आचार्य ज्ञेयसागर महाराज – श्रीफल जैन न्यूज़

ज्ञानतीर्थ पर बताया कि अहंकार क्यों होता है : अपने को सर्वश्रेष्ठ मानने पर होता है अहंकार- आचार्य ज्ञेयसागर
अपने गुणों को ही संसार में सर्वश्रेष्ठ समझकर औरों को दीन, हीन, नीच, कमजोर समझना और देखना अहंकार की श्रेणी में आता है। उक्त विचार सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर महाराज ने ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…

मुरैना। हमें जीवन में कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए। अज्ञानता के वशीभूत होकर मनुष्य अपने आपको सर्वश्रेष्ठ मानने लगता है, तो उसे अहंकार की संज्ञा दी जाती है। अपने गुणों को ही संसार में सर्वश्रेष्ठ समझकर औरों को दीन, हीन, नीच, कमजोर समझना और देखना अहंकार की श्रेणी में आता है। उक्त विचार सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर महाराज ने ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

मनुष्य पर्याय को करें सार्थक

आचार्य श्री ने कहा कि जैन दर्शन में हमारे आचार्यों ने आठ मद बताए हैं, किसने मनुष्य को अहंकार होता है। यदि व्यक्ति अधोगति के संसार भ्रमण से बचना चाहता है तो उसे इन मदों का त्याग करना होगा। मनुष्य को पद, रूप, कुल, धन, बल, प्रभुता, ज्ञान एवम जाति के मद से अहंकार होता है। इन सबसे हमें बचना चाहिए। यह मद हमें इस संसार में जन्म मरण के रूप में भटकाते रहते हैं और हमें नरक अथवा त्रयंच गति में ले जाते हैं। इसलिए हमें इनका त्यागकर अपने जीवन में सरलता लाकर, जनहित के कार्य करते हुए आत्म पथ पर आगे बढ़ना चाहिए। जिससे हमारी मनुष्य पर्याय सार्थक हो सके।

रावण भी मरा अहंकार से

उन्होंने कहा कि अहंकार से हमेशा नुकसान होता है, विनाश होता है। रामायण में रावण की पत्नी मंदोदरी ने रावण से कई बार विनती की कि वह भगवान राम की पत्नी सीता को सम्मान के साथ वापस कर दे और अपने किए की माफी मांग ले। लेकिन रावण अपने अहंकार के वशीभूत होकर अपनी पत्नी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उसे यह अहंकार था कि वह विश्व विजेता है। उसका यह बंदरों की सेना और भगवान राम कुछ नहीं बिगाड़ सकते। ब्रह्मांड में कोई इतना बलशाली नहीं है जो उसे हरा सके, उसको यह अहंकार था। आप सभी उसके परिणाम से परिचित हैं । इसी प्रकार महाभारत में श्री कृष्ण ने धृतराष्ट्र के दरबार में दुर्योधन की उपस्थिति में संधि का प्रस्ताव रखा। निवेदन किया कि यदि पांडवों को 5 गांव ही दे दिए जाएं तो युद्ध टल सकता है। लेकिन अहंकार के वशीभूत दुर्योधन ने उनको सुई की नोक के बराबर भी जमीन देने से इनकार कर दिया। परिणाम स्वरूप महाभारत जैसा विशाल युद्ध हुआ जिसमें करोड़ों लोग मारे गए। ज्ञानज्ञेय वर्षायोग समिति के सह संयोजक अनूप भंडारी ने बताया कि ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर में आचार्य श्री के ससंघ सान्निध्य में प्रतिदिन अभिषेक, शांतिधारा एवम पूजन के साथ साथ छहढाला की क्लास लगती है ।

ज्ञानतीर्थ पर बच्चों को समझाया शिक्षा और संस्कार का महत्व : धनार्जन के साथ धर्म आराधना भी जरूरी है -आचार्य ज्ञेयसागर
सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज ने ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर मुरैना में धर्मसभा के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कारों का होना भी अति आवश्यक है। शिक्षा मानव जीवन का अनमोल हिस्सा है। यह उसके जीवन को एक नई दिशा प्रदान करती है। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…

मुरैना। मनुष्य के जीवन में अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कारों का होना भी अति आवश्यक है। शिक्षा मानव जीवन का अनमोल हिस्सा है। यह उसके जीवन को एक नई दिशा प्रदान करती है। शिक्षा के साथ ही अच्छे संस्कार मनुष्य के व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। अच्छी शिक्षा जहां धनोपार्जन में सहायक होती है, वहीं अच्छे संस्कार धर्म आराधना की ओर अग्रसर करते हैं।

शिक्षा तो स्कूलों में मिल जाती है, लेकिन संस्कार तो मनुष्य को उसके परिवार एवं समाज से ही मिलते हैं । जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है, हम अपने माता-पिता और अन्य परिजनों से कुछ न कुछ सीखते रहते हैं। अच्छे संस्कारों का उद्देश्य मनुष्य के व्यक्तित्व को इस प्रकार विकसित करना है कि वह भविष्य में देश, धर्म व समाज का सर्वांगीण विकास करने में सहभागी बन सके। उक्त विचार छाणी परंपरा के सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज ने ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर मुरैना में धर्मसभा के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

धन सब कुछ नहीं है

आचार्य श्री ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा प्राप्त करके आप धन तो बहुत कमा सकते हैं, लेकिन यदि आपने अच्छे संस्कार प्राप्त नहीं किए तो आपका जीवन अधूरा ही रहेगा। यदि आपने अपने परिजनों से, अपनी समाज से, अपने गुरुओं से अच्छे संस्कार ग्रहण कर लिए तो आप धन के साथ साथ धर्म आराधना भी कर सकेंगे। वर्तमान में धन आवश्यक तो है, लेकिन धन सब कुछ नहीं है। धन से आपको भौतिक एवं सांसारिक सुख तो मिल सकता है लेकिन मन की शांति एवं आत्मिक सुख केवल धर्म आराधना से ही मिल सकता है। इसलिए शिक्षा के साथ साथ संस्कारों का होना अति आवश्यक है। यानि कि धनार्जन के साथ धर्म आराधना भी जरूरी है।

बच्चों ने की आराधना

ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर में आज बच्चों ने पहुंचकर भगवान श्री आदिनाथ, श्री पार्श्वनाथ सहित 24 तीर्थंकरों की आराधना करते हुए पूजा अर्चना की। क्षेत्र पर चातुर्मासरत आचार्य श्री ज्ञेयसागर महाराज, मुनिश्री ज्ञातसागर महाराज, मुनिश्री नियोगसागर महाराज, क्षुल्लक सहजसागर महाराज को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आज की शांतिधारा करने का सौभाग्य बिमल जैन, तरुण जैन एवं रामेश्वर दयाल योगेश जैन जय जिनेन्द्र ट्रेवल्स को प्राप्त हुआ।

ज्ञानतीर्थ पर धर्मसभा में बताया संगति का महत्व : दुष्ट व्यक्तियों से सदैव दूरी बनाकर रखना चाहिए -आचार्य ज्ञेयसागर
पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…

मुरैना। संसार में संगति का बहुत महत्व है। हमें संगति का सदैव ध्यान रखना चाहिए। जो मन, कार्य और बुद्धि से परम हंस हैं, उन्हें सदैव कोओं से दूरी बनाए रखना चाहिए। वेद पुराण और शास्त्रों में लिखा है कि दुष्ट व्यक्ति से हमेशा दूरी बनाकर रखो क्योंकि दुष्ट व्यक्ति आपको कभी भी संकट में डाल सकता है। ऐसे व्यक्तियों को कितने भी अच्छे माहौल में रखा जाए, वे सुधरने की चेष्टा नहीं करते। जैसी आपकी संगति होगी, वैसी आपकी नीयत होगी, वैसे ही आपके विचार होंगे। जैसे विचार होंगे, वैसा ही आपका व्यवहार होगा, वैसा ही आपका व्यक्तित्व होगा और उसी अनुरूप आपको जीवन में परिणामों की प्राप्ति होगी। उक्त विचार सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज ने ज्ञानतीर्थ जैन क्षेत्र में धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

उदाहरण से समझाया

पूज्य गुरुदेव संगति के संदर्भ में एक दृष्टांत सुनाते हुए कहा कि एक बार एक व्यक्ति जंगल से गुजर रहा था, थकान हुई और एक वृक्ष के नीचे आकर सो गया। वहां एक हंस आया और उस हंस ने देखा कि उस व्यक्ति के चेहरे पर धूप आ रही हैं तो ठीक से सो नहीं पा रहा हैं । हंस पेड़ की डाली पर अपने पंख खोल कर बैठ गया ताकि उसकी छांव में वह व्यक्ति आराम से सोए। जब वह सो रहा था तभी एक कौआ आकर उसी डाली पर बैठा और उसने व्यक्ति के ऊपर अपना मल विसर्जन किया और वहां से उड़ गया। तभी व्यक्ति की नींद खुल गई और गुस्से से यहां-वहाँं देखने लगा और उसकी नज़र हंस पर पड़ी और उसने तुरंत धनुष बाण निकाला और उस हंस पर तीर छोड़ दिया। हंस नीचे गिरा और मरते-मरते हंस ने कहा:- मैं तो आपकी सेवा कर रहा था, मैं तो आपको छांव दे रहा था, आपने मुझे ही मार दिया? इसमें मेरा क्या दोष था ? तब उस व्यक्ति ने कहा कि यद्यपि आपका जन्म उच्च परिवार में हुआ, आपकी सोच आपके तन की तरह ही सुंदर हैं, आपके संस्कार शुद्ध हैं, यहां तक कि आप अच्छे इरादे से मेरे लिए पेड़ की डाली पर बैठकर मेरी सेवा कर रहे थे, लेकिन आपसे एक गलती हो गयी, जब आपके पास कौआ आकर बैठा तो आपको उसी समय उड़ जाना चाहिए था। उस दुष्ट कौए के साथ एक घड़ी की संगत ने ही आपको मृत्यु के द्वार पर पहुंचाया है।

ज्ञानतीर्थ पर हुआ कलश स्थापना समारोह : चातुर्मास स्थापना का मुख्य उद्देश्य अहिंसा व्रत का पालन करना हैं- आचार्य ज्ञेयसागर
छाणी परंपरा के सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर महाराज ने ज्ञानतीर्थ मुरैना की पावन धरा पर वर्षायोग कलश स्थापना समारोह में धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चातुर्मास स्थापना का मुख्य उद्देश्य अहिंसा व्रत का पालन करना हैं। बारिश के मौसम में असंख्यात जीवों की उत्पति हो जाती है। पद विहार के दौरान जीव हिंसा न हो, इसी लिए चातुर्मास की स्थापना की जाती है। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…

मुरैना। अहिंसा महाव्रत का पालन, धर्म प्रभावना, भक्ति, ज्ञान एवं ध्यान के लिए चातुर्मास की स्थापना की जाती है। दिगम्बर जैन संत निरंतर पद विहार करते हैं लेकिन वर्षाकाल में एक ही स्थान पर रुककर साधना करते हैं। वर्षाकाल में एक ही स्थान पर संकल्प के साथ रुकने का समय चार माह होता है, इसीलिए इसे चातुर्मास कहते हैं। चातुर्मास स्थापना का मुख्य उद्देश्य अहिंसा व्रत का पालन करना हैं। बारिश के मौसम में असंख्यात जीवों की उत्पति हो जाती है। पद विहार के दौरान जीव हिंसा न हो, इसी लिए चातुर्मास की स्थापना की जाती है। उक्त विचार छाणी परंपरा के सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर महाराज ने ज्ञानतीर्थ मुरैना की पावन धरा पर वर्षायोग कलश स्थापना समारोह में धर्म सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। पूज्य आचार्य श्री ने उपस्थिति भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि चातुर्मास के दौरान साधु-संतों के मुख से वाणी खिरती है और आसमान से जल की बरसात होती है। इस समय सांसारिक प्राणी को भी संयम व नियम पूर्वक रहकर आत्मकल्याण हेतु प्रयास करना चाहिए।

ध्वजारोहण से हुआ शुभारंभ

ज्ञानज्ञेय वर्षायोग समिति के अध्यक्ष योगेश जैन खतौली एवं मुख्य संयोजक रूपेश जैन आगरा ने बताया कि एबी रोड हाइवे पर स्थित ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर में आचार्य श्री ज्ञेयसागर महाराज, संघस्थ मुनिश्री ज्ञातसागर महाराज, मुनिश्री नियोगसागर महाराज, क्षुल्लक सहज सागर महाराज के चातुर्मास कलश स्थापना समारोह का शुभारंभ मुकेश जैन विटुमेन आगरा के द्वारा किए गए ध्वजारोहण से हुआ। पूज्य गुरुदेव का पाद प्रक्षालन निर्मल जैन बैट्री वाले आगरा ने किया। चातुर्मास का प्रथम कलश के.के. जैन चांदी वाले आगरा एवं द्वितीय कलश रूपेश जैन चांदी वाले आगरा, तृतीय कलश राजीव जैन बलवीर नगर, चतुर्थ कलश संजय जैन बुढ़ाना, पंचम कलश दीपचंद अजीत जैन आगरा को स्थापित करने का सौभाग्य प्राप्त हूआ।

अन्य कलशों को वकीलचंद पंकज जैन, संजय सुशील जैन शालीमार आगरा, आनंद जी खैकड़ा, मनीष जैन गाजियाबाद, ब्र.महावीर विमल जैन मुरैना, संजय भूषण जैन शंकर नगर, प्रेमचंद जैन बंदना साड़ी मुरैना, शांतिलाल राकेश कुमार जैन मुरैना ने स्थापित किया। कलश स्थापना समारोह की समस्त मांगलिक क्रियाएं प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी नितिन भैयाजी खुरई ने सम्पन्न कराई। सम्पूर्ण कार्यक्रम ब्रह्मचारिणी बहिन अनीता दीदी, मंजुला दीदी, ललिता दीदी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

धौलपुर में हुई दीक्षार्थी की गोद भराई : ज्ञानतीर्थ मुरैना में होगी 23 जून को जैनेश्वरी मुनि दीक्षा
संयम के मार्ग पर चलने को आतुर दीक्षार्थी ब्र. नवीन भैयाजी की गोद भराई का महोत्सव जैन मंदिर धौलपुर में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। आचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज के कर कमलों द्वारा नवीन भैयाजी की दीक्षा 23 जून को ज्ञानतीर्थ क्षेत्र मुरैना में होने जा रही है। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…

धौलपुर। संयम के मार्ग पर चलने को आतुर दीक्षार्थी ब्र. नवीन भैयाजी की गोद भराई का महोत्सव जैन मंदिर धौलपुर में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। आचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज के कर कमलों द्वारा नवीन भैयाजी की दीक्षा 23 जून को ज्ञानतीर्थ क्षेत्र मुरैना में होने जा रही है। परम पूज्य गुरुवर आचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर धौलपुर में ब्रह्मचारी भैया नवीन जी का गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संयम के मार्ग से जीवन का कल्याण

समारोह के मध्य आयोजित धर्म सभा को संबोधित करते हुए जैन समाज के अध्यक्ष धनेश जैन ने कहा कि जैन धर्म में संयम का विशेष स्थान है। संयम का मार्ग धारण करके ही हम जीवन का कल्याण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्मचारी नवीन भैया ने अपना घर, माता-पिता, परिवार को छोड़कर जीवन में वैराग्य को धारण किया है। पूज्य गुरुदेव का सानिध्य प्राप्त कर नवीन भैयाजी ने वैराग्य के मार्ग पर चलने का अभ्यास किया था। आपने गुरुवर की सेवा में लीन रहकर धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन किया और जैनेश्वरी दीक्षा के भाव जागृत किए।

की गई पुण्य की अनुमोदना

समारोह में उपस्थित सभी सधर्मी बंधुओं ने पंच मेवा से दीक्षार्थी नवीन भैयाजी की गोद भरी। सकल जैन समाज द्वारा उनके पुण्य की अनुमोदना की गई और गोद भराई की रस्म अदा की। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। इस अवसर पर जैन समाज के पवन जैन फॉरेस्टर कोषाध्यक्ष, प्रदीप जैन मामा, राम भरोसी लाल जैन, दिलीप जैन, प्रिंसिपल नरेश जैन, दीदी मंजू जैन, कृष्ण मोहन जैन, अमित जैन सहित बड़ी संख्या में समाज जन मौजूद रहे।

22 या 23 मई को मंगल प्रवेश की संभावना : आचार्य ज्ञेयसागर के आगरा की ओर बढ़ते कदम
सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज एवं मुनिश्री ज्ञातसागर जी महाराज तीर्थवन्दना हेतु मुरैना से अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी पहुंचे थे। अतिशय क्षेत्र में कुछ समय साधनारत रहने के पश्चात गुरुदेव ने आगरा की ओर पद विहार कर दिया है। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…

मुरैना। जैनाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज ससंघ के चरण आगरा की ओर बढ़ रहे हैं। गुरुदेव के परम भक्त अनूप जैन भण्डारी ने बताया कि परम् पूज्य सराकोद्धारक आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज एवं मुनिश्री ज्ञातसागर जी महाराज तीर्थवन्दना हेतु मुरैना से अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी पहुंचे थे। अतिशय क्षेत्र में कुछ समय साधनारत रहने के पश्चात गुरुदेव ने आगरा की ओर पद विहार कर दिया है। अगली आहारचर्या बयाना में होगी। पूज्य गुरुदेव के 22 या 23 मई को आगरा में मंगल प्रवेश की संभावना है। पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज का 27 मई को आचार्य पदारोहण दिवस है। सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि आचार्य ज्ञेयसागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में गुरुदेव के आचार्य पदारोहण दिवस पर विशेष आयोजन हो सकता है।

श्रीफल किया अर्पित

ज्ञातव्य हो कि पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में वर्षायोग हेतु जैन समाज सहारनपुर, जैन समाज मुजफ्फरनगर, जैन समाज कमलानगर आगरा, ज्ञानतीर्थ महा आराधक परिवार मुरैना ने श्रीफल अर्पित किया है ।

जैन साधुओं की कठिन चर्या : आचार्य श्री ज्ञेयसागर आठ दिन के निर्जला उपवास पर
अष्टाहिन्का पर्व पर आचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज ने आठ दिन तक मौन रहकर निर्जला व्रत रखने का संकल्प लिया है। गुरुवार को उनके संकल्प को पांचवा दिन है। पांच दिन से आचार्य श्री मौन हैं। पढ़िए मनोज नायक की विस्तृत रिपोर्ट…

मुरैना। ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर में विराजमान जैनाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज आठ दिन का निर्जला उपवास कर रहे हैं। परम पूज्य सराकोद्धारक षष्ट पट्टाचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के शिष्य चर्याशिरोमणि, सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर में मुनिश्री ज्ञातसागर जी महाराज सहित विराजमान हैं।

अष्टाहिन्का पर्व पर आचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज ने आठ दिन तक मौन रहकर निर्जला व्रत रखने का संकल्प लिया है। गुरुवार को उनके संकल्प को पांचवा दिन है। पांच दिन से आचार्य श्री मौन हैं और उन्होंने अन्न या फल और जल तक ग्रहण नहीं किया है। गुरुदेव का संकल्प आगामी 6 मार्च को पूर्ण होगा। तब वह 7 मार्च को अन्न-जल ग्रहण करेंगे।

कठिन होती है चर्या

दिगम्बर जैन मुनियों की चर्या काफी कठिन होती है। वे एक-एक मास तक उपवास रखते हैं। कभी-कभी तो जल भी ग्रहण नहीं करते।वे सामान्य दिनों में भी दिन में केवल एक बार खड़े होकर करपात्रों में आहार ग्रहण करते हैं। आहार के बाद 24 घण्टे तक कुछ भी ग्रहण नहीं करते। 45 दिन में एक बार अपने सिर, दाढ़ी-मूछ के बाल हाथों से उखाड़ते हैं, जिसे केशलोंच कहा जाता है। वे सर्दी हो, गर्मी कभी भी वस्त्र अथवा कूलर, पंखे का उपयोग नहीं करते। पूरे जीवनकाल तक ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करते हुए कभी भी किसी वाहनादि का उपयोग नहीं करते। सम्पूर्ण भारतवर्ष में पद विहार ही करते हैं।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए मुरैना में

आचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज के दादागुरु आचार्य श्री सुमतिसागर जी महाराज भी एक-एक माह तक निर्जला व्रत रखा करते थे। इसी कारण उन्हें मासोपवासी की उपाधि दी गई थी। पूज्य गुरुदेव श्री ज्ञेयसागर जी महाराज का चातुर्मास सहारनपुर में हुआ था। ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त आप मुरैना पधारे और अभी ज्ञानतीर्थ मुरैना में विराजमान हैं।