एकता – श्रीफल जैन न्यूज़

दिगंबर जैन समाज में एकता की जीत, सर्वसम्मति से विनय बाकलीवाल बने अध्यक्ष: चुनाव नहीं, समन्वय का रास्ता—समाज ने दिया एकजुटता का संदेश
इंदौर में दिगंबर जैन समाज की अहम बैठक में चुनाव से बचते हुए एकता को प्राथमिकता दी गई। सर्वसम्मति से विनय बाकलीवाल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। निर्णय का सभी पक्षों ने स्वागत किया।

इंदौर। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद की मतदाता सूची प्रकाशित करने एवं आगामी चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण समन्वय समिति बैठक होटल प्रेजिडेंट में आयोजित की गई। बैठक में समाज के दोनों पक्षों के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मतदाता सूची पर बनी सहमति

बैठक में समन्वयक विनय बाकलीवाल द्वारा मतदाता सूची का प्रारूप प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। इस निर्णय ने आगे की चर्चा को सकारात्मक दिशा दी।

एकता को प्राथमिकता देने की पहल

दोनों पक्षों के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी एवं नरेंद्र वेद ने अपने विचार रखते हुए कहा कि समाज में कटुता नहीं, बल्कि एकता बनी रहनी चाहिए। चुनाव प्रक्रिया पर विचार करते हुए सभी ने माना कि चुनाव होने पर फिर से मतभेद बढ़ सकते हैं।

चुनाव नहीं, सर्वमान्य नेतृत्व पर सहमति

गहन विचार-विमर्श के बाद यह निष्कर्ष निकला कि किसी सर्वमान्य, निष्पक्ष और समाजहित में कार्य करने वाले व्यक्ति को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया जाए, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए।

विनय बाकलीवाल पर सर्वसम्मत विश्वास

सभी सदस्यों ने एकमत से कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष से समन्वयक के रूप में विनय बाकलीवाल ने बिना किसी गुटबाजी के समाजहित में सराहनीय कार्य किया है। इस अवधि में कोई नकारात्मक गतिविधि नहीं हुई, जिससे समाज में विश्वास और संतुलन बना रहा।

करतल ध्वनि से प्रस्ताव पारित

सर्वसम्मति से विनय बाकलीवाल को अगले कार्यकाल के लिए अध्यक्ष मनोनीत करने का प्रस्ताव पारित किया गया। सभी पक्षों के सहयोग के आश्वासन के बाद विनय बाकलीवाल ने अध्यक्ष पद स्वीकार करने की सहमति दी। प्रस्ताव को करतल ध्वनि के साथ अनुमोदन मिला।

आभार और भविष्य की प्रतिबद्धता

अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर, बिना किसी गुटबाजी के, समाज की मूलभूत आवश्यकताओं और ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे।

उपस्थित सदस्य

बैठक में राजकुमार पाटोदी, नरेंद्र वेद, एम.के. जैन, सुरेंद्र बाकलीवाल, मुकेश टोंग्या, डी.के. जैन, अरविंद जैन (एड.), देवेंद्र सोगानी, मनोज सेठी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभा का समापन शांति पाठ के साथ किया गया।

जैन उपनाम को अपनाने का समाज से आग्रह : धर्म जागृति मंच ने की अपील
भारत सरकार के आंकड़ों में जैन समाज की संख्या काफी कम अंकित है । इसका मूल कारण जैन समाज बंधुओं द्वारा स्वयं के नाम के साथ जैन न लिखते हुए अपने गोत्र आदि लिखना है। अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान की ओर से अपील की गई है। नईदिल्ली से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

नई दिल्ली। भारत सरकार के आंकड़ों में जैन समाज की संख्या काफी कम अंकित है । इसका मूल कारण जैन समाज बंधुओं द्वारा स्वयं के नाम के साथ जैन न लिखते हुए अपने गोत्र आदि लिखना है। दिगंबराचार्य वसुनंदी जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से संचालित संस्था अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान के महामंत्री इंजीनियर भूपेंद्र जैन ने बताया कि सरकार द्वारा की जाने वाली जनगणना में हमारे अधिकांशतः भाई बंधु जैन नहीं लिखाते बल्कि जैन के स्थान पर अपना गोत्र आदि लिखाते हैं। जिससे सरकारी आंकड़ों में जैन बंधुओं की संख्या हकीकत से काफी कम अंकित है। आगामी जनगणना में हम सभी को धर्म और जाति के खाने में जैन अवश्य लिखना होगा।

इंजीनियर भूपेंद्र जैन के मुताबिक बहुतायत संख्या में हमारे भाई बंधु अपने नाम के साथ जैन न लिखते हुए गोत्र आदि लिखते हैं। जो कि किसी भी दृष्टि से उचित नहीं हैं। हम अपने सम्मानित जैन समुदाय के सभी सदस्यों से विनम्रतापूर्वक और गर्व के साथ आग्रह करते हैं कि वे अपने नाम में “जैन” उपनाम जोड़ने पर विचार करें। यह केवल एक नाम नहीं, बल्कि हमारी एकता, शक्ति और सांझा विरासत का प्रतीक है।

सशक्तिकरण के लिए एक जुटता दिखानी होगी

आज के विविधतापूर्ण समाज में, जहाँ अन्य समुदाय अपनी सांस्कृतिक पहचान और एकजुटता से सशक्त होते जा रहे हैं। वहीं हम जैन लोग उपजातियों में बंटे होकर सशक्त नहीं हो पा रहे हैं। हमें सशक्तिकरण के लिए एक जुटता दिखानी होगी । “जैन” उपनाम को अपनाना हमें एकजुट होकर गर्व के साथ यह दर्शाने का अवसर देता है कि हम उस दर्शन के अनुयायी हैं जो अहिंसा, सत्य और करुणा पर आधारित है। यह हमारी एकता को प्रकट करता है। हमारे पूर्वजों को सम्मान देता है और समाज में हमारी उपस्थिति को और सशक्त बनाता है।

संस्था की ओर से जारी किया पत्र

हम सभी समाज बंधु एकता और पहचान के इस कदम में एकजुटता के साथ आंगे आएँ। “जैन” उपनाम को अपनाकर हम न केवल यह बताते हैं कि हम कौन हैं, बल्कि यह भी कि हम किन अमूल्य मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। धर्म जागृति मंच के राष्ट्रीय महामंत्री इंजीनियर भूपेंद्र जैन ग्रीनपार्क दिल्ली ने संस्था की ओर से जारी पत्र में सभी साधर्मी बंधुओं से अपने नाम और गोत्र के साथ जैन लिखने की अपील की है।

ज्ञान तीर्थ क्षेत्र का विकास और सभी आवश्यकता पूरी की जाएगी: कलेक्टर सहित अधिकारियों ने विश्व शांति और जनकल्याण की कामना की
श्री ज्ञान तीर्थ क्षेत्र में बुधवार को कलेक्टर अंकित अस्थाना, अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता और नगर निगम कमिश्नर सतेंद्रसिंह धाकरे ने दर्शन किए। प्रभु की वंदना की। कलेक्टर ने क्षेत्र के विकास और सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सभी अधिकारी अतिथियों का अभिनंदन किया गया। मुरैना से पढ़िए अजय जैन की यह खबर…

मुरैना। एबी रोड़ स्थित श्री ज्ञान तीर्थ क्षेत्र में बुधवार को कलेक्टर अंकित अस्थाना, अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता और नगर निगम कमिश्नर सतेंद्रसिंह धाकरे ने पहुंचकर वीतरागी प्रभु की वंदना की और आचार्यश्री ज्ञान सागर जी के चित्र के दर्शन किए। इस दौरान सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने तीर्थ क्षेत्र परिसर का भ्रमण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली। तीर्थ पर सभी अधिकारियों को अंग वस्त्र भेंटकर, केसर तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। सम्मान करने वालों में भूपेंद्र जैन ग्वालियर केट अध्यक्ष, महेशचंद जैन ठेकेदार, नीलेश जैन, विजय जैन गहना ज्वैलर्स, पंकज जैन, मनीष जैन, आयु जैन वंदना साड़ी, जिनेश जैन तेल वाले, राहुल जैन दूध वाले, मुकेश जैन आदि शामिल रहे।

जिनेंद्र भगवान की प्रतिमाएं देख अभिभूत हुए अतिथि

कलेक्टर ने क्षेत्र का निरीक्षण कर क्षेत्र के विकास और सभी आवश्यकता पूरी करने का तीर्थ क्षेत्र कमेटी को आश्वासन दिया। इस दौरान भूपेंद्र जैन ने बताया कि आचार्य श्री ज्ञानसागर जी द्वारा स्थापित यह तीर्थ क्षेत्र धार्मिक स्थल होने के साथ-साथ आगामी दिनों में समाज सेवा का भी बड़ा केंद्र बनेगा। कलेक्टर ने मुख्य मंदिर में श्रीजी के दर्शन कर देश की एकता, अखंडता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। मंदिर में उन्होंने करीब 25 मिनट तक तीर्थकर भगवान की प्रतिमा की विशेष पूजा की। मंदिर के मुख्य पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। योगेश पाल गुप्ता ने भगवान जिनेंद्र के उपदेशों को आमजन तक पहुंचाने के साथ उनके सिद्धांतों पर चलने की बात कही। सभी अतिथि जिनेंद्र भगवान की प्रतिमाएं देखकर अभिभूत हुए। साथ ही मंदिर की आकर्षक बनावट से वह मंत्रमुग्ध हो गए। सभी ने जिनेंद्र प्रभु की प्रतिमाओं को भावपूर्ण निहारा और कहा कि वर्तमान में विश्व में शांति लाने के लिए भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाना आवश्यक है।