आकिंचन – श्रीफल जैन न्यूज़

उत्तम आकिंचन्य धर्म की गहन व्याख्या का मिला पुण्य लाभ: सखी नाटक के मंचन और प्रश्नमंच के माध्यम से हुआ युवा और बच्चों का जुड़ाव
पर्यूषण महापर्व के अंतर्गत शुक्रवार को बड़े जैन मंदिर में सांगानेर से पधारे पंडित सौरभ शास्त्री ने उत्तम आकिंचन्य धर्म की गहन व्याख्या की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अंजलि जिनेश जैन कार्यक्रम में उपस्थित थीं। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ आकिंचन्य धर्म की आराधना कर आशीर्वाद लिया। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…

अंबाह। पर्यूषण महापर्व के अंतर्गत शुक्रवार को बड़े जैन मंदिर में सांगानेर से पधारे पंडित सौरभ शास्त्री ने उत्तम आकिंचन्य धर्म की गहन व्याख्या की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अंजलि जिनेश जैन कार्यक्रम में उपस्थित थीं। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ आकिंचन्य धर्म की आराधना कर आशीर्वाद लिया। सौरभ शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा कि आकिंचन्य का अर्थ है-खाली हो जाना। त्याग केवल बाहरी वस्तुओं का ही नहीं, बल्कि ‘मैं’ और ‘मेरा’ की भावना का भी होना चाहिए। यदि त्याग के बाद भी मन में ‘अपना’ शेष रह गया, तो वह त्याग अधूरा है। सच्चा आकिंचन वही है, जिसमें व्यक्ति शरीर, सम्पत्ति, सामग्री और संबंधी-इन चारों के मोह से मुक्त हो जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि जीवन का यथार्थ तब ही समझा जा सकता है। जब साधक आत्मा के स्वरूप का अनुभव करे। अध्यात्म की साधना का चरम रूप आकिंचन्य है, जहां साधक को लगता है कि इस जगत में मेरा कुछ भी नहीं है। जब मनुष्य बिल्कुल खाली होकर त्याग की पराकाष्ठा करता है, तभी उसे उन्मुक्त आकाश और सच्चा आध्यात्मिक खुलापन प्राप्त होता है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से खिला वातावरण

परेड चौराहे स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रिटायर्ड शिक्षिका नीलम जैन के मार्गदर्शन में सखी नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से आपसी प्रेम, सद्भाव, जैन धर्म के संस्कार और भाईचारे से रहने की भावनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। जिस पर दर्शकों ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नमंच का भी आयोजन हुआ। गुना से पधारे पंडित आयुष शास्त्री ने बच्चों और युवाओं से धार्मिक प्रश्न पूछे। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

पुरस्कार वितरण और सम्मान किया

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत विजेता प्रतिभागियों को उपहार दिए गए। गुड्डी जैन, कालीचरण जैन, संजीव जैन गली, अंबाह की ओर से बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार वितरित किए गए। वहीं सांस्कृतिक नाटक में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण प्रकाशचंद जैन, संतोष जैन, मालती जैन और राजकुमार जैन ने किया। कपिल जैन केपी ने बताया कि इनाम और प्रोत्साहन का उद्देश्य युवाओं और बच्चों को धर्म और संस्कृति की ओर आकर्षित करना है।

श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल

दोनों ही मंदिरों में सुबह से लेकर देर रात तक भक्ति गीत, भजन, कीर्तन और ध्यान का क्रम चलता रहा। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लिया। नगर के वरिष्ठ नागरिकों से लेकर बच्चों तक सभी वर्गों में पर्यूषण पर्व के इस चरण को लेकर गहरा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि शनिवार को पर्यूषण महापर्व का समापन होगा। अंतिम दिन श्रद्धालु उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना करेंगे। नगर के जैन समाजजन दिनभर का उपवास रखकर भगवान की पूजा-अर्चना और आराधना में शामिल होंगे। समापन दिवस पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान, पूजा और विशेष कार्यक्रम होंगे।

धार्मिक और आध्यात्मिक यात्रा पथ पूर्ण होगा

श्रेयांस जैन, आकाश जैन ने बताया कि अंबाह में पर्यूषण महापर्व का प्रत्येक दिन धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से सजा हुआ है। एक ओर पंडित सौरभ शास्त्री जैसे विद्वानों के प्रवचन आत्मा की गहराई तक जाने की प्रेरणा दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नाटक और प्रश्नमंच जैसी गतिविधियां बच्चों और युवाओं को धर्म और संस्कृति से जोड़ रही हैं। नगर पालिका अध्यक्ष अंजलि जैन की उपस्थिति और समाजजनों का सहयोग इस पर्व की भव्यता को ओर बढ़ा रहा है। समापन दिवस पर शनिवार उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की साधना के साथ पर्यूषण महापर्व 2025 का धार्मिक और आध्यात्मिक यात्रा पथ पूर्ण होगा।

स्व को जानने और जगाने का पर्वाधिराज है पर्युषण : तप, संयम और धर्म रक्षा के संकल्प को पूरा करते हैं श्रावक-श्राविकाएं
जैन समाज के पर्वाधिराज पर्युषण को लेकर समाजजनों में धार्मिक उल्लास तो है ही, साथ ही इस उत्साह के साथ इसका इंतजार किया जा रहा है कि अब यह वह समय है जब हम स्व को जान सकें। अंतरआत्मा को जगाकर संयम मार्ग की ओर कदम बढ़ाएं। यह विदित है कि पयुर्षण पर्व श्वेतांबर जैन समाज 20 अगस्त से मनाना आरंभ करेंगे तो दिगंबर जैन समाज के पर्युषण 28 अगस्त से शुरू होंगे। श्रीफल जैन न्यूज के साथ हम यह जानने की कोशिश करते हैं कि पर्युषण आखिर है क्या? क्यों मनाया जाता है? और इसका महत्व क्या है? उपसंपादक प्रीतम लखवाल की यह संकलित प्रस्तुति आज पढ़िए…

इंदौर। भारतीय संस्कृति में पर्वों का बहुत महत्व है। पर्व का नाम सुनते ही परिग्रह, राग, द्वेष, खानपान की ही कल्पना करते हैं अथवा खुश होते हैं, लेकिन दशलक्षण धर्म पर्युषण पर्व आने और बल्कि आने से भी पहले श्रावकों के मन में अति उत्साह रहता है। सबसे बड़ी बात यह उत्साह खाना-पीना छोड़ने के प्रति रहता है और इस दौरान एक कंपीटिशन सा रहता है कि किसका त्याग अधिक है। इन दिनों छोटे से छोटे बच्चे तक व्रत,उपवास, संयम तथा स्वाध्याय करते हैं। सभी प्रातः देवदर्शन, पूजन, व्रत, उपवास, एकासन्न आदि करते हैं। दिल्ली की नीति जैन कहती हैं कि कितने श्रावक दस दिनों तक निर्जल उपवास भी करते हैं तथा अपने कर्मों की निर्जरा करते हैं। दशलक्षण पर्युषण महापर्व पर धर्मात्मा बंधु आत्मा के दस धर्मों की विशेष आराधना करते हैं। उत्तम, क्षमा, मार्दव, आर्जव, सत्य, शौच, संयम, तप, त्याग, आकिंचन और ब्रह्मचर्य आत्मा के स्वाभाविक धर्म है, लेकिन अशुम कर्मों के उदय से इन धर्मों की आराधना भले ही जैन श्रावक ही करते हैं, जो आत्मा के अस्तित्व को स्वीकारते हैं। दस दिनों तक इन दस धर्मों की भावपूर्वक आराधना करने वाला शीध्र ही आत्मा की अनुमति को प्राप्त करता है और मोक्ष की ओर अग्रसर हो सकते हैं। ये दस धर्म आत्मा को शुद्ध बनाते हैं।

इसलिए महत्व है 10 लक्षण पर्व यानि पर्युषण का

जैन धर्म मंे 10 लक्षण पर्वका बहुत महत्व है। इस पर्व मैं जिनालयों में धर्म की प्रभावना की जाती है। यह पर्व आध्यात्मिक पर्व है। इस पर्व में उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, त्याग, आकिंचन, ब्रह्मचर्य आदि जीवन मूल्य की आराधना होती है। यह पर्व तीर्थंकरों की पूजा का नहीं या अन्य आराध्य की पूजा का नहीं, बल्कि गुणों की आराधना उपासना का पर्व है। इस पर्व में व्यक्ति शक्ति और सामर्थ्य अनुसार व्रत औैर उपवास करते हैं। यह पर्व जीवन में सुख एवं शांति के लिए मनाया जाता है। इस समय अधिक से अधिक समय धर्म में लगाया जाता है।

यह है जैन धर्म में 10 लक्षण धर्म

उत्तम क्षमा, क्रोध छोड़कर सबको क्षमा कर सकूं तथा सबसे क्षमा मांग सकूं, उत्तम मार्दव, मान नहीं करना घमंड छोड़ना, उत्तम आर्जव, कपट नहीं करना सरलता लाना, उत्तम शौच, लोभ का त्याग करना, उत्तम सत्य, सत्य वचन ही बोलना, उत्तम संयम, इंद्रिय व मन को बश मे करना, उत्तम तप, इच्छाओं को रोकना तथा तप धारण करना, उत्तम त्याग, चार प्रकार का दान आदि देना, उत्तम आकिंचन, ममत्त्व का त्याग करना उत्तम ब्रह्मचर्य, विषय सेवन को छोड़ कर अपनी आत्मा मंे लीन होना। इन दिनों में तत्वार्थ सूत्र के अध्याय का व्याख्यान किया जाता है। तिथि दसवीं के दिन सुगंध दशमी या धूप दशमी के रूप में मनाया जाता है तथा अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी के रूप मे मनाया जाता है।

‘पर्वों का राजा’ आत्म-चिंतन, पश्चाताप और क्षमा का पर्व

पर्युषण पर्व जैन धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसे ‘पर्वों का राजा’ भी कहा जाता है। यह पर्व आत्म-चिंतन, पश्चाताप और क्षमा का समय होता है। यह भाद्रपद मास में मनाया जाता है और जैन धर्मावलंबी इसे बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाते हैं। श्वेतांबर जैन इसे 8 दिनों तक मनाते हैं, जिसे अष्टान्हिका कहा जाता है और दिगंबर जैन 10 दिनों तक मनाते हैं, जिसे दसलक्षण पर्व कहते हैं। पर्युषण पर्व जैनियों को अपने कर्मों का आत्मनिरीक्षण करने और पिछले किए गए गलतियों के लिए पश्चाताप करने का अवसर प्रदान करता है। इस पर्व में, लोग एक दूसरे से क्षमा मांगते हैं और दूसरों को क्षमा करते हैं। यह ‘क्षमापना’ के रूप में मनाया जाता है, जहां लोग एक दूसरे को ‘खामेमि सव्वे जीवा, सव्वे जीवा खमंतु मे’ (मैं सभी जीवों को क्षमा करता हूं, सभी जीव मुझे क्षमा करें) कहकर क्षमा करते हैं। पर्युषण पर्व अहिंसा (अहिंसा परमो धर्मः) और प्रेम के सिद्धांतों पर जोर देता है। जैन धर्म में अहिंसा का अर्थ है किसी भी जीव को किसी भी प्रकार की हानि न पहुंचाना। यह पर्व जैनियों को अपनी आध्यात्मिक और मानसिक उन्नति पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करता है। वे उपवास, ध्यान, और धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन करते हैं। पर्युषण पर्व को मोक्ष प्राप्ति (मुक्ति) के मार्ग में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पर्युषण पर्व कैसे मनाया जाता है?

जैन धर्मावलंबी पर्युषण पर्व के दौरान उपवास करते हैं और अपनी भौतिक आवश्यकताओं को कम करते हैं। वे धार्मिक ग्रंथों का पाठ करते हैं, मंदिरों में जाते हैं, और धार्मिक प्रवचन सुनते हैं। वे एक दूसरे से क्षमा मांगते हैं और दूसरों को क्षमा करते हैं। वे गरीबों और जरूरतमंदों को दान देते हैं। वे अहिंसक जीवनशैली जीने का संकल्प लेते हैं और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करते हैं। इन दिनों में तत्वार्थ सूत्र के अध्याय का व्याख्यान किया जाता है। तिथि दसवीं के दिन सुगंध दशमी य धूप दशमी के रूप में मनाया जाता है तथा अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है।