आत्म-सुरक्षा सत्र – श्रीफल जैन न्यूज़

6 हजार से अधिक छात्राओं के लिए वरदान मिशन शक्ति : मिशन शक्ति 5.0 ने तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में सार्थक भूमिका निभाई
आत्मरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता कैंपेन में सूबे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति 5.0 ने तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में सार्थक भूमिका निभाई। सितंबर से दिसंबर तक चले इस व्यापक अभियान में यूनिवर्सिटी की 6,000 से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण, सामाजिक चेतना एवं आत्मविश्वास से जुड़े टिप्स एक्सपर्ट्स ने दिए। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…

मुरादाबाद। आत्मरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता कैंपेन में सूबे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति 5.0 ने तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में सार्थक भूमिका निभाई। सितंबर से दिसंबर तक चले इस व्यापक अभियान में यूनिवर्सिटी की 6,000 से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण, सामाजिक चेतना एवं आत्मविश्वास से जुड़े टिप्स एक्सपर्ट्स ने दिए। इस अभियान में यूनिवर्सिटी के एक दर्जन से अधिक कॉलेजों ने सक्रिय सहभागिता की। जिससे यह कार्यक्रम एक समन्वित और प्रभावशाली जनांदोलन के रूप में उभरकर सामने आया। कहने का अभिप्राय यह है कि यह कैंपेन यूनिवर्सिटी की हजारों छात्राओं के लिए वरदान साबित हुआ। अभियान के अंतर्गत यूनिवर्सिटी परिसर एवम् संबद्ध कॉलेजों में नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, आत्म-सुरक्षा सत्र, कार्यशालाएं, नारे लेखन, लघु फिल्म प्रदर्शन, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम, अच्छे स्पर्श एवम् बुरे स्पर्श जैसे संवेदनशील विषयों पर सशक्त भूमिकाएं प्रस्तुत की गईं। इसके साथ ही स्वयं रक्षा प्रशिक्षण, क्विज प्रतियोगिताएं, छात्राओं के लिए विशेष रूप से शक्ति शील्ड स्व-सुरक्षा सत्र ने छात्राओं में आत्मनिर्भरता और आत्मबल का संचार किया।

नई शिक्षा नीति और महिलाओं के लिए उभरते शैक्षणिक अवसरों पर विशेष सत्र

चार महीने तक जारी इस कैंपेन में कानूनी जागरूकता, एंटी-रैगिंग, हेल्पलाइन, साइबर क्राइम जैसे विषयों पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गईं। जिनमें सीओ राजेश कुमार ने अपने अनुभवों से छात्राओं को जागरूक किया। इसके अतिरिक्त स्तन कैंसर जागरूकता, मासिक धर्म स्वच्छता, महिला छात्राओं के लिए स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं का अवलोकन, नई शिक्षा नीति और महिलाओं के लिए उभरते शैक्षणिक अवसरों पर विशेष सत्र किए गए। इस क्रम में टीएमयू के डॉ. दीपककुमार विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य एवं नीति से जुड़े विषयों पर सारगर्भित जानकारी साझा की।

विषय-विशेषज्ञों से सवाल-जवाब का दौर चला।

वूमन्स के करियर, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास के लिए नेहा मेकअप मंत्रा की संचालक उद्यमी नेहा माहेश्वरी ने पर्सनेलिटी डवलपमेंट पर प्रकाश डाला। छात्र स्टार्टअप विकास कार्यक्रम में आरएसडी एकेडमी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर डॉ. जी. कुमार ने नवाचार और उद्यमिता पर मार्गदर्शन प्रदान किया। महिला सशक्तिकरण, जागरूकता एवं नेतृत्व अभियान में स्प्रिंगफील्ड की प्रिंसिपल डॉ. स्वाति शर्मा ने लीडरशिप, कॉन्फिडेंस एवं सोशल पार्टिसिपेशन पर अपने विचार साझा किए। सभी सत्रों में विषय-विशेषज्ञों से सवाल-जवाब का दौर भी चला।

सरकारी हेल्पलाइन नंबरों एवं सहायता सेवाओं की जानकारी दी

नर्सिंग कॉलेज की डीन प्रो. एसपी सुभाषिनी बोलीं कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को यह समझाने का अथक प्रयास हुआ कि वे समाज और कार्यस्थल पर अपनी सशक्त पहचान कैसे स्थापित कर सकती हैं? चुनौतियों का सामना कैसे कर सकती हैं? डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की वाइस प्रिंसिपल डॉ. अंकिता जैन कहती हैं कि यूनिवर्सिटी की छात्रओं को विशेष रूप से विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों एवं सहायता सेवाओं की जानकारी देकर छात्राओं को संकट की स्थिति में सही कदम उठाने के लिए सक्षम बनाया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया

फिजियोथेरेपी विभाग की विभागाध्यक्ष एवम् मिशन शक्ति 5.0 की नोडल अधिकारी, प्रो. शिवानी एम. कौल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। कहा कि मिशन शक्ति 5.0 के माध्यम से उन्हें महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से लागू करने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यह अभियान छात्राओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और जागरूक बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल है। प्रो. डॉ. कौल ने कहा कि अंततः कुलाधिपति सुरेश जैन के संग-संग जीवीसी मनीष जैन और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन के मार्गदर्शन से मिशन शक्ति 5.0 कैंपेन अपने मकसद में कामयाब रहा। उन्होंने कैंपेन में सहयोग के लिए वीसी प्रो. वीके जैन को भी धन्यवाद दिया।