ऋषभदेव पखवाड़ा – श्रीफल जैन न्यूज़

आदिनाथ की करुणा और आरोग्य का संगम: राजकीय विद्यालय में ‘ऋषभदेव पखवाड़ा’ का भव्य समापन
अहिंसा परमो धर्म और स्वस्थ तन, स्वस्थ मन के पावन संकल्प के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (तोपखाना) में ‘तीर्थंकर ऋषभदेव पखवाड़ा’ के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झालरापाटन से पढ़िए, यह खबर…

झालरापाटन। अहिंसा परमो धर्म और स्वस्थ तन, स्वस्थ मन के पावन संकल्प के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (तोपखाना) में ‘तीर्थंकर ऋषभदेव पखवाड़ा’ के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरोग्य भारती और राजकीय विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को धर्म, संस्कृति और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए पुरस्कृत किया गया।

भक्ति और ज्ञान की धारा

कार्यक्रम का शुभारंभ जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के सिद्धांतों के स्मरण के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता एवं आरोग्य भारती के संयोजक (उप प्राचार्य, डाइट) सुरेंद्र जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान ऋषभदेव ने ही समाज को ‘असि, मसि और कृषि’ का ज्ञान देकर सभ्यता की नींव रखी थी। उन्होंने जैन धर्म के अहिंसा मूलक विचारों को आधुनिक स्वास्थ्य जीवन शैली से जोड़ते हुए बताया कि संयमित खान-पान और विचार कैसे हमारे जीवन को सुखमय बना सकते हैं।

प्रश्नोत्तरी में दिखा उत्साह

कार्यक्रम के दौरान सुनील गुप्ता ने स्वस्थ जीवन शैली और जैन सिद्धांतों पर आधारित एक रोचक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन किया। विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ ऋषभदेव जी के जीवन और आरोग्य के नियमों से जुड़े सवालों के जवाब दिए। सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य पूनम सेंगर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अनुशासन और अच्छे स्वास्थ्य के बिना विद्यार्थी जीवन अधूरा है।

नारों से गुंजायमान हुआ परिसर

विद्यालय परिसर उस समय देशभक्ति और शांति के स्वर से गूंज उठा जब विद्यार्थियों ने विश्व शांति, अहिंसा की स्थापना और राष्ट्र सेवा के लिए गगनभेदी नारे लगाए। पखवाड़े के समापन पर कक्षा 11 वीं और 12 वीं के उन सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस गरिमामयी अवसर पर उप प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा सहित अंशु शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, हंसा कठेत, सितारा बेगम और अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि इसने नई पीढ़ी में अपनी जड़ों और संस्कृति के प्रति गर्व का भाव भी जगाया।

ऋषभदेव पखवाड़ा में भाग लेने पर कोचिंग में विशेष छूट : श्री वर्धमान दिगंबर जैन विकास समिति ने की घोषणा
प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विद्यालयी शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग के द्वारा नवीन शिक्षा सत्र के प्रारंभ में ऋषभ पखवाड़ा मनाया जा रहा है। विद्यालयी शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा की यह अभिनव पहल केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि कक्षा के अनुसार डिजाइन किया गया एक व्यापक शैक्षणिक कार्यक्रम है। बामनवास से पढ़िए, यह खबर…

बामनवास। प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विद्यालयी शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग के द्वारा नवीन शिक्षा सत्र के प्रारंभ में ऋषभ पखवाड़ा मनाया जा रहा है। विद्यालयी शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा की यह अभिनव पहल केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि कक्षा के अनुसार डिजाइन किया गया एक व्यापक शैक्षणिक कार्यक्रम है। इसमें प्री-प्राइमरी से लेकर सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग गतिविधियों तय कर हर आयु वर्ग के विद्यार्थियों को अपनी क्षमता और रुचि के अनुसार भाग लेने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

अधिकारियों और संस्था प्रधानों का आभार जताया

श्री वर्धमान दिगंबर जैन विकास समिति के मंत्री आशीष जैन ने बताया कि तीर्थंकर दिवस(ऋषभ नवमी)के उपलक्ष्य में ऋषभ पखवाड़े के आयोजन से बच्चों पर अतिरिक्त दबाव न पड़े और वे सहज रूप से अपनी प्रतिभा का उचित प्रदर्शन कर सके। श्री वर्धमान दिगम्बर जैन विकास समिति के सचिव ने बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा नवीन शैक्षणिक सत्र में चलाए जा रहे ऋषभ पखवाड़े के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं निजी संस्था प्रधानों जो इस पखवाड़े के तहत अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे है। उनका आभार प्रकट किया। इसके बाद ऋषभ पखवाड़े के उपलक्ष्य में बालकों की प्रतिभा को उभारने के लिए बोर्ड की कक्षाओं में इस वर्ष अध्ययन करने वाले अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग, आर्थिक आधार पर पिछड़े सामान्य वर्ग के बालक-बालिकाओं को कोचिंग में विशेष छूट प्रदान कर संपूर्ण पाठ्यक्रम करवाने का प्रस्ताव रखा। समिति अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन से सर्व सम्मति से प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए कोचिंग करवाने के लिए वर्धमान कोचिंग सेंटर को जिम्मेदारी दी। समिति अध्यक्ष ने बताया कि इसके लिए यह बेहद जरूरी है कि उसने सवाईमाधोपुर जिले में मनाए जा रहे ऋषभ पखवाड़े में भाग लिया हो और उसका कोचिंग सेंटर से पंजीकरण किया हो, उसे विशेष छूट का लाभ मिल सकेगा।

जियो और जीने दो शांति से रहने दो : ऋषभदेव पखवाड़ा के तहत हुई प्रतियोगिताएं
शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार 1 से 15 अप्रैल तक तीर्थंकर ऋषभदेव पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस आदेश की पालना में शुक्रवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय लालबाग में पोस्टर, निबंध और अन्य प्रतियोगिताएं की गई। झालरापाटन से पढ़िए यह खबर…

झालरापाटन। शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार 1 से 15 अप्रैल तक तीर्थंकर ऋषभदेव पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस आदेश की पालना में शुक्रवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय लालबाग में पोस्टर, निबंध और अन्य प्रतियोगिताएं की गई। प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र और छात्राओं को उप प्रधानाचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सुरेंद्रकुमार जैन ने स्मृति चिन्ह और पारितोषिक वितरण किया। प्रधानाध्यापिका शेफ्ता नाज ने बताया है कि आज विश्व में जो अशांति है, उसमें तीर्थंकर ऋषभदेव के सिद्धांत जियो और जीने दो और शांति से रहने दो, हिंसा, झूठ,चोरी, कुशील,परिग्रह इनसे हमें बचना चाहिए। अगर हम इनका पालन करेंगे तो विश्व में शांति होगी और हमारा देश भारत विश्व गुरु बनेगा इससे छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में और उनके नैतिक मूल्यों का विकास होगा। कार्यक्रम में विजेता कृतिका माली, रिद्धिमा, लक्षित, नायरा, गुनगुन और खुशी रहीं। कार्यक्रम में सुरेंद्र जैन ने आभार माना।

संस्कृत शिक्षा विभाग का फैसला कक्षा के हिसाब से सजेगा ऋषभदेव पखवाड़ा : संस्कृत विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रम के निर्देश
राजस्थान सरकार के मुखिया भजनलाल शर्मा और संस्कृत शिक्षा विभाग के मुखिया मदन दिलावर के दिशा निर्देश पर संस्कृत शिक्षा विभाग के द्वारा राजस्थान में पहली बार नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ ऋषभदेव पखवाड़े से शुरू करना सरकार का बड़ा फैसला है। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…

जयपुर। राजस्थान सरकार के मुखिया भजनलाल शर्मा और संस्कृत शिक्षा विभाग के मुखिया मदन दिलावर के दिशा निर्देश पर संस्कृत शिक्षा विभाग के द्वारा राजस्थान में पहली बार नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ ऋषभदेव पखवाड़े से शुरू करना सरकार का बड़ा फैसला है। यह ऐतिहासिक निर्णय जो विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति के साथ आध्यात्मिक परम्परा से परिचित कराने का एक सार्थक प्रयास है। इस संबंध में संस्कृत शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक डॉ. गजानंद शर्मा ने आदेश जारी कर समस्त संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी को ऋषभ पखवाड़े के तहत सभी जिलों के संस्कृत विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन करने के निर्देश प्रदान किए है। इस निर्णय को अल्पसंख्यक वर्ग और युवा वर्ग ने सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक संवाद की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

ऋषभदेव _merged

तीन वर्गों में होगी प्रतियोगिताएं

पूर्व प्राथमिक स्तर (तीन से छह वर्ष): ऋषभदेव की स्तुति,प्रार्थना, कहानी सुनना,श्रमणों के प्रवचन, चित्रकारी,पोस्टर निर्माण।

प्राथमिक स्तर ( सात से ग्यारह वर्ष) : ऋषभदेव की स्तुति,प्रार्थना,कहानी सुनना,श्रमणों के प्रवचन,चित्रकला,पोस्टर निर्माण, निबन्ध लेखन,कविता,एकल गायन।

माध्यमिक स्तर (12-18 वर्ष) : ऋषभदेव की स्तुति,प्रार्थना,श्रमणों के प्रवचन,एकल गायन,रंगोली,निबन्ध लेखन,रचनात्मक लेखन,योग शिविर, कविता,समूह चर्चा,डिजिटल प्रस्तुतियां,मूक अभिनय।

चित्रकला और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में भगवान ऋषभदेव के जन्म एवं दीक्षा,तप,ज्ञान,उपदेश और चारित्र से जुड़े प्रसंगों के साथ राष्ट्रीय एकता,ऋषभदेव का प्रतीक चिन्ह (बैल),स्वास्तिक,पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय शामिल किए गए है। राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् ने प्रदेश के सभी संस्कृत विद्यालयों के संस्था प्रधान और निदेशकों से अपील की ऋषभ पखवाड़े के बारे आवश्यक जानकारी प्राप्त करने तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए संबंधित जिले के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और कार्यक्रम अधिकारी से कार्यालय समय में संपर्क कर ली जा सकती है।

युवा वर्ग ने जताया मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार

इस अवसर पर अल्पसंख्यक वर्ग के शिक्षाविदों एवं युवा वर्ग ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर,मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास,शासन सचिव संस्कृत शिक्षा राजेश कुमार यादव,आयुक्त प्रियंका जोधावत,उप शासन सचिव रेखा सामरिया,उप विधि परामर्शी संग्राम सिंह तरनावत,संयुक्त निदेशक डॉ. जितेन्द्र कुमार अग्रवाल,उपनिदेशक डॉ.महेन्द्र शर्मा,सहायक निदेशक (शैक्षणिक)डॉ.गजानन्द शर्मा,अनुभाग अधिकारी सुजीता यादव,शैक्षणिक अधिकारी डॉ.रामप्रसाद जांगिड़ और संकित जैन आदि का आभार जताया।