ऐतिहासिक धरोहर – श्रीफल जैन न्यूज़

जैन धरोहर दिवस पर पुराने तीर्थों की खोज के प्रति समाज को जागरूक किया : गोयल नगर, कनाड़िया रोड़, विद्या पैलेस एवं छावनी के दिगंबर जैन मंदिरों में मनाया दिवस
ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण संवर्धन के प्रति जागरूकता के लिए रविवार को श्रावक श्रेष्ठी निर्मलकुमार सेठी की स्मृति में पांचवां जैन धरोहर दिवस रविवार को मनाया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण संवर्धन के प्रति जागरूकता के लिए रविवार को श्रावक श्रेष्ठी निर्मलकुमार सेठी की स्मृति में पांचवां जैन धरोहर दिवस रविवार को मनाया गया। इस अवसर पर अपने प्राचीन एवं पुरातत्व महत्व के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल, मंदिरों के रख रखाव के साथ ही पुराने तीर्थो की खोज के प्रति समाज जनों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टीके वेद, प्रादेशिक अध्यक्ष देवेंद्र सेठी, कार्याध्यक्ष तल्लीन बडजात्या, महामंत्री कैलाश लुहाड़िया, कोषाध्यक्ष राकेश पाटनी, इंदौर क्षेत्र पुरातत्व संयोजक ओम पाटोदी एवं इंदौर के सह संयोजक स्वप्निल जैन उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में श्रीमती बडजात्या ने मंगलाचरण किया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन किया।अतिथियों का स्वागत मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने किया।

समाज की सबसे पुरानी संस्था- वेद

टीके वेद ने बताया कि महासभा 125 वर्ष पूर्ण कर चुकी है एवं समाज की सबसे पुरानी संस्था है। उन्होंने कहा कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज गंगवाल देहली, राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार सेठी कोलकाता के मार्गदर्शन और निर्देशन में कार्यक्रम देश के हर क्षेत्र में हो रहा है। इसी तारतम्य में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों और संभाग मुख्यालयों, इंदौर के सभी प्रमुख जिनालयों में यह कार्यक्रम किया जा रहा हैं।

इन्होंने रखे विचार

कार्यक्रम में देवेंद्र सेठी, कैलाश लुहाड़िया, तल्लीन बड़जात्या, राकेश पाटनी ने भी अपनी बात रखी एवं श्रावक श्रेष्ठी निर्मल सेठी के जैन तीर्थ स्थल की खोज उनके संरक्षण संवर्धन के प्रति किए गए महत्वपूर्ण कार्यों से समाज को अवगत कराया। आभार ओम पाटोदी ने माना। इस अवसर पर पुरातत्व सह संयोजक स्वप्निल जैन भी उपस्थित रहे। संचालन दिलीप पाटनी गोयल नगर, महावीर जैन (कनाड़िया रोड़), मयंक जैन (विद्या पैलेस)एवं प्रकाश बड़जात्या (छावनी) ने किया। इस अवसर पर समाज के श्रेष्ठीगण व मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सोशल ग्रुप का सही अर्थ समाज का उत्थान है: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के होली मिलन समारोह में वक्ताओं ने रखे विचार
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का होली मिलन समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। इसमें समाज के लोगों ने सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार रखे। नगपालिका अध्यक्ष अंजलि जैन ने भी सोशल ग्रुप के महत्व को प्रतिपादित किया। इस अवसर नगर के समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पढ़िए अंबाह से अजय जैन की यह खबर…

अंबाह। सोशल होने का सही अर्थ सामाजिक होना है। इसलिए दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के सभी सदस्य समाज उत्थान के अपने दायित्व का निर्वहन करें। हमारी एकजुटता नई वैचारिक सोच के साथ समाज के वंचित वर्ग को आगे बढ़ाएगी। बुधवार को शहर में श्री जैन बगीची परिसर में हुए दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के होली मिलन समारोह में यह बात नगर पालिका अध्यक्ष अंजलि जिनेश जैन ने कही। उन्होंने कहा कि होली खुशी, उल्लास एवं भाईचारे का त्योहार है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। किसी में आपसी मनमुटाव और गिले-शिकवे हो तो उसे भुलाकर होली का पर्व मनाएं। जिससे प्रेम सौहार्द का वातावरण बन सके।

सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाएं

इस अवसर पर अशोक जैन एडवोकेट, आनंद जैन टकसारी, सरस जैन, महेशचंद जैन, रमेशचंद जैन, मृदला जैन, मुन्नालाल जैन, सुनहरीलाल जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अशोक जैन एडवोकेट ने कहा कि किसी भी संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज हित में काम करते हुए लोगों की भलाई करना होता है। हमारे संगठन का नाम दिगंबर जैन सोशल ग्रुप है। इसलिए हमें अपने संगठन के नाम को सार्थक करते हुए सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभानी चाहिए। महेश जैन एमपीईबी ने कहा कि दिगंबर जैन समाज के वंचित वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए काम करने की जरूरत है। इसके लिए संगठन के सदस्य समाज के जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि दिगंबर जैन समाज में कई परिवारों को आर्थिक असमानता के कारण जरूरी सुविधाएं नहीं मिलती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में काम करते हुए ऐसे परिवार के बच्चों का सहयोग हमारे संगठन का उद्देश्य होना चाहिए। कार्यक्रम में अमित जैन टकसारी, कुलदीप जैन, संतोष जैन, सुशील जैन ,मनोज जैन,उपेंद्र पटेल,ओपी जैन, विकास जैन टायर सहित ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे।