इंद्र-इंद्राणी – श्रीफल जैन न्यूज़

जिनबिंब पंच कल्याण महामहोत्सव 15 मार्च से: नरीमन सिटी में पात्रों का चयन होगा 22 फरवरी को
24 तीर्थंकर भगवानों के जिनबिंब पंच कल्याण महामहोत्सव 15 से 20 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए महापात्र, पात्र और इंद्र-इंद्राणियों के चयन के लिए आगामी रविवार से अभियान शुरू हो रहा है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। 24 तीर्थंकर भगवानों के जिनबिंब पंच कल्याण महामहोत्सव 15 से 20 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए महापात्र, पात्र और इंद्र-इंद्राणियों के चयन के लिए आगामी रविवार से अभियान शुरू हो रहा है। यह अवसर प्राप्त करने के लिए समाजजनों से आग्रह किया गया है। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इंदौर में 15 से 20 मार्च तक श्री मज्जिनेंद्र श्री भगवान नेमीनाथ एवं चौबीस जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव होने जा रहा है। इसके महापात्र, पात्र एवं इंद्र इंद्राणी बनने का सौभाग्य आपको मिल सकता है। श्रद्धा समर्पण भक्ति प्रवाह में डुबकी लगाने और आत्मज्योति को प्रकट करने का महोत्सव पंच कल्याणक है। दद्दू ने बताया कि आचार्य श्री विशुद्धसागरजी के मंगल आशीर्वाद से मुनि श्री आदित्यसागरजी, अप्रमित सागर जी, सहज सागर महाराज ससंघ की प्रेरणा एवं सानिध्य से जिनबिंब पंचकल्याणक महामहोत्सव होगा।

प्रतिष्ठाचार्य पीयूष भैया के निर्देशन में जिनबिंब पंच कल्याणक महामहोत्सव के महापात्र, पात्र एवं इंद्र-इंद्राणी बनने का सौभाग्य प्राप्त करने का शुभ अवसर रविवार 22 फरवरी को सुबह 9.30 बजे से सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर नरीमन सिटी में प्राप्त कर सकते हैं। सभी समाज जन से अनुरोध किया गया है कि आत्मोसाधन के इस पावन कार्यक्रम में यथाशक्ति त्रियोगपूर्वक महापात्र पात्र एवं इंद्र-इंद्राणी बनकर सातिशय पुण्य अर्जित करें। प्रतिष्ठा के प्रति निष्ठा ही प्रभावना की पराकाष्ठा है।

सिद्धचक्र महामंडल विधान के समापन पर उमड़े समाजजन: मंदिर में स्वर्ण कलशों से श्री जी का जलाभिषेक किया
सिद्धचक्र महामंडल विधान के समापन की बेला में विश्व शांति एवं कल्याण की पावन भावना के साथ महायज्ञ कर विशाल रथयात्रा निकाली गई। आठ दिनों तक सिद्धों की आराधना पूजा भक्ति के पश्चात अंतिम दिन महायज्ञ एवं रथयात्रा के पावन अवसर पर जैन मंदिर में उल्लासपूर्ण, भक्तिमय जैसा वातावरण था। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। सिद्धचक्र महामंडल विधान के समापन की बेला में विश्व शांति एवं कल्याण की पावन भावना के साथ महायज्ञ कर विशाल रथयात्रा निकाली गई। श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के विधानाचार्य पंडित राजेंद्र शास्त्री मंगरोनी ने बताया कि निरंतर आठ दिनों तक सिद्धों की आराधना पूजा भक्ति के पश्चात अंतिम दिन महायज्ञ एवं रथयात्रा के पावन अवसर पर जैन मंदिर में उल्लासपूर्ण, भक्तिमय जैसा वातावरण था। विधान में सिद्धों की आराधना करने वाले समस्त इंद्र इंद्राणी, श्रावक श्राविकाएं अपने विशेष परिधान में हार मुकुट से सुसज्जित महायज्ञ के कुण्डों के इर्द गिर्द बैठकर मंत्रों के साथ विश्व शांति एवं कल्याण की भावना के सहित कुंडों में आहुति दे रहे थे। महायज्ञ में सुगंधित धूप, घी एवं जड़ी बूटियों की आहुति से उत्पन्न सुगंधित धुएं से मंडप में विराजमान श्रद्धालु आनंदित महसूस कर रहे थे।

विशाल एवं भव्य रथयात्रा ने किया नगर भ्रमण

महायज्ञ के बाद मुनिश्री विलोकसागरजी महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागरजी महाराज के पावन सान्निध्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम श्री जिनेंद्र प्रभु की प्रतिमा को रथ पर विराजमान किया गया। बैंडबाजों और घोड़ा बग्घी के साथ बड़े जैन मंदिर से रथयात्रा प्रारंभ होकर शंकर बाजार, महादेव नाका, स्टेशन रोड, हनुमान चौराहा, सराफा बाजार, लोहिया बाजार भ्रमण करती हुई बड़े जैन मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में युगल मुनिराज श्री जिनेंद्र प्रभु के रथ के आगे आगे चल रहे थे। तीन लोक के नाथ के रथ को युवा साथी अपने हाथों से खींच रहे थे। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्री जी की आरती एवं पूज्य युगल मुनिराजों का पाद प्रक्षालन कर भव्य अगवानी की गई। भव्य शोभायात्रा में आगे-आगे चल रहीं घोड़ा बग्गियों में सिद्धचक्र विधान के विशेष इंद्र-इंद्राणी विराजमान थे। बड़े जैन मंदिर में प्रतिष्ठाचार्य पंडित राजेंद्र शास्त्री मंगरोनी के निर्देशन में स्वर्ण कलशों द्वारा श्री जी का जलाभिषेक किया गया। कलशों से निकली जलधारा जैसे ही जिनेंद्र प्रभु के सिर पर आई, वैसे ही पूरा पंडाल करतल ध्वनि के साथ भगवान की जय जयकार करने लगा। सभी उपस्थित साधर्मी बंधुओं माताओं बहिनों ने श्री जिनेंद्र प्रभु की आरती कर पुण्यार्जन किया।

पुण्यार्जक परिवार ने प्रभु एवं युगल मुनिराजों से की क्षमा याचना

महायज्ञ से पूर्व प्रातःकालीन बेला में श्री जिनेंद्र प्रभु का अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन किया गया। महायज्ञ एवं रथयात्रा के साथ ही आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन हुआ विधान समापन पर सभी विधानकर्ताओं ने श्री जिनेंद्र प्रभु एवं युगल मुनिराजों के श्री चरणों में विधान के दौरान जाने अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना की। समारोह के समापन पर विधान पुण्यार्जक परिवार कैलाशचंद राकेश जैन शानू जैन पूणारावत परिवार दिल्ली की ओर से प्रतिष्ठाचार्य पंडित राजेंद्र शास्त्री मंगरोनी, बाहर से आए हुए अतिथियों, पुजारीगण एवं भजन गायक व संगीतकार नीलेश जैन सागर का बहुमान किया गया।

मुनिश्री विलोकसागरजी ने कहा-पाप कर्म किसी पर दया नहीं करता

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के समापन पर मुनिश्री विलोकसागरजी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पाप कर्म किसी पर दया नहीं करता, वह अपना काम करके ही रहता है। कोई भी हो चाहे वह राजा हो, मंत्री हो, करोड़पति हो, भिखारी हो, पापकर्म बांधते समय आनंदित होता है, लेकिन, जब उसका परिणाम भुगतता है तो उसकी सारी हेकड़ी निकल जाती है। शुरू-शुरू में जब कोई व्यक्ति पाप करता है तो वह अपने आप को असहज महसूस करता है, पुनः पाप करते समय वह अपने आप को सहज महसूस करता है, फिर पाप करने में वह पाप की उपेक्षा करता है, पाप को नजर अंदाज करता है और पुनः पुनः बार पाप करने पर वह आनंद मनाता है अर्थात वह निर्लज्ज बन जाता है। इसके बाद में जब भी वह पाप करता है तब वह अपने आप को बहादुर समझने लगता है। जैसे जैसे पाप के संस्कार गहरे होते जाते है, तब उसे पाप करने में आनंद आता है और पाप करने में कोई दोष नजर नहीं आता है। यदि कोई उसे समझता है तो वह समझने वाले को ही मूर्ख समझता है। वह समझते हैं कि इसमें बुराई क्या है, यह तो मेरे पुण्य का फल है परन्तु, जब पुण्य क्षीण होता है और पाप का उदय होता है तब उनकी सारी अकड़ निकल जाती है क्योंकि, पाप किसी पर भी दया नहीं करता हैं।इसलिए पाप कर्म त्यागने योग्य है।

श्री जैन मंदिर खरगोन में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव : धार्मिक आयोजन की भव्य तैयारी
खरगोन। श्री जैन मंदिर में आगामी वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। यह भव्य धार्मिक आयोजन स्थानीय प्रशासन, उद्योग जगत, कॉर्पोरेट क्षेत्र, विभिन्न संघों, वाणिज्य मंडल और प्रमुख राजनीतिक व्यक्तियों सहित गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया जाएगा। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष लोकेंद्र जैन और मीडिया समिति के सदस्य अजय शाह बेंडिया, दीपक जैन बामंडी, नेहा अरिहंत जैन और रजनीश जैन ने बताया कि खरगोन से बाहर के सभी आमंत्रित अतिथियों को निमंत्रण पत्र भेजे जा चुके हैं। महोत्सव में निमाड़ और मालवा क्षेत्र से हजारों जैन धर्मावलंबियों के भाग लेने की संभावना है। जो इस आयोजन को समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर बनाते हैं।

विस्तृत व्यवस्थाएं की है

महोत्सव के दौरान आने वाले संतों और अतिथियों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रीना जैन और आरती अरविंद जैन ने बताया कि लगभग 20-25 आहार चौका स्थापित किए गए हैं। जिनमें 50 जैन संतों के आहार की व्यवस्था की जाएगी। सामान्य इंद्र-इंद्राणी और अगवानी कलश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। अतिथियों के आवास के लिए भी पंजीकरण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त महोत्सव में भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे।

सामुदायिक उत्साह है समाजजनों में

हेमेंद्र जैन, संदीप चौधरी, निशीथ जैन, शशि जैन सहित जैन समुदाय के सदस्य इस महोत्सव में भाग लेने और पुण्य अर्जित करने के लिए उत्सुक हैं। 80 वर्षों के बाद हो रहे इस आयोजन को लेकर पूरे समुदाय में उत्साह का माहौल है।