उमंग महिला परिषद – श्रीफल जैन न्यूज़

उमंग महिला परिषद की पहली मीटिंग और शपथ विधि संपन्न : कलात्मक और अभिनव कस्टमाइज पुरस्कार प्रदान किए
उमंग महिला परिषद की पहली मीटिंग जाल सभागृह में उत्साह और उल्लास के साथ हुई। कार्यक्रम में परिषद की सभी सम्मानित सदस्याओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाया। संचालन सोनल बकलीवाल ने किया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। उमंग महिला परिषद की पहली मीटिंग जाल सभागृह में उत्साह और उल्लास के साथ हुई। कार्यक्रम में परिषद की सभी सम्मानित सदस्याओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाया। संचालन सोनल बकलीवाल ने किया। इसके पश्चात सरिता अजमेरा द्वारा प्रायोजित तंबोला आयोजित किया गया, जिसमें रोहित आर्ट गैलरी से विशेष रूप से तैयार कराए गए आकर्षक, कलात्मक और अभिनव कस्टमाइज पुरस्कार प्रदान किए गए। जिन्हें सभी ने हृदय से सराहा।

कार्यक्रम में स्वागत गीत और मंगलाचरण की प्रस्तुति सारिका गोधा, श्वेता पहाड़िया, सारिका बज और नेहा पाटनी द्वारा की गई। इस अवसर पर सभी अतिथियों का मंचासीन स्वागत किया गया।अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की जनसंपर्क अधिकारी रुचि चोविश्या जैन ने बताया कि निवर्तमान अध्यक्ष एवं संस्थापक हेमलता गोधा ने ऊर्जा बचत और गैस प्रबंधन के महत्व पर महिलाओं को उपयोगी सुझाव दिए। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रहित में सभी को संकल्प दिलाया, जिससे महिलाएं जागरूक होकर आगे बढ़ें और दूसरों को भी प्रेरित कर सकें। इसी क्रम में हेमलता गोधा ने अध्यक्षीय पुरस्कार प्रदान किए। जिनमें साधना अजमेरा, रिंकू अजमेरा, सविता बज, नीता कासलीवाल, दीपाली कासलीवाल, मीना बिलाला, शशि जैन, मृदुला जैन, रुचि चोविश्या जैन सहित कुल 26 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। शपथ विधि समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष रिंकू अजमेरा, सचिव मोनिका कासलीवाल और कोषाध्यक्ष साधना अजमेरा के साथ ही नवनिर्वाचित बोर्ड मेंबर्स ने सर्वसम्मति से पद की शपथ ली।

साथ ही संभाग अध्यक्ष मुक्ताजी जैन को भी शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर तीनों शीर्ष पदाधिकारियों ने मंच से उपस्थित सभी सदस्यों को संबोधित किया, सहयोग और सहभागिता की अपेक्षा जताई तथा महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। यह शपथ विधि समारोह सभी केंद्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों के सानिध्य में सम्पन्न हुआ, जिसमें निर्मला जी जैन द्वारा शपथ दिलाई गई तथा मुख्य अतिथि ग्वालियर से पधारी प्रांतीय अध्यक्ष माधवी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में स्वल्पाहार और स्नेहिल भोज का भी आयोजन किया गया, जिससे सभी सदस्याओं ने आपसी संवाद किया और कार्यक्रम को यादगार बनाया।

कार्यक्रम की सफलता में बोर्ड मेंबर्स पूजा बाकलीवाल, प्रीति बज, संगीता जैन, दीपाली कासलीवाल, मोनिका काला, निशा कला, शशि जैन, नम्रता अजमेरा, दीप्ति पाटोदी, ज्योति गोधा, नमिता कासलीवाल, रीना गंगवाल, उषा गंगवाल, अनीता सेठी और नेहा पाटनी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर सभी वर्तमान पदाधिकारी एवं बोर्ड मेंबर्स उपस्थित रहीं, जिन्होंने मिलकर इस आयोजन को यादगार और प्रेरक बनाया।

गांव की गौरी थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्यों का बोलबाला: उमंग महिला परिषद ने किया पारंपरिक ग्रामीण परिवेश में आयोजन
उमंग महिला परिषद द्वारा ‘गांव की गौरी‘ थीम पर आधारित सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन चव रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक ग्रामीण परिवेश, लोक-संस्कृति एवं मारवाड़ी जीवनशैली की सजीव झलक देखने को मिली। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। उमंग महिला परिषद द्वारा ‘गांव की गौरी‘ थीम पर आधारित सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन चव रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक ग्रामीण परिवेश, लोक-संस्कृति एवं मारवाड़ी जीवनशैली की सजीव झलक देखने को मिली। ढोल-नगाड़ों की गूंज एवं सजी-धजी शाही बग्गी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वहीं परिषद की सदस्याओं का ‘गांव की गौरी’ शैली में आत्मीय स्वागत किया गया। इससे संपूर्ण वातावरण ग्रामीण रंग-ढंग एवं उल्लास से सराबोर हो गया। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की केंद्रीय मीडिया प्रभारी रुचि चोविश्या जैन ने बताया कि आयोजन के दौरान पारंपरिक खेल, मारवाड़ी तंबोला, घूमर नृत्य, सामूहिक नृत्य के साथ मंच पर प्रस्तुत हास्यपूर्ण प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। संगीता गंगवाल, नीता गंगवाल, प्रेरणा सोनी एवं विनी सोनी ने मंच पर आकर अपने अलग अंदाज़ की हंसी-ठिठोली और प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। जिससे कार्यक्रम की रौनक और बढ़ गई। मारवाड़ी तंबोला के माध्यम से पूजा जैन एवं नम्रता अजमेरा ने पूरे वातावरण को पारंपरिक रंग में रंग दिया।

इन्होंने संभाली सराहनीय व्यवस्थाएं

परिषद की सचिव रिंकू अजमेरा एवं कोषाध्यक्ष दीपाली कासलीवाल का आयोजन की व्यवस्थाओं, समन्वय एवं संचालन में सक्रिय योगदान रहा। वहीं कार्यक्रम को सफल एवं मनोरंजक स्वरूप देने में नीता कासलीवाल की भूमिका उल्लेखनीय रही। तंबोला टिकट काउंटर की जिम्मेदारी मीना बिलाला, सविता बज एवं रीना गंगवाल ने कुशलतापूर्वक संभाली, जिससे व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकीं। आयोजन को सफल बनाने में गांव की गौरी संयोजक टीम का विशेष योगदान रहा।

इनकी भी रही सराहनीय भूमिका

संयोजक टीम में नीता कासलीवाल, मोनिका कासलीवाल, रुचि चोविश्या जैन, ऋतु बज, शिल्पी छाबड़ा, स्वीटी झांझरी, सोनल पाटोदी, संध्या लुहाड़िया, दीपाली पाटनी, नेहा पाटनी, नेहा जैन एवं दीप्ति बाकलीवाल ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को दैनिक जीवन की व्यस्तताओं से कुछ समय निकालकर अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना तथा आपसी स्नेह, सहयोग एवं आत्मीयता को सुदृढ़ करना रहा। जिसमें उमंग महिला परिषद पूर्ण रूप से सफल रही।

जैन महिला परिषद की पहल, फार्महाउस में हुआ अनूठा आयोजन : भक्ति, स्वास्थ्य और पर्यावरण के संग उमंग महिला परिषद की नाइट स्टे पार्टी
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की इकाई उमंग महिला परिषद द्वारा आयोजित नाइट स्टे पार्टी में भक्ति, मस्ती, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर समागम देखने को मिला। यह आयोजन मानरो स्टे फार्महाउस में प्राकृतिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। पढ़िए रुचि चोविश्या जैन की विशेष रिपोर्ट…

भोपाल। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की इकाई उमंग महिला परिषद द्वारा आयोजित नाइट स्टे पार्टी में भक्ति, मस्ती, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर समागम देखने को मिला। यह आयोजन मानरो स्टे फार्महाउस में प्राकृतिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ, जहां परिषद की सदस्याओं ने एकजुट होकर आध्यात्मिकता, संवाद, स्वास्थ्य और प्रकृति के प्रति जागरूकता को आत्मसात किया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए परिषद की केंद्रीय जनसंपर्क अधिकारी रुचि चोविश्या जैन ने बताया कि आयोजन परिषद अध्यक्ष हेमलता गोधा के नेतृत्व और प्रेरणा से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी सदस्याएँ निर्धारित क्रीम ड्रेस कोड में प्रभु भक्ति के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं।

रात्रि में खेल, संवाद और स्वाद का उत्सव

आयोजन की शुरुआत प्रभु भक्ति से हुई, जिसके बाद इंडोर व आउटडोर खेलों में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिषद सदस्याओं को विभिन्न टीमों में बाँटकर पूजा जैन, रुचि चोविश्या, सरिता अजमेरा, ज्योति गोधा, विशाखा टोंग्या और मोनिका कासलीवाल द्वारा रोचक खेलों का आयोजन किया गया। स्वादिष्ट फरियाली डिनर और रातभर चली मस्ती ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

स्वास्थ्य के लिए योग और ज़ुम्बा

अगले दिन का शुभारंभ प्रेरणा अजमेरा द्वारा संचालित योग सत्र से हुआ, जिसमें प्रशिक्षक द्वारा स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी टिप्स भी दिए गए। इसके बाद खुले मैदान और पूल में एक्वा ज़ुम्बा डांस का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने तेज़ बीट्स पर थिरकते हुए मस्ती और फिटनेस का आनंद लिया।

योग और ज़ुम्बा के माध्यम से तनाव मुक्ति, वजन नियंत्रण और शरीर की लचक बनाए रखने जैसे स्वास्थ्य लाभों को भी रेखांकित किया गया।

वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

कार्यक्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण का भी आयोजन किया गया। सभी सदस्याओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा दी।

देव दर्शन और पौष्टिक नाश्ते के साथ समापन

कार्यक्रम का समापन देव दर्शन और पौष्टिक नाश्ते के साथ हुआ, जिसमें सभी सदस्याओं ने एक बार फिर मिलकर सामूहिक ऊर्जा और सहयोग की भावना को सुदृढ़ किया।

आयोजन में योगदान देने वाली प्रमुख सदस्याएं रहीं:

रिंकू अजमेरा, दीपाली कासलीवाल, नीता कासलीवाल, नम्रता अजमेरा, साधना अजमेरा, मीना बिलाला, रचना पहाड़िया, अनिता सेठी, ऊषा गंगवाल, संगीता कासलीवाल, दीप्ती पाटोदी, पूजा पाटोदी और नमिता कासलीवाल।

यह आयोजन नारी शक्ति के आपसी जुड़ाव, आध्यात्मिक ऊर्जा, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण का एक अनुकरणीय उदाहरण बनकर सामने आया।

उमंग महिला परिषद के नए सत्र का शुभारंभ: पूजन के साथ प्रतियोगिताओं में दिखा धार्मिक उल्लास
उमंग महिला परिषद के नए सत्र का शुभारंभ विभिन्न प्रतियोगिताओं और जिनेंद्र पूजन और भक्ति के साथ हुआ। जबरीबाग नसिया मंदिर में यह कार्यक्रम किया गया। अष्टद्रव्य थाली सजाओ, प्रश्नोत्तरी, स्वस्तिक बनाओ प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने धार्मिक उल्लास के साथ भाग लिया। मेमोरी टेस्ट और भजन प्रतियोगिताओं में भी सभी की सहभागिता रही। इंदौर से पढ़िए यह खबर…

इंदौर। उमंग महिला परिषद के इस नवीन सत्र का शुभारंभ जवरीबाग नसिया मंदिरजी में भव्य एवं संगीतमय जिनेंद्र पूजन एवं भक्ति के साथ हुआ। इस अवसर पर नवदेवताओं की पूजा विशेष आकर्षण रही। इसमें प्रश्नोत्तर शैली के माध्यम से सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में “अष्टद्रव्य थाली सजाओ प्रतियोगिता” में सभी प्रतिभागियों ने अत्यंत सुंदरता और भक्ति से थाल सजाई। अनिता जैन, नीता कासलीवाल, ज्योति गोधा, रितु बज की सुंदर प्रस्तुति को सम्मानित किया गया। ‘स्वस्तिक बनाओ प्रतियोगिता’ में सविता बड़जात्या एवं अनिता मोदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। धार्मिक प्रॉप्स मेमोरी टेस्ट एवं भजन प्रतियोगिता में नीलू गोधा एवं सुशीला काला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सम्मान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिताओं में सदस्यों ने उत्साह और उमंग से भाग लेकर कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।

कार्यक्रम में सुमधुर भक्ति संगीत से वातावरण को भक्तिमय बनाने में ऋतु बज एवं सुशीला काला का योगदान रहा। संचालन साधना अजमेरा ने किया। कार्यक्रम की संयोजन समिति साधना अजमेरा, पूजा बाकलीवाल, मोनिका कासलीवाल, ज्योति गोधा ने कुशलता से कार्यक्रम को सफलता प्रदान की।

विजेता महिला प्रतिभागियों को पारितोषिक किए प्रदान

इस अवसर पर उमंग महिला परिषद की ऊर्जावान अध्यक्ष हेमलता गोधा, कोषाध्यक्ष दीपाली कासलीवाल, संरक्षक नीता कासलीवाल तथा अखिल भारतवर्षीय महिला परिषद की केंद्रीय अध्यक्ष निर्मला जैन, महामंत्री प्रभा जैन, अंजना संभाग कीे अध्यक्ष अनीता जैन एवं परिषद की जनसंपर्क अधिकारी रुचि चोविशया जैन ने सभी विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किए। पूजन के लिए अष्टद्रव्य की थालें नीता कासलीवाल ने सजाई और संपूर्ण पूजन सामग्री पुण्यार्जक सरिता अजमेरा ने उपलब्ध कराई। जो इस आयोजन का विशेष भाग रही।

रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को दीपाली कासलीवाल, बबीता भूच, शशि जैन, अनिता, मीना बिलाला, रचना पहाड़िया, रीना गंगवाल ने व्यवस्थित रूप से संपन्न किया। सभी बोर्ड सदस्य पूजा बाकलीवाल, मोनिका कासलीवाल, ज्योति गोधा, सरिता अजमेरा, मीना बिलाला, शशि जैन, अनिता, रचना, बबीता, रीना, सविता, संगीता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी नवीन सदस्यों का उमंग परिषद परिवार में हार्दिक स्वागत किया गया।