीपअर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की महाआरती संपन्न हुई।

किया गया महावीर का गुणगान : जैन समाज का होली मिलन समारोह आयोजित
श्री दिगंबर जैन पंचायत (गुवाहाटी) द्वारा आयोजित एवं श्री दिगंबर जैन यूथ फेडरेशन (गुवाहाटी) के संयोजन में होली मिलन समारोह में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। पढ़िए सुनील कुमार सेठी की रिपोर्ट…

गुवाहाटी। फैंसी बाजार के एमएस रोड स्थित श्री महावीर धर्मस्थल में बुधवार को श्री दिगंबर जैन पंचायत (गुवाहाटी) द्वारा आयोजित एवं श्री दिगंबर जैन यूथ फेडरेशन (गुवाहाटी) के संयोजन में होली मिलन समारोह में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम पंडित संतोष शास्त्री ने मंगलाचरण किया। तत्पश्चात समाज के गणमान्य लोगों द्वारा भगवान महावीर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इस मौके पर समाज के अध्यक्ष महावीर जैन (गंगवाल ) ने अपने संबोधन में कहा कि होली एवं दिवाली के त्योहारों में बड़ों से आशीर्वाद लेने की पुरातन भारतीय परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। होली के बहाने समाज के लोग एक मंच पर एकत्रित होते हैं। इस अवसर पर सभी कवियों ने भगवान महावीर का गुणगान कर भक्ति की धारा प्रवाहित कर दी। डॉ. आदित्य जैन (अंतरराष्ट्रीय कवि एवं गीतकार ) ने श्रोताओं को खूब हंसाया। डॉ. अनिल जैन उपहार (राजस्थानी जैन दर्शन कवि एवं गीतकार) ने देशभक्ति गीत सुनाए। कमलेश दवे सहज (लाफ्टर शो टीवी फेम हास्य व्यंग कवि) ने भी अपने हास्य व्यंग से वातावरण ठहका दिया।

कार्यक्रम में मंच का संचालन पंचायत के मंत्री वीरेंद्र कुमार सरावगी एवं विकास विनायका ने किया। इस मौके पर समाज के गणमान्य लोगों के अलावा काफी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन में यूथ फेडरेशन के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। यह जानकारी समाज के प्रचार-प्रसार विभाग के मुख्य संयोजक ओमप्रकाश सेठी एवं सुनील कुमार सेठी द्वारा दी गई।