ऑक्सीजन – श्रीफल जैन न्यूज़

पीपलगोन मंगल प्रवेश यात्रा: आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत शांति प्रदान करने वाली रही
दिन रविवार यानी 18 मई। अवसर अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज का विहार करते हुए जन्मभूमि पीपलगोन में भव्य मंगल प्रवेश का। इंदौर से सुबह 6 बजे बस में सवार होकर यात्रा आरंभ हुई। यह अनूठा अनुभव रहा। श्रीजी के जयकारों के साथ भजन-भक्ति करते हुए पीपलगोन पहुंचे। नगर से करीब एक किमी पहले अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज के दर्शन पाकर धन्य-धन्य हुए। इंदौर से पढ़िए, यह स्पेशल रिपोर्ट…

इंदौर। 18 मई रविवार को अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज का मुनि दीक्षा के 12 वर्षों बाद पहली बार अपने गृहग्राम जन्मभूमि स्थल पीपलगोन में मंगल प्रवेश होने जा रहा था। जितना उत्साह, जितनी उमंग पीपलगोन वासियों में थी। उससे कहीं अधिक इंदौर दिगंबर जैन समाज के मुनि भक्तों, गुरु भक्तों में देखने में आई। इंदौर से जब सुबह 6 बजे के करीब बस पीपलगोन की ओर रवाना हुई तो पूरी बस जयकारों से गूंज उठी। हर भक्त के हाथ तालियों के साथ भजन-भक्ति में लयबद्ध हो रहे थे। पीपलगोन पहुंचने के बाद तो भक्ति अपने चरमोत्कर्ष पर पहुंच चुकी थी। बैंडबाजों पर नृत्य करते मुनि भक्तों ने मुनिश्री को कार्यक्रम स्थल पांडाल तक लेकर आए। इस बीच जगह-जगह ग्रामीणों और समाजजनों ने मुनिश्री के पाद प्रक्षालन किए। भक्ति का यह अद्भुत दृश्य पीपलगोन की पावन धरती को गौरवान्वित कर रहा था।

अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागरजी महाराज ने यहां पहुंचने के बाद सबसे पहले मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन किए। वहां से आने के बाद मंचासीन होकर सभी जैन-अजैन भक्तों को आशीवर्चन से उपकृत किया। पाद पूजन, श्रीफल भेंट, अर्घ्य अर्पण के साथ गुरु शास्त्र देव पूजन, शास्त्र भेंट आदि के नियमित विधान संपन्न कराए गए। इस दौरान आराधना और भक्ति का ऐसा दौर देखने में आया कि पूरा पांडाल आचार्यों, मुनिराजों और गुरुवर के जयकारों से गूंजायमान हो गया। यह देखना, अनुभूतना अपने आप में अलौकिक पल से कम नहीं रहा।

मुनिश्री की प्रकृति, संस्कृति और धर्म के रक्षार्थ देशना

मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज ने यहां धर्मसभा में प्रकृति, संस्कृति और अपने धर्म की रक्षार्थ जो देशना प्रस्तुत की। उसमें सबसे अधिक आध्यात्मिक चिंतन तो था ही अलौकिक शांति का संदेश भी था। अपने प्रवचन के आरंभ में ही मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज ने कहा कि आज समाज, प्रदेश और देश पर संकट के बादल छाए हुए हैं। धर्म और संस्कृति पर पाश्चात्य संस्कृति का हमला हो रहा है। मुनिश्री ने कहा कि निश्चित रूप से तीर्थंकरों की धरती है। महात्माओं की धरती है। जो राम और महावीर हमें धर्म बता कर गए हैं। उसे सुरक्षित रखना है तो हमें कृष्ण का रूप धारण करना पड़ेगा। अब विचार करें कि व्यक्ति उसे समय भी यहां की लोक के माध्यम से मरण को प्राप्त कर सकता है आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखना है, हमारी संस्कृति को कोई नुकसान पहुंचाए, परिवार को नुकसान पहुंचाएगा उससे बचाने के लिए हमें आगे आना होगा। मुनिश्री ने कहा कि इस धरती पर गर्मी का वातावरण बनेगा तो इंसानों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। धरती मां की बात हो, चाहे भगवान की बात हो उसका संरक्षण करना हमारा काम है। हम भगवान की आराधना करें। हम पूजा करते हैं, अभिषेक करते हैं। पाठ करते हैं, हम गुरु की वंदना करते हैं।

हम उसके साथ कर्तव्य निभाएं। आने वाले समय में अगर हम प्रकृति के प्रति व्यक्ति उदासीनता भाव रहा तो निश्चित रूप से कहता हूं कि हमें अपने जेब में ऑक्सीजन के छोटे-छोटे सिलेंडर लेकर घूमना पड़ेंगे। इस समय के अनुसार धर्म के प्रति आस्थाएं श्रद्धाएं तो कम हो रही हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं क्या आपने अपने बच्चों के लिए मकान बनाया होगा। खेत खरीदा होगा, लेकिन आने वाली पीढ़ी के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था की है। पर्यावरण की रक्षा के लिए, धरती की रक्षा के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका लालन पालन करना होगा। खेतों की मेढ़ पर पौधे लगाकर उन्हें पेड़ बनने तक रक्षा करें। मुनिश्री ने कहा कि पीपलगोन में भी बड़े पैमाने पर पौधे लगाकर हरियाली की जाएगी। इसका संकल्प लेना होगा।

पर्यावरण है हम सब की जान, इसलिए करो इसका सम्मान: पेड़-पौधों को लगाने के साथ-साथ करें उनका संरक्षण, बच्चे पर्यावरण संरक्षण में निभा रहे भूमिका
कहते हैं पेड़ धरा के आभूषण हैं। लेकिन आधुनिकता की चकाचौंध भरी जिंदगी में मनुष्य पर्यावरण का संरक्षण करना भूलता जा रहा है। वन महोत्सव या विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पेड-पौधे लाखों की संख्या में लगाये जाते हैं लेकिन उनका संरक्षण करना भूल जाते हैं। पढ़िए राजीव सिंघाई की रिपोर्ट…

ललितपुर। कहते हैं पेड़ धरा के आभूषण हैं। लेकिन आधुनिकता की चकाचौंध भरी जिंदगी में मनुष्य पर्यावरण का संरक्षण करना भूलता जा रहा है। वन महोत्सव या विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पेड-पौधे लाखों की संख्या में लगाये जाते हैं लेकिन उनका संरक्षण करना भूल जाते हैं। जब तक हम पेड-पौधों का संरक्षण नहीं करेंगे तो पर्यावरण का संतुलन भी बिगड़ता ही चला जाएगा। कोरोनाकाल में मानव ने पर्यावरण संरक्षण की अहमियत को समझा है। आक्सीजन की कमी के चलते लाखों लोगों ने जीवन को समाप्त भी किया है इसलिए वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन को बनाये रखने के लिए पेड-पौंधों को लगाने के साथ-साथ संरक्षण की भी महती आवश्यकता है। तभी हमें शुद्ध आक्सीजन मिल सकेगी। आक्सीजन की कमी को दूर करने में पेड-पौधों की महती भूमिका होती है जिनमें वट वृक्ष सबसे अधिक आक्सीजन देते हैं। वट वृक्ष को ज्यादा संख्या में लगाकर उनका संरक्षण करें। संरक्षण करके ही प्रकृति की अनुपम धरोहरों को बचाया जा सकता है। परिचर्चा के माध्यम से नौनिहालों ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना है तो पौधों को लगाकर हमें उनका संरक्षण करना होगा तभी हम पर्यावरण की सुरक्षा कर पाएंगे।

पौधों का करें संरक्षण – देवांश

देवांश जैन का कहना है कि हम पेड़- पौधे तो हजारों की संख्या में लगा देते हैं लेकिन उनका संरक्षण करना भूल जाते हैं। जब भी हम पेड़-पौधे लगाएं तो उनका संरक्षण करने का संकल्प अवश्य लें। इस भीषण गर्मी में पेड-पौधों के संरक्षण के लिए उन्हें पानी अवश्य दें जिससे धरती खुशहाल बनी रहे। हम मिलजुलकर पौधारोपण करके वर्तमान परिवेश को हरा-भरा रखें।

पौधों की करें सुरक्षा- अनिरुद्ध सोनी

अनिरूद्ध सोनी का कहना है कि आज वर्तमान समय में जंगलों की हो रही अंधाधुंध कटाई के कारण आज हमारा पर्यावरण संतुलन इतना बिगड़ गया है कि हमें शुद्ध हवा व पानी का मिल पाना बडा ही मुश्किल हो गया है। सरकार को जंगलों में हो रही पेड -पौधों की अंधाधुंध कटाई को रोकना होगा।तभी हम पर्यावरण का संरक्षण करने में सफल हो पायेंगे।

पेड-पौधों के संरक्षण का लें संकल्प- रानी

रानी का मानना है कि प्रतिवर्ष सरकार द्वारा वन महोत्सव एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लाखों की संख्या में पेड- पौधों का रोपण किया जाता है। किंतु उन पेड़ पौधों का संरक्षण न हो पाने के कारण पेड़-पौधे समाप्त हो जाते हैं। हमें आवश्यकता है कि हम वन महोत्सव या विश्व पर्यावरण दिवस के दौरान जो भी पेड़-पौधे लगाएं उनके संरक्षण का संकल्प लें और सरकार द्वारा भी पेड़-पौधों का संरक्षण हो तभी हम प्रकृति को हरा-भरा रख पायेंगे।

जन्मदिन पर एक पौधा जरुर लगायें- गौरव तिवारी

गौरव तिवारी का मानना है कि हमारा जीवन पेड़ों पर आश्रित है। सुखी जीवन के लिए हमें वृक्षों की रक्षा करनी चाहिए। यदि हम ऐसा करेंगे तो बहुत सी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। प्रदूषण के जहर से मुक्त होकर स्वच्छ जिन्दगी का आनन्द ले सकते हैं। इसलिए हमें पेड़ न काटकर हर साल नयें पौधों को लगाना चाहिए और उनका संरक्षण करना चाहिए।

घर-बाग-बगीचे में लगाएं स्वदेशी पौधे

मातृभूमि की गोद में विदेशी पेड़-पौधे को न रोपकर स्वदेशी पौधे पीपल, बरगद, नीम, तुलसी, घृतकुमारी, आम, शीशम, पलाश, जामुन, सागौन अशोक, अर्जुन, गूलर, शरीफा, वेर, वेल, कदंब, इमली, अमरूद आदि के पौधों को रोपकर इस धरती का श्रृंगार करना चाहिए ताकि हम ग्लोबल वार्मिंग,सूखा, बाढ़, अकाल से बच सकें।