आध्यात्मिक समारोह – श्रीफल जैन न्यूज़

जयपुर हाउस में श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया उपाध्याय पदारोहण : दीक्षा दिवस समारोह में भक्ति का दिखा अद्भुत नजारा
शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर,जयपुर हाउस में मंदिर स्थापना के 32 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य एवं आध्यात्मिक समारोह का आयोजन किया गया।आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…

आगरा। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर,जयपुर हाउस में मंदिर स्थापना के 32 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य एवं आध्यात्मिक समारोह का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज का चौथा उपाध्याय पदारोहण दिवस तथा मुनि श्री विश्वसाम्य सागर जी महाराज का मुनि दीक्षा दिवस भक्ति और उल्लास के साथ रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दोपहर 1 बजे से प्रारंभ हुए इस समारोह में जयपुर हाउस जैन समाज सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। संपूर्ण वातावरण भक्ति, अनुशासन और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर सौभाग्यशाली भक्तों ने उपाध्यायश्री एवं मुनिश्री के चरणों का पाद-प्रक्षालन कर शास्त्र भेंट किए। बाहर से पधारे भक्तों ने अष्टद्रव्य की सुसज्जित थालियों के साथ संगीतमय पूजन कर गुरुवरों की आराधना की। आगरा की विभिन्न शैलियों के पदाधिकारियों ने भी उपाध्यायश्री के चरणों में श्रीफल अर्पितकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

धर्म परंपरा को समाज के नैतिक उत्थान का आधार बताया

अपने मंगल प्रवचन में उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ने धर्म,संयम,तप और आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि दीक्षा और उपाध्याय पद केवल सम्मान का प्रतीक नहीं,बल्कि आत्मानुशासन, त्याग और समाज को सही दिशा देने की महान जिम्मेदारी है। वहीं मुनिश्री विश्वसाम्य सागर जी महाराज के दीक्षा दिवस पर श्रद्धालुओं ने उनके तप, त्याग और साधना की भावपूर्ण सराहना की तथा पुष्पांजलि अर्पित कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

संगीत की प्रस्तुति हेमलता जैन ने दी

भक्ति गीतों,स्तवन एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को धर्ममय बना दिया। समारोह में जयपुर हाउस जैन समाज के गणमान्यजन,स्वास्तिक महिला मंडल,शांतिनाथ महिला मंडल शांतिनाथ युवा मंडल एवं विभिन्न समितियों के पदाधिकारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। संगीत की प्रस्तुति हेमलता जैन द्वारा दी गई तथा कार्यक्रम का संचालन दीपक जैन ने किया। इस पावन अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराते हुए पूज्य गुरुवर के चरणों में वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में संस्कार, संयम,सदाचार और सेवा की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने धर्म परंपरा को समाज के नैतिक उत्थान का आधार बताते हुए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं।

यह रहे मौजूद रहे

इस अवसर पर राकेश जैन पर्देवाले, जगदीश प्रसाद जैन,मनोज जैन बाकलीवाल,सुनील जैन ठेकेदार, मनीष जैन ठेकेदार,विमल जैन,जितेंद्र जैन,नीरज जैन जिनवाणी,अजय जैन, रोहित जैन अहिंसा,राजीव जैन,मनोज जैन बल्लो,अशोक जैन,सुमेर पांडया, अमित जैन संजय जैन,पवन जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन सहित समस्त आगरा जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।