आचार्य श्री सन्मति सागर महाराज – श्रीफल जैन न्यूज़

स्याद्वाद स्टार अवॉर्ड 2025 में कमलेश जैन सीए बने ‘स्याद्वाद रत्न’: आदित्य जैन सहित समाज की कई प्रतिभाएं सम्मानित
स्थानीय वरवाई गांव में जन्मे समाधिस्थ जैन संत आचार्य श्री सन्मति सागर महाराज की प्रेरणा से स्थापित स्याद्वाद युवा क्लब द्वारा 31 दिसंबर 2025 को देश की राजधानी दिल्ली के झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया स्थित भव्य सभागार में स्याद्वाद स्टार अवॉर्ड 2025 का आयोजन किया गया। इस समारोह में समाज, सेवा और रचनात्मकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं टीमों को सम्मानित किया गया। अंबाह से पढ़िए, यह खबर…

अंबाह। स्थानीय वरवाई गांव में जन्मे समाधिस्थ जैन संत आचार्य श्री सन्मति सागर महाराज की प्रेरणा से स्थापित स्याद्वाद युवा क्लब द्वारा 31 दिसंबर 2025 को देश की राजधानी दिल्ली के झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया स्थित भव्य सभागार में स्याद्वाद स्टार अवॉर्ड 2025 का आयोजन किया गया। इस समारोह में समाज, सेवा और रचनात्मकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं टीमों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जैन समाज के प्रख्यात समाजसेवी एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट कमलेश जैन (गुरुग्राम) को समाज के प्रति निरंतर सेवा, संवेदनशील सोच और मानवीय मूल्यों के लिए “स्याद्वाद रत्न” की प्रतिष्ठित उपाधि से अलंकृत किया गया। यह सम्मान कमलेश जैन को उनके निःस्वार्थ सेवा कार्यों और समाज के कमजोर वर्गों के लिए किए गए सतत प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। कमलेश जैन द्वारा अपने गृह ग्राम राजाखेड़ा के अलावा अंबाह एवं देशभर के विभिन्न शहरों में नियमित रूप से निःशुल्क चिकित्सा एवं सेवा शिविरों का आयोजन किया जाता है। इन शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर, मोतियाबिंद ऑपरेशन, नेत्र जांच, चश्मे तथा आवश्यक औषधियां निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। इन प्रयासों से हजारों जरूरतमंदों को स्वास्थ्य लाभ के साथ नया जीवन और आत्मविश्वास मिला है। इस भव्य आयोजन में क्लब की विभिन्न इकाइयों को भी उनकी सक्रियता के आधार पर सम्मानित किया गया। शिवपुरी टीम को “बेस्ट नेशनल टीम अवॉर्ड”, जबकि मुरैना टीम को “बेस्ट आउटस्टेशन टीम अवॉर्ड” से नवाजा गया। वहीं मुरैना के आदित्य जैन को उनकी रचनात्मक भागीदारी के लिए “आउटस्टेशन डिजी क्रिएटर अवॉर्ड” प्रदान किया गया।

“स्याद्वाद रत्न” सम्मान मिलने पर बधाइयों का तांता

अवॉर्ड समारोह में स्याद्वाद युवा क्लब द्वारा रक्तदान, वोकल फॉर लोकल, पर्यावरण संरक्षण, गो ग्रीन और हेल्दी लाइफ जैसी विभिन्न सामाजिक श्रेणियों में भी विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बाल दिवस के अवसर पर आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। आयोजकों ने कहा कि स्याद्वाद स्टार अवॉर्ड का उद्देश्य ऐसे व्यक्तित्वों और टीमों को सम्मान देना है, जो समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। कमलेश जैन को “स्याद्वाद रत्न” सम्मान मिलने पर अंबाह जैन समाज सहित क्षेत्रभर में हर्ष और गर्व का माहौल रहा तथा लोगों ने उन्हें बधाइयां दीं।

समाधिस्थ आचार्य श्री सन्मति सागर जी महाराज को याद दिया : पुण्य स्मृति दिवस पर हुए अनेकों कार्यक्रम
समाधिस्थ आचार्य श्री सन्मति सागर जी महाराज की पुण्य स्मृति दिवस पर फल वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री सृष्टि भूषण माताजी के सानिध्य में हुआ। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…

अम्बाह। समाधिस्थ आचार्य श्री सन्मति सागर जी महाराज की पुण्य स्मृति दिवस पर फल वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। छाणी परम्परा के पंचम पट्टाचार्य श्री सन्मति सागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका श्री सृष्टि भूषण माताजी संघ सानिध्य में पूज्य गुरुदेव की समाधि पर प्रातः परेड जैन मंदिर में दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण अशोका देवी जैन ने किया। उसके बाद आर्यिका श्री 105 सृष्टि भूषण माताजी ने मंगल प्रवचन देते हुए कहा कि आचार्य श्री सन्मति सागर महाराज एक सिध्दांतवादी सन्त थे।

उन्होंने अनेकों शहरों में मंदिरों के निर्माण की प्रेरणा दी और पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव कराये। पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज का अम्बाह के पास बरबाई गांव में जन्म हुआ था। आचार्य श्री सन्मति सागर महाराज ने 14 मार्च 2013 को शकरपुर दिल्ली में समाधिपूर्वक मरण कर इस नश्वर देह का त्याग किया था। पूज्य आचार्य श्री का जितना विशाल एवं अगाध व्यक्तित्व था, उनका कृतित्व उससे भी अधिक विशाल था। आपने अतिशय बड़ागांव में त्रिलोकतीर्थ धाम की रचना कर एक अद्भुत कृति प्रदान की है। विश्व में प्रथमवार सिंहरथ का संचालन कर आपने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था।

आचार्य श्री के कर कमलों द्वारा अनेक भव्य जीवों ने जैनेश्वरी दीक्षा अंगीकार कर अपना जीवन धन्य किया। इस पुण्य स्मृति दिवस पर परेड जैन मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। सभी को फल वितरित किये गए। रात्रि 7 बजे आरती एवं भजन संध्या एवं आधे घंटे का णमोकार मंत्र का सामूहिक पाठ भी किया गया, जिसमें महिलाएं, पुरुष, बच्चे सभी सम्मिलित हुए ।