कलाकुंज मंदिर कमेटी – श्रीफल जैन न्यूज़

8 नवंबर से कलाकुंज जैन मंदिर में शुरू होगा श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान : मंदिर समिति ने किया पत्रिका का विमोचन
मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ के आशीर्वाद से अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर 8 से 16 नवंबर तक श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन कलाकुंज मंदिर कमेटी द्वारा पूर्ण रूप से तैयार किया गया है। इस आयोजन की शुरुआत के संबंध में 4 नवंबर को आगरा के मारुति स्टेट स्थित कलाकुंज श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…

आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ के आशीर्वाद से अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर 8 से 16 नवंबर तक श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन कलाकुंज मंदिर कमेटी द्वारा पूर्ण रूप से तैयार किया गया है। इस आयोजन की शुरुआत के संबंध में 4 नवंबर को आगरा के मारुति स्टेट स्थित कलाकुंज श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कलाकुंज मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान की पत्रिका का विमोचन किया।

कलाकुंज मंदिर समिति के अध्यक्ष रवींद्र कुमार जैन ने बताया कि विधान का शुभारंभ 8 नवंबर को सुबह 6:00 बजे देवआज्ञा से होगा, तत्पश्चात 7:00 बजे घटयात्रा, ध्वजारोहण और जाप अनुष्ठान के साथ मंडप शुद्धि के आयोजन की शुरुआत होगी। मुख्य संयोजक मुकेश जैन भगत ने बताया कि घटयात्रा रथयात्रा प्रात: 7:00 बजे मंदिर से शुरू होकर मारुति एनक्लेव, विनय नगर, सुलहकुर नगर, मारुति स्टेट और मारुति चौराहा होते हुए वापस कलाकुंज मंदिर पहुंचेगी।

इस रथयात्रा का शुभारंभ सीए दिव्यांशु जैन और ध्वजारोहण मास्टर अजय जैन एवं रश्मि जैन परिवार द्वारा किया जाएगा। मंदिर के अर्थमंत्री डॉक्टर राजीव जैन ने बताया कि इस नौ दिवसीय विधान की मांगलिक क्रियाओं का संचालन पंडित श्री सौरभ जैन शास्त्री और संगीतकार श्री विशाल जैन (अहिंसा म्यूजिकल ग्रुप) द्वारा किया जाएगा। संयोजक पवन जैन ने बताया कि इस नौ दिवसीय विधान में प्रतिदिन श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा, साथ ही विधान की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कराई जाएंगी।

प्रत्येक सायं, प्रभु की मंगल आरती, शास्त्र प्रवचन और कलाकुंज महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कलाकुंज मंदिर समिति के मास्टर अजय जैन ने कहा कि इस विधान में सौधर्म इंद्र, यज्ञ नायक, कुबेर इंद्र, ईशान इंद्र और ब्रह्म इंद्र के पात्र भी बनाए गए हैं। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि यह विधान अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर पूरे आगरा नगर के विभिन्न जैन मंदिरों में आयोजित किया जाता है।

विधान में भक्तगण 10 दिनों तक सिद्धों की आराधना करेंगे, और इस अवसर पर आगरा की विभिन्न जैन शैलियों के लोग बड़ी संख्या में पधारेंगे। इस आयोजन के दौरान कई प्रमुख व्यक्तियों ने अपनी शुभकामनाएं दी, जिनमें रविंद्र कुमार जैन, राजेंद्र जैन, संजय जैन, मुकेश जैन भगत, प्रवीन जैन, मास्टर अजय जैन, दिव्यांशु जैन, डॉक्टर राजीव जैन, पंडित विवेक जैन और मीडिया प्रभारी शुभम जैन सहित समस्त कलाकुंज मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।