आचार्य प्रसन्न सागर जी – श्रीफल जैन न्यूज़

लोगों को हर तरह से खूबसूरत होना चाहिए : आचार्य प्रसन्न सागर जी ने व्यक्तित्व निर्माण पर प्रभावी बात कही
आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज एवं उपाध्याय श्री पियूष सागरजी महाराज ससंघ तरुणसागरम तीर्थ पर वर्षायोग हेतु विराजमान हैं। उनके सानिध्य में वहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं। कोडरमा से पढ़िए, जैन राजकुमार अजमेरा और मनीष सेठी की खबर…

तरुणसागरम तीर्थ/कोडरमा। आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज एवं उपाध्याय श्री पियूष सागरजी महाराज ससंघ तरुणसागरम तीर्थ पर वर्षायोग हेतु विराजमान हैं। उनके सानिध्य में वहां विभिन्न धार्मिक

कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं। उसी श्रृंखला में उपस्थित गुरु भक्तों को संबोधित करते हुए आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज ने बताया कि लोगों को हर तरह से खूबसूरत होना चाहिए। चेहरे से, चरित्र से, विचार से, पहनावे से, खान पान से,ओर अन्तरात्मा से

जीवन में किसी चीज की मात्रा बढ़ाना चाहते हैं तो उसके कारण को खोजो, जिन कारणों से मन की शान्ति और चेहरे की प्रसन्नता बढ़ रही हो, उन कारणों की मात्रा को बढ़ाते जायें और जिन कारणों से मन की शान्ति, चेहरे की चमक, आपस में प्रेम-मैत्री, सदभाव कम हो रहा हो, तो उन कारणों की मात्रा कम करते जाओ। क्योंकि आज जो आप हैं या आगे जो होंगे, वह सकारात्मक सोच का ही परिणाम होगा। इसलिए सोच बदलो तो जीवन आपोआप बदल जायेगा।

कभी भी अपने आपको 100% सही नहीं समझें। जब कभी आप अपनी बात को परोसें या अपना चिन्तन अपनों से साझा करें तो ये जरूर कहें कि हम भी गलत हो सकते हैं। फिर देखो आपकी बात का वजन कैसे बढ़ता है और सामने वाले पर उसका कैसा अद्भुत प्रभाव पड़ता है। हम अपने जैसे लोगों को ही पसंद क्यों करते हैं? जब हम किसी को अपने कार्यों की नकल करते देखते हैं, तो अच्छा महसूस करते हैं। किसी को अपनी बात दोहराते हुए सुनते हैं तो मन खुश हो जाता है। हम अपने जैसे लोगों को पसंद करते हैं। जब आप किसी से बोलते हैं कि मै आपको बहुत पसंद करता हूँ, तब कहने वाले का मकसद होता है मैं आपके जैसा ही हूँ। खान-पान, रहन-सहन, वाणी-व्यवहार, विचारों की विराटता, मन की उदारता और अंतरात्मा से आपके जैसा ही हूँ। आपकी एक स्माइल लोगों की जिन्दगी बदल सकती है और मन की स्मेल को दूर भगा सकती है। यदि कोई बहुत तनाव में है या चिन्ताओं से घिरा हुआ है तो आपकी एक मुस्कुराहट बता सकती है कि तनाव और चिन्ता किसी समस्या का समाधान नहीं है। चेहरे की प्रसन्नता बतलाती है कि दुनिया खुश गवार है। क्योंकि मुस्कुराने से हमारा कुछ भी नहीं जाता, ना इन्कम टेक्स, ना सेल्स टेक्स, ना जी एस टी, ना इ.डी की रेड ये सब फ्री है, इसलिए अपनी मुस्कुराहट को मत मरने दो। कौन क्या कर रहा है, क्यों कर रहा है, कब कर रहा है, इन सब से हम जितना दूर रहेंगे, चेहरे की प्रसन्नता उतनी ही ऊर्जावान और ओजपूर्ण होती जायेगी।

दशलक्षण महापर्व का सातवाँ दिन – उत्तम तप का संदेश : आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महामुनिराज का प्रवचन
तरुणसागरम तीर्थ, कोडरमा में दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन परम पूज्य आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागरजी महामुनिराज ने उपस्थित गुरु-भक्तों को उत्तम तप धर्म का संदेश दिया। उन्होंने इच्छाओं को रोकने, मन की उछलकूद को नियंत्रित करने और संयमपूर्वक जीवन जीने का महत्व समझाया।

तरुणसागरम तीर्थ, कोडरमा में वर्षायोग हेतु विराजमान आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागरजी महामुनिराज एवं उपाध्याय श्री 108 पियूष सागरजी महाराज ससंघ के सानिध्य में दशलक्षण महापर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। आचार्य श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि पर्वों के पर्वराज का सातवाँ चरण – उत्तम तप है। जीवन में कुछ करने का हौसला होना चाहिए। उन्होंने कहा: “हमने अभी चलना शुरू किया है, उड़ना अभी बाकी है। अभी नापी है मुट्ठी भर जमीन, आसमान नापना बाकी है।”

उत्तम तप का अर्थ है – मन की उछलकूद को रोकना और इच्छाओं का नियंत्रण करना। आचार्य श्री ने समझाया कि मन में बनी इच्छाएँ अनंत हैं, जबकि बाहरी संसार छोटा है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता से अधिक इच्छा दुखदायी होती है और व्यक्ति को तनाव व रोगों में डालती है।

भूख से कम भोजन करना भी तप का हिस्सा

आचार्य श्री ने दो प्रमुख इन्द्रियों – चक्षु और रसना – के नियंत्रण को तप का मुख्य अंग बताया। भूख से कम भोजन करना भी तप का हिस्सा है। उन्होंने साधु-सन्यासियों और ज्ञानी जीवों के कम भोजन और लंबी आयु के उदाहरण से यह सिद्ध किया कि संयम और तप से स्वास्थ्य और बुद्धि बेहतर रहती है। उन्होंने कहा कि तप-त्याग की भट्टी में तपने वाले लोग ही संसार के बाजार में सफल होते हैं। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे।