ऋषभनाथ – श्रीफल जैन न्यूज़

प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म और तप कल्याणक: तिथि के अनुसार चैत्र कृष्ण नवमीं के दिन आता है। इस बार यह 23 मार्च को
जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर का 23 मार्च को जन्म और तप कल्याणक 23 मार्च को मनाया जाएगा। पूरे देश के दिगंबर जैन मंदिरों, सिद्ध क्षेत्र और अतिशय क्षेत्र में बड़ी धूमधाम रहेगी। भगवान आदिनाथ के जन्म और तप कल्याणक को लेकर दिगंबर जैन समाज के लोगों में धार्मिक उल्लास बना हुआ है। भगवान श्री आदिनाथ का अभिषेक, शांतिधारा, अष्टद्रव्य आदि से पूजन विधान आदि किया जाएगा। उनका जन्म और तप कल्याणक चैत्र कृष्ण नवमी के दिन मनाया जाता है। श्रीफल जैन न्यूज की विशेष श्रंखला में उपसंपादक प्रीतम लखवाल की यह प्रस्तुति पढ़िए…

इंदौर। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर का 23 मार्च को जन्म और तप कल्याणक 23 मार्च को मनाया जाएगा। पूरे देश के दिगंबर जैन मंदिरों, सिद्ध क्षेत्र और अतिशय क्षेत्र में बड़ी धूमधाम रहेगी। इस दिन भगवान श्री आदिनाथ का अभिषेक, शांतिधारा, अष्टद्रव्य आदि से पूजन विधान आदि किया जाएगा। श्रद्धालुओं की ओर से भक्ति भाव से आराधना का दौर रहेगा। भगवान आदिनाथ जी का जन्म और तप कल्याणक चैत्र कृष्ण नवमी के दिन मनाया जाता है। इस बार यह 23 मार्च को आ रहा है। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म चैत्र कृष्ण नवमी के दिन सूर्याेदय के समय हुआ। उन्हें ऋषभनाथ भी कहा जाता है। उन्हें जन्म से ही संपूर्ण शास्त्रों का ज्ञान था। वे समस्त कलाओं के ज्ञाता और सरस्वती के स्वामी थे। युवा होने पर कच्छ और महा कच्छ की दो बहनों यशस्वती (या नंदा) और सुनंदा से ऋषभनाथ का विवाह हुआ। नंदा ने भरत को जन्म दिया, जो आगे चलकर चक्रवर्ती सम्राट बने। भगवान ऋषभनाथ ने ही विवाह-संस्था की शुरुआत की और प्रजा को पहले-पहले असि (सैनिक कार्य), मसि (लेखन कार्य), कृषि (खेती), विद्या, शिल्प (विविध वस्तुओं का निर्माण) और वाणिज्य-व्यापार के लिए प्रेरित किया। उनका सूत्र वाक्य था- ‘कृषि करो या ऋषि बनो।’

गन्ने का रस पीकर अपना उपवास तोड़ते हैं

आदिनाथ जी ऋषभनाथ ने हजारों वर्षों तक सुखपूर्वक राज किया। फिर राज्य को अपने पुत्रों में विभाजित कर दिगंबर तपस्वी बन गए। उनके साथ सैकड़ों लोगों ने भी उनका अनुसरण किया। जैन मान्यता है कि पूर्णता प्राप्त करने से पूर्व तक तीर्थंकर मौन रहते हैं। अतः आदिनाथ को एक वर्ष तक भूखे रहना पड़ा। इसके बाद वे अपने पौत्र श्रेयांश के राज्य हस्तिनापुर पहुंचे। श्रेयांस ने उन्हें गन्ने का रस भेंट किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। वह दिन आज भी ‘अक्षय तृतीया’ के नाम से प्रसिद्ध है। हस्तिनापुर में आज भी जैन धर्मावलंबी इस दिन गन्ने का रस पीकर अपना उपवास तोड़ते हैं। इस प्रकार एक हजार वर्ष तक कठोर तप करके ऋषभनाथ को कैवल्य ज्ञान (भूत, भविष्य और वर्तमान का संपूर्ण ज्ञान) प्राप्त हुआ। वे जिनेंद्र बन गए।

तीर्थंकर आदिनाथ का जन्म व दीक्षा कल्याणक मनाया गयाः तप अभिनंदन अनुमोदना समारोह संपन्न हुआ
तीर्थंकर आदिनाथ के जन्म व दीक्षा कल्याणक महोत्सव पर आयोजित धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए सलाहकार दिनेश मुनि ने कहा कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ ने न केवल आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त किया, बल्कि मानव सभ्यता को एक सुसंस्कृत और संगठित रूप देने में भी अतुलनीय योगदान दिया। पढ़िए लुधियाना की यह पूरी खबर…

लुधियाना। सिविल लाइंस स्थित एस एस जैन सभा, जैन स्थानक में प्रथमेश आदिसृष्टि तीर्थंकर आदिनाथ के जन्म व दीक्षा कल्याणक महोत्सव पर आयोजित धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए सलाहकार श्री दिनेश मुनि ने कहा कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ, जिन्हें ऋषभनाथ, ऋषभदेव या आदिनाथ के नाम से जाना जाता है, उन्होंने न केवल आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त किया, बल्कि मानव सभ्यता को एक सुसंस्कृत और संगठित रूप देने में भी अतुलनीय योगदान दिया।

कर्म, कर्तव्य और कला के संस्थापक

संसार में कर्म, कर्तव्य और कला का संस्थापक माना जाता है। क्योंकि उन्होंने मानव जीवन को जीने की कला, सामाजिक व्यवस्था की नींव, और विभिन्न व्यावहारिक कौशलों का ज्ञान प्रदान किया। ग्रंथों में भगवान आदिनाथ को एक ऐसे युग-प्रवर्तक के रूप में देखा जाता है, जिन्होंने उस समय के असंगठित और अज्ञानी समाज को सभ्यता की ओर अग्रसर किया। सलाहकार दिनेश मुनि ने आगे कहा कि समाज में स्त्री शिक्षा के महत्व को स्थापित करने के लिए तीर्थंकर आदिनाथ ने अपनी पुत्री ब्राह्मी को लिपि लिखने का एवं सुन्दरी को इकाई, दहाई आदि अंक विद्या भी सिखाई।

वर्ण व्यवस्था का उपदेश भी दिया

समारोह में डॉ दीपेन्द्र मुनि (दसवां वर्षीतप-उपवास) व डॉ पुष्पेंद्र मुनि के (दसवां वर्षीतप-एकासन) को बधाई दी गई व मंगल गीतों से श्रोताओं ने दोनों तपस्वी संतों के नाम जयघोष से वातावरण गुंजायमान किया। नवकार महामंत्र व ऊं श्री आदिनाथायः नमः के मंत्रोच्चार से प्रारंभ हुए समारोह में डॉ दीपेन्द्र मुनि ने कहा कि तीर्थंकर आदिनाथ ने सामाजिक व्यवस्था के संचालन के लिए नगर, गांव, मकान आदि बनाने और उन्हें बसाने का उपदेश दिया था। इसी के साथ उन्होंने वर्ण व्यवस्था का उपदेश भी दिया। उन्होंने वर्ण व्यवस्था की स्थापना प्रजा के कार्य के अनुसार की थी।

“यादों में है आदिनाथ” भजन की शानदार प्रस्तुति

श्रमण डॉ पुष्पेंद्र ने इस अवसर पर कहा कि भगवान आदिनाथ ने जीवन में पुरुषार्थ करने और विभिन्न विद्याओं व कलाओं के माध्यम से जीवन को व्यवस्थित ढंग से जीने का उपदेश दिया। वास्तव में भगवान आदिनाथ ने ही जीविकोपार्जन के सिद्धांतो से जनता को अवगत करवाया था। बहिन अंजली मुकेश जैन ने “यादों में है आदिनाथ” भजन प्रस्तुत किया। समारोह में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

समाजजनों व धर्म प्रेमियों की उपस्थिति दर्शनीय रहीं

कार्यक्रम में लड्डू की प्रभावना नीरू विजय जैन (जैन पैकवेल) परिवार द्वारा दी गई व सभा द्वारा श्रद्धालुओं की गौतम प्रसादी रखी गयी। समारोह का संचालन सभा के मंत्री प्रमोद जैन ने किया। समारोह में मानव रत्न रामकुमार जैन, जैन कान्फ्रेंस पंजाब शाखा के अध्यक्ष अनिल जैन, आत्म गद्दी के महामंत्री दीपांशु जैन, मेरठ से हिम्मत बागरेचा, अंबाला से अशोक बंसल, मलेरकोटला से दर्शन कुमार जैन, अभिषेक जैन, सुंदर नगर सभा से अभय जैन, महिला मंडल से अनीता जैन, इसके अलावा आत्म नगर, शिवपुरी, अग्र नगर, इत्यादि सभाओं से धर्म प्रेमियों की उपस्थिति रही ।

यह होता है वर्षी तप

जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव ने एक साल तक घोर तपस्या की। इस दौरान उन्होंने अन्न व जल का पूर्णतरू त्याग कर दिया। एक वर्ष के पश्चात भगवान ने गन्ने के रस से ऋषभदेव का व्रत खुलवाया। ढाई हजार साल पुरानी इसी मान्यता के आधार पर आज भी जैन भक्त एक दिन उपवास व एक दिन भोजन का विधान रखते हुए 365 दिन का अनुष्ठान करते हैं। इसमें सूर्यास्त के बाद भोजन व पानी ग्रहण करना वर्जित है।

भगवान आदिनाथ का जन्म और तप कल्याणक एक स्वर्णिम अध्याय: प्रकृति भी गाएगी भगवान आदिनाथ की महिमा
भगवान आदिनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक को लेकर पूरे जगत में अपार उत्साह है। 23 मार्च को देश-विदेश में भगवान आदिनाथ की मंगल आराधना के लिए दिगंबर जैन मंदिरों में असंख्य भक्त, श्रद्धालु और धर्मावलंबी जुटेंगे। जैन धर्म में भगवान आदिनाथ का जन्म तीर्थंकरों की श्रंखला में दिव्यता, शांति, अहिंसा का संदेश देने वाले भगवान आदिनाथ के इस महोत्सव पर सभी नतमस्तक हैं। बड़वानी से पढ़िए प्रो. आरके जैन ‘अरिजीत’ की यह विशेष प्रस्तुति…

बड़वानी। इतिहास के स्वर्णिम पन्नों पर एक दिव्य आभा बिखेरता चैत्र कृष्ण नवमी के दिन पर जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 भगवान आदिनाथ के जन्म और तप कल्याणक का उत्सव होगा। 23 मार्च को यह पावन अवसर भक्ति, श्रद्धा और अपार धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। संपूर्ण सृष्टि में इस दिन आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रवाह होगा। यह केवल एक तिथि नहीं, बल्कि उस महान आत्मा की गाथा का प्रतीक है। जिसने मानवता को सभ्यता और ज्ञान का पहला प्रकाश प्रदान किया। भगवान आदिनाथ जिन्हें ऋषभनाथ, आदि ब्रह्मा, वृषभदेव और पुरुदेव आदि नामों से भी जाना जाता है। वे सिर्फ तीर्थंकर ही नहीं, बल्कि मानवता के प्रथम गुरु और आध्यात्मिक क्रांति के आधार-स्तंभ थे। जब उस दिन पवित्र धरती पर सूर्य की प्रथम किरणें पड़ेंगी तो यह क्षण उस दिव्य जन्म को जीवंत कर देगा, जिसने संसार को कर्म-बंधनों से मुक्ति का मार्ग दिखाया।

धरती पर एक जीवंत विश्वकोश लेकर आए ऋषभदेव

उनका जन्म एक चमत्कार था। चैत्र मास की कृष्ण नवमी को इक्ष्वाकु वंश के राजा नाभिराय और रानी मरुदेवी के आंगन में यह अवतार प्रकट हुआ। चारों दिशाएं खुशी से थिरक उठीं, स्वर्ग से देवताओं ने पुष्पवर्षा की और धरती ने अपने गर्भ से एक अनमोल रत्न को जन्म दिया। उनका नाम ऋषभ रखा गया। जो उनके बलशाली और तेजस्वी व्यक्तित्व को दर्शाता था। जन्म से ही वे शास्त्रों के सागर में डूबे थे मानो धरती पर एक जीवंत विश्व कोश लेकर आए हों। सूर्य की पहली किरणों ने जब उस शिशु को स्पर्श किया तो यह संकेत था कि यह वह आत्मा है, जो अज्ञान के अंधेरे से मानवता को प्रकाश की ओर ले जाएगी।

समाज को संगठित करने के लिए नियम बनाए

भगवान आदिनाथ ने मानव सभ्यता को आकार दिया। उन्होंने मनुष्यों को खेती की कला सिखाई, बीज बोने का ज्ञान, अन्न उगाने की विधि और प्रकृति के साथ सामंजस्य का मार्ग। शिल्प और कला का विकास उनके आशीर्वाद से हुआ। अराजकता के उस युग में उन्होंने समाज को संगठित करने के लिए नियम बनाए। जिससे व्यवस्था जन्मी। एक राजा के रूप में उन्होंने प्रजा को जीवन जीने की कला सिखाई। उनकी इस महानता के कारण उन्हें ‘आदिब्रह्मा’ सृष्टि का प्रथम सर्जक कहा गया। उनका चिह्न ‘वृषभ’ (बैल) उनकी अडिग शक्ति और स्थिरता का प्रतीक है, जो आज भी जैन मंदिरों में उनकी पहचान है।

यह परिवार ज्ञान, शक्ति और धर्म का आधार-स्तंभ था

उनका पारिवारिक जीवन प्रेरणा का स्रोत था। युवावस्था में उनका विवाह दो ओजस्वी रानियों यशस्वती (जिन्हें कुछ ग्रंथों में नंदा कहा गया) और सुनंदा से हुआ। इनके गर्भ से उन्हें सौ वीर पुत्र और दो अनुपम पुत्रियां ब्राह्मी और सुंदरी प्राप्त हुईं। उनकी पुत्रियां स्वयं में चमत्कार थीं। ब्राह्मी ने ‘ब्राह्मी लिपि’ का आविष्कार कर ज्ञान की अमिट रेखा खींची, जबकि सुंदरी ने गणित और तर्कशास्त्र के क्षेत्र में बुद्धि का परचम लहराया। उनके ज्येष्ठ पुत्र भरत ने चक्रवर्ती सम्राट के रूप में अखंड साम्राज्य स्थापित किया और इस धरती को ‘भारत’ नाम का गौरव दिया। उनके ही पराक्रमी पुत्र बाहुबली की तपस्या और त्याग की गाथा भी जैन धर्म में स्वर्णाक्षरों से अंकित है। यह परिवार ज्ञान, शक्ति और धर्म का आधार-स्तंभ था। जिसने भारत की सांस्कृतिक मिट्टी को समृद्ध किया। आज हर भारतीय के रक्त में बहती यह गर्वाेन्नत विरासत भगवान आदिनाथ की देन है।

कठोर तप और असीम ध्यान के बल पर उन्होंने केवलज्ञान प्राप्त किया

उनका जीवन सांसारिक वैभव में कभी कैद नहीं हुआ। एक दिन, नृत्य की मादक लय के बीच एक नर्तकी नीलांजना का अचानक देहांत उनके लिए संसार की नश्वरता का दर्पण बन गया। उस क्षण ने उनके हृदय में वैराग्य की ऐसी अग्नि जलाई, जो राजसी ठाठ-बाट को भस्म करने को आतुर थी। उन्होंने अपने विशाल साम्राज्य को त्याग दिया और संन्यास के मार्ग पर चल पड़े। एक वर्ष तक वे कायोत्सर्ग की मौन तपस्या में खोए रहे। शरीर को भूल, आत्मा को पुकारते हुए फिर, हस्तिनापुर के गन्ने के खेत में इक्षुरस की मिठास ने उनके प्रथम आहार का संयोग रचा, जिसे ‘आखर पर्व’ का नाम मिला। कठोर तप और असीम ध्यान के बल पर उन्होंने केवलज्ञान प्राप्त किया। वह दिव्य प्रकाश, जो संसार के हर रहस्य को उजागर कर देता है।

रंग-बिरंगे ध्वजों से आकाश लहराएगा

23 मार्च को जब सूर्य की पहली किरण धरती को स्पर्श करेगी तो यह केवल एक सवेरा नहीं होगा। बल्कि यह एक नई चेतना का उद्घोष होगा।एक ऐसा महोत्सव, जो हृदय को भक्ति की सरिता में डुबो देगा। देश का हर कोना भक्ति के सागर में डूबा होगा। कल्पना करें कि लाखों भक्तों की शोभायात्रा धरती पर स्वर्ग उतार लाएगी और रंग-बिरंगे ध्वजों से आकाश लहराएगा। मंत्रों की पवित्र ध्वनि से वायु गूंज उठेगी। मंदिरों में घंटियों की झंकार, दीपों की जगमगाहट और भक्तों की आंखों में श्रद्धा का सागर एक ऐसा दृश्य रचेगा। जो आत्मा को झंकृत कर देगा।

दान में उदारता, तप में दृढ़ता और सेवा में समर्पण

यह उत्सव केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि एक प्रचंड जागृति का प्रतीक है। यह वह दिव्य नाद है, जो कहता है। उठो, अपने भीतर के अंधेरे को भस्म कर दो और उस पथ पर बढ़ो, जिसे भगवान आदिनाथ ने अपने त्याग और तप से प्रकाशित किया। यह दिन हर जैन अनुयायी के हृदय में संकल्प जागृत करेगा। दान में उदारता, तप में दृढ़ता और सेवा में समर्पण। उनके जीवन का हर क्षण एक संदेश है, चाहे वह वैभव को तुच्छ ठहराकर संन्यास चुनना हो, या अहिंसा का वह बीज बोना, जो आज भी मानवता को जीवन का मर्म सिखाता है।

अंतर्मन को संकल्प की अग्नि से प्रज्वलित करें

यह उत्सव केवल जैनियों का नहीं, बल्कि हर उस प्राणी का है, जो सत्य और शांति की खोज में भटकता है। भगवान आदिनाथ की शिक्षाएं जैन धर्म की नींव बनीं और मानवता को दिशा दी। उनकी अहिंसा की गर्जना, संयम की महक और त्याग की प्रदीप्ति आज भी विश्व में प्रतिध्वनित होती है। अपने अंतर्मन को संकल्प की अग्नि से प्रज्वलित करें।