आर्यिका विशुद्धमति माताजी – श्रीफल जैन न्यूज़

भक्ति भाव से संपन्न हुआ गणधर वलय विधान : आर्यिका विज्ञमति माताजी ने प्रेम और सेवा का दिया संदेश
आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में एम.डी. जैन इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित विश्व शांति महायज्ञ के छठवें दिन गणधर वलय विधान भक्ति एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। धर्मसभा में संतों ने प्रेम, सेवा और धर्म साधना का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की यह रिपोर्ट।

आगरा। आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में एम.डी. जैन इंटर कॉलेज फील्ड हॉल, हरीपर्वत में आयोजित विश्व शांति महायज्ञ के छठवें दिन आचार्य 108 श्री इन्द्रनंदी जी महाराज ससंघ एवं सिद्धांत रत्न, भारत गौरव, गणिनी शिरोमणि आर्यिका 105 श्री विशुद्धमति माताजी तथा आर्यिका विज्ञमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में गणधर वलय विधान का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया।

भजनों पर झूमे श्रद्धालु

संगीतकार ऋषि एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत भजनों की मधुर स्वरलहरियों पर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए। विधान के दौरान भक्तजन नृत्य एवं भक्ति के माध्यम से धर्म आराधना का आनंद लेते रहे।

शांतिधारा और अभिषेक के साथ हुआ विधान

बाल ब्रह्मचारी आशीष भैया जी के निर्देशन में भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई। इसके पश्चात सौधर्म इन्द्र यतेंद्र कुमार-अभिलाषा जैन, कुबेर राजेंद्र कुमार जैन-नीलम जैन लुहाड़िया, यज्ञनायक इन्द्र सुरेश कुमार-माया जैन, ईशान इन्द्र जिनेंद्र कुमार-अनीता जैन सहित अनेक पुण्यार्जकों ने संगीतमय वातावरण में अर्घ समर्पित कर पूजा-अर्चना की।

प्रेम से आती है सफलता

धर्मसभा को संबोधित करते हुए आर्यिका विज्ञमति माताजी ने कहा कि जहां प्रेम होता है, वहां सफलता और समृद्धि स्वयं पीछे-पीछे चली आती है। परिवार और समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग ही वास्तविक सुख और उन्नति का आधार है।

चिड़िया की प्रेरक कथा सुनाई

माताजी ने एक प्रेरक दृष्टांत सुनाते हुए कहा कि जब झोपड़ी में आग लगी तो एक छोटी चिड़िया अपनी चोंच में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास करती रही। लोगों के उपहास करने पर चिड़िया ने कहा कि इतिहास में उसका नाम आग बुझाने वालों में लिखा जाएगा, तमाशा देखने वालों में नहीं। माताजी ने कहा कि समाज और धर्म के कार्यों में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

आचार्य श्री ने भी किया मार्गदर्शन

आचार्य श्री इन्द्रनंदी महाराज ने भी धर्मसभा को संबोधित कर धर्म, संयम और आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उपस्थित श्रद्धालुओं ने संतों के उपदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

समापन की ओर विश्व शांति महायज्ञ

विश्व शांति महायज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं में महायज्ञ को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित

कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री मनीष जैन ठेकेदार, अर्थमंत्री राकेश जैन परदे वाले, उपमंत्री विमल जैन, अनंत जैन, प्रचार मंत्री आशीष जैन मोनू, प्रदीप जैन कागज वाले, मनीष जैन लवली, कुमार मंगलम जैन, प्रवीण जैन, पंकज जैन, सचिन जैन, शेखर जैन, प्रांजल जैन, बीना बैनाड़ा, सपना जैन, नूतन जैन, प्रभा जैन, अनीता जैन, दीपा जैन सहित बड़ी संख्या में सकल जैन समाज उपस्थित रहा। धर्मसभा का संचालन महामंत्री मनीष जैन ठेकेदार ने किया।

श्रुत पंचमी महोत्सव पर भक्ति से सराबोर हुआ गणधर वलय विधान : आर्यिका विज्ञमति माताजी बोलीं— जिनवाणी ही आत्मज्ञान और मोक्षमार्ग की आधारशिला
आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में एम.डी. जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत में आयोजित गणधर वलय विधान के पांचवें दिन श्रुत पंचमी महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। आचार्य इन्द्रनंदी महाराज एवं आर्यिका संघ के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने जिनवाणी माता की आराधना कर गणधरों को अर्घ समर्पित किए। पढ़िए राहुल जैन की यह रिपोर्ट

आगरा। आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में एम.डी. जैन इंटर कॉलेज फील्ड के हॉल, हरीपर्वत में आयोजित गणधर वलय विधान के पांचवें दिन श्रुत पंचमी महा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम आचार्य 108 श्री इन्द्रनंदी जी महाराज ससंघ एवं 57 वर्षीय संयम साधना से साधित सिद्धांत रत्न, भारत गौरव, गणिनी शिरोमणि आर्यिका 105 श्री विशुद्धमति माताजी तथा विज्ञमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

संगीतकार ऋषि एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत भजनों की मधुर स्वर लहरियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए धर्म आराधना का आनंद लेते नजर आए।

विधि-विधान से सम्पन्न हुआ गणधर वलय विधान

बाल ब्रह्मचारी आशीष भैया जी के निर्देशन में भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा सम्पन्न हुई। इसके पश्चात इंद्र-इंद्राणी सहित विधान के प्रमुख पात्रों ने संगीतमय वातावरण में पूजा-अर्चना कर अर्घ समर्पित किए।

विधान में सौधर्म इन्द्र यतेंद्र कुमार-अभिलाषा जैन, कुबेर राजेंद्र कुमार जैन-नीलम जैन लुहाड़िया, यज्ञनायक इन्द्र सुरेश कुमार-माया जैन, ईशान इन्द्र जिनेन्द्र कुमार-अनीता जैन, चक्रवर्ती इन्द्र सुबोध पाटनी-शची पाटनी, मोहन स्वरूप-नूतन जैन, रवि कुमार-बीना जैन, पदमचंद-प्रेमलता जैन, इन्द्र जितेंद्र कुमार-अंशु जैन, रमेशचंद-मधुलता जैन, वीरेन्द्र कुमार-पूनम जैन तथा राजेंद्र कुमार-विमलेश जैन परिवार ने विधान में सहभागिता निभाई।

नौ तीर्थंकरों के गणधरों को समर्पित किए अर्घ

श्रुत पंचमी महोत्सव के अवसर पर आयोजित गणधर वलय विधान में नौ तीर्थंकर भगवानों के गणधरों को श्रद्धापूर्वक अर्घ समर्पित किए गए। श्रद्धालुओं ने जिनवाणी माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धर्म आराधना की।

जिनवाणी आत्मज्ञान का अमूल्य स्रोत

धर्मसभा को संबोधित करते हुए आर्यिका विज्ञमति माताजी ने कहा कि श्रुत पंचमी का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र है। आज ही के दिन आचार्य पुष्पदंत एवं आचार्य भूतबली द्वारा रचित षट्खण्डागम ग्रंथ की रचना पूर्ण हुई थी। इसी कारण जैन समाज इस दिन को जिनवाणी माता के महापर्व के रूप में मनाता है।

उन्होंने कहा कि तीर्थंकरों की दिव्य वाणी ही जिनवाणी है, जिससे आचार्य, साधु और आर्यिकाएं ज्ञान प्राप्त कर आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। जिनवाणी का अध्ययन जीवन में सम्यक ज्ञान और सही दिशा प्रदान करता है।

आचार्य इन्द्रनंदी महाराज ने भी किया संबोधित

इस अवसर पर आचार्य श्री इन्द्रनंदी महाराज ने भी धर्मसभा को संबोधित करते हुए धर्म, संयम और स्वाध्याय के महत्व पर प्रकाश डाला। धर्मसभा का कुशल संचालन परिषद के महामंत्री मनीष जैन ठेकेदार द्वारा किया गया।

अनेक समाजजन रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी मेयर अशोक जैन, परिषद अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री मनीष जैन ठेकेदार, अर्थमंत्री राकेश जैन परदे वाले, उपमंत्री विमल जैन, अनंत जैन, प्रचार मंत्री आशीष जैन मोनू, प्रदीप जैन कागज वाले, मनीष जैन लवली, दीपक जैन, कुमार मंगलम जैन, प्रवीण जैन, पंकज जैन, सचिन जैन, शेखर जैन, प्रांजल जैन, बीना बैनाड़ा, सपना जैन, नूतन जैन, प्रभा जैन, अनीता जैन, दीपा जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन सहित सकल जैन समाज बड़ी संख्या में उपस्थित रहा।

20 जून को होगा विश्व शांति महायज्ञ का समापन

मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कि 20 जून 2026 को प्रातः 7 बजे से मुनि संघ एवं आर्यिका संघ के सानिध्य में गणधर वलय विधान, शांतिधारा तथा विश्व शांति महायज्ञ का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आचार्य इन्द्रनंदी महाराज एवं आर्यिका संघ के सानिध्य में भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ गणधर वलय विधान : 350 श्रद्धालुओं ने लिया विधान का पुण्य लाभ, श्रुत पंचमी महोत्सव की तैयारियां तेज
आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में एम.डी. जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत में गणधर वलय विधान का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। आचार्य इन्द्रनंदी महाराज एवं आर्यिका संघ के सानिध्य में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विधान में भाग लिया। पढ़िए राहुल जैन की यह रिपोर्ट

आगरा। आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में एम.डी. जैन इंटर कॉलेज फील्ड के हॉल, हरीपर्वत में आयोजित धार्मिक महोत्सव के चतुर्थ दिवस पर आचार्य 108 श्री इन्द्रनंदी जी महाराज ससंघ एवं 57 वर्षीय संयम साधना से साधित, प.पू. सिद्धांत रत्न, भारत गौरव, गणिनी शिरोमणि आर्यिका 105 श्री विशुद्धमति माताजी तथा आर्यिका विज्ञमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में गणधर वलय विधान श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ।

350 श्रद्धालुओं ने लिया विधान का पुण्य लाभ

विधान में लगभग 350 श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तगण भक्ति गीतों और संगीतमय प्रस्तुतियों के साथ नृत्य करते हुए धर्म आराधना का आनंद लेते नजर आए। पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।

शांतिधारा एवं अभिषेक के साथ हुआ शुभारंभ

बाल ब्रह्मचारी आशीष भैया जी के सानिध्य में भगवान की शांतिधारा एवं अभिषेक सम्पन्न हुआ। इसके पश्चात इन्द्र-इन्द्राणी सहित विधान के प्रमुख पात्रों द्वारा संगीतमय स्वरलहरियों के मध्य पूजन-अर्चन कर अर्घ्य समर्पित किए गए।

इन परिवारों ने निभाई प्रमुख भूमिकाएं

सौधर्म इन्द्र यतेंद्र कुमार-अभिलाषा जैन, कुबेर राजेंद्र कुमार जैन-नीलम जैन लुहाड़िया, यज्ञनायक इन्द्र सुरेश कुमार-माया जैन, ईशान इन्द्र जिनेन्द्र कुमार-अनीता जैन, चक्रवर्ती इन्द्र सुबोध पाटनी-शची पाटनी, मोहन स्वरूप-नूतन जैन, रवि कुमार-बीना जैन, पदमचंद-प्रेमलता जैन, इन्द्र जितेंद्र कुमार-अंशु जैन, रमेशचंद-मधुलता जैन, वीरेन्द्र कुमार-पूनम जैन तथा राजेंद्र कुमार-विमलेश जैन परिवार ने विधान में प्रमुख पात्रों की भूमिका निभाते हुए पूजा-अर्चना की।

गणधर भगवान की दिव्य वाणी के संवाहक हैं

धर्मसभा को संबोधित करते हुए आर्यिका विज्ञमति माताजी ने कहा कि परमेष्ठी वे होते हैं जिन्होंने संपूर्ण ज्ञान की प्राप्ति की हो। आचार्य परमेष्ठी मुनियों को शिक्षित करते हैं तथा साधुओं का कार्य धर्म प्रभावना एवं चिंतन करना है। उन्होंने कहा कि गणधर भगवान की दिव्यध्वनि को ग्रहण कर उसे जन-जन तक पहुंचाते हैं। भगवान के मुख से निकली वाणी ही जिनवाणी कहलाती है। आज शीतलनाथ, श्रियांशनाथ, धर्मनाथ, विमलनाथ एवं अनंतनाथ भगवान के गणधरों की पूजा-अर्चना की गई।

आचार्य श्री ने भी दिए धर्मोपदेश

आचार्य 108 श्री इन्द्रनंदी महाराज जी ने भी धर्मसभा को संबोधित करते हुए धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला तथा श्रद्धालुओं को आत्मकल्याण और जिनवाणी के अध्ययन के लिए प्रेरित किया।

श्रुत पंचमी महोत्सव आज

धर्मसभा का संचालन परिषद के महामंत्री मनीष जैन ठेकेदार ने किया। कार्यक्रम में परिषद के महामंत्री मनीष जैन ठेकेदार, अर्थ मंत्री राकेश जैन परदे वाले, उपमंत्री विमल जैन, अनंत जैन, प्रचार मंत्री आशीष जैन मोनू, दीपक जैन, कुमार मंगलम जैन, प्रवीण जैन, पंकज जैन, सचिन जैन, शेखर जैन, प्रांजल जैन, उषा जैन, सपना जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन सहित सकल जैन समाज उपस्थित रहा।

मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कि 19 जून 2026 को श्रुत पंचमी पर्व का महा महोत्सव मनाया जाएगा। प्रातः 7 बजे से मुनि संघ एवं आर्यिका संघ के सानिध्य में गणधर वलय विधान एवं विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आर्यिका विशुद्धमति माताजी ससंघ का तलवंडी जैन मंदिर में मंगल प्रवेश: श्रद्धालुओं ने पलक पांवडे बिछा की भव्य अगवानी
आर्यिका विशुद्धमति माताजी, आर्यिका विज्ञमति माताजी 8 पिच्छी ससंघ का गुरुवार को तलवंडी जैन मंदिर में मंगल प्रवेश हुआ। यहां श्रद्धालुओं ने उनका भाव भीना अभिनंदन कर अगवानी की। कोटा से पढ़िए, पारस जैन पार्श्वमणि की यह खबर…

कोटा। आर्यिकाश्री विशुद्धमति माताजी एवं आर्यिका श्री विज्ञमति माताजी 8 पिच्छी ससंघ का नगर के तलवंडी क्षेत्र में गुरुवार को ऐतिहासिक मंगल प्रवेश हुआ। मंगल विहार सुबह 7.30 बजे रामपुरा स्थित जैन गली से प्रारंभ होकर गुमानपुरा मार्ग से शॉपिंग सेंटर जैन मंदिर के दर्शन करते हुए, एरोड्रम होते हुए हवाई अड्डे के सामने से गुजरते हुए श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, तलवंडी पहुंचा। सुबह 8.30 बजे हवाई अड्डे के सामने से बैंडबाजों, ढोल नगाड़ों और धार्मिक ध्वजाओं के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में घोड़े, ऊंटगाड़ी, शहनाई वादन, कच्छी घोड़ी नृत्य एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति लोक कलाकारों ने दी। शानदार लवाजमा माताजी के साथ चला, जो सबके आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में पाठशाला के छोटे-छोटे बच्चे जैन ध्वजा लेकर पंक्ति बद्ध होकर चले। कोटा शहर के विभिन्न महिला मंडल, गणमान्य श्रेष्ठीजन, युवा वर्ग भी बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल रहे।

जगह-जगह किया गया माताजी का पाद प्रक्षालन

महामंत्री प्रकाश सामरिया ने बताया कि शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह माताजी का पाद प्रक्षालन किया गया। बड़ी संख्या में स्वागत द्वार बनाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। शीतकालीन वाचना अध्यक्ष अशोक पहाडिया ने बताया कि माताजी के प्रवास के दौरान श्रद्धालुओं को शीतकालीन वाचना का लाभ मिलेगा। आज के पाद प्रक्षालन, दीप प्रज्वलन, शास्त्र भेंट का पुण्य अर्जन अशोक, मंजू पहाड़िया परिवार, ओम, माधुरी अग्रवाल डायमंड वालों ने प्राप्त किया। जुलूस को पिंकेश सांवला, शुभम लुहाड़िया, राजकुमार सहित पूरी युवा शक्ति टीम ने व्यवस्थित रूप से कराया। सभी के अल्पाहार की व्यवस्था राजेश बरमुंडा, मनोज पाटनी ने संभाली। श्री सकल दिगंबर जैन समाज, कोटा के पदाधिकारी प्रकाश बज, जेके जैन , विमल नानता, विमल वर्धमान सहित सभी श्रावक-श्राविकाओं ने अधिक से अधिक संख्या में मंगल विहार में सहभागी बनकर गुरु माताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

बच्चे भी संस्कारवान होकर धर्म मार्ग पर बढ़ रहे

राजू लुहाड़िया ने बताया कि आर्यिका श्री विज्ञमति माताजी ने कहा कि आज से 7 वर्ष पूर्व जब संघ का इस धरा पर प्रवेश हुआ था तब माताजी ने समाज को जो धर्म और ज्ञान के संस्कार दिए थे। वह सब आज फलीभूत हो रहे हैं। यह सब उनके परिवार जनों के संस्कार का ही परिणाम है कि आज छोटे-छोटे बच्चे भी संस्कारवान होकर धर्म के मार्ग में आगे बढ़ रहे हैं और इतना सुंदर मंगलाचरण कर रहे हैं। आज से सात वर्ष पूर्व इसी प्रांगण में बड़ी माताजी के आशीर्वाद से हमने स्वयं को सिंचित किया था। उसी का परिणाम है कि हम धर्म के मार्ग में आगे बढ़ पा रहे हैं। स्वयं का कल्याण कर रहे हैं। सभी भक्तजनों को माताजी ने धर्म वृद्धि और सुखी जीवन का आशीर्वाद भी दिया।

वर्ष 2008 में हुआ दीक्षा महोत्सव

कार्यध्यक्ष जेके जैन ने बताया कि वर्ष 2008 में मल्टी पर्पज स्कूल, कोटा में गुरु मां विशुद्धमति माताजी के सान्निध्य में ऐतिहासिक दीक्षा महोत्सव हुआ था। जिसमें नौ नवीन दीक्षार्थियों को संयम पथ पर दीक्षित किया गया। इसके बाद वर्ष 2018 में तलवंडी मंदिर में भव्य चातुर्मास तथा वर्ष 2019 में दशहरा मैदान में गुरु मां का स्वर्णिम दीक्षा महोत्सव मनाया गया था।

जैन समाज ने की भव्य अगवानी : गणिनी आर्यिका विशुद्धमति माता जी ससंघ का दो वर्षों के बाद ताजनगरी में मंगल प्रवेश
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर छीपीटोला के जैन भवन पर समाधिस्थ आचार्य श्री निर्मल सागर महाराज के परम शिष्या सिद्धार्थ रत्न भारत गौरव गणिनी आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी ससंघ का दो वर्षों के बाद भव्य मंगल प्रवेश हुआ। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…

आगरा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर छीपीटोला के जैन भवन पर समाधिस्थ आचार्य श्री निर्मल सागर महाराज के परम शिष्या सिद्धार्थ रत्न भारत गौरव गणिनी आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी ससंघ का दो वर्षों के बाद भव्य मंगल प्रवेश हुआ। आगमन पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भव्य अगवानी की। गणिनी आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी ससंघ का मंगल विहार प्रातः 7:00 बजे जैन मंदिर मधुनगर से प्रारंभ होकर जैन मंदिर सदर बाजार, शहजादी मंडी पार्श्वधाम छीपीटोला पर पहुंचीं तो वहां उपस्थित सैकड़ों महिलाओं ने अपने सिर पर मंगल कलश रखकर गुरु मां का स्वागत किया। शोभायात्रा में महिलाएं-पुरुष केसरिया वस्त्र धारण कर बैंड बाजों की धुन पर नृत्य करते हुए आर्यिका संघ के साथ चल रहे थे।

इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा आर्यिका संघ का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर अगवानी की। मंगल आगवनी के बाद गणिनी आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी ससंघ ने मंदिर जी में विराजमान सभी प्रतिमाओं के दर्शन किए। गणिनी आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी ससंघ का 19 जून को छीपीटोला जैन मंदिर से मंगल विहार कर श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र पीर कल्यानी नसियां जी में मंगल प्रवेश होगा। इस अवसर पर मंदिर के नव निर्वाचित कमेटी के अध्यक्ष मनोज जैन बल्लो, महामंत्री मुरारीलाल जैन, कोषाध्यक्ष अक्षय जैन बन्टी, दीपक जैन, हेमंत जैन, प्रवेश जैन, प्रदीप जैन, अभिषेक जैन, शुभम जैन सहित समस्त छीपीटोला जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।