एपीपीएस – श्रीफल जैन न्यूज़

समाज के डिजिटल और सांस्कृतिक एकीकरण का नया मार्ग प्रशस्त : ग्वालियर में एपीपीएस की समीक्षा बैठक में नई सामाजिक क्रांति का शंखनाद
ग्रेटर ग्वालियर के क्षेत्रीय संयोजक, मुरार समाज के पदाधिकारी एवं समाज जनों के साथ महावीर भवन में एपीपीएस की बैठक हुई। जिसमें लश्कर, ग्वालियर, मुरार के क्षेत्रीय संयोजकों के साथ समाजोत्थान के कार्यों की समीक्षा की गई। मुरार ग्वालियर से मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…

मुरार ग्वालियर। ग्रेटर ग्वालियर के क्षेत्रीय संयोजक, मुरार समाज के पदाधिकारी एवं समाज जनों के साथ महावीर भवन में एपीपीएस की बैठक हुई। जिसमें लश्कर, ग्वालियर, मुरार के क्षेत्रीय संयोजकों के साथ समाजोत्थान के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के शुभारंभ में चित्र अनावरण एपीपीएस के परम संरक्षक सुदीप जैन गुरुग्राम, बालचंद जैन लश्कर ने किया। दीप प्रज्वलन जैन समाज मुरार के अध्यक्ष दिनेशचंद जैन ऐसाह ने किया। मंगलाचरण रविंद्र जैन जमूसर वाले भोपाल ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन मुरार के क्षेत्रीय संयोजक जीएल जैन ने किया। बैठक में सभी समाजजनों के बीच एपीपीएस के राष्ट्रीय संयोजक अजय जैन शिवपुरी, रविंद्र जैन जमूसर भोपाल एवं रूपेश जैन दिल्ली ने अपनी बात को रखते हुए विस्तृत चर्चा की। विगत दिवस मुरार क्षेत्र में आयोजित अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह एपीपीएस की समीक्षा बैठक मात्र एक चर्चा नहीं, बल्कि समाज की एकता और भविष्य निर्माण की दिशा में एक नूतन शंखनाद है। संगठन में शक्ति और पुरुषार्थ के संकल्प के साथ इस बैठक ने समाज के डिजिटल और सांस्कृतिक एकीकरण का नया मार्ग प्रशस्त किया है।

डिजिटल तकनीक से रिश्तों में सुगमता

समाज की डिजिटल ऐप और परिचय पत्रिका के माध्यम से अब अभिभावकों के लिए योग्य जीवनसाथी का चयन करना आसान और पारदर्शी होगा। रुपेश ने ऐप की सरलता पर विस्तार से चर्चा की। यह ऐप केवल एक डेटाबेस नहीं, बल्कि परिवारों को जोड़ने वाला एक ‘मजबूत सेतु’ बनेगा।

प्रामाणिक डेटा सशक्त समाज की नींव

अजय जैन (शिवपुरी) ने 21 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं के शत-प्रतिशत डेटा संकलन की योजना प्रस्तुत की। सटीक और विश्वसनीय डेटा होने से परिवारों को सही जानकारी मिलेगी और चयन प्रक्रिया में समय की बचत होगी।

सामाजिक एकजुटता और ऊर्जा का संचार

बैठक में एपीपीएस के संरक्षकों (सुदीप गुरुग्राम, बालचन्द ग्वालियर) और क्षेत्रीय संयोजकों के साथ ग्वालियर, मुरार और लश्कर के गणमान्य समाजजन एक साथ नजर आए। यह एकजुटता दर्शाती है कि समाज अपने युवाओं के भविष्य के प्रति कितना गंभीर है।

संस्कारों का संरक्षण

संस्था का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को ‘सुसंस्कृत और सभ्य समाज’ सौंपना है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि युवा आधुनिक प्रगति के साथ-साथ अपनी जैन परंपराओं और संस्कारों से भी जुड़े रहें।

आत्मनिर्भरता और फिजूलखर्ची पर रोक

रविन्द्र जैन (जमूसर) के अनुसार संस्था के माध्यम से प्रति वर्ष लगभग 500 संबंध तय हो रहे हैं। इससे न केवल अनावश्यक खर्चों में कमी आ रही है, बल्कि परिवारों के बीच सीधा और सात्विक संपर्क भी बढ़ रहा है।

बैठक के दूरगामी परिणाम

’सांस्कृतिक हस्तांतरण’ हम अगली पीढ़ी को केवल बायोडाटा नहीं, बल्कि एक संस्कारित परिवेश दे रहे हैं। लश्कर, मुरार और ग्वालियर के गणमान्य नागरिकों का एक साथ बैठना आपसी प्रेम और वात्सल्य को बढ़ाता है। अध्यक्ष दिनेश चंद्र जैन ने स्पष्ट किया कि जब समाज अपनी समस्याओं का समाधान खुद करने लगता है, तो वह बौद्धिक रूप से और अधिक श्रेष्ठ बनता है। जिस समाज के पास बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का जोश हो, वह सदैव प्रगति करता है। मुरार की यह बैठक पूरे भारत के जैन समाज के लिए एक श्रोल मॉडलश् सिद्ध होगी। सही समय पर लिया गया यह निर्णय समाज की उन्नति की पहली सीढ़ी है। रिश्ते केवल पन्नों पर नहीं, दिलों में बसते हैं। एपीपीएस का यह प्रयास समाज के साथ मिलकर मात्र एक डेटाबेस नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली परंपराओं को आधुनिकता के साथ जोड़ने की एक पुनीत कोशिश है। हम सब मिलकर एक ऐसा परिवेश बनाएँ जहाँ हमारी आने वाली पीढ़ी को केवल एक बायोडाटा नहीं, बल्कि संस्कारों की धरोहर और अपनों का अटूट विश्वास मिले क्योंकि, जब समाज अपनों का हाथ थामता है, तभी भविष्य मुस्कुराता है।

ज्ञानतीर्थ में 5 अप्रैल को होगी एपीपीएस की राष्ट्रीय बैठक : संपूर्ण भारत से सौ से अधिक सजातीय बंधु होंगे सम्मिलित
जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवा भावी संस्था अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह की राष्ट्रीय बैठक रविवार 5 अप्रैल को ज्ञानतीर्थ में होने जा रही है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवा भावी संस्था अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह की राष्ट्रीय बैठक रविवार 5 अप्रैल को ज्ञानतीर्थ में होने जा रही है। अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह के राष्ट्रीय संयोजक अजय जैन शिवपुरी, रवींद्र जैन जमूसर भोपाल, रूपेश जैन दिल्ली ने बताया कि अखिल भारतीय जैसवाल जैन समाज की राष्ट्रीय संस्था अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह विवाह योग्य सजातीय बच्चों के सगाई संबंध कराने के लिए प्रयासरत रहती है। संस्था ने अभी कुछ वर्ष पूर्व संपूर्ण भारत वर्ष से 2000 से अधिक विवाह योग्य बच्चों के बायोडेटा एकत्रित कर एक बहुरंगीन परिचय पुस्तिका का प्रकाशन किया था। संस्था द्वारा प्रत्येक रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से भी बच्चों के बायोडेटा प्रकाशित किए जाते हैं। साथ ही संस्था द्वारा जैसवाल जैन परिणय एप का संचालन भी किया जाता है। एप में अधिकांशतः विवाह योग्य बच्चों का बायोडाटा समाहित किया गया है।

परिचय पुस्तिका का प्रकाशन प्रस्तावित

अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह की राष्ट्रीय बैठक एबी रोड (धौलपुर-आगरा) हाइवे पर स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन ज्ञानतीर्थ क्षेत्र में रविवार 5 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से होने जा रही है।जिसमें संपूर्ण भारतवर्ष की विभिन्न शैलियों से लगभग एक सैकड़ा संरक्षक एवं क्षेत्रीय संयोजकों के सम्मिलित होने की संभावना है। बैठक में संस्था के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर गहन विचार विमर्श किया जाएगा। संस्था द्वारा सम्पूर्ण भारतवर्ष से 3000 से अधिक सजातीय विवाह योग्य बच्चों के बायोडेटा एकत्रित कर आगामी समय में परिचय पुस्तिका का प्रकाशन प्रस्तावित है। बायोडाटा एकत्रित करने का कार्य जुलाई तक पूर्ण होने की संभावना है।

परिणय एप में सुधार होगा

संस्था का मुख्य उद्देश्य देश के दूरदराज क्षेत्रों में निवासरत सजातीय बंधुओं को विवाह योग्य बच्चों की सम्पूर्ण जानकारी देना है, ताकि उन्हें अपने बच्चों के संबंध तय करने में इधर उधर भटकना न पड़े। अभी तक जैसवाल जैन परिणय एप, परिचय पुस्तिका एवं रविवारीय बायोडाटा प्रस्तुति से हजारों संबंध तय हो चुके हैं। ज्ञानतीर्थ पर रविवार 5 मार्च को बैठक में नवीन बायोडाटा परिचय पुस्तिका के प्रकाशन, जैसवाल जैन परिणय एप में सुधार एवं परिचय सम्मेलन जैसे विषयों पर गहन विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक की व्यवस्थाओं के संदर्भ में ज्ञानतीर्थ पर तैयारियां प्रारंभ कर दीं गईं है। आने वाले प्रतिनिधियों के लिए परिवहन, आवास एवं चाय नाश्ता। भोजनादि की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बैठक की सभी व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन मुरैना शैली के संरक्षक एवं क्षेत्रीय संयोजकों के जिम्मे रहेगा।

इन्होंने की है अपील की

अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह के संरक्षक राजेंद्र भंडारी, महेशचंद्र बंगाली, उद्यमी पवन जैन, अजय जैन खबरौली, मीडिया संयोजक मनोज जैन नायक, मुरैना शैली के क्षेत्रीय संयोजक अनूप भंडारी, प्रवीण जैन बड़े, दिनेश जैन डीसी, अतुल जैन स्क्रैप, रमाशंकर नायक, एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, बृजेश जैन दादा, मुकेश जैन पप्पू, मयंक जैन कलकत्ता ने सभी संरक्षकों एवं क्षेत्रीय संयोजकों से अधिकाधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।

एपीपीएस का राष्ट्रीय अधिवेशन 16-17 अगस्त को गोलाकोट में होगा: विवाह योग्य सजातीय बच्चों के सगाई संबंधों पर होगी चर्चा
अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह का राष्ट्रीय अधिवेशन अतिशय क्षेत्र गोलाकोट में तीर्थ वंदना के साथ 16 एवं 17 अगस्त को होने जा रहा है। श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की संस्था अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह के राष्ट्रीय संयोजक अजय जैन शिवपुरी एवं रविन्द्र जैन जमूसर भोपाल ने बताया कि एपीपीएस का दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन तीर्थ वंदना के साथ श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र गोलाकोट (खनियाधाना) में 16 एवं 17 अगस्त को होना सुनिश्चित हुआ है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह का राष्ट्रीय अधिवेशन अतिशय क्षेत्र गोलाकोट में तीर्थ वंदना के साथ 16 एवं 17 अगस्त को होने जा रहा है। श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की संस्था अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह के राष्ट्रीय संयोजक अजय जैन शिवपुरी एवं रविन्द्र जैन जमूसर भोपाल ने बताया कि एपीपीएस का दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन तीर्थ वंदना के साथ श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र गोलाकोट (खनियाधाना) में 16 एवं 17 अगस्त को होना सुनिश्चित हुआ है। इस अधिवेशन में विवाह योग्य सजातीय बच्चों के सगाई संबंधों पर विशेष रूप से विचार विमर्श किया जाएगा।

साथ ही विवाह योग्य बच्चों के संपूर्ण परिचय एवं फोटो सहित बहुरंगीन परिचय पुस्तिका के प्रकाशन पर भी चर्चा की जाएगी। एपीपीएस के राष्ट्रीय संयोजक अनिल जैन मकराना एवं परिणय एप के एडमिन रूपेश जैन उत्तम नगर दिल्ली ने बताया कि जैसवाल जैन उपरोचियां समाज के बच्चों के विवाह संबंधों में जैसवाल जैन परिणय एप की अहम भूमिका रहती है। परिणय एप में समाज बंधु अपने पसंद के वर एवं कन्या का चयन आसानी से कर सकते हैं। परिणय एप को एक नई साजसज्जा के साथ प्रस्तुत करने हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं। अधिवेशन के प्रथम दिन शनिवार 16 अगस्त को एपीपीएस के सभी पधारे हुए अतिथियों को आसपास के सभी जैन तीर्थों की वंदना कराई जाएगी।

द्वितीय दिन रविवार 17 अगस्त को अतिशय क्षेत्र गोलाकोट में अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, भक्तामर विधानादि के पश्चात अधिवेशन का शुभारंभ होगा। अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोज जैन नायक मुरैना के मुताबिक इस राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्पूर्ण भारतवर्ष से एपीपीएस के सैकड़ों प्रतिनिधि सपत्नीक सम्मिलित होंगे। आगंतुक सभी संस्थागत अतिथियों के तीर्थ वंदना के लिए वाहनों, आवास, भोजनादि की सभी तैयारियां जोरशोर से प्रारंभ कर दीं गई हैं। सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह का उद्देश्य

एपीपीएस संस्था का मुख्य उद्देश्य श्री दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज के सजातीय विवाह योग्य बच्चों के रिश्ते अधिकाधिक संख्या में कराना हैं । इस हेतु संस्था निरंतर प्रयास कर रही है । वर्तमान में अधिकांशतः एकांकी परिवार होकर दूरदराज के नगरों में निवासरत होने के कारण उन्हें अपने बच्चों के संबंध निश्चित करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । इन सभी समस्याओं के निराकरण हेतु एपीपीएस संस्था सदैव प्रयासरत रहती है।

आम के आम, गुठलियों के दाम

राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मिलित होने वाले सभी आगंतुक बंधुओं को दोहरा लाभ होगा। एपीपीएस द्वारा सभी संस्थागत बंधुओं को सपत्नीक तीर्थ क्षेत्रों की बंदना कराई जाएगी । प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्रपाल मंदिर ललितपुर, अतिशय क्षेत्र सेरोनजी, खंदारगिरी, चंदेरी, थूवोनजी, पचराईजी, खनियाधाना एवं गोलाकोट जैन तीर्थों की बंदना कराना सुनिश्चित किया गया है। राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मिलित होने वाले सभी बंधुओं को समाजोत्थान विचार विमर्श के साथ साथ तीर्थ वंदना का लाभ भी मिलेगा।

एपीपीएस के सम्पूर्ण भारत में हैं प्रतिनिधि

श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज के समाजसेवियों ने 2016 में इस पुनीत कार्य को सहज एवं सरल बनाने का वीणा उठाया था । तभी से आजतक वाट्सएप ग्रुप में बच्चों के बायोडाटा की प्रस्तति चल रहीं हैं । 2023 में इस संस्था का विस्तार किया गया । वर्तमान में इस संस्था के 4 परम संरक्षक, 28 संरक्षक एवं 175 क्षेत्रीय संयोजक, कुल 207 प्रतिनिधि सम्पूर्ण भारत वर्ष में हैं।

2000 बच्चों की परिचय पुस्तिका एवं परिणय एप का संचालन

एपीपीएस संस्था का मुख्य उद्देश्य श्री दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज के सजातीय विवाह योग्य बच्चों के रिश्ते अधिकाधिक संख्या में कराना हैं । इस हेतु संस्था निरंतर प्रयास कर रही है । संस्था ने इस कार्य को सरल बनाने हेतु माह के प्रत्येक रविवार को वाट्स एप के माध्यम से बच्चों के बायोडाटा प्रसारित करना शुरू किया, विगत वर्ष 2000 बच्चों के सम्पूर्ण परिचय के साथ एक बहुरंगीन परिचय पुस्तिका का प्रकाशन किया था। साथ ही जैसवाल जैन परिणय एप का संचालन भी किया जा रहा है । दोनों ही माध्यम से सजातीय बंधु अपनी पसंद के साथ वर वधु का चयन कर सकते हैं। संस्था के इस पुनीत कार्य को सभी ने सराहा है और उनके इस प्रयास के माध्यम से समाज में निरंतर बच्चों के सगाई संबंध निश्चित हो रहे हैं।