आचार्य श्री सन्मतिसागर जी महाराज – श्रीफल जैन न्यूज़

आचार्य श्री सन्मतिसागर जी की त्रिलोक तीर्थ धाम में होगी मूर्ति स्थापित : 23 नवंबर को भव्य संस्कार दिवस महोत्सव का होगा दिव्य समागम
आचार्य श्री विद्याभूषण सन्मतिसागर जी की पावन स्मृति में 23 नवंबर रविवार को विश्व प्रसिद्ध त्रिलोकतीर्थ धाम बड़ागांव बागपत, उप्र में उनकी गुरुमूर्ति स्थापना एवं जन्म जयंती संस्कार दिवस महोत्सव का आयोजन ऐतिहासिक अध्यात्म पर्व के रूप में किया जाएगा। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…

अंबाह। अंबाह की पावन भूमि, जिसने अनेक संतों को जन्म दिया। उसी भूमि के वरवाई गांव के गौरव, समाधिस्थ संत राष्ट्रऋषि, सिंहस्थ प्रवर्तक, पंचम पट्टाचार्य आचार्य श्री विद्याभूषण सन्मतिसागर जी की पावन स्मृति में 23 नवंबर रविवार को विश्व प्रसिद्ध त्रिलोकतीर्थ धाम बड़ागांव बागपत, उप्र में उनकी गुरुमूर्ति स्थापना एवं जन्म जयंती संस्कार दिवस महोत्सव का आयोजन ऐतिहासिक अध्यात्म पर्व के रूप में किया जाएगा।

समाजसेवी महेंद्र जैन ने बताया कि यह अवसर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वह क्षण होगा, जब भक्ति की भावनाएं, साधना की सुगंध और सेवा का संकल्प एक साथ गूंजेंगे। यह आयोजन धर्म, संयम और समर्पण की अद्भुत मिसाल बनकर युगों तक स्मरणीय रहेगा। महोत्सव में स्याद्वाद जैन अकादमी में गुरुदेव की गुरु मूर्ति स्थापना, समाधिस्थ साधु-संतों के चरण प्रतिष्ठा समारोह और अन्नपूर्णा भोजनशाला भवन का शिलान्यास जैसे पवित्र आयोजन होंगे।

इनका मिलेगा पावन सान्निध्य

इस समूचे आयोजन का पावन निर्देशन गणिनी आर्यिका श्री दृष्टिभूषण माताजी के करकमलों से हो रहा है। इस भव्य पर्व में गणिनी आर्यिका श्री चंद्रमती माताजी, गणिनी आर्यिका श्री मुक्तिभूषण माताजी, ऐलाचार्य श्री त्रिलोकभूषण जी महाराज, गणिनी आर्यिका श्री दृष्टिभूषण माताजी एवं गणिनी आर्यिका श्री अनुभूतिषण माताजी अपने दिव्य सान्निध्य से धर्म और संयम की दीपशिखा प्रज्वलित करेंगी। उनके प्रवचन श्रद्धालुओं के अंतर्मन में साधना और शांति का आलोक फैलाएंगे।

यह होंगे अतिथि और इनका रहेगा सहयोग

इस विराट आयोजन के मुख्य अतिथि आशीष अग्रवाल (मीडिया प्रभारी, भाजपा मध्यप्रदेश) रहेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेंद्रप्रसाद जैन, महामंत्री गजराज जैन गंगवाल, संयुक्त महामंत्री महेंद्रकुमार जैन, कोषाध्यक्ष प्रवीणकुमार जैन और सहयोगी केसी जैन इस आयोजन को पूर्ण श्रद्धा और समर्पण से संपन्न कराने में जुटे हैं।

इन स्थानों से आएंगे समाजजन श्रद्धालु

इस अवसर पर अंबाह, पोरसा, मुरैना, ग्वालियर, दिल्ली, आगरा सहित अनेक नगरों से हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। त्रिलोकतीर्थ धाम इन पावन क्षणों में भक्ति, भजन और मंगल ध्वनियों से गूंज उठेगा। श्रद्धालुओं के आगमन, आवास, भोजन और दर्शन की संपूर्ण व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि प्रत्येक सहभागी भक्ति का पूर्ण आनंद प्राप्त कर सके। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन किया है कि वे समय पर पहुंचकर गुरुदेव की पावन स्मृति को नमन करें और इस दिव्य पर्व का हिस्सा बनें।

आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महाराज का पट्टाचार्य महोत्सव 27 अप्रैल से: 450 पिच्छी की उपस्थिति में होगा यह महोत्सव
इंदौर के इतिहास में पहली बार विशाल पट्टाचार्य महोत्सव होने जा रहा है। 27 अप्रैल से आरंभ होकर यह पांच दिवसीय कार्यक्रम 2 मई को पूर्ण होगा। इसमें देशभर के करीब 450 साधु-संत, साध्वियां और करीब 15 लाख श्रद्धालुुगण शामिल होंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं। इंदौर से पढ़िए टीके वेद की यह खबर…

इंदौर। आचार्यश्री आदिसागर जी महाराज की परंपरा में आचार्य श्री महावीर कीर्ति जी महाराज, आचार्य श्री विमल सागर जी महाराज, आचार्य श्री सन्मतिसागर जी महाराज एवं आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज हुए। 3 जून 2024 को जालना महाराष्ट्र में पूर्ण चैतन्य अवस्था में आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज ने अपने शिष्य आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के लिए यह कहा कि हम चाहते हैं कि विशुद्धसागर जी महाराज का अपनी निःस्वार्थ भावना से, साधुओं में बिना राग द्वेष, प्रेम, वात्सल्य के साथ सभी का यथोचित ध्यान रखें। चर्या सभी श्रेष्ठ हों। बिना किसी जल्दबाजी के यह कार्यक्रम लगभग एक वर्ष बाद किया जा रहा है। इंदौर एवं जैन समाज में वात्सल्य और सेवा का कीर्तिमान बनाने वाले श्रेष्ठ श्रावक दंपत्ति ने स्व प्रेरणा से यह कार्यक्रम करने की भावना व्यक्त की। जिसे आचार्यश्री ने सहज स्वीकार कर यह दायित्व मनीष सपना गोधा गांधीनगर इंदौर को सौंपा। तभी से इस महोत्सव की तैयारियां की जा रही है तथा मनीष सपना गोधा दंपत्ति ने पूरे भारत वर्ष के सभी प्रमुख आचार्यों, श्रमणों को लगभग दो माह भ्रमण कर व्यक्तिगत निवेदन किया। इसमें देश भर के सभी संघों को बिना किसी भेदभाव के आमंत्रित किया गया। इसकी जो आमंत्रण पत्रिका बनी वह भी अविस्मरणीय और संग्रहणीय हो गई है। यह तय है कि समूचे भारत के इतिहास में इतने श्रमण और साध्वियां इसके पूर्व कभी एकत्रित नहीं हुए। लगभग 450 पिच्छी की उपस्थिति संभावित है।

विशाल पांडाल में 25 हजार एक साथ बैठ सकेंगे

इस कार्यक्रम के लिए जो मुख्य पांडाल बना है। उसे देशना मंडपम नाम दिया गया है। यह पूर्णतः वातानुकूलित होगा। इसमें एक साथ 25 हजार व्यक्तियों की बैठने की व्यवस्था रहेगी। श्रावकों के लिए 4 वातानुकूलित भोजनशाला होंगी। इसमें वीआइपी, सामान्य श्रावक, त्यागी वृत्ति, सोले के भोजन की अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। श्रमणों और साध्वियों के लिए लगभग 400 चौकों की व्यवस्था की गई है। इच्छुक श्रावकों को ये चौके दिए गए है। अशुद्धि में जो माताजी रहेंगी, उनके लिए प्रथक व्यवस्था की गई हैं।

सभी की ठहरने की अलग-अलग रहेगी व्यवस्था

लगभग 40 एकड़ का विशाल पार्किंग होगा और 200 एकड़ भूमि में यह पूर्ण कार्यक्रम होगा। महोत्सव स्थल पर देश भी सभी प्रमुख सामाजिक संस्थाओं के वरिष्ठों को आमंत्रित किया गया है तथा उनके लिए पूर्ण व्यवस्थाएं की गई हैं। आचार्यो को सौभाग्य सदन में, मुनिसंघ आचार्य विमलसागर भवन में, आर्यिका माताजी आचार्य विराग सागर भवन में ठहरेंगे। इसके अलावा आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज एवं आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के प्रकाशित ग्रंथों की भव्य प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। साथ ही बाल संस्कार शिविर, प्लेजोन, इमर्सिव जोन, समवशरण की रचना आदि भी रहेगी। प्रोजेक्शन मेपिंग के माध्यम से जैन आगम की सुंदर कहानियां, आदिनाथ गाथा, महावीर गाथा, सम्राट खारवेल गाथा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आधुनिक लेजर शो, ड्रोन शो भी दिखाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय व्यक्ति प्राप्त स्वस्ति मेहुल जैन की भजन संध्या भी रखी गई है। इन कलाकारो की ख्याति इसलिए भी है कि देश के विश्वस्तरीय कार्यक्रम में यह अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।

कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे

27 अप्रैल को सुबह 6 बजे महावीर बाग से सुमतिधाम मंगल प्रवेश, सुबह 9 बजे प्रवचन देशना मंडपम में, आहारचर्या, सुबह 10.30 बजे, स्वाध्याय दोपहर 2.30बजे वात्सल्य मंडपम में, आचार्य भक्ति शाम 6 बजे आरती मंडपम में, आरती शाम 7.30 बजे आरती मंडपम में, प्रेजेक्शन मेपिंग 8 बजे आरती मंडपम में, लेजर शो, 8.30 बजे, सांस्कृतिक कार्यक्रम 9 बजे देशना मंडपम में होंगे। प्रोजेक्शन मेपिंग रात 11 बजे आरती मंडपम में होंगे। यह कार्यक्रम प्रतिदिन होंगे। इसके अलावा विशेष कार्यक्रमों में 27 अप्रैल को पत्रकार सम्मेलन, 28 अप्रैल को पूत्य गणाचार्य जी का पूजन, 29 अप्रैल को पूज्य आचार्यों को शास्त्र, सिंहासन और कमंडल भेंट, 30 अप्रैल को पट्टाचार्य महोत्सव, 1 मई को राष्ट्रीय संगोष्ठी तथा 2 मई को पूज्य गणाचार्य का जन्म जयंती समारोह किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिदिन दोपहर में एक-एक सामाजिक संस्थाओं का गुरुदेव के सामने चर्चा, प्रतिनिधियों की सभा होगी। प्रवेश रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही होगा। अभी तक लगभग 80 हजार लोग पंजीयन करवा चुके हैं। पांच दिवसीय कार्यक्रम में लगभग 15 लाख लोग शामिल होंगे।