आचार्यश्री विश्वरत्नसागर जी – श्रीफल जैन न्यूज़

तपस्या का तेज और आभा मनुष्य के व्यक्तित्व को निखारने में सहायक : इंदौर के दलाल बाग में उपधान तप का हुआ शुभारंभ
वीआईपी रोड स्थित दलाल बाग में उपधान तप का शुभारंभ आचार्यश्री विश्वरत्नसागर जी महाराज के सान्निध्य में हुआ। इसमें देश भर से आए 160 श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुईं। इसमें 120 महिलाएं और 40 पुरुषों ने उपधान तप के पहले चरण में चौमुखी भगवान की परिक्रमा की। गुरु के वंदन और पूजन के बाद तप की प्रक्रिया आरंभ की गई। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…साभार।

इंदौर। वीआईपी रोड स्थित दलाल बाग में उपधान तप का शुभारंभ आचार्यश्री विश्वरत्नसागर जी महाराज के सान्निध्य में हुआ। इसमें देश भर से आए 160 श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुईं। इसमें 120 महिलाएं और 40 पुरुषों ने उपधान तप के पहले चरण में चौमुखी भगवान की परिक्रमा की। गुरु के वंदन और पूजन के बाद तप की प्रक्रिया आरंभ की गई। इस अवसर पर आचार्यश्री विश्वरत्नसागर जी महाराज ने कहा कि तपस्या का तेज और उसकी आभा मनुष्य के व्यक्तित्व को निखारने में सहायक होती है। उपधान तप श्रावक के जीवन का उत्कर्ष और साधु जीवन के अभ्यास की ऐसी प्रक्रिया है, जो आत्म कल्याण के मार्ग पर ले जाती है। उन्होंने कहा कि आज के आपाधापी भरे जीवन में से कुछ समय निकालकर हम स्वयं को श्रेष्ठ विचारों और संयमी जीवन से अलंकृत करने के लिए उपधान तप का मार्ग अपना सकते हैं। आचार्यश्री ने यह विचार गुरुवार सुबह वीआईपी रोड स्थित दलाल बाग परिसर में आरंभ हुए उपधान तप के शुभ प्रसंग के अवसर पर व्यक्त किए।

45 दिनों की है तप साधना, साधु जैसा जीवन जिएंगे श्रावक

उपधान तप में सभी तपस्वी करीब 45 दिनों तक उपवास की ऐसी श्रृंखला के भागीदार बनेंगे। जिसमें एक या दो दिन छोड़कर भोजन करना होगा। सभी तपस्वी इस दौरान विशेष रूप से बनाई गई अस्थायी नगरी में ही रहते हुए साधु जीवन की दिनचर्या जिएंगे। आचार्यश्री मृदृरत्नसागर जी, साध्वी हेमेंद्र श्री जी, शहर में विराजित जैनाचार्यों एवं अन्य 15 साधु-साध्वी भगवंतों की निश्रा में तपस्या का शुभारंभ हुआ। तपस्वी भाई-बहनों की अगवानी चातुर्मास संयोजक पुण्यपाल सुराना, कैलाश नाहर, ललित सी जैन, मनीष सुराना, दिलसुखराज कटारिया, प्रीतेश ओस्तवाल, दिलीप मंडोवरा, दीपक सुराना ने की। उपधान तप का दूसरा चरण 4 अक्टूबर को शुरू होगा। इसमें देश के अन्य शहरों के श्रावक-श्राविकाएं आएंगे। आचार्यश्री विश्वरत्नसागर जी अपनी 16 दिवसीय मौन साधना 6 अक्टूबर से शुरू करेंगे। दीपावली के बाद एकम को बड़ी महा मांगलिक के आयोजन के साथ इस मौन साधना से बाहर आएंगे। 14 से 16 नवंबर तक मुनि प्रवर उदयरत्नसागर जी महाराज के गणिवर्य पदवी समारोह का तीन दिवसीय आयोजन भी होगा। उपधान तप का समापन 22 नवंबर को होगा।

महा मांगलिक अनुष्ठान में अपार जनसमूह जुटा: आचार्यश्री विश्वरत्नसागर जी ने कहा-मंत्रों में संयम और साधना के मार्ग पर बढ़ने के हैं कई उपाय
जिनशासन इतना समृद्ध और सक्षम है कि मंत्रों के माध्यम से भी हम शांति, संयम और साधना के मार्ग पर आगे बढ़ सकते हैं। यह विचार आचार्यश्री विश्वरत्नसागर जी महाराज ने वीआईपी रोड स्थित दलाल बाग में चल रहे चातुर्मासिक अनुष्ठान में महा मांगलिक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…सा्र्रेत साभार दैनिक भास्कर…

इंदौर। मनुष्य जीवन में कई तरह के घटनाक्रम आते-जाते रहते हैं। भारत के संत और विद्वान हमेशा समाज कल्याण और दीन, दुःखी और दरिद्रों की भलाई का चिंतन करते हैं। महा मांगलिक ऐसा दिव्य अनुष्ठान है, इसके श्रवण और मनन-मंथन से मानव मात्र को आधि, व्याधि एवं उपाधि जैसे अनेक रीोगों से मुक्ति मिल जाती है। जिनशासन इतना समृद्ध और सक्षम है कि मंत्रों के माध्यम से भी हम शांति, संयम और साधना के मार्ग पर आगे बढ़ सकते हैं। यह विचार आचार्यश्री विश्वरत्नसागर जी महाराज ने वीआईपी रोड स्थित दलाल बाग में चल रहे चातुर्मासिक अनुष्ठान में महा मांगलिक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

चातुर्मास संयोजक पुण्यपाल सुराना, कैलाश नाहर, ललित सी. जैन, मनीष सुराना, दिलसुखराज कटारिया, प्रीतेश ओस्तवाल, दिलीप मंडोवरा, दीपक सुराना, सुनील जैन आदि ने आचार्यश्री की अगवानी की। महा मांगलिक के लाभार्थी दिलीपकुमार केवलचंद खूबाजी परिवार थे। धर्मसभा में मुनिश्री मृदुरत्नसागर जी, मुनिश्री कीर्तिरत्नसागर जी और मुनिश्री उत्तमसागर जी महाराज ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।