आम सभा – श्रीफल जैन न्यूज़

श्री शांतिनाथ सेवा संघ की आम सभा में रूपरेखा तय : 21 जून के वार्षिक आयोजन के लिए परम शिरोमणि संरक्षक नियुक्त
शांतिनाथ सेवा संघ की आम सभा रविवार को राजधानी में अत्यंत गरिमामय, सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुई। यह महत्वपूर्ण बैठक संघ के प्रचार मंत्री संजय जैन के निवास पर आयोजित की गई। अंबाह से पढ़िए, यह खबर…

अंबाह। श्री शांतिनाथ सेवा संघ की आम सभा रविवार को राजधानी में अत्यंत गरिमामय, सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुई। यह महत्वपूर्ण बैठक संघ के प्रचार मंत्री संजय जैन के निवास पर आयोजित की गई। इसमें समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य सदस्य और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुआ। सभा की अध्यक्षता अशोक जैन ने की जबकि, संचालन संघ के कोषाध्यक्ष अजय जैन ने किया। इस अवसर पर राजकुमार जैन, सुनील जैन, प्रदीप जैन वसुंधरा तथा रामस्वरूप जैन सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने संघ द्वारा किए जा रहे धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों की सराहना करते हुए संगठन की एकता और सक्रियता को और मजबूत बनाने पर बल दिया। सभा के दौरान एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गोकुल चंद्र जैन, अशोक कुमार जैन और राजकुमार जैन को सर्वसम्मति से संघ का ‘परम शिरोमणि संरक्षक’ नियुक्त किया गया। इस घोषणा का उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वागत किया। इसे संघ के इतिहास में एक प्रेरणादायक और महत्वपूर्ण निर्णय माना गया।

मंच संचालन की जिम्मेदारी सुनील जैन को

बैठक में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले भव्य वार्षिक आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों के विभाजन तथा वार्षिक तीर्थयात्रा 2026 की घोषणा को लेकर गंभीर मंथन हुआ। आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए। इसी क्रम में आगामी कार्यक्रम के मंच संचालन की जिम्मेदारी सुनील जैन को सौंपी गई। उपस्थित सदस्यों ने उनके अनुभव और कुशल नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया। अंत में सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। संघ ने सभी समाजजनों से 21 जून के भव्य कार्यक्रम में परिवार सहित उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।

अंतरराष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच का प्रथम अधिवेशन इंदौर में: 24 अगस्त को अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी के सानिध्य होगा भव्य आयोजन
उत्कृष्ट पोरवाड़ सामाजिक मंडल द्वारा संचालित की वार्षिक आमसभा एवं पहली बार संपूर्ण पोरवाड़ समाज के नगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठजनांे की उपस्थिति एवं अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्य सागरजी के सानिध्य में 24 अगस्त को इंदौर मे अधिवेशन होने वाला है। सनावद से पढ़िए, यह खबर…

सनावद। उत्कृष्ट पोरवाड़ सामाजिक मंडल द्वारा संचालित की वार्षिक आमसभा एवं पहली बार संपूर्ण पोरवाड़ समाज के नगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठजनांे की उपस्थिति एवं अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्य सागरजी के सानिध्य में 24 अगस्त को इंदौर मे अधिवेशन होने वाला है। समाज के बच्चों की शिक्षा, जरूरतमंद परिवार की चिकित्सा सहयोग, समाज की प्रतिभाओं को निखारने एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी रहने वाली संस्था के अध्यक्ष समीर जैन मंडलेश्वर ने बताया कि अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्य सागर जी महाराज के सानिध्य मंे छोटी नसिया बड़ा गणपति में प्रातः भक्तामर विधान भक्ति भाव से संपन्न होगा। उसके बाद समाज का अधिवेशन होगा। इसके बाद वार्षिक आम सभा होगी। सचिव सन्मति जैन ने कहा कि निमाड़ के अलावा संपूर्ण भारतवर्ष के सदस्य इस आयोजन में सम्मिलित होंगे। मंच महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीना जैन पंधाना एवं महिला प्रकोष्ठ सचिव ऋतु जैन चंडीगढ़ ने सभी सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आह्वान किया है।

जोन के मीडिया प्रभारी सन्मति काका ने बताया कि अधिवेशन एवं आम सभा की तैयारी के लिए इंदौर में मीटिंग रखी गई थी। इसमें तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया एवं कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार की। इसके तहत ध्वजारोहण, अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज के सानिध्य में मंडल विधान, आहार चर्या, एवं दोपहर में अधिवेशन संपन्न होगा।