इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डवलपमेंट – श्रीफल जैन न्यूज़

टीएमयू में आईएसटीडी मुरादाबाद चैप्टर खुला : टीएमयू में प्रशिक्षण एवं विकास पर हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी
इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डवलपमेंट- आईएसटीडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल शाह ने तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के ऑडी में संगठनात्मक प्रभावशीलता के लिए प्रशिक्षण एवं विकास पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में आईएसटीडी के मुरादाबाद चैप्टर का विधिवत उद्घाटन किया। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रोफेसर श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…

मुरादाबाद। इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डवलपमेंट- आईएसटीडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल शाह ने तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के ऑडी में संगठनात्मक प्रभावशीलता के लिए प्रशिक्षण एवं विकास पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में आईएसटीडी के मुरादाबाद चैप्टर का विधिवत उद्घाटन किया। नई कार्यकारिणी को आईएसटीडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल शाह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने वर्तमान परिवेश में प्रशिक्षण एवं विकास की बढ़ती भूमिका पर विस्तार से विचार प्रस्तुत किए। उल्लेखनीय है, आईएसटीडी के मुरादाबाद चैप्टर की सदस्यता से टीएमयू स्टुडेंट्स के संग-संग फैकल्टी को प्रशिक्षण, मानव संसाधन विकास, नेतृत्व विकास और संगठनात्मक प्रभावशीलता से जुड़े नवीनतम ज्ञान, शोध पत्र, जर्नल, सेमिनार, कार्यशालाएं और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से जुड़ने का अवसर मिलता है।

उल्लेखनीय है, मानव संसाधन विकास-एचआरडी के क्षेत्र में इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डवलपमेंट-आईएसटीडी 1970 में स्थापित एक पेशेवर, गैर-लाभकारी संस्था है। इसका मकसद शिक्षा, उद्योग, कृषि और सेवाओं जैसे क्षेत्रों के लिए कार्य करती है। संगोष्ठी में वीसी प्रो. वीके जैन, मैनेजमेंट के डीन प्रो. विपिन जैन के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. आरके द्विवेदी, डॉ. करुणा जैन आदि की भी उल्लेखनीय मौजूदगी रही। आईएसटीडी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश उपाध्याय ने नेतृत्व विकास और संगठनात्मक परिवर्तन पर अपने अनुभव साझा किए। आईएसटीडी की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अंकिता शर्मा ने स्टुडेंट्स और पेशेवरों को आईएसटीडी से जुड़कर निरंतर विकास की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आईएसटीडी देहरादून के अनुप कुमार, एसी जोशी एवं जोशी, करुणा जैन, उद्यमी एवं टीएमयू एल्युमिनाई सुधीर अवस्थी, आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंधक एवम् एल्युमिनाई अर्पित वर्मा आदि ने भी प्रशिक्षण, नेतृत्व और करियर विकास पर अपने विचार साझा किए। इससे पूर्व मेहमानों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों, प्रशिक्षण पेशेवरों, संकाय सदस्यों और स्टुडेंट्स ने सहभागिता की। वीसी प्रो. वीके जैन ने बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में निरंतर सीखने, कौशल विकास और उद्योग-शिक्षा समन्वय के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, प्रशिक्षण एवं विकास संगठनात्मक प्रभावशीलता और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रमुख आधार हैं। दूसरी ओर नवगठित आईएसटीडी मुरादाबाद के पदाधिकारियों में वीसी प्रो. वीके जैन को अध्यक्ष, डीन, फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट प्रो. विपिन जैन को सचिव, प्रो. अमित कंसल को उपाध्यक्ष, प्रो. मनोज अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, प्रो. चंचल चावला को सदस्य नियुक्त किया गया। इनके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के अर्पित वर्मा, आसापियन होटल्स के सीईओ डॉ. सुधीर अवस्थी, नितित मिश्रा, पंकज सिंह, डॉ. चारुल वर्मा आदि को भी सदस्य नामित किया गया। संगोष्ठी में डेंटल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रदीप तांगडे, नर्सिंग की डीन प्रो. एसपी सुभाषिनी, कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के डीन प्रो. प्रवीन कुमार जैन, सीटीएलडी के डायरेक्टर प्रो. पंकज कुमार सिंह, कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या डॉ. जेसलीन एम., फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आशु मित्तल, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार जैन, फिजियोथैरेपी की एचओडी डॉ. शिवानी एम. कौल, फाइन आर्ट्स के प्राचार्य रविन्द्र देव आदि मौजूद रहे। संचालन एमबीए के स्टूडेंट पर्व जैन ने किया।