आर्यिका सिद्धश्री माताजी – श्रीफल जैन न्यूज़

नौगामा में शुरू हुआ श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर, धर्म और संस्कारों की गूंज से भक्तिमय हुआ माहौल आर्यिका श्री सिद्धश्री माताजी ससंघ के सान्निध्य में 14 मई तक चलेंगे विविध धार्मिक एवं संस्कारमूलक प्रशिक्षण वर्ग
नौगामा (बांसवाड़ा) में श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। आर्यिका श्री सिद्धश्री माताजी ससंघ के सान्निध्य में आयोजित शिविर में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठजनों को धार्मिक शिक्षा, स्वाध्याय और संस्कारों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

नौगामा (बांसवाड़ा)। श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के तत्वावधान में तथा परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज, आचार्य श्री समयसागर जी महाराज एवं परम पूज्य मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के आशीर्वाद से श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का शुभारंभ बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।

यह शिविर 7 मई से 14 मई तक परम पूज्या आर्यिका श्री सिद्धश्री माताजी ससंघ के पावन सान्निध्य में आयोजित हो रहा है, जिसमें समाज के लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

शांतिधारा और अभिषेक के साथ हुई शुरुआत

शिविर के प्रथम दिन प्रातःकाल श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विशेष शांतिधारा एवं अभिषेक का आयोजन हुआ। इसके बाद चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन, जिनवाणी स्थापना और मंगल कलश स्थापना जैसे धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। समाज के अनेक श्रद्धालुओं ने इसमें सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष विपुल पंचोली सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे।

विद्वानों का हुआ सम्मान

श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर से पधारे विद्वतश्री सिद्धार्थ जैन शास्त्री (रहली) एवं कुशाल जैन शास्त्री (टोंक) का समाज की ओर से सम्मान किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

माताजी ने दिया स्वाध्याय का संदेश

आर्यिका श्री सिद्धश्री माताजी ने अपने मंगल आशीर्वचन में कहा कि ऐसे शिक्षण शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए। इससे समाज के लोग, विशेषकर नई पीढ़ी, धर्म से जुड़ती है और पंचम काल में स्वाध्याय एवं शुभोपयोग की क्रियाओं के माध्यम से आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है।

बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए विशेष कक्षाएं

शिविर में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग धार्मिक और संस्कारमूलक कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे पूजन प्रशिक्षण दिया जाएगा। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक द्रव्य संग्रह की कक्षा, दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक वरिष्ठजनों के लिए चौबीस ठाणा तथा बच्चों के लिए भक्तामर एवं बालबोध भाग-2 की कक्षाएं आयोजित होंगी।

इसके अलावा शाम 4 बजे से 4:30 बजे तक संस्कृत व्याकरण की कक्षा, शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक बच्चों के लिए विशेष कक्षा तथा रात 7:30 बजे से 9 बजे तक बड़े लोगों के लिए श्री करणानुयोग दीपक भाग-3 एवं श्री तत्त्वार्थ सूत्र की कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

समाज में दिख रहा उत्साह

शिविर को लेकर समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चे, युवा, महिलाएं और वरिष्ठजन नियमित रूप से कक्षाओं में भाग लेकर धर्मज्ञान अर्जित कर रहे हैं और अपने जीवन को संस्कारित बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

संचालन और जानकारी

कार्यक्रम का संचालन भरत पंचोली ने किया। शिविर की जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेशचंद्र गांधी द्वारा प्रदान की गई।

समय रहते जाग जाओ, यह मनुष्य जीवन बार-बार नहीं मिलता : आर्यिका सिद्धश्री माताजी के प्रवचन में उमड़ा भक्त समुदाय
आचार्य श्री विनम्र सागर जी महाराज की सुयोग्य शिष्या आर्यिका श्री सिद्धश्री माताजी ससंघ इन दिनों नौगामा नगर में विराजमान हैं। सोमवार को माताजी के पावन सानिध्य में वागड़ के बड़े बाबा आदिनाथ भगवान तथा नेमिनाथ भगवान की भव्य शांतिधारा संपन्न हुई। नौगामा से पढ़िए, सुरेशचंद्र गांधी की यह रिपोर्ट…

नौगामा। आचार्य श्री विनम्र सागर जी महाराज की सुयोग्य शिष्या आर्यिका श्री सिद्धश्री माताजी ससंघ इन दिनों नौगामा नगर में विराजमान हैं। सोमवार को माताजी के पावन सानिध्य में वागड़ के बड़े बाबा आदिनाथ भगवान तथा नेमिनाथ भगवान की भव्य शांतिधारा संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य अर्जन किया। इसके उपरांत आयोजित धर्मसभा में आर्यिका सिद्धश्री माताजी का मंगल प्रवचन हुआ, जिसमें उन्होंने समय रहते जागने की प्रेरणा देते हुए कहा कि बीता हुआ समय कभी लौटकर नहीं आता और जीवन के जो पल एक बार गुजर गए, वे हमेशा के लिए चले गए। माताजी ने सचेत किया कि मनुष्य पहले बालक होता है, फिर युवा और अंत में बुजुर्ग हो जाता है, पर अक्सर लोग सोचते हैं कि आगे चलकर धर्म-ध्यान करेंगे, लेकिन वह अनुकूल समय फिर कभी नहीं आता। उन्होंने आगे कहा कि यह मनुष्य अवतार बहुत मुश्किल से और पूर्व जन्म के उत्कृष्ट पुण्यों के उदय से मिला है, इसलिए हमें इस जन्म में ऐसे श्रेष्ठ कार्य करने चाहिए जिससे हमारा अगला जन्म भी कल्याणकारी हो। कर्मों के सिद्धांत पर प्रकाश डालते हुए माताजी ने कहा कि यदि इस जीवन में बुरे कर्म करोगे तो नर्क गतियों में भटकना पड़ेगा और तिर्यंच (पशु-पक्षी) या पेड़-पौधे का जीवन पाकर जीवन कभी सफल नहीं हो सकता, क्योंकि व्यक्ति जो भी पाप करता है, उसका फल उसे स्वयं ही भुगतना पड़ता है; अतः हमें प्रतिपल अच्छे कर्म करने चाहिए। इस पावन अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय द्वारा आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज, मुनिश्री सुधासागर जी महाराज तथा मुनिश्री विभवसागर जी महाराज के चरणों में भक्तिभाव से अर्घ्य समर्पित किया गया।

3 जून को समवशरण परिवार की ओर से आयोजित होने वाले ‘समवशरण मंदिर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव’ के भव्य वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में समाज के प्रतिनिधियों ने आर्यिका सिद्धश्री माताजी के सानिध्य में विशेष पूजन, शांतिधारा और अभिषेक संपन्न कराने हेतु श्रीफल भेंट कर भावभीना निवेदन किया।