आचार्य श्री आदित्य सागर जी महाराज – श्रीफल जैन न्यूज़

जनकपुरी में रचने जा रहा इतिहास, पहली बार किसी आचार्य संघ का होगा चातुर्मास : आचार्य श्री आदित्य सागर जी का रविवार को भव्य मंगल प्रवेश
जयपुर के जनकपुरी–ज्योतिनगर स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर अपने 47वें वर्ष में पहली बार किसी आचार्य संघ के चातुर्मास का साक्षी बनने जा रहा है। 19 जुलाई को आचार्य श्री 108 आदित्य सागर जी मुनिराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश होगा। पढ़िए श्रीफल साथी पदम जैन बिलाला एवं राकेश जैन (दूरदर्शन) की यह रिपोर्ट।

जयपुर। श्री दिगम्बर जैन मंदिर, जनकपुरी–ज्योतिनगर ने 17 जुलाई को अपनी स्थापना के 46 वर्ष पूर्ण कर 47वें वर्ष में प्रवेश किया। स्थापना वर्ष के शुभारंभ के साथ ही मंदिर एवं जनकपुरी जैन समाज एक ऐतिहासिक उपलब्धि का साक्षी बनने जा रहा है। वर्ष 2026 में पहली बार यहां किसी आचार्य संघ का चातुर्मास आयोजित होगा, जिसे समाज के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

पहली बार मिलेगा चातुर्मास का सौभाग्य

मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार जनकपुरी जैन समाज को पहली बार किसी आचार्य संघ के चातुर्मास का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। यह उपलब्धि मंदिर एवं समाज के धार्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगी।

19 जुलाई को होगा भव्य मंगल प्रवेश

आध्यात्मयोगी आचार्य श्री 108 आदित्य सागर जी मुनिराज ससंघ का 19 जुलाई (रविवार) को चातुर्मासार्थ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, जनकपुरी–ज्योतिनगर में भव्य मंगल प्रवेश होगा। प्रातःकाल आचार्य श्री ससंघ का मंगल विहार बरकत नगर दिगम्बर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर भव्य शोभायात्रा के रूप में जनकपुरी मंदिर पहुंचेगा, जहाँ धर्मसभा का आयोजन होगा।

28वें वर्षायोग पर विशेष आयोजन

आचार्य श्री के 28वें वर्षायोग के उपलक्ष्य में विशेष रूप से 28 स्वागत द्वार बनाए गए हैं। मंदिर में प्रवेश के समय 28 थालों से पाद प्रक्षालन तथा 28 दीपों से मंगल आरती कर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आचार्य श्री का अभिनंदन किया जाएगा।

भव्य तैयारियाँ पूरी

चातुर्मास समिति, मंदिर प्रबंध समिति, महिला मंडल एवं युवा मंच द्वारा मंदिर परिसर तथा पूरे मंगल प्रवेश मार्ग को आकर्षक रूप से सजाया गया है। आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना

प्रवेश समारोह एवं धर्मसभा में जनकपुरी, ज्योतिनगर, बरकत नगर, महेश नगर, कीर्ति नगर, मधुबन तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उपस्थित रहने की संभावना है। समाजजन इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं।

धर्म और समाज के लिए प्रेरणादायी अवसर

यह चातुर्मास केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में धर्म, संयम, संस्कार एवं आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। जनकपुरी जैन समाज का यह ऐतिहासिक आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

दिल्ली से गिरनार जी पद यात्रा को मिल रहा संतों और संस्थाओं का समर्थन : विश्व जैन संगठन ने की रूट की घोषणा
विश्वास नगर में विश्व जैन संगठन मुख्य कार्यालय पर शुक्रवार को विशेष सभा हुई। इसमें 23 मार्च से सुबह 8 बजे शुरू होने वाली 101 दिवसीय गिरनारजी धर्म पदयात्रा के रूट और अन्य व्यवस्थाओं के बारे सहयोगी संस्थाओं और बंधुओं से चर्चा की गई। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने धर्म पद यात्रा के लिए पूज्य संतों और संस्थाओं के पूर्ण समर्थन और सहयोग दिए जाने की जानकारी दी। कई समाजजनों ने संबोधित किया। पढ़िए नईदिल्ली से यह खबर…

नईदिल्ली। विश्वास नगर में विश्व जैन संगठन मुख्य कार्यालय पर शुक्रवार को विशेष सभा हुई। इसमें बलबीर नगर से 23 मार्च को सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली 101 दिवसीय गिरनारजी तक 1500 किमी लंबी धर्म पदयात्रा के रूट और अन्य व्यवस्थाओं के बारे सहयोगी संस्थाओं और बंधुओं से चर्चा की गई। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने धर्म पद यात्रा के लिए पूज्य संतों और संस्थाओं के पूर्ण समर्थन और सहयोग दिए जाने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय, गृह मंत्री और पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से धर्म पद यात्रा और गिरनार पर्वत पर जैन श्रद्धालुओं के वंदना और दर्शन के लिए संगठन ने 1 जनवरी 2025 को भेजी याचिका पर कार्रवाई की जानकारी दी। संजय जैन ने दिल्ली से गिरनार तक अहिंसा धर्म पद यात्रा के 1500 किमी लंबे रूट बलबीर नगर दिल्ली से गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद से नेमि जन्मस्थल शौरीपुर के दर्शन कर इटावा, भिंड, ग्वालियर, झांसी, ललितपुर,सागर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन से गुजरात में दाहोद से प्रवेश कर अहमदाबाद, राजकोट होते हुए जूनागढ़ गिरनार पहुंचने की घोषणा की। उन्होंने सकल जैन समाज को पद यात्रा में सहयोग करने और शामिल होकर जन-जन की यात्रा बनाने का आह्वान किया।

ऋषभ विहार जैन मंदिर प्रधान ने की अनुमोदना

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यश जैन ने बताया कि दिल्ली एनसीआर सहित की अधिकतर मंदिर प्रबंधक कमेटियों और सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं ने पद यात्रा के शुभारंभ स्थल बलबीर नगर से भगवान आदिनाथ जन्म तप कल्याणक दिवस पर 23 मार्च को सुबह 8 बजे समाज सहित पहुंचकर यात्रा में सहयोग करने और ऋषभ विहार जैन मंदिर प्रधान सुनील जैन पद्मिनी ने 23 मार्च को यात्रा के बलबीर नगर से चलकर ऋषभ विहार जैन मंदिर में पहुंचने पर प्रथम रात्रि पड़ाव के लिए अनुमोदना की।

मंदिर कमेटियों ने की समर्थन की घोषणा

संगठन के संरक्षक अशोक जैन प्रिया एनक्लेव ने बताया कि गुरुवार को गांधी नगर जैन मंदिर में श्री वासुपूज्य भगवान के जन्म तप कल्याणक पर आयोजित विधान में मंदिर कमेटी ने गिरनार पद यात्रा के लिए समर्थन की घोषणा की और कैलाश नगर गली नंबर 12 जैन मंदिर कमेटी ने शुक्रवार की सुबह 7 बजे गिरनार पद यात्रा में सहयोग की घोषणा की। साथ ही यात्रा के निर्विघ्न सफलता के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन के माध्यम से अभिषेक, शांतिधारा और पूजन कराया गया। संगठन की महिला प्रकोष्ठ संयोजिका रुचि जैन और महामंत्री नीरू जैन, नोएडा ने जैन एकता के साथ सभी महिला मंडलों को यात्रा में सहयोग करने का आह्वान किया।

इन्होंने किया संबोधित

रुचि जैन ने संगठन के महिला प्रकोष्ठ, महिला जागृति मंच, भोलानाथ नगर और छोटा बाजार महिला मंडल द्वारा पद यात्रा में विशेष सहयोग किए जाने से सभा को अवगत कराया। सभा को जय किशन जैन वैशाली, डॉ. मनोज जैन मोती बाग, प्रदुम्न जैन सर्वोदय तीर्थ धारूहेड़ा, रितेश जैन कैरियर काउंसलर, दीपक जैन ‘डेक वाले’ विश्वास नगर, सीए विपुल जैन मौजपुर, सतेंद्र जैन जैनम फाउंडेशन यमुना विहार, सागर जैन शांति मोहल्ला, सह मंत्री मनीष जैन, राहुल जैन नोएडा, मीडिया प्रभारी आकाश जैन, प्रियम जैन लॉ विद्यार्थी और अन्य दिल्ली एनसीआर से आए पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित किया और पद यात्रा में पूर्ण सहयोग के लिए आश्वस्त किया। संगठन के मंत्री राजीव जैन ने बलबीर नगर जैन मंदिर कमेटी ने 5 मार्च को रात्रि 8 बजे जैन अतिथि भवन में धर्म पद यात्रा के लिए विशेष सभा की जानकारी दी और सभी कमेटियों और संस्थाओं को उपस्थित होने का निमंत्रण दिया।

इन्होंने दिया विशेष सहयोग

संगठन के कोषाध्यक्ष मयंक जैन, सम्मानित सदस्य अनुज जैन, निपुण जैन लक्ष्मी नगर, सूरत से संयोजक विनीत जैन, मुंबई से राहुल पांड्या, युवा प्रकोष्ठ महामंत्री सागर जैन सरधना, देवेश जैन भजनपुरा दिल्ली, इंदौर से शाखा अध्यक्ष मयंक जैन, नौगामा से भरत गांधी, इटावा से आकाशदीप जैन, आगरा से अनंत जैन, सहारनपुर से अरिहंत जैन, अहमदाबाद से राज मेहता और भिंड से सचिन जैन ने पद यात्रा रूट की रूपरेखा बनाने में विशेष सहयोग दिया।

गिरनार पद यात्रा के लिए संगठित होने का दिया संदेश - मुनिश्री आदित्य सागरजी : इंदौर सकल जैन समाज ने श्री नेमि-गिरनार धर्म पद यात्रा का किया समर्थन
मुनिश्री आदित्य सागर जी महाराज ने अंजनीनगर में आयोजित समर्थन सभा में नेमि-गिरनार धर्म पदयात्रा के लिए मार्गदर्शन और आशीर्वाद दिया। नई दिल्ली से पधारे विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने गिरनार जी की 101 दिवसीय 1500 किमी लंबी धर्म पदयात्रा की संपूर्ण जानकारी दी। इंदौर सकल जैन जैन समाज ने इस धर्म पदयात्रा का समर्थन करते हुए अपने सुझाव और मार्गदर्शन प्रदान किए। इंदौर से पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज के उपसंपादक प्रीतम लखवाल की यह खबर…

इंदौर।अंजनीनगर में विराजित मुनिश्री आदित्य सागर जी महाराज ने नई दिल्ली से गिरनार जी तक की धर्म पदयात्रा के लिए मार्गदर्शन और आशीर्वाद दिया है। नई दिल्ली से गिरनार जी के लिए 101 दिवसीय 1500 किमी लंबी धर्म पदयात्रा में जैन समाज को जागरूक कर समर्थन लेने के लिए शनिवार को अंजनीनगर संत भवन में विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने कार्यकारिणी सहित उपस्थित होकर इंदौर सकल जैन समाज और मुनिश्री आदित्यसागर जी महाराज के मार्गदर्शन के लिए निवेदन किया। इससे पूर्व उन्होंने संपूर्ण धर्म पदयात्रा की जानकारी सभी को प्रदान की। इस अवसर पर मुनिश्री आदित्य सागर जी महाराज ने कहा कि यह प्रसंग बहुत मार्मिक है। व्यवस्थाएं अव्यवस्थित हैं। मैं यह कहना चाहता हूं कि गिरनार जी की सुरक्षा के लिए सभी जैन समाज को एकजुट होना पड़ेगा। मुनिश्री ने यह भी कहा कि शूद्र को जीतना है तो शक्ति चाहिए। यह शक्ति हमें संगठित होने से ही मिल सकती है। मुनिश्री ने अपने संदेश में यह भी कहा कि हम क्षत्रिय हैं और हम व्यापारी भी हैं। मुनिश्री के मार्गदर्शन और समर्थन प्राप्त होने के बाद सभी उपस्थिति अतिथि महानुभावों ने इसकी अनुमोदना की। इससे पूर्व मंगलाचरण ओम पटोदी ने प्रस्तुत किया।

इन्होंने किया धर्म पदयात्रा का समर्थन

इंदौर सकल जैन समाज की ओर से नकुल पाटौदी, निर्मल कासलीवाल, इंदर सेठी, डीके जैन, आनंद कासलीवाल, जैनेश झांझरी, डीएसपी डीके जैन, स्वप्निल जैन, हरीश जैन, देवेंद्र सेठी, हेमंत जैन, देवेंद्र सेठी, महेंद्र पहाड़िया आदि ने संबोधित करते हुए धर्म पदयात्रा का समर्थन करते हुए अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए व  नेमिनाथ-गिरनारजी पद यात्रा से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी किया। पोस्टर विमोचन में अभय पाटोदी, स्वप्निल जैन व श्रीफल जैन न्यूज संपादक रेखा जैन भी मौजूद थे।

धर्म पदयात्रा की जानकारी दी

दिल्ली से गिरनार जी तक 1500 किमी की धर्म पदयात्रा के बारे में बताते हुए विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि जैन समाज अपने तीर्थों के लिए हमेशा से लड़ता आया है। नेमिनाथ गिरनाजी धर्म पदयात्रा दिल्ली के बलवीरनगर से आरंभ होकर भगवान नेमिनाथ की जन्मस्थली शौरीपुर पहुंचेगी। इसका समापन गिरनारजी मोक्ष स्थली पर संपन्न होगी। दिल्ली से प्रथम बार होने वाली विशाल धर्म पदयात्रा के बारे में बताते हुए जैन ने बताया कि गिरनार जी पर सुरक्षित दर्शन के लिए गुजरात उच्च न्यायालय ने 17 फरवरी 2005 के आदेश दिया है। कोर्ट ने पुलिस को भी निर्देश दिए हैं। सभा का संचालन मयंक जैन और आभार प्रदर्शन महावीर पाटोदी ने किया।

भगवान नेमिनाथ की मोक्षस्थली गिरनार की 5वीं टोंक पर अवैध अतिक्रमण : जैनों से दुर्व्यवहार कोर्ट के आदेशों की अवमानना और अन्याय की पराकाष्ठा – संजय जैन
सारांश

पूज्य जैन आचार्य श्री आदित्य सागर जी महाराज के दीक्षा दिवस के अवसर पर लक्ष्मी नगर में आयोजित कार्यक्रम में विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि 22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान की मोक्षस्थली गिरनार की पांचवी टोंक पर अवैध अतिक्रमण, निर्माण और जैनों के साथ दुर्व्यवहार लोकतंत्र में अन्याय की पराकाष्ठा है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…

दिल्ली। पूज्य जैन आचार्य श्री आदित्य सागर जी महाराज के दीक्षा दिवस के अवसर पर लक्ष्मी नगर में आयोजित कार्यक्रम में विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि 22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान की मोक्षस्थली गिरनार की पांचवी टोंक पर अवैध अतिक्रमण, निर्माण और जैनों के साथ दुर्व्यवहार लोकतंत्र में अन्याय की पराकाष्ठा है। विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि कलिंग जैन राजा खारवेल की 2200 वर्ष प्राचीन जैन गुफाओं में पुरातत्व विभाग की मिलीभगत से अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है। शिखर जी में पर्यटन को बढ़ाकर तीर्थ को अपवित्र करने वाले रोपवे की एक कील भी गाड़ने नहीं देंगे।

आंदोलन में करें सहयोग

संजय जैन ने समस्त जैन समाज का आह्वान करते हुए कहा कि गिरनार सहित सभी तीर्थों के संरक्षण के लिए कोर्ट के आदेशों और पुरातात्विक नियमों का पालन कराने और दोषी अफसरों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग हेतु आगामी 17 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान सहित सम्पूर्ण देश में आयोजित होने वाले देशव्यापी “तीर्थ बचाओ धर्म बचाओ आंदोलन” में सहयोग करें।

होश और जोश रखें साथ

आचार्य श्री आदित्य सागर जी महाराज ने गिरनार सहित सभी तीर्थों के संरक्षण हेतु केंद्र और राज्य सरकारों से अपनी संवैधानिक मांगों के लिए जैन एकता के साथ बुजुर्गों के होश और युवाओं के जोश के साथ शांतिपूर्ण देशव्यापी शांतिपूर्ण जन आंदोलन के जयघोष हेतु मार्गदर्शन व आशीर्वाद देते हुए कहा कि जैसे जैन समाज अपने घर संपत्ति की देखभाल करता है, वैसे ही तीर्थों का भी संरक्षण आखिरी सांस तक करें।

सहयोग का आश्वासन

मंदिर प्रबंधक समिति के अमित जैन एडवोकेट और सदस्यों ने श्री संजय जैन का स्वागत किया। आकाश जैन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विश्व जैन संगठन ने बताया कि धर्म सभा में उपस्थित संगठन के सम्मानित सदस्य निपुण जैन, अनुज जैन और ज्योतिष परिषद के रवि गुरु जी, प्रो. टीकम चंद जैन, दिल्ली व अन्य स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने जैन धर्म व तीर्थों के संरक्षण को आवश्यक बताते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।