आचार्यश्री विद्यासागर – श्रीफल जैन न्यूज़

गुरुदेव का आशीर्वाद विदिशा में बरस रहा: मुनि श्री संभवसागर जी ने विदिशा में विद्याब्राह्मी कल्प के संदर्भ में कार्यकर्ताओं को दी देशना
आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से उनके द्वितीय समाधि दिवस पर जन-जन की सेवा करने का लक्ष्य रखा गया। उससे आचार्य श्री की भावना आयुर्वेद की शक्ति को जन-जन तक पहुंचाने की भावना थी। उसे विदिशा वालों ने चरितार्थ किया है। यह उद्गार मुनि श्री संभवसागरजी महाराज ने गुरुवार को विद्याब्राह्मी कल्प के बारे में सभी कार्यकर्ताओं के बीच व्यक्त किए। विदिशा से पढ़िए, यह खबर…

विदिशा। आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से उनके द्वितीय समाधि दिवस पर जन-जन की सेवा करने का लक्ष्य रखा गया। उससे आचार्य श्री की भावना आयुर्वेद की शक्ति को जन-जन तक पहुंचाने की भावना थी। उसे विदिशा वालों ने चरितार्थ किया है। यह उद्गार मुनि श्री संभवसागरजी महाराज ने गुरुवार को विद्याब्राह्मी कल्प के बारे में सभी कार्यकर्ताओं के बीच व्यक्त किए। मुनि श्री ने कहा कि इसमें मेरा कोई योगदान नहीं है। यह जो कुछ भी दिख रहा है वह गुरुदेव का ही प्रत्यक्ष आशीर्वाद है, जो ऊपर से बरस रहा है। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब 8 जनवरी को बच्चों को स्वर्ण प्राशन दिया गया तो एक स्थान पर एक चिकित्सक के यहां एक बहन आई और उन्होंने उनसे कहा कि आपने जो गुरुदेव के आशीर्वाद के रूप में मेरे बच्चे को स्वर्णप्राशन की दो बूंद पिलाई, उससे मेरा बच्चा जो बोल नहीं पाता था उसके मुख से मां शब्द निकला और उन्होंने गुरुदेव के प्रति आभार प्रकट किया। इस बात पर मुनि श्री ने कहा कि यह तो दवा के प्रभाव के साथ गुरुदेव का आशीर्वाद ही बरस रहा है, जो इस प्रकार की घटनाएं घट रही है।

वसंत पंचमी को लेने से बुद्धि का विकास होता है

मुनि श्री ने कहा कि गुरुदेव की कृपा के रूप में यह विद्याब्राह्मी कल्प के रुप में आशीर्वाद सभी बच्चे बड़ों के लिये आया है। इसमें उम्र का कोई बंधन नहीं है। इसे किसी भी उम्र के व्यक्ति को दिया जा सकता है। इसमें विशेष रूप से ब्राह्मी का प्रयोग है जो कि बसंत पंचमी को लेने से बुद्धि का विकास होता है। मुनि श्री ने कहा कि विदिशा की सभी माता बहनें सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान 8 जनवरी को दे चुकी हैं, 23 जनवरी को पुनः यह अवसर आप सभी के सामने है। सभी स्कूलों तथा आंगनवाड़ी के माध्यम से इसको सेवन कराना है और सभी स्कूलों में बच्चे बड़े तथा पुरुषों एवं महिलाओं को दो से तीन ग्राम तक इस औषधी को आधी चम्मच तथा छोटे बच्चों को एक ग्राम तक देना है।

140 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं ब्राह्मी वितरण किया

मुनि श्री ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में स्वयंसेवक तथा विदिशा नगर के सभी महिला मंडलों ने सेवा का यह कार्य करने का जो बीड़ा उठाया है, उसे आपको पूरा करना है। प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया 23 जनवरी को प्रातः 9 बजे से सांयकाल 5 बजे तक विदिशा नगर के सभी 140 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं तथा आंगनवाड़ी के माध्यम से तथा नगर के सभी प्रमुख चौराहों के माध्यम से विद्याब्राह्मी कल्प का सेवन जैन समाज के सभी कार्यकर्ताओं, महिलामंडलों, एवं नवयुवक मंडलों, समग्र पाठशालाओं के शिक्षक एवं शिक्षकाओं तथा मुनसेवक संघ, मुनिराज सेवा समिति, विद्यासागर नवयुवक मंडल के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा श्री सकल दि. जैन समाज के नेतृत्व में यह कार्य पूर्णतया अनुशासन के साथ किया गया।

प्रशासन का मिल रहा सहयोग

जिसमें जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा प्रशासन, बाल विकास एवं महिला बाल विकास अधिकारियों का सहयोग मिल रहा है। सकल दि. जैन समाज के संयोजक संजय सेठ अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी बड़ू महामंत्री प्रदीप जैन, प्रवक्ता अविनाश जैन, मुकेश जैन बड़ा घर, डॉ. स्वातक जैन सहित सभी कार्यकर्ताओं ने विदिशा नगर के नागरिकों से अपील की है कि वह इस अवसर का लाभ उठाएं।