एक शाम गुरुवर के नाम – श्रीफल जैन न्यूज़

भावों से सजी एक शाम गुरुवर के नाम : यह संत बड़ा अलबेला,जिसमें दस धर्म है फैला
छत्रपति नगर दलाल बाग में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव में रविवार की शाम आचार्य श्री विद्यासागर की स्मृति में काव्य मय कविताओं और शब्दों के भावों से एक कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर एक लेजर शो भी प्रदर्शित किया गया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…

इंदौर। छत्रपति नगर दलाल बाग में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव में रविवार की शाम आचार्य श्री विद्यासागर की स्मृति में काव्य मय कविताओं और शब्दों के भावों से एक कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर एक लेजर शो भी प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर साक्षी जैन के मंगलाचरण से हुई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए भोपाल से पधारे कवि चंद्रसेन जैन ने अपनी काव्य मय भावांजलि प्रस्तुत करते हुए आचार्य श्री का स्मरण किया और सुनाया सूरज ने आलेख लिखा है और छाप दिया है नभ में/अब विद्यासागर जैसे योगी दुर्लभ है इस जग में/उन्होंने कविता का अंतिम पद्म पढ़ते हुए सुनाया सूरज ने आह्वान किया है समय-(आचार्य श्री द्वारा घोषित आचार्य पद के उत्तराधिकारी श्री समय सागर जी महाराज) का साथ निभाना है और समय सागर जी की ताजपोशी में कुंडलपुर में आना है।

आचार्य श्री के गृहस्थ जीवन की बहन ब्रह्मचारिणी शांता एवं स्वर्णा दीदी ने आचार्य श्री के बाल्य जीवन के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि बालक विद्याधर बचपन में बहुत उद्दंड थे लेकिन उनके बचपन का चरित्र पूर्णतः धर्म से आपूरित था। वे परोपकारी थे और उनके विचार उच्च थे। उन्हें तैरने का बहुत शौक था। वह रोज घर के पीछे बनी बावड़ी में तैरने जाया करते थे और पानी में कूदते और तैरते समय ओम नमः सिद्धेभम्य : का उद्घोष किया करते थे। कभी-कभी पानी में ध्यान भी लगा लिया करते थे। उन्हें बचपन से ही साधुओं की संगति और उनके प्रवचन सुनना बहुत प्रिय था।

हर बार सीखने को मिलता था नया

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि मुझे तीन बार आचार्य श्री के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद पाने का सौभाग्य मिला। जब भी उनसे मिलता कुछ ना कुछ नया सीखने को मिलता था। वे कन्नड़ भाषी होते हुए हिंदी भाषा के समर्थक थे और मातृभाषा हिंदी के शब्दों का प्रयोग करने और हथकरघा वस्त्रों का उपयोग करने एवं उनके प्रचार प्रसार और इंडिया नहीं भारत बोलो की प्रेरणा दिया करते थे। मैंने उनकी प्रेरणा से ही सप्ताह में एक दिवस हथकरघा वस्त्र पहनना स्वीकार किया है। कवि एवं गीतकार डॉक्टर प्रखर जैन ने आचार्य श्री की मृत्यु पर एक बहुत ही मार्मिक कविता प्रस्तुत की। उन्हें मृत्यु ने, हमें मृत्यु के समाचार ने मारा/कहां मिलेंगे गुरु विद्यासागर जी के चरण दोबारा/बाद विद्यासागर के है समय का हमें सहारा ,उन्हें मृत्यु ने हमें मृत्यु के समाचार ने मारा।

भारत रत्न दिया जाए

वरिष्ठ पत्रकार संपादक कीर्ति राणा ने अपने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि वर्ष 1999 में गोमटगिरी पर हुए आचार्य श्री के चातुर्मासिक प्रवचन एवं उनके सानिध्य में होने वाले कार्यक्रमों को प्रतिदिन कवर किया करता था। मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि त्याग ,तपस्या, संयम, समर्पण और चर्या और उनके प्रवचनों में आचार्य श्री जिस रत्नत्रय का उल्लेख करते थे। उनके पालन में वे हिमसागर की ऊंचाइयों पर रहे। आपने कहा कि आचार्य श्री का धर्म ,राष्ट्र,समाज, संस्कृति, जीव दया और मानव सेवा, एवं चिकित्सा ,स्त्री शिक्षा , मातृभाषा, हथकरघा आदि क्षेत्र एवं राष्ट्रहित के विकास में जो अवदान रहा है। उसे देखते हुए उन्हें भारत रत्न अलंकरण प्रदान किया जाना चाहिए।

हिंदी में बहस करने की दी प्रेरणा

समाजसेवी एवं आचार्य श्री के परम भक्त आजाद कुमार जैन ने आचार्य श्री के व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए और भावांजलि देते हुए कहा कि उनका बाह्य व्यक्तित्व सहज, सरल और मनोरम था था लेकिन तपस्या में वे वज्र से भी कठोर साधक थे। वे वर्तमान युग के महान युग प्रवर्तक एवं दृष्टा थे। आचार्य श्री के प्रति लोगों की जो श्रद्धा रही है वै,सी श्रद्धा अन्य किसी साधु के प्रति देखने में नहीं मिलती। कवि नरेंद्र जैन ने कविता के माध्यम से अपनी भावांजलि प्रस्तुत करते हुए सुनाया नहीं बांधते थे कोई रिश्ता/फिर भी सबके दिल में थे/हर कोई उन्हें अपना कहता कैसे नाते रिश्ते थे। एक अन्य कविता का एक मुक्तक सुनाते हुए सुनाया यह संत बड़ा अलबेला,जिसमें दस धर्म है फैला/ अंतिम वक्ता के रूप में युवा विचारक एवं एडवोकेट उन्नित झांझरी ने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि आचार्य श्री का पूरा जीवन ही एक खुली किताब था। उनका एक-एक शब्द हमारे जीवन को परिवर्तित करने की ताकत रखता था। जब पहली बार रामटेक में मैंने उनके दर्शन किए और मंच से भावना व्यक्त करने का अवसर मिला तो बाद में आचार्य श्री ने पूछा क्या करते हो तो मैंने कहा वकालत की पढ़ाई कर रहा हूं। आपका आशीर्वाद चाहता हूं तो उन्होंने कहा कि वकील बनोगे। उनके यह शब्द मेरे जीवन का टर्निंग प्वाइंट बन गया और उन्होंने मुझे हिंदी को बढ़ावा देने और न्यायालय में हिंदी में ही बहस और हस्ताक्षर करने की प्रेरणा दी। उनकी भावना के अनुसार में हिंदी में ही सब काम कर रहा हूं।

स्क्रीन पर उभरती छवि

इस अवसर पर आचार्य श्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर एक लेजर शो भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें संवाद अनुसार आचार्य श्री की लेजर लाइट से एक छवि स्क्रीन पर उभरती थी। समारोह में नरेंद्र जैन पपाजी, हंसमुख गांधी, राजेंद्र जैन वास्तु, डॉक्टर दीपक जैन, डॉक्टर जैनेंद्र जैन, कैलाश जैन नेताजी, दिलीप जैन, अमित जैन, डी एल जैन, कमल जैन, मानिकचंद नायक, प्रकाश दलाल एवं मुक्ता जैन, संमता सोधिया आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

लेजर शो भी होगा : आचार्यश्री की स्मृति में सजेगी एक शाम गुरुवर के नाम
श्रमण संस्कृति के महामहिम एवं समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रति गुरु भक्त परिवार के तत्वाधान एवं वाणी भूषण, बाल ब्रह्मचारी, प्रतिष्ठाचार्य श्री विनय भैया जी (बंडा) के निर्देशन मेंआज संध्या 7. 30 बजे दलाल बाग छत्रपति नगर में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव के पंडाल में एक शाम गुरुवर के नाम का आयोजन किया गया है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…

इंदौर। श्रमण संस्कृति के महामहिम एवं समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रति गुरु भक्त परिवार के तत्वाधान एवं वाणी भूषण, बाल ब्रह्मचारी, प्रतिष्ठाचार्य श्री विनय भैया जी (बंडा) के निर्देशन मेंआज संध्या 7. 30 बजे दलाल बाग छत्रपति नगर में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव के पंडाल में एक शाम गुरुवर के नाम का आयोजन किया गया है, जिसमें आचार्य श्री के व्यक्तित्व पर केंद्रित एक विशेष लेजर शो प्रदर्शित किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार -संपादक एवं लेखक कीर्ति राणा एवं मोटिवेशन स्पीकर के रूप में चर्चित युवा विचारक उन्नित झांझरी और दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं आचार्य श्री के प्रति समर्पित गुरु भक्त आजाद कुमार जैन बीड़ीवाले आचार्यश्री के संबंध में अपने विचार एवं संस्मरण सुनाएंगे। इस अवसर पर प्रसिद्ध रॉक स्टार किशोर फेम फिल्म गायक चिंतन बाकीवाला गीत के माध्यम से गुरु वंदना एवं आचार्य श्री के प्रति सदैव समर्पित रहे प्रख्यात कवि चंद्रसेन जैन भोपाल कुछ चुनिंदा कविताओं के माध्यम से काव्यात्मक विन्यांजलि प्रस्तुत करेंगे।

मनाया जाएगा ज्ञान कल्याणक महोत्सव : संयम पथ ही जीवन की सार्थकता- मुनि विमल सागर
इंदौर के दलालबाग में रविवार को ज्ञान कल्याणक महोत्सव का उत्सव मनाया जाएगा वहीं आचार्य विद्या सागर महाराज के जीवन पर आधारित लेजर शो भी होगा। सात दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान मुनिश्री विमल सागर जी महाराज ने सभी श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…

इन्दौर। जीवन का कोई भी क्षेत्र हो अगर संयम को नहीं अपनाया तो जीवन की सार्थकता ही नहीं है। धर्म आराधना में भी संयम जीवन बिताते हुए उच्च स्थान की प्राप्ति होती है। परमात्मा के जन्म कल्याणक से हमें यही शिक्षा देता है। आज हम जन्म दिन तारीख पर मनाते जबकि तिथि के अनुसार मनाया जाना चाहिए। उक्त विचार छत्रपति नगर स्थित दलालबाग में आयोजित सात दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान मुनिश्री विमल सागर जी महाराज ने सभी श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। शुक्रवार को मुनिश्री ने जन्म कल्याणक पर प्रवचनों की अमृत वर्षा की तो वहीं दोपहर में तप कल्याणक का महत्व बताया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में पहुंचकर समाज बंधुओं ने प्रवचनों का लाभ लिया।

विभिन्न धार्मिक क्रियाएं हुईं सम्पन्न

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट एवं पंचकल्याणक महोत्सव समिति मुख्य संयोजक सचिन सुपारी एवं राजेश जैन दद्दू ने बताया कि शुक्रवार को मुनिश्री विमल सागर एवं अनन्त सागर महाराज के सान्निध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य विनय भैय्या, अनिल भैय्या, अमित जैन (वास्तुविद) के निर्देशन में सुबह पात्र शुद्धि, अभिषेक, शान्तिधारा, नित्यमह पूजन, जन्म कल्याणक पूजन, शांति हवन की विधियां संपन्न की गई। दोपहर 12 बजे राज्याभिषेक, भेंट समर्पण, महामण्डलेशवर नियुक्ति, सेनापति नियुक्ति , षट्कर्म उपदेश, दण्डनीति, ब्राह्मी-सुंदरी को शिक्षा, नीलांजना नृत्य, लौकान्तिक देवागमन, दीक्षा कल्याणक संस्कार विधि की गई। वही शाम 7 बजे सैकड़ों समाज बंधुओं की उपस्थिति में संगीतमय महाआरती, शास्त्र प्रवचन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भरत महाराज का राजदरबार नाटक को पात्रों द्वारा मंचित किया गया। शुक्रवार को शांतिधारा के लाभार्थी अमित जैन (बेगमगंज) एवं विशाल-विक्की जैन (जैन परिवार अरिहंत पैलेस) थे। महोत्सव में दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद के मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन प्रकाशचंद्र जैन, राजेश जैन दद्दू, रमेशचंद्र जैन, राजकुमार रसिया, रमेशचंद्र जैन (51नंबर स्कीम), कमल चैलेंजर, भूपेंद्र जैन, जिनेश जैन विपुल बाझल एवं परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन सोनाली बागड़ियां चन्द्रिका जैन सहित हजारों की संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे।

होगा लेजर शो

रविवार को पंचकल्याणक महोत्सव में ज्ञान कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा वहीं शाम 7.30 बजे विद्या सागर महाराज के जीवन पर आधारित लेजर शो का आयोजन होगा। सोमवार को मोक्ष कल्याणक महोत्सव के साथ पंचकल्याणक महोत्सव का समापन होगा। समापन पर पांच फीट की श्वेत वर्ण पाषाण की मुनि सुव्रतनाथ भगवान की प्रतिमा के साथ ही अन्य 15 तीर्थंकरों की प्रतिमा भी छत्रपति नगर स्थित नूतन जिनालय में विराजित की जाएगी।

ये हैं महोत्सव के मुख्य पात्र

रोहित-पारूल रसिया (सौधर्म इंद्र), अतुल-प्रिया जैन (माता-पिता), विपुल-नीलम बांझल (धनपति कुबैर), सत्येंद्र-रागिनी जैन (महायज्ञनायक), विधि यज्ञनायक (नवीन-शिल्पी जैन), सचिन-स्वीटी जैन (राजा श्रेंयास), दिलीप-सारिका जैन (राजा सोमा) पंचकल्याणक महोत्सव में मुख्य पात्र बनाए गए हैं। वहीं इसी के साथ 600 इंद्र-इंद्राणी प्रतिदिन पंचकल्याणक महोत्सव में सभी विधियां प्रतिष्ठाचार्यों के निर्देशन में संपन्न कर रहे हैं।

ज्ञानतीर्थ में नववर्ष पर एक शाम गुरुवर के नाम में झूमे श्रद्धालु : संस्कारवान अपने इष्ट को याद करते हैं -ब्र.अनिता दीदी
धार्मिक प्रवृत्ति के संस्कारवान लोग अपने-अपने इष्टदेव की भक्ति में लीन रहकर, उनका भजन, पूजन कर बीते वर्ष की विदाई और नववर्ष का स्वागत करते हैं। ये उद्गार ब्रह्मचारिणी बहिन अनिता दीदी ने ज्ञानतीर्थ में 2023 की विदाई एवं नववर्ष के आगमन पर एक शाम गुरुवर के नाम कार्यक्रम में व्यक्त किए। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…

मुरैना। पाश्चात्य सभ्यता के वशीभूत होकर वर्तमान में लोग नववर्ष की पार्टी करते हैं, होटलों में जाते हैं। उन पार्टियों में धन तो खर्च करते ही हैं, अनैतिक कार्य भी करते हैं। कुछ लोग तो शराब आदि नशीले मादक पदार्थों का सेवन कर अश्लील डांस आदि भी करते हैं। वहीं दूसरी ओर धार्मिक प्रवृत्ति के संस्कारवान लोग अपने-अपने इष्टदेव की भक्ति में लीन रहकर, उनका भजन, पूजन कर बीते वर्ष की विदाई और नववर्ष का स्वागत करते हैं। ये उद्गार ब्रह्मचारिणी बहिन अनिता दीदी ने ज्ञानतीर्थ में 2023 की विदाई एवं नववर्ष के आगमन पर एक शाम गुरुवर के नाम कार्यक्रम में व्यक्त किए।

भरा हुआ था हॉल

ए. बी. रोड हाइवे पर स्थित श्री दिगम्बर जैन ज्ञानतीर्थ क्षेत्र जैन मंदिर में कड़कड़ाती सर्दी में भी श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा था। ज्ञानतीर्थ का हॉल गुरुभक्तों से खचाखच भरा हुआ था। 31 दिसम्बर 2023 की विदाई एवं नववर्ष 2024 के आगमन के पावन अवसर पर पूज्य गुरुदेव सराकोद्धारक आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के श्रीचरणों में गुरुभक्त एकत्रित हुए थे। सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर महाराज, मुनिश्री ज्ञातसागर महाराज, मुनिश्री नियोगसागर महाराज के पावन सान्निध्य में ज्ञानतीर्थ पर एक शाम गुरुवर के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के शुभारंभ पर वकीलचंद, पंकज, अमित जैन ने दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम से पूर्व मनोजकुमार जैन परिवार की ओर से 48 दीपकों द्वारा श्री भक्तामर पाठ की आराधना की गई। सभी गुरुभक्तों ने एक -एक काव्य के साथ एक -एक दीपक माढ़ने पर अर्पित किया।

भजनों की संगीतमय प्रस्तुति

एक शाम गुरुवर के नाम कार्यक्रम में मनीष जैन एंड पार्टी द्वारा भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। मनीष जैन के एक से एक मधुर भजनों पर गुरुभक्तोंं ने भक्तिनृत्य प्रस्तुत किए। ललिता दीदी के गाए हुए भजन मुरैना में बन गया ज्ञानतीर्थ महान……भजन पर श्रोतागण झूम उठे। दिल्ली, ग्वालियर, धौलपुर, बानमोर, मुरैना से सैकड़ों की संख्या में उपस्थित बंधुओं, माता बहिनों ने भक्ति गंगा में डुबकी लगाते हुए नववर्ष का भावभीना स्वागत किया। रात्रि के 12 बजे के पश्चात नववर्ष के आगाज होते ही सभी ने ज्ञानतीर्थ पर विराजमान पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री ज्ञेयसागर महाराज एवं अन्य सभी साधु संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन अनिता दीदी ने किया।

नववर्ष आगमन पर होगी : गुरुभक्ति ज्ञानतीर्थ पर “एक शाम गुरुवर के नाम” 31 को
ज्ञानतीर्थ में नववर्ष के आगमन पर एक शाम गुरुवर के नाम जैन भजनों पर भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन 31 दिसंबर को रखा गया है। जैन भजनों पर संगीतमय माहोल में गुरुभक्त जिनेंद्र प्रभु की भक्ति में लीन रहेंगे। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…

मुरैना। ज्ञानतीर्थ में नववर्ष के आगमन पर एक शाम गुरुवर के नाम जैन भजनों पर भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन 31 दिसंबर को रखा गया है। ज्ञानतीर्थ पर विराजमान ब्रह्मचारिणी बहिन अनीता दीदी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नव वर्ष के आगमन पर जैन भजन संध्या का आयोजन ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर में परम पूज्य सराकोद्धारक षष्ठ पट्टाचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के चरणों में रखा गया है।

प्राप्त करेंगे आशीर्वाद

परम पूज्य गुरुदेव सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज के ससंघ पावन सान्निध्य में 31 दिसंबर को रात्रि 9 बजे से रात्रि 12 बजे तक गुरु चरणों में गुरु भक्ति की जायेगी। जैन भजनों पर संगीतमय माहोल में गुरुभक्त जिनेंद्र प्रभु की भक्ति में लीन रहेंगे। जैसे ही नववर्ष का आगमन होगा सभी भक्तगण पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री ज्ञेयसागर महाराज, मुनिश्री ज्ञातसागर महाराज, मुनिश्री नियोग सागर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। ब्रह्मचारिणी बहिन ललिता दीदी ने बताया कि एक शाम गुरुवर के नाम कार्यक्रम से पूर्व शाम 7 बजे ज्ञानतीर्थ पर महा मंगल आरती की जायेगी। साथ ही छोटे बच्चों की फैंसी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा। आयोजन में सम्मिलित होने के लिए ज्ञानतीर्थ आवागमन के लिए बड़े जैन मंदिर मुरैना से वाहन व्यवस्था उपलब्ध रहेगी ।