कल्याण – श्रीफल जैन न्यूज़

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मिले मजबूती: विधायक कोठारी ने विधानसभा में उठाई पत्रकारों के हक की आवाज
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भीलवाड़ा विधायक अशोककुमार कोठारी ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया जगत की सुरक्षा और कल्याण का मुद्दा पूरी प्रखरता के साथ उठाया। भीलवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…

भीलवाड़ा। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भीलवाड़ा विधायक अशोककुमार कोठारी ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया जगत की सुरक्षा और कल्याण का मुद्दा पूरी प्रखरता के साथ उठाया। सदन में पर्ची के माध्यम से अपनी बात रखते हुए विधायक कोठारी ने कहा कि पत्रकार सरकार और जनता के मध्य एक सेतु की तरह कार्य करते हैं। वे न केवल सरकारी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाते हैं, बल्कि सरकार के अच्छे कार्यों की प्रशंसा के साथ-साथ उसकी त्रुटियों पर आइना दिखाकर व्यवस्था को सुदृढ़ भी करते हैं। कोठारी ने जोर देकर कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण वर्ग की समस्याओं का समाधान करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है।

सुरक्षा और आवास पत्रकारिता की बुनियादी जरूरत

विधायक कोठारी ने अपनी मांगों में सबसे ऊपर पत्रकारों की शारीरिक और सामाजिक सुरक्षा को रखा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों के लिए श्पत्रकार प्रोटेक्शन एक्टश् को अविलंब लागू किया जाए ताकि वे बिना किसी भय के निर्भीक पत्रकारिता कर सकें। इसके साथ ही, उन्होंने प्रदेश के हर शहर में ‘पत्रकार कॉलोनी’ विकसित करने का सुझाव दिया। जिससे बरसों से किराये के मकानों में रह रहे भूखंड विहीन पत्रकारों को रियायती दर पर जमीन आवंटित हो सके।

लघु समाचार पत्रों की आर्थिक मजबूती और विज्ञापन नीति में बदलाव

समाचार पत्रों, विशेषकर जिला स्तरीय और लघु समाचार पत्रों की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए विधायक ने विज्ञापन दरों में तत्काल वृद्धि की मांग की। उन्होंने विज्ञापन जारी करने की वर्तमान जटिल प्रक्रिया में सुधार का सुझाव देते हुए कहा कि सजावटी और वर्गीकृत विज्ञापनों में श्कॉलम सेंटीमीटरश् और श्वर्ग सेंटीमीटरश् की विसंगति को समाप्त कर एकरूपता लाई जाए। उन्होंने मांग की कि विज्ञापन दरों की गणना केवल वर्ग सेंटीमीटर के आधार पर ही की जाए, ताकि लघु समाचार पत्रों को उचित राजस्व मिल सके।

स्वास्थ्य सुरक्षा और सम्मान निधि का विस्तार

पत्रकारों के स्वास्थ्य और सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन को सुरक्षित बनाने हेतु विधायक कोठारी ने आरजेएचएस को पूर्णत आरजीएचएस के समान बनाने की वकालत की। उन्होंने अधिस्वीकृत पत्रकारों के लिए वर्तमान में निर्धारित 5 हजार रुपए की वार्षिक दवा सीमा में बढ़ोतरी की मांग की। इसके अतिरिक्त उन्होंने पत्रकारों के लिए ‘वरिष्ठ पत्रकार सम्मान निधि’ के तहत दी जाने वाली मासिक राशि को भी बढ़ाने का पुरजोर समर्थन किया।

डिजिटल पत्रकारिता के लिए स्पष्ट नीति और शिक्षा में सहयोग

भविष्य की पत्रकारिता का जिक्र करते हुए विधायक अशोककुमार कोठारी ने कहा कि वर्तमान में एक बड़ा वर्ग डिजिटल मीडिया से जुड़ा है, लेकिन स्पष्ट नीति और नियमों के अभाव में ये पत्रकार प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जैसी सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि डिजिटल पत्रकारिता के लिए भी अविलंब नियम और कानून बनाए जाएं। उन्होंने पत्रकारों के बच्चों के भविष्य को लेकर छात्रवृत्ति योजनाओं के सरलीकरण की बात कही, ताकि उनके बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में किसी तकनीकी अड़चन का सामना न करना पड़े। विधानसभा में उठाए गए इन बिंदुओं ने प्रदेश भर के मीडिया कर्मियों के बीच एक नई उम्मीद जगाई है।

घर परिवार हो या जीवन, भावना के अभाव में सभी रसहीन हैं – मुनिश्री प्रमाणसागर : भावनाओं का अनुशासन जीवन को कल्याणकारी बनाता है – मुनिश्री प्रमाणसागर
भोपाल में धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री प्रमाणसागर ने भावनाओं के महत्व और अनुशासन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीवन में भावनाओं का नियंत्रण ही हमारी चेतना और कार्यक्षमता को ऊंचाई प्रदान करता है। भावनाओं का अनुशासन न होने पर जीवन में संघर्ष और तनाव उत्पन्न होता है। पढ़िए अविनाश जैन की रिपोर्ट…

भोपाल (अवधपुरी)। धर्मसभा में मुनिश्री प्रमाणसागर महाराज ने कहा कि जीवन जब यांत्रिक और मशीनी बन जाता है, तो उसमें मानवीय संवेदनाएँ समाप्त हो जाती हैं। भावनाएँ जीवन को नई तरंग देती हैं और यदि प्रबल हों तो बड़े कार्य भी सरलता से संपन्न होते हैं।

मुनि श्री ने बताया कि जैसे नदी का नियंत्रित बहाव धरती को हरा-भरा करता है, वैसे ही नियंत्रित भावनाएँ जीवन को कल्याणकारी बनाती हैं। लेकिन अनियंत्रित भावनाएँ तनाव और विनाश उत्पन्न कर सकती हैं। उन्होंने भावनाओं पर अनुशासन और संयम की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुनि श्री ने कहा कि घर में बुजुर्गों का अनुशासन और भावनाओं का संतुलन जीवन को सुंदर और शांतिपूर्ण बनाता है, जबकि अनुशासन और भावनात्मक संतुलन न होने पर घर संघर्ष और तनाव का केंद्र बन जाता है।

उन्होंने क्रोध के उदाहरण से समझाया कि नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में परिवर्तित किया जा सकता है। क्रोध को अनुशासित कर क्षमा और साहस में बदला जा सकता है। मुनि श्री ने भावनाओं के नियंत्रण को जीवन रूपांतरण का माध्यम बताया।

देसी चीजें है इन दिनों रामबाण
सर्दी का मौसम अपने साथ बहुत सारी अच्छी सौगातें लेकर आता है, चाहे फिर वो गाजर का हलवा हो या फिर तिल के व्यंजन लेकिन आयुर्वेद के जानकारों की मानें तो सर्दी में हमें अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सर्दी में हम सभी को ऐसा आहार लेना चाहिए जो हमारे शरीर को गर्म भी रखें और बीमारियों से रक्षा भी करे। ऐसा खाना खाएं की वाट और कफ को शांत करने में मदद करता है।

सर्दियों में करें इन देसी चीजों का सेवन

ठंड में लौंग, तुलसी, काली मिर्च और अदरक का सेवन करना चाहिए. आप इन सभी चीजों को चाय में डालकर भी पी सकते हैं. खांसी, सर्दी, जुकाम के लिए यह किसी रामबाण से कम नहीं है. सर्दियों में शहद का सेवन करने से शरीर को कई तरह के रोगों से दूर रखा जा सकता है. आयुर्वेद में शहद को अमृत माना गया है. ठंड में सर्दी और जुकाम होने पर रात को सोने से पहले एक ग्लास गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से यह खत्म हो जाती है.

शरीर को क्षमता प्रदान करने वाले आहार द्रव्यों का करें सेवन

इस मौसम में अधिक से अधिक विटामिन सी युक्त फलों का सेवन करना चाहिए। साथ-साथ शरीर को क्षमता प्रदान करने वाले आहार द्रव्यों को भोजन में शामिल करना चाहिए। जैसे मुनक्का, बादाम, अखरोट आदि। रात में गर्म दूध के साथ एक चम्मच हल्दी डाल पीना भी काफी लाभकारी होता है। सर्द मौसम में दालों का भी पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। इसमें उड़द की दाल काफी फायदेमंद होती है।

आहार का करें वर्गीकरण

ऊर्जादायक आहार: इस आहार में गेहूं, चावल, जौ, बाजरा, मक्का, घी, तेल, गुड़, शक्कर, मक्खन, आलू, शकरकंद, जमींकंद आदि शामिल हैं। इनसे बनी चीजों के भोजन में शामिल करें।

बलकारी आहार : इस आहार में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन से भरपूर मेवे, दालें, पनीर व दूध आदि शामिल हैं।

रक्षाकारी आहार : बीमारियों से बचाने के लिए विटामिन्स, फाइटो विटामिन्स व खनिज लवणों से युक्त फल, सब्जियां आदि दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

सर्दियों में इन चीजों का जरूर करें सेवन

-सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियां प्रचुर मात्रा में लें। ये आपके पेट को साफ रखता है तथा शरीर मे पोषक तत्वों को भी नियंत्रित करता है।

-अक्सर हम लोग सौंफ तब खाते हैं जब पाचन से संबंधित कोई परेशानी होती है. पर इस मौसम में सौंफ खाने की सलाह दी जाती है. सौंफ सर्दी में खाने को हजम करने की शक्ति देती है. इसके लिए आप खाने के बाद सौंफ चबा सकते हैं, खाना बनाते हुए उसमें सौंफ का पाउडर डाल सकते हैं या फिर सौंफ का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

– सर्दी में शकरकंद खाना अत्यंत लाभकारी होता है इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी ,ए, पोटेशियम सोडियम आदि तत्व पाए जाते हैं।

– आयुर्वेद में आवंला की तुलना अमृत से की गई है. आंवला में विटामिन सी, विटामिन एबी, पोटेशियम, कैलशियम, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और डाययूरेटिक एसिड होते हैं. आंवला और मूंगफली सर्दियों में फायदेमंद होते हैं।

-इस मौसम में तापमान कम होने से स्किन रिलेटिड समस्याएं होती हैं. त्वचा में रूखापन होता है. इसे दूर करने के लिए ऐलोवेरा लगाएं. इसके अलावा ऐलोवेरा का मॉस्चराइजर या जेल लगा सकते हैं. ऐलोवेरा जूस पीने से इन समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

-अगर आप सर्दी के मौसम में मूंगफली खाएंगे तो शरीर गर्म रहेगा. भोजन के अगर 50 या 100 ग्राम मूंगफली हर रोज खाते हैं तो इससे सेहत बनती है, खून की कमी पूरी होती है।

-सर्दियों में खाने के लिए बीन्स श्रेष्ठ फूड है। इसमें कई आवश्यक तत्व जैसे कैल्शियम, आयरन ,पोटेशियम और जिंक पर्याप्त मात्रा में मिल जाता है।

-ठंड में रसदार फलों का सेवन खूब करें। संतरा, नींबू, अंगूर आदि आपकी इम्नयुनिटी को बढ़ाने के लिए मददगार होते हैं।

इनसे बचें

मौजूदा वक्त में ठंडी वस्तुओं जैसे आइसक्रीम, फ्रिज का पानी आदि के सेवन से बचना चाहिए। मसालेदार वस्तुओं व फास्ट फूड से भी परहेज करना चाहिए। खासतौर पर स्ट्रीट फूड से।

ये भी रखें ध्यान

नियमित व्यायाम करें

आयुर्वेद के अनुसार सर्दी के मौसम विसर्गकाल की शुरुआत है। जिसमें आप भारी भोजन भी पचा सकते हैं। बस ध्यान इस बात का रहे कि व्यायाम, योगासन आदि का नियमित अभ्यास करें। ताकि संचित कैलोरी का उपभोग हो सके।

पानी खूब पिएं

सर्दियों में हम अक्सर स्वेद का उत्सर्जन कम करते है। पर पानी कम पीते हैं। गुनगुना पानी पर्याप्त मात्रा में पीना शरीर को डिटॉक्सिफाई कर तरोताजा रखने में मददगार होता है। ऐसे में पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं।

शपथ ग्रहण समारोह : पुरुष प्रधान समाज में महिलाएं अपने को दोयम दर्जे की न मानें
दिगंबर जैन परवार समाज महिला संगठन का शपथ ग्रहण समारोह राजशाही गार्डन में डीएवीवी की कुलपति डॉक्टर रेणु जैन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…

इंदौर। दिगंबर जैन परवार समाज महिला संगठन का शपथ ग्रहण समारोह राजशाही गार्डन में डीएवीवी की कुलपति डॉक्टर रेणु जैन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। प्रसिद्ध साहित्यकार एवं लेखिका ज्योति जैन ने संगठन की मनोनीत अध्यक्ष मुक्ता राजेश जैन, कार्याध्यक्ष वंदना जैन एवं सचिव सारिका जैन सहित नई कार्यकारिणी एवं सभी सदस्यों को संगठन के सिद्धांत, नियम और नीति के अनुसार अपने कर्तव्य एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई। सभी ने ईश्वर को साक्षी मानकर शपथ ली। भिक्षु पुनर्वास केंद्र की संचालक रूपाली जैन, चोइथराम कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रीता जैन (नायिका) एवं डॉ. अर्पणा जैन विशेष अतिथि थीं।

महिला सशक्तीकरण के लिए करें कार्य

इस अवसर पर ज्योति जैन ने संगठन की नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि शपथ ग्रहिता सभी को साथ लेकर समाज कल्याण और महिला सशक्तीकरण के लिए कार्य करें। पुरुष प्रधान समाज में महिलाएं अपने को दोयम दर्जे की ना मानें। महिलाएं घर समाज एवं परिवार की धुरी हैं। उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जाना चाहिए। कुलपति डॉक्टर रेणु जैन ने कहा कि समय की मांग है कि समाज में दिगंबर एवं श्वेतांबर जैन का भेदभाव मिटाएं। कोई दूसरा हमारा अहित न कर सके इसलिए संगठित रहें। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि आने वाले दिनों में भारत की होने वाली जनगणना के फार्म के कॉलम नंबर 6 में सिर्फ जैन लिखें ताकि जैनों की सही जनसंख्या ज्ञात हो सके।

चर्चा की विसंगतियों की

डॉ. रीता जैन एवं रूपाली जैन ने जैन समाज में पनप रही विसंगतियों की चर्चा की और कहा कि आज समाज में प्राचीन मंदिर एवं तीर्थ उपेक्षित हैं और नए मंदिरों और तीर्थों का निर्माण हो रहा है, उसे रोका जाना चाहिए एवं पुराने मंदिरों का जीर्णोद्धार के साथ नए मंदिरों के बजाय चिकित्सा एवं शिक्षा संस्थानों की स्थापना की जाना चाहिए। निवर्तमान अध्यक्ष रानी बडकुल ने स्वागत भाषण एवं सचिव शेफाली जैन ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अतिथि स्वागत मधु जैन, नीलम बांझल, समता सोधिया एवं इंदिरा मोदी ने किया। समारोह का संचालन कल्पना जैन एवं अंजलि जैन ने किया।

इस अवसर पर दिगंबर जैन परवार समाज के अध्यक्ष एम के जैन सीए, डी के जैन, डॉक्टर जैनेंद्र जैन, राजेश जैन दद्दू, विपुल बांझल आदि समाज श्रेष्ठी उपस्थित थे। आभार कल्पना जैन ने व्यक्त किया।