इंदौर की बेटी – श्रीफल जैन न्यूज़

दिगंबर जैन समाज इंदौर की बेटी परिणीता का विदिशा में निधन: विवाह समारोह के संगीत कार्यक्रम में नृत्य के दौरान मौत, छाया मातम
जीवन का भरोसा नहीं है। आजकल ऐसे हादसे हो रहे हैं कि हंसते-खेलते, चलते-फिरते इंसान का दम टूट रहा है। ऐसा ही पहाड़ सा दुःख इंदौर की महिला मंडल की सबसे एक्टिव सदस्य बिंदु जैन और सुरेन्द्रकुमार जैन की बेटी 24 वर्षीय परिणीता (मोनी) की बेटी की असमय मृत्यु पड़ा। यह घटना विदिशा में हुई। जहां पूरा परिवार विवाह में शामिल होने गया था। पढ़िए इंदौर से प्रीतम लखवाल की यह खबर…

इंदौर। साउथ तुकोगंज क्षेत्र में रहने वाले सुरेन्द्रकुमार जैन और उनकी पत्नी बिंदु ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वे विदिशा में अपने रिश्तेदार के विवाह में जब खुशियां बांट रहे होंगे तभी उनकी होनहार बेटी मोनी(परिणीता) संगीत समारोह में डांस करते-करते असमय ही उनका साथ छोड़कर चली जाएगी। परिणति अपने मामा की शादी में अपने परिवार के साथ पहुंची थी। शनिवार को महिला संगीत का कार्यक्रम था। उसी में परिणीता डांस कर रही थी कि अचानक वह लहराकर स्टेज पर गिर पड़ी। उनके रिश्तेदार चिकित्सक और अन्य लोगों ने उसे सीपीआर दिया, लेकिन कोई री-एक्शन न देख उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी में आया कि बेटी मौनी का विदिशा में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया और शादी की औपचारिकता पूरी की गई। समाजजनों ने कहा कि इतनी कम उम्र में बेटी का यूं चले जाना सचमुच ही बहुत दुःखद है। हमारे पास कोई शब्द नहीं है। हम निःशब्द हैं। बस भगवान से हम सब यही प्रार्थना करते हैं। परिवार को ये दुख सहन करने की हिम्मत प्रदान करे।

12 साल की उम्र में भाई भी साथ छोड़ गया

इस घटना से जुड़ा एक दु:खद पहलू और सामने आया है। परिणति का एक जुड़वा भाई भी था। जिसकी 12 वर्ष की उम्र में साइकिल चलाते समय अटैक से मृत्यु हो गई थी। यह और भी बहुत ही मर्मांतक है।

ऐसी घटनाएं सभी समाजों के लिए चिंताजनक

बीते कुछ महीनों से बड़ी संख्या में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें चलते-फिरते अचानक से मौत हो रही है। नाचते-नाचते अचानक गिरना, फिर मौत होना अब एक बड़ा सवाल बन गया है। साथ ही चिंता का विषय बन गया है। अब विदिशा के मगधम रिसॉर्ट में आयोजित शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। शादी में महिला संगीत में नाचते-नाचते अचानक से परिणति गिरकर बेहोश हो गई। पहले तो लोगों को कुछ समझ नहीं आया, जब कुछ देर तक उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो वहां पर मौजूद लोग महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

सभी के लिए चिंतनीय

गौरतलब है कि इसके पूर्व में भी साइलेंट अटैक के मामले सामने आ चुके हैं। लोग कुछ न कुछ करते हुए अचानक जमीन पर गिरते हैं और उनकी मौत हो जाती है। इस तरह की बढ़ती घटनाएं लोगों में कहीं न कहीं चिंता का विषय बन गई हैं। साइलेंट अटैक युवा, बुजुर्ग और बच्चे किसी को भी नहीं बख्श रहे हैं।