आदिनाथ भगवान – श्रीफल जैन न्यूज़

आचार्य जिनमणी प्रभ सुरीश्वर का रामगंजमंडी में किया स्वागत: गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करने की होड सी लग गई
शहर में आचार्य जिन मणीप्रभ सुरीश्वर ने रविवार को मंगल प्रवेश किया। आचारु बाजार नं. 3 में मार्बल से बने भव्य भगवान आदिनाथ के मंदिर की प्रतिष्ठा करवाएंगे। आचार्य सुबह साढ़े 8 बजे जैसे ही नारायण टाकीज चौराहे पर पहुंचे। हजारों लोगो ने हर्ष, उल्लास के साथ उनका स्वागत किया। रामगंजमंडी से अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…

रामगंजमंडी। शहर में आचार्य जिन मणीप्रभ सुरीश्वर ने रविवार को मंगल प्रवेश किया। आचारु बाजार नं. 3 में मार्बल से बने भव्य भगवान आदिनाथ के मंदिर की प्रतिष्ठा करवाएंगे। आचार्य सुबह साढ़े 8 बजे जैसे ही नारायण टाकीज चौराहे पर पहुंचे। हजारों लोगो ने हर्ष, उल्लास के साथ उनका स्वागत किया। करीब 15 मिनट तक तो यह स्थिति हो गई कि गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करने की होड सी लग गई। इस दौरान हर धर्म और समाज के व्यक्ति पहुंचे। श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि आचार्य श्री का नगर प्रवेश ऐतिहासिक रहा। जिसमें सकल जैन श्वेताम्बर श्री संघ के साथ दिगंबर जैन समाज, मेड़तवाल समाज, पोरवाल समाज, गिरिराज धरण संस्था, गुजराती समाज सहित हर समाज के व्यक्ति पहुंचे। वही छत्तीसगढ़ शिरोमणी मनोहर श्रीजी की शिष्याएं साध्वी लयसमिताजी, मृगावली श्रीजी आदि ठाणा 8 भी आचार्य की अगवानी करने आई। सबसे पहले एक छोटी बालिका विशुद्धि बापना ने सिर पर कलश लेकर आचार्य की अगवानी की। फिर श्वेताम्बर समाज की महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर अगवानी की और गंवली बनाकर श्रद्धा अर्पित की। बाजार नं. 3 से मंदिर तक लगातार दिगंबर जैन समाज के छोटे-बच्चे बैंड बजाते हुए आचार्य श्री के काफिले के आगे आगे चले।

आचार्य के जयकारे पूरे बाजार नं. 3 को गुंजायमान करते रहे। खरतरगच्छाधिपति को पूरे नगर और अन्य संघों से आए लोग आदिनाथ भगवान के मंदिर तक लेकर आए। जहां आचार्य मणी प्रभ सुरीश्वरजी, गणिवर्य मयंक प्रभ सागर, मुनि विरक्तप्रभ सागर आठांे साध्वी मंडल ने चैत्र वंदन किया और दादावाड़ी में दादा गुरुदेव के दर्शन वंदन किया।

बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां

रामगंजमंडी के बाजार नं. 6 में राजकमल आइल मील के विशाल परिसर में हुआ प्रवेश महोत्सव मंदिर से सीधे आचार्य राजकमल आइल मिल पहुंचे। जहां पूरा डोम जनता से भरा हुआ था। सर्वप्रथम सामूहिक वंदन हुआ। इसके बाद खरतरगच्छ महिला परिषद की जूनियर टीम ने स्वागत गाना गाया। फिर छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उसके बाद खरतरगच्छ महिला परिषद की सीनियर टीम ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में रामगंजमंडी ट्रस्ट के विजयकुमार छाजेड़, सुभाष बाफना, राजेंद्र रांका, स्थानक संघ से रूपचंद लाडवा, संजय बीजावत, भानपुरा संघ अध्यक्ष अशोक गोखरू ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन साक्षी पारख ने किया।

भाग्य और सौभाग्य में बड़ा अंतरः साध्वी मृगावती

प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारी साध्वी मृगावती ने कहा कि भाग्य और सौभाग्य में बड़ा अंतर है। संपत्ति का मिलना भाग्य है लेकिन, मंदिर का निर्माण करना सौभाग्य है। सीए, इंजीनियर, डॉक्टर बनना भाग्य है लेकिन, जिन शासन की शान बढ़ाना सौभाग्य है। भाग्य तो सभी को मिलता है पर रामगंजमंडी में सौभाग्य राजकुमार पारख को मिला।

मंदिर पर काला टीका लगाने की जरूरत

खरतरगच्छाधिपति ने कहा कि हम 2 से 3 वर्षों में बने मंदिर को अच्छी टाइमिंग मानते हैं। कई-कई मंदिर तो 10 वर्षों तक पूरे नहीं होते लेकिन, रामगंजमंडी का मंदिर सिर्फ 7 महीने 7 दिन में पूर्ण होना वास्तव में किसी चमत्कार से कम नहीं। मेरी जिंदगी में यह पहला मंदिर है। जिसकी प्रतिष्ठा करवाते वक्त कोई कार्य बाकी नहीं रहा। उन्होंने इस ऐतिहासिक मंदिर निर्माण के कार्य का पूरा-पूरा श्रेय राजकुमार पारख (अध्यक्ष) और उनकी टीम को दिया। वहीं, आचार्य ने पूर्व पार्षद साक्षी पारख के कार्यों को बेहतर बताया। आचार्य ने कहा कि मंदिर इतना खूबसूरत बना है कि किसी की नजर नहीं लगे, इसलिए राजकुमार पारख को काला टीका लगाने को कहा। प्रतिष्ठा महोत्सव में 15 तारीख को भगवान आदिनाथ विराजमान होंगे। आदिनाथ भगवान के गुणों को जीवन में जीने की नसीहत देते हुए आचार्य ने कहा कि हर ग्रंथ, हर वेद पुराण में आदिनाथ भगवान का वर्णन है। आदिनाथ भगवान के पुत्र भरत चक्रवर्ती के नाम पर ही देश का नाम भारत रखा गया। आचार्य श्री ने कहा कि घर में जमाई आवे तो चांदी की थालियां निकल जाती हैं। नेता आवे तो गलियां और सड़कें साफ हो जाती हैं। प्रधानमंत्री आए तो पांव जमीन पर नहीं टिकते। फिर रामगंजमंडी की धरती पर तो स्वयं भगवान पधार रहे हैं, सोचो कितना आनंद होगा।

प्रतिष्ठा महोत्सव में सहयोग देने वालों का किया सम्मान

श्रीआदिनाथ ट्रस्ट ने छप्पन भोग रिसोर्ट फ्री देने पर मोहन चौधरी और बालमुकुंद गुप्ता, गोवर्धन नाथ मंदिर देने के लिए नितिन माहेश्वरी, होटल देने पर चेरी भाई सलूजा, नसियाजी देने पर दिलीप विनायका, मेघवाल धर्मशाला देने पर राजेंद्र गुप्ता, भगवान सुमतिनाथ का मुकुट, कुंडल देने पर टीकम मित्तल और भूमि पूजन एवं खनन का लाभ लेने वाले ज्ञानचंद डागी, मंदिर के मुख्य कारीगर आरिफ मकराना एवं घिसाई का कार्य करने वाले रेशमाराम पिंडवाड़ा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान गरोठ संघ ने राजकुमार पारख को सम्मानित किया।

रामगंजमंडी के ऐतिहासिक आदिनाथ भगवान का प्रतिष्ठा महोत्सव : राष्ट्रीय रत्न खरतरगच्छाधिपति का मंगल प्रवेश 12 अप्रैल को
शहर के बाजार नंबर 3 में बन रहे आदिनाथ मंदिर की प्रतिष्ठा का समय अब नजदीक आ गया है। मंदिर निर्माण का कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। श्रीआदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि मंदिर पूरा बनकर तैयार हो चुका है। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…

रामगंजमंडी। शहर के बाजार नंबर 3 में बन रहे आदिनाथ मंदिर की प्रतिष्ठा का समय अब नजदीक आ गया है। मंदिर निर्माण का कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। श्रीआदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि मंदिर पूरा बनकर तैयार हो चुका है। अंतिम दौर में मंदिर परिसर के सिंह द्वार जो 26 फुट ऊँचा बनेगा, उसका कार्य चल रहा है। यह कार्य अगले 7 दिन में पूरा होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रामगंजमंडी की प्रतिष्ठा करवाने राष्ट्रीय रत्न खरतरगच्छाधिपति ने जैसलमेर से 9 मार्च को विहार किया। इस दौरान गुरुदेव ने बाड़मेर में आराधना भवन का शिलान्यास किया और पाली के पास करमावास में एक मंदिर की प्रतिष्ठा करवाई। शुक्रवार को आचार्य मणिप्रभ सुरीश्वरजी भीलवाड़ा के पास मांडल पहुंचे। रामगंजमंडी श्रीसंघ की ओर से पूर्व पार्षद साक्षी पारख, श्रेयांस पारख, गौरव बापना, सुशील गोखरू, विजय चोपड़ा ने मांडल पहुंचकर गुरुदेव के दर्शन किए और रामगंजमंडी मंदिर की प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका (आमंत्रण) भेंट की एवं प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया।

12 अप्रैल को सुबह 8 बजे होगा मंगल प्रवेश

मांडल से आई पूर्व पार्षद साक्षी पारख एवं सुशील गोखरू ने कहा कि इतने लम्बे विहार के बाद भी आचार्य मणिप्रभ सुरीश्वर के चेहरे पर थकान देखने को नहीं मिली और गुरुदेव रामगंजमंडी पहुंचने के लिये काफी उत्साहित एवं प्रसन्न दिखे। आचार्य 12 अप्रैल को सुबह रामगंजमंडी के नारायण टॉकीज चौराहे से नगर में प्रवेश करेंगे। जहां से गाजे-बाजे के साथ श्रीसंघ उनको बाजार नंबर 3 से होते हुए मंदिर लाएगा। आचार्य मणिप्रभ सुरीश्वर की निश्रा में बना यह मंदिर इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा। मांडल, भीलवाड़ा और ब्यावर के उपस्थित लोगों से मणिप्रभ सुरीश्वरजी ने कहा कि पुराने मंदिर को उतारकर नया शिखरबद्ध मार्बल का मंदिर मात्र 8 महीनों में घिसाई तक करवा कर रामगंजमंडी के राजकुमार पारख ने इतिहास रच दिया। जबकि राजकुमार पारख की बेटी साक्षी पारख, गौरव बापना, विजय चोपड़ा, श्रेयांस पारख ने इसे गुरुदेव की पावन निश्रा और समय समय पर मिले मार्गदर्शन से इतनी कम अवधि में मंदिर का बनना बताया।

प्रतिष्ठा महोत्सव में होंगे कई धार्मिक आयोजन

शहर में 12 से 15 अप्रैल को प्रतिष्ठा महोत्सव में आचार्य मणिप्रभ सूरीश्वरजी के प्रवचन, कई तरह की पूजा, हवन, दादावाड़ी की वार्षिक ध्वजा एवं तीनों दिन राजकमल आइल मिल में मोहित बोथरा प्रसिद्ध गायक कलकत्ता, अरिहंत कांकरिया प्रसिद्ध गायक ब्यावर की भजन संध्या होगी। वहीं 14 अप्रैल को मोटीवेशन स्पीकर शांतिभाई गोलेच्छा बम्बई वालों का कार्यक्रम भी होगा। 12 अप्रैल को गाँव सांझी में बाड़मेर की सोनू वडेरा अपनी प्रस्तुति देंगी।

सजने लगा राजकमल आइल मील

कार्यक्रम में व्यवस्था करने वाले मेघा टेन्ट हाउस के सागर शर्मा के की ओर से 1 अप्रैल से ही कार्यक्रम स्थल पर राजकुमार पारख के निर्देशन में तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके तहत 35 फिट ऊँचा डोम और 40 फिट चौड़ा हेरिटेज मैन गेट आदि का कार्य शुरू कर चल रहा है एवं रामगंजमंडी के बाजारों में मणिप्रभ सूरीश्वर के आगमन पर स्वागत और अभिनंदन के बड़े-बड़े होर्डिंग एवं कटआउट की भरमार दिखने लगी है। श्रीसंघ अध्यक्ष राजकुमार पारख ने कहा कि 12 अप्रैल को दोपहर में 2 बजे श्रीआदिनाथ जैन मंदिर में वार्ता होगी। जिसमें खरतरगच्छाधीपति संबोधित करेंगे।

मोक्ष कल्याणक के साथ पंच कल्याणक महोत्सव की पुर्णाहुति : तीर्थकर भगवान की प्रतिमा दिगंबर जैन मंदिर के नव निर्मित मान स्तंभ में विराजित
लार श्री दिगंबर जैन समाज समिति के तत्वावधान में चल रहे छह दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव गुरुवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक भक्ति भाव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। लार से पढ़िए, यह खबर…

लार (टीकमगढ़)। लार श्री दिगंबर जैन समाज समिति के तत्वावधान में चल रहे छह दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव गुरुवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक भक्ति भाव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। समापन के साथ तीर्थंकर भगवान की प्रतिमाओं को दिगंबर जैन मंदिर के नव निर्मित मान स्तंभ में विराजमान किया गया। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के सानिध्य में आदिनाथ भगवान का अभिषेक,रिद्धि सिद्धि मंत्रों से विश्व शांति के लिए महाशांतिधारा, नित्य नियम पूजन, दस भक्ति पाठ, मोक्ष गमन, निर्वाण कल्याणक की पूजा हुई। साथ ही विश्व शांति महायज्ञ में आहुति दी गईं। आचार्य के सानिध्य में भगवान आदिनाथ को कैलाश पर्वत पर निर्वाण प्राप्ति, अग्नि कुमार देवों द्वारा अग्नि प्रज्ज्वलित कर नख और केश विसर्जन की क्रियाएं संपन्न की गईं। महोत्सव में सौधर्म इन्द्र मनीष जैन,चक्रेश जैन उज्जैन, यज्ञनायक संयम जैन आकाश जैन, ईशान इंद्र डॉ.अरविन्द्र जैन, सानत इंद्र खुशाल चन्द्र जैन, महेंद्र इंद्र नितिन जैन उपस्थित रहे।

श्रद्धालु रथयात्रा सहित मंदिर पहुंचे

संगीतकार रामकुमार दोराहा ने मोक्ष कल्याणक के अवसर पर सुंदर भजन प्रस्तुत किए। आचार्य के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य हुकुम, ज्ञान चंद्र,जिनेश,आशीष चौधरी के परिवार को प्राप्त हुआ। इसके बाद भक्ति भाव से आदिनाथ भगवान और चौबीस तीर्थांकर भगवान की प्रतिमाओं को रथ, पालकी और सिर पर विराजमान करके श्रद्धालु रथयात्रा के साथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य और पं.बा.ब्र. जयकुमार निशांत,बा.ब्र.संजय जैन गुणाधीश अहार, और पंडित मनीष जैन के निर्देशन में मंत्रोच्चार के मध्य जिनेंद्र भगवान की जिन प्रतिमाओं को चैत्य वृक्ष पर विराजमान किया गया।

प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव हुआ

दोपहर में आयोजन स्थल अयोध्या नगरी से गजरथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें प्रभु के तीन रथ, घोड़ा, बग्गी राजस्थान का दिव्य घोष एवं पारस म्यूजिकल ग्रुप का दिव्य घोष मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। मार्ग पर केसरिया धर्म ध्वजाएं विश्व शांति और बंधुत्व का संदेश दे रही थीं। विभिन्न युवा मंडल ‘जय अरिहंत’ और ‘जय जिनेंद्र’ के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। भव्य रथ यात्रा निकली गई, जिसमें विशाल जन सैलाब उमड़ा इंद्र-इन्द्राणी के साथ श्रद्धालु नृत्य कर रहे थे। सात परिक्रमा के साथ पंच कल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव हुआ। रात्रि महा आरती के बाद नव दीक्षार्थियों की गोदभराई की गई एवं उदयपुर से आए जैन जादूगर द्वारा एक से बढ़कर एक जादू प्रस्तुत किए गए।

नेमिनाथ मंदिर में आदिनाथ भगवान का जन्म और तप कल्याणक मनाया : खैरवाड़ा में भक्ति भाव से किया भक्तामर का पाठ
स्थानीय नेमिनाथ मंदिर में आदिनाथ भगवान का जन्म और तप कल्याणक मनाया गया। नेमिनाथ भगवान और आदिनाथ भगवान का अभिषेक करके शांतिधारा की गई। खैरवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…

खैरवाड़ा। स्थानीय नेमिनाथ मंदिर में आदिनाथ भगवान का जन्म और तप कल्याणक मनाया गया। नेमिनाथ भगवान और आदिनाथ भगवान का अभिषेक करके शांतिधारा की गई। दिगंबर दशा हुमड समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र वखारिया के बताया कि गुरुवार को नेमिनाथ मंदिर में आदिनाथ भगवान के जन्म और तप कलयाणक महापर्व पर सुबह नेमिनाथ भगवान और आदिनाथ भगवान का अभिषेक और शांतिधारा की गई। अभिषेक और शांतिधारा के पुण्यार्जक राकेश शाह, प्रफुल्ल शाह, पंकज गाँधी और स्वराज पंचोली परिवार रहे। मंदिर में साधर्मी बंधुओं ने आदिनाथ भगवान् की पूजा और विधान भी किया। स्वास्तिक कॉलोनी में सुबह आदिनाथ भगवान के जन्म और तप कलयाणक महापर्व पर स्वास्तिक कॉलोनी और हरिओम नगर में प्रभात फेरी निकाली। रात्रि को नेमिनाथ मंदिर में भक्तामर पाठ के रिद्धि-सिद्धि मत्रों के साथ में 48 दीपक प्रज्वलित किए गए।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

वीरेंद्र वखारिया, कन्हैयालाल शाह, रमण वखारिया, शांतिलाल पंचोली, दिनेश शाह, कुलदीप शाह, रीतेश वखारिया, राकेश शाह, प्रफुल्ल शाह, प्रवीण शाह, पूनमचंद वखारिया, राजेन्द्रकुमार शाह, पंकज गाँधी, स्वराज पंचोली, गुणवन्त फड़िया, नरेन्द्र पंचोली, शान भैया शाह और महिलाओं में कंचन पंचोली, वर्षा शाह, उषा बेन शाह, रंजना बेन वखारिया, वर्षा बेन पंचोली, गुणमाला बेन वखारिया, मधु बेन फडीया और नित्यम, नवयम सभी साधर्मी बन्धुओं ने लाभ लिया।भक्तामर पाठ का उच्चारण और रिद्धि-सिद्धि मंत्र कन्हैयालाल शाह और रमण वखारिया ने उच्चारित किए।

प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान की जन्म जयंती निकलेगी विशाल शोभायात्रा : नौगामा में विशेष तैयारी की जा रही है
प्रथम तीर्थंकर और नगर के मूलनायक भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में पूर्व संध्या पर 11 मार्च को जैन पांडाल में भक्ति संगीत, मेहंदी सजाओ और भक्तामर पाठ किया गया। नौगामा से पढ़िए, सुरेशचंद्र गांधी की यह खबर…

नौगामा। प्रथम तीर्थंकर और नगर के मूलनायक भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में पूर्व संध्या पर 11 मार्च को जैन पांडाल में भक्ति संगीत, मेहंदी सजाओ और भक्तामर पाठ किया गया। इस अवसर पर अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लिया। 12 मार्च को आदिनाथ मंदिर, भगवान महावीर समवशरण मंदिर, सुखोदय तीर्थ नसिया जी में विशेष शांतिधारा अभिषेक के बाद मंदिर जी में पालना झूलन और मुनि श्री सजक सागर जी के मंगल प्रवचन होंगे। इसके बाद भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक को उल्लास के साथ मनाने के लिए विशाल शोभायात्रा श्री जी को विमान में विराजमान कर निकाली जाएगी इसमें महिलाएं केसरिया वस्त्र में एवं पुरुष सफेद वस्त्र में मौजूद रहेंगे। जैन पाठशाला के छात्रों द्वारा जैन धर्म ध्वज लेकर अग्रिम पंक्ति में भगवान आदिनाथ की जयकारों के साथ भ्रमण किया जाएगा। जगह-जगह श्री जी की अगवानी कर अर्घ्य चढ़ाए जाएंगे एवं घरों के बाहर रंगोली बनाई जाएंगी। शोभा यात्रा पुन: मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न होगी। जैन समाज अध्यक्ष विपुल पंचोली ने बताया कि सकल जैन समाज द्वारा प्रसाद रूप भोजन की व्यवस्था एवं मुनि सुव्रतनाथ कॉलोनी में गन्ना रस की व्यवस्था की गई है।

आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक 12 मार्च को मनाएंगे : रजतमय श्रुतस्कंध यंत्र की स्थापना की जाएगी
प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म  कल्याणक 12 मार्च को नगर में विराजमान आर्यिका आगम मति माताजी के सानिध्य में एवं ब्र.भावेश भैयाजी ऊन के निर्देशन में आदिनाथ छोटा मंदिर में मनाया जाएगा। से पढ़िए, यह खबर…

सनावद। प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म  कल्याणक 12 मार्च को नगर में विराजमान आर्यिका आगम मति माताजी के सानिध्य में एवं ब्र.भावेश भैयाजी ऊन के निर्देशन में आदिनाथ छोटा मंदिर में मनाया जाएगा। सन्मति जैन काका ने बताया कि भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएगी। इसमें आदिनाथ जिनालय में प्रातः श्रीजी का अभिषेक के बाद शांतिधारा एवं भगवान का नित्य नियम पूजन एवं रजतमय श्रुतस्कंध यंत्र की स्थापना की जाएगी। आशीष झांझरी ने बताया कि मंदिर जी में आचार्य श्री शांति सागर जी महाराज, आचार्य श्री वर्धमानसागर जी, आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चरण चिन्ह की स्थापना के बाद मंडल विधान साथ में आर्यिका माता जी की मंगल देशना होगी। इसके बाद बड़े बाबा का मंडल विधान किया जाएगा। रात में भगवान की संगीतमय भक्ति और 48 दीपों से भक्तामर जी की आराधना कर भगवान को पालना झुलाया जाएगा।

कैलाश पर्वत से मोक्ष पधारे आदिनाथ भगवान : गजरथ परिकमा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, लगे जयकारे
सतोदय तीर्थ सेरोन पंच कल्याणक प्रतिष्ठा एवं विश्व शांति महायज्ञ सोमवार को मुनि श्री सुधासागर महाराज के ससंध सानिध्य में पूर्ण हुआ। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…

ललितपुर। सतोदय तीर्थ सेरोन पंच कल्याणक प्रतिष्ठा एवं विश्व शांति महायज्ञ सोमवार को मुनि श्री सुधासागर महाराज के ससंध सानिध्य में पूर्ण हुआ। जिसमें भगवान आदिनाथ को कैलाश पर्वत से मोक्ष गमन का दृश्य हजारों लोगों ने अयोध्यापुरी में देखा और गजरथ में विराजित श्रीजी के साथ श्रद्धालुजन भक्ति पूर्वक सम्मलित हुए। प्रातःकाल श्री जी का अभिषेक शांतिधारा के बाद नित्यगह पूजन हुई। वेदी पर ही कैलाश पर्वत की सुन्दर रचना की गई। जिस पर्वत पर आदिनाथ जी ने बैठ कर ध्यानरूढ़ होकर सिद्धत्व प्राप्त किया। मुनि श्री सुधासागरजी महाराज ने उपस्थित जन समुदाय को ध्यान साधना कराई और क्षणभर में ही भगवान आदिनाथ को मोक्ष की प्राप्ति हो गई। इस दृश्य को देखने अपार जनसमूह आतुर था।

अग्निकुमार इन्द्रों ने हवन किया

इस मौके पर मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ने कहा कि पुण्य के अभाव में कोई काम नहीं आता। जिनके आगे पीछे इन्द्र थे। जन्म पर रत्नवृष्टि हुई। सारा वैभव था, जब पुण्य में हीनता आई वैराग्य हुआ और कैलाश पर्वत से मोक्ष गए और कपूर की भांति शरीर विलीन हो गया। प्रतिष्ठाचार्य बालब्रहमचारी प्रदीप भैया ने भगवान आदिनाथ के मोक्ष के पश्चात कैलाश पर्वत पर अग्निकुमार इन्द्रों ने हवन किया। इसके उपरान्त विश्व शांति महायज्ञ में इन्द्र इन्द्राणियों ने पूर्ण आहुति दी।

हमें परमात्मा बनने का मार्ग दिखाया

इस मौके पर मुनि श्री सुधासागरजी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंच कल्याणक महोत्सव में पाषाण से परमात्मा बनाने की प्रक्रिया होती है। तीर्थंकर आदिनाथ ने कर्मों को नाश कर मोक्ष पद को प्राप्त किया और हमें परमात्मा बनने का मार्ग दिखाया। पंचकल्याण को अपने आचरण में लाने में ही कल्याण है। जिस तरह नशा करने से अघाते नहीं है, पाप करने से तृप्ति नहीं होती उसी तरह धर्म जितना करोगे बढ़ेगा।

प्रभु जी की प्रतिमाएं आकर्षण का केन्द्र रहीं

मध्यान्ह में गजरथ परिकमा का शुभारम्भ अयोध्यापुरी से हुई। जिसमें आगे बज पताका लिए हुए दिव्यघोष अनुशासित ढंग से चल रहे थे। रजत रथ एवं गजरथों में सवार प्रभु जी की प्रतिमाएं आकर्षण का केन्द्र रहीं। जिसमें प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रमुख पात्र श्री जी को लिए थे। भव्य शोभायात्रा में स्याद्वाद वर्धमान सेवा संघ, आदिनाथ सेवा संघ के स्वयं सेवक प्रदर्शन कर रहे थे। गजरथ के आगे मुनि सुधासागर महाराज, मुनि श्री निरापद सागर महाराज, क्षुल्लक गम्भीर सागर एवं एलक जी महाराज और उनके पीछे-पीछे ब्रहमचारी ब्रहमचारिणी बहन मंगल भजन कर रही थी।

शोभायात्रा में यह रहे शामिल

शोभायात्रा में इंद्र इन्द्राणि भक्ति करते हुए अनुशासित ढंग से चल रहे थे। प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रमुख पात्र महाराजा नाभिराय मरूदेवी मालती महेन्द्र सर्राफ, सौधर्म इन्द्र अनुपमा सतीश जैन बजाज, कुबेर सीमा सिंघई मनोज जैन, महायज्ञनायक सुमन विमल जैन, ममता अमित जैन वल्ली डोंगरा भरत चकवर्ती, विजय जैन लागौन वाहुवलि, नीतेश जैन विलौआ जखौरा राजा सोम, देवेन्द्र कुमार मंजू जैन राजा श्रयांस, पवन जैन बाबा मार्बल ईशान इन्द्र, समता जैन आनंद जैन साइकिल सनत इन्द्र, बाहमेन्द्र रूबी संजय मोदी, विधि यज्ञनायक राजू जैन मढावरा, महामण्डलेश्वर राजीव जैन पीहर साड़ी रथों में विराजित रहे।

इन्होंने अभिषेक में लिया भाग

परिकमा के बाद श्री जी को स्वयंसेवको के दिव्यघोषों के साथ प्रतिष्ठा मंच पर विराजित किया। जहां श्री जी का अभिषेक मुनिश्री सुधासागर महाराज के सानिध्य में हुआ। जिसमें उन्होने सभी को आर्शीवाद प्रदान किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से नगरपालिका अध्यक्ष सोनाली जैन अभिलाषा, श्रेष्ठी शीलचंद अनौरा, अखिलेश गदयाना, अनिल जैन अंचल, महेन्द्र महरैया, संजय रसिया, प्रफुल्ल जैन, सत्येन्द्र गदयाना, सनत जैन खजुरिया धन्यकुमार जैन एड, अरविन्द जैन आप्टीशियन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इन्होंने किया संयोजन

गजरथ महोत्सव की व्यवस्थाओं को आचार्य विद्यासागर व्यायामशाला, वीर सेवा संघ, जैन मिलन मुख्य शाखा के अतिरिक्त जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय, महामंत्री आकाश जैन, सतोदय तीर्थ अध्यक्ष सतीश जैन बजाज, महामंत्री सिंघई मनोज जैन बबीना, विजय जैन लागौन, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया,अजय जैन जखौरा, आनंद जैन साइकिल, संजय रसिया, नीतेश विलौआ, अमितेश जैन, अभय जैन ग्राफिक्स, अनंत सराफ, श्रयांस जैन गदयाना, राजेन्द्र जैन मिठ्या, पं जयकुमार जैन, अभय जैन, प्रदीपजैन बरौदा, अवध किशोर जैन, प्रदीप जैन बरोदा, सौरम जैन पीलू, संयोजित कर रहे थे।

आदिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक 12 मार्च को : 151 मंडलीय 48 दीपों के साथ भक्तामर महा अर्चना होगी
जैन धर्म में प्रवर्तक या तीर्थ संचालक के रूप में पूजे जाने वाले प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 ऋषभ देव जी (आदिनाथ भगवान जी) का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 12 मार्च चैत्र कृष्ण नवमी को पूरे भारत में उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। शिवपुरी से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

शिवपुरी। जैन धर्म में प्रवर्तक या तीर्थ संचालक के रूप में पूजे जाने वाले प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 ऋषभ देव जी (आदिनाथ भगवान जी) का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 12 मार्च चैत्र कृष्ण नवमी को पूरे भारत में उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। चैत्र कृष्ण नवमी को प्रथम तीर्थंकर श्री ऋषभ देव जी (आदिनाथ भगवान जी) का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज, आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से किया जा रहा है। जिसमें सबसे पहले श्री आदिनाथ जिनालय में प्रातः काल अभिषेक पूजन के बाद 9 बजे से 2 पहिया वाहनों से धर्म प्रभावना रैली का आयोजन में किया जाएगा।

वाहन रैली से होगी धर्म प्रभावना

महेन्द्र जैन भैयन ने बताया कि यह विशाल दो पहिया वाहन रैली श्री आदिनाथ जिनालय पुराने प्रायवेट बस स्टैंड से शुरू होकर श्री पार्श्वनाथ जिनालय पुरानी शिवपुरी, गुरुद्वारा रोड, श्री छत्री जैन मंदिर, श्री महावीर जिनालय महल कॉलोनी, माधव चौक, गाँधी चौक, भगवान महावीर स्वामी मार्ग, श्री पार्श्वनाथ जिनालय कांच मंदिर, भगवान महावीर स्वामी कीर्ति स्तंभ,कोतवाली रोड, कस्टम गेट, श्री चंद्र प्रभु जिनालय सदर बाजार, गाँधी चौक, माधव चौक, होकर पुनः श्री आदिनाथ जिनालय पहुंचेगी। जहां पर ध्वजारोहण के साथ धर्म प्रभावना रैली का समापन होगा। दोपहर में श्री आदिनाथ जिनालय पर मरुदेवी एवं अन्य सभी महिला मंडलों के द्वारा बधाइयाँ एवं भजनों का कार्यक्रम होगा। यह संपूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ शिवपुरी के संयोजन में सकल जैन समाज एवं समस्त महिला पुरुष एवं युवा संगठनों के सहयोग से द्वितीय बार विशाल स्तर पर किया जा रहा है।

दीप अर्चना कार्यक्रम में धर्मलाभ प्राप्त करें

गुरुवार 12 मार्च को ही रात्रि में ठीक 7 बजे से श्री आदिनाथ जिनालय में यहां के इतिहास में द्वितीय बार 151 मंडलों पर 48 दीपकों के द्वारा देवादिदेव प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 ऋषभ देव जी ( आदिनाथ भगवान) की आराधना भक्तामर पाठ दीप अर्चना से की जाएगी।इस कार्यक्रम को भव्य रूप में आयोजित करने के लिए जैन समाज शिवपुरी एवं राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ शाखा के संयोजक हरिओम जैन, वायके जैन श्री राम कॉलोनी, दिनेश जैन कल्लू भैया, पं. ऋषभ जैन, अतुल जैन चौधरी तंबाकू, ऋषभ जैन एलआईसी के पास जो भी महानुभाव एवं साधर्मीजन दीप अर्चना कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करना चाहते हैं, उनसे विनम्र निवेदन है कि अपने नाम उक्त लोगों के पास शीघ्र अति शीघ्र लिखा कर या अपनी सहयोग राशि जमा कर आप अपना स्थान सुरक्षित कर सकते हैं। 151 मण्डल पूरे बुक होने पर बुकिंग बंद कर दी जाएगी। आप सभी से आग्रह है कि इस कार्यक्रम की सूचना अधिक से अधिक साधर्मीजनों तक पहुंचाकर उन्हें भी इस कार्यक्रम में शामिल करने के लिए आप सभी प्रयास करें।

आदिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव : सभी जिनालयों में होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन
जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव आदिनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव शनिवार को नगर के सभी जिनालयों में विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव आदिनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव शनिवार को नगर के सभी जिनालयों में विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। भगवान ऋषभदेव आदिनाथ स्वामी के निर्वाण कल्याणक के पावन अवसर नगर के सभी जिनालयों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। प्रातःकालीन बेला में सभी जिनेन्द्र भक्तों द्वारा आदिनाथ भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन की जाएगी। सभी भक्तगण सामूहिक रूप से निर्वाणकांड का वाचन करते हुए मोक्ष लक्ष्मी की कामना के साथ निर्वाण लड्डू समर्पित करेंगे।

स्याद्वाद युवा क्लब का नसियाजी में विशेष आयोजन

भगवान आदिनाथ स्वामी के निर्वाण कल्याणक के पावन अवसर पर स्याद्वाद युवा क्लब मुरैना सेगमेंट द्वारा श्री महावीर दिगम्बर जैन नसियाजी जैन मंदिर में आज शाम को 6.30 बजे से 48 दीपकों के साथ भक्तामर पाठ की महाअर्चना का आयोजन रखा गया है। भजन गायक एवं संगीतकार मनीष जैन एंड पार्टी मुरैना की संगीत लहरी के साथ भक्तामर महाअर्चना के अंतर्गत भक्तामर स्त्रोत के एक एक श्लोक का सामूहिक पाठ किया जाएगा। प्रत्येक श्लोक के वाचन के पश्चात मंत्रोचारण के साथ श्रावक श्रेष्ठियों द्वारा प्रज्वलित दीप स्थापित किया जाएगा । इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में स्याद्वाद युवा क्लब मुरैना सेगमेंट के सभी सदस्यों के साथ सकल जैन समाज मुरैना की सहभागिता रहेगी। स्याद्वाद युवा क्लब मुरैना सेगमेंट ने सकल जैन समाज से उक्त आयोजन में सम्मिलित होने की अपील की है।

बड़े जैन मंदिर में होगी भक्तामर महाअर्चना

श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा जैन मंदिर के ऑडिटर डॉ मनोज जैन ने बताया कि आदिनाथ स्वामी के निर्वाण महोत्सव के अवसर पर बड़े जैन मंदिर जी में प्रातः अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन के बाद निर्वाण लड्डू समर्पित किया जाएगा। शाम को सभी भक्तों की उपस्थिति में श्री 1008 भक्तामर महाअर्चना का आयोजन रखा गया है ।

कुंडलपुर में 20 वर्ष बाद अनुपम संयोग : आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव एवं पूज्य बड़े बाबा उच्चासन दिवस 17 जनवरी को मनाया जाएगा
मुनि श्री पदम सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर पूज्य बड़े बाबा श्री आदिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूज्य बड़े बाबा का उच्चासन दिवस भी धूमधाम से मनाया जाएगा। कुंडलपुर से पढ़िए, राजीव सिंघई कि यह खबर…

कुंडलपुर (दमोह)। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से मुनि श्री पदम सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर पूज्य बड़े बाबा श्री आदिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूज्य बड़े बाबा का उच्चासन दिवस भी धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रचार मंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि 20 वर्ष पूर्व 17 जनवरी 2006 में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में आचार्य श्री के पड़गाहन पर हजारों हजार श्रद्धालु भक्तों की साक्षी में पूज्य बड़े बाबा पुराने मंदिर से गगन विहार कर नए मंदिर में उच्चासन पर विराजमान हुए थे।

इस अवसर पर प्रातः श्री भक्तामर महामंडल विधान ,बड़ेबाबा महामंडल विधान पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक रिद्धिकलश,शांतिधारा होगी। श्रद्धालु भक्तों द्वारा अत्यंत भक्तिभाव पूर्वक पूज्य बड़े बाबा के श्री चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित किया जाएगा। दोपहर में मिष्ठान वितरण किया जाएगा। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना, पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती की जायेगी। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ सहित सभी पदाधिकारी सदस्यों ने श्रद्धालु भक्तों से कुण्डलपुर पधारकर धर्म लाभ लेने हेतु अनुरोध किया है।