आदिश्वरधाम सुभाषगंज – श्रीफल जैन न्यूज़

श्री शांतिनाथ महामंडल विधान से हुआ मंदिर निर्माण प्रारंभ : आदिश्वर धाम का तेजी से करवाया जाएगा कार्य
आदिश्वरधाम सुभाषगंज में गुरुवार को श्री शांतिनाथ महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ सुभाषगंज जैन मंदिर के विधिवत निर्माण कार्य के शुभारंभ पर किया गया। मंडल विधान के प्रारंभ में मंगलाष्टक का पाठ जैन समाज के मंत्री शैलेंद्र श्रागर के मधुर भजनों के साथ हुआ। अशोकनगर से पढ़िए, राजीव सिंघई मोनू की यह खबर…

अशोक नगर। आदिश्वरधाम सुभाषगंज में गुरुवार को श्री शांतिनाथ महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ सुभाषगंज जैन मंदिर के विधिवत निर्माण कार्य के शुभारंभ पर किया गया। मंडल विधान के प्रारंभ में मंगलाष्टक का पाठ जैन समाज के मंत्री शैलेंद्र श्रागर के मधुर भजनों के साथ हुआ। इसके पहले भगवान का कलशाभिषेक कर जगत कल्याण की कामना के लिए महा शांतिधारा की गई। जिसका सौभाग्य जैन समाज अध्यक्ष राकेश कांसल परिवार राजकुमार कांसल विकास रिक्कू भारत महेश घमंडी उमेश सिघई सहित अन्य भक्तों को मिला। इस दौरान शैलेंद्र श्रागर ने कहा कि आज जगत कल्याण की कामना के लिए महा शांतिधारा करते हुए हम सब भावना बनाएं की सुभाषगंज मंदिर का निर्माण बहुत जल्दी पूरा हो।

मुनिश्री के आशीर्वाद से हम मंदिर को बहुत तेजी से आगे बढ़ाएंगे

इस दौरान जैन समाज के अध्यक्ष राकेश कांसल ने कहा कि जैसा कि आप सभी को विदित है कि मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी के आशीर्वाद और उनके मार्गदर्शन में हम आदिश्वरधाम सुभाषगंज मंदिर का हम निर्माण कार्य पूरे विधि-विधान के साथ प्रारंभ कर रहे हैं। मन्दिर निर्माण कार्य को बहुत तेजी से आगे बढ़ने के साथ ही सीघ पूरा करने की भावना सकल जैन समाज और हम सब का संकल्प है कि विशाल भव्य जिनालय में आदिश्वरधाम के बड़े बाबा बहुत जल्दी विराजमान होते हुए हम सब देखेंगे। इस भव्य अति भव्य जिन मंदिर को तीन खंडों में विभक्त कर प्रथम तल पर भगवान आदिनाथ की विशाल प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। इसके बाद दूसरे तल पर भगवान श्री मुनि सुव्रतनाथ स्वामी का समवशरण विराजमान किया जाएगा। वहीं तीसरी मंजिल पर भगवान श्री चंद्रप्रभु स्वामी भगवान, महावीर स्वामी, भगवानश्री शांतिनाथ स्वामी को विराजमान किया जाएगा।

मंदिर निर्माण के साथ ही भक्तामर मंडल विधान रोज होगा

इस दौरान जैन समाज के मंत्री विजय धुर्रा ने कहा किमुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज के आशीर्वाद से मंदिर निर्माण के साथ ही यहां प्रतिदिन श्री भक्तामर मंडल विधान किया जा रहा है। इसमें नगर के प्रत्येक परिवार को सौभाग्य प्राप्त होगा। जिनके नाम श्री भक्तामर मंडल विधान के लिए आ गये हैं। वे अपनी तारीख प्राप्त कर लें और आप सभी को इस विधान में अपने पूरे परिवार इष्ट मित्रों को लेकर रोज आना है। जैसे-जैसे मंदिर आकार लेता जाए हम सब की भक्ति भी बढ़ती रहे। इस दौरान जैन समाज अध्यक्ष राकेश कांसल महामंत्री, राकेश अमरोद, संयोजक उमेश सिंघई, शैलेंद्र श्रागर, मंत्री विजय धुर्रा, सचिन कांसल, महेश घमंडी, विकास भारत, राजकुमार कांसल, रिक्कू भारत, अशोक कक्का विशेष रूप से उपस्थित थे।

मंडल पर श्रीफल के साथ किया गया अर्घ्य समर्पण

श्री शांतिनाथ महामंडल विधान के दौरान सर्वप्रथम आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन जैन समाज संयोजक उमेश सिंघई, शैलेंद्र श्रागर, राजेश कांसल, महेश घमंडी ने किया। इस दौरान दौरान प्रमुख पात्रों की मंडल पर स्थापना की गई। इसके साथ ही एक मंत्र के साथ प्रथम वलय पूज्य में श्रीफल समर्पित किए गए। इसके बाद सभी भक्तों द्वारा भगवान की महा आराधना करते हुए नाचते-गाते हुए अर्घ्य का समर्पण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में माता बहनों ने श्रीफल समर्पित किए।