उत्तरांचल दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी – श्रीफल जैन न्यूज़

उत्तरांचल दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी का स्वर्ण जयंती महोत्सव आयोजित : भारत ही नहीं, संपूर्ण विश्व जैन संस्कृति से परिपूर्ण था : डॉ. राजमल जैन
वर्तमान में जब जैन समुदाय की चर्चा होती है, तो अक्सर यह कहा जाता है कि इनकी संख्या 50 लाख से भी कम है, जबकि जैन समाज का इतिहास इसे अत्यंत प्राचीन और मूल संस्कृति का वाहक बताता है। प्रथम संस्कृति, प्रारंभिक जीवन संस्कार तथा मनुष्य को सभ्य बनाने का श्रेय प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ को दिया जाता है। पढ़िए रत्नेश जैन की रिपोर्ट…

बकस्वाहा। वर्तमान में जब जैन समुदाय की चर्चा होती है, तो अक्सर यह कहा जाता है कि इनकी संख्या 50 लाख से भी कम है, जबकि जैन समाज का इतिहास इसे अत्यंत प्राचीन और मूल संस्कृति का वाहक बताता है। प्रथम संस्कृति, प्रारंभिक जीवन संस्कार तथा मनुष्य को सभ्य बनाने का श्रेय प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ को दिया जाता है।

उक्त विचार निकटवर्ती जैन तीर्थ द्रोणगिरि में आयोजित उत्तरांचल दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के स्वर्ण जयंती महोत्सव के अवसर पर पधारे डॉ. राजमल जैन कोठारी, प्रमुख वैज्ञानिक (इसरो) ने पत्रकार वार्ता के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि धरती पर मानव संस्कृति के प्रथम प्रवर्तक भगवान ऋषभदेव थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में पृथ्वी के विभिन्न खंडों का भ्रमण करते हुए अनेक शिष्यों को दीक्षित किया और निर्ग्रंथ श्रमण संस्कृति की स्थापना की।

डॉ. राजमल जैन कोठारी, जो 100 से अधिक देशों की यात्रा कर चुके हैं, ने बताया कि जब प्रागैतिहासिक (prehistory) काल के पुरातात्विक साक्ष्यों, भौगोलिक एवं सामाजिक इतिहास तथा प्राचीन मूर्तियों और कलाकृतियों का अध्ययन किया जाता है, तो यह स्पष्ट होता है कि संपूर्ण विश्व में श्रमण संस्कृति का व्यापक प्रभाव रहा है। उन्होंने कहा कि हिंद महासागर से लेकर प्रशांत महासागर तक इस संस्कृति के प्रमाण मिलते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि उनके द्वारा संचालित “विश्व में श्रमण संस्कृति की खोज” कार्यक्रम के अंतर्गत एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप एवं दक्षिण अमेरिका में भी श्रमण संस्कृति के पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हुए हैं, जो इसकी प्राचीनता की पुष्टि करते हैं।

इस संदर्भ में द्रोणगिरि में आयोजित महोत्सव के अंतर्गत 21 मार्च को डॉ. राजमल जैन कोठारी द्वारा एक विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें वे पीपीटी स्लाइड्स के माध्यम से भगवान ऋषभदेव की अयोध्या से प्रशांत महासागर तक की यात्रा एवं वहां स्थापित श्रमण संस्कृति की प्राचीनता पर प्रकाश डालेंगे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि समय के साथ यह संस्कृति विभिन्न रूपों में परिवर्तित होकर आगे बढ़ती गई।

डॉ. राजमल जैन कोठारी, जो लंबे समय से उत्तरांचल दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी से जुड़े हुए हैं, ने बताया कि इस संस्था ने पिछले 50 वर्षों में भारत में श्रमण संस्कृति की धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण कार्य किया है।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र जैन (अलीगढ़) ने भी संस्था द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मुनि श्री समत्व महाराज का वंदन करते हुए समिति के सदस्यों ने महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की, जिस पर मुनि श्री ने आशीर्वाद प्रदान किया।

त्रिदिवसीय स्वर्ण जयंती महोत्सव की तैयारियां पूरी : उत्तरांचल तीर्थ क्षेत्र कमेटी का सिद्धक्षेत्र द्रोणगिरि में होगा यह महोत्सव
निकटवर्ती लघु सम्मेदशिखर के नाम से सुविख्यात जैन तीर्थ द्रोणगिरि की पावन धरा पर उत्तरांचल दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी का ऐतिहासिक स्वर्ण जयंती महोत्सव 20 से 22 मार्च तक अनेक कार्यक्रमों के साथ मुनि श्री समत्व सागर जी एवं मुनि श्री शील सागर जी ससंघ के पावन सान्निध्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है। बकस्वाहा से पढ़िए, रत्नेश जैन रागी की यह खबर…

बकस्वाहा। निकटवर्ती लघु सम्मेदशिखर के नाम से सुविख्यात जैन तीर्थ द्रोणगिरि की पावन धरा पर उत्तरांचल दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी का ऐतिहासिक स्वर्ण जयंती महोत्सव 20 से 22 मार्च तक अनेक कार्यक्रमों के साथ मुनि श्री समत्व सागर जी एवं मुनि श्री शील सागर जी ससंघ के पावन सान्निध्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है। जिसकी समस्त तैयारियां विभिन्न उप समितियों के माध्यम से पूर्ण कर ली गई महोत्सव समिति के संयोजक प्रमोद जैन गुरुग्राम एवं द्रोणगिरि की प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष राजेश जैन रागी ने बताया कि उत्तरांचल दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के स्वर्ण जयंती महोत्सव में धर्मसभा, प्रवचन , श्रमण संस्कृति के संवर्धन पर विशेष विमर्श, इतिहास – पुरातत्व एवं धरोहर विषयक सत्र , युवा सम्मेलन , चिंतन गोष्ठियां , सम्मान समारोह तथा सांस्कृतिक – आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश-विदेश से विद्वान ,संतवृंद, न्यायायिक व प्रशासनिक अधिकारी, समाज के वरिष्ठ जन सहभागिता करेंगे।

डॉ. राजमल की पुस्तक को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अवार्ड

जैन समाज के अमूल्य रत्न इसरो के वैज्ञानिक डॉ. राजमल जी जैन कोठारी अहमदाबाद द्वारा विरचित पुस्तक Exploring Shraman Tradition over the Globe को Golden Book Of World Records द्वारा श्रमण संस्कृति की प्राचीनता पर प्रथम पुस्तक की मान्यता मिलने पर 21 मार्च को डॉ. राजमल को द्रोणगिरि सिद्ध क्षेत्र पर आयोजित इस गरिमामय महोत्सव के दौरान सम्मानित किया जाएगा। यह अवसर हमारी श्रमण संस्कृति के सभी अनुयायियों के लिए एक महान उपलब्धि और गौरव का समय है। तीर्थक्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र जैन सहित सभी पदाधिकारियों ने सभी सम्माननीय बन्धुओं से निवेदन किया है कि इस अवसर पर पधार कर महोत्सव को गरिमा प्रदान करें साथ ही तीर्थ वंदना से पुण्य संचय कर जीवन को सार्थक करें।