अस्पताल – श्रीफल जैन न्यूज़

जैन मिलन सेंट्रल भिंड द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर संपन्न : 15 से अधिक रोगियों का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन, समाजसेवी उपस्थित
भिंड के सूर्यसागर उदासीन नसिया जी मंदिर प्रांगण में जैन मिलन सेंट्रल भिंड द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच हुई और 15 से अधिक रोगियों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया। पढ़िए सोनल जैन की रिपोर्ट…

17 सितंबर को भिंड के सूर्यसागर उदासीन नसिया जी मंदिर प्रांगण में जैन मिलन सेंट्रल शाखा भिंड द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में रतन ज्योति नेत्रालय, ग्वालियर से पधारी डॉक्टर टीम ने 100 से अधिक मरीजों की आंखों का निरीक्षण किया और 15 से अधिक रोगियों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया।

नेत्र शिविर में जैन मिलन केंद्रीय अध्यक्ष संजीव जैन (पावई), कोषाध्यक्ष सुमति जैन (रानीपुर), विनय जैन (बरोही), गोलालारिय जैन समाज भिंड के अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, सचिव एवं कैट के जिला अध्यक्ष संजीव जैन (दीनबंधु), वार्ड नंबर 5 की पार्षद हेमू राहुल जैन सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शिविर के आयोजन में पुण्यार्जक के रूप में श्री संजय कुमार, राजीव कुमार, दीपक कुमार जैन (पुलावली) परिवार ने अपने माता-पिता की स्मृति में विशेष सहयोग किया। इस प्रकार, यह शिविर समाज सेवा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

अस्पताल जाना वरदान या अभिशाप : इलाज पर बढ़ते खर्च ने हालात किए भयावह
आज हालात भयावह हैं लेकिन, फिर भी यह नहीं भूलना चाहिए कि आज भी हजारों ऐसे डॉक्टर हैं, जो सेवा को धर्म मानते हैं और ईमानदारी से मरीजों का इलाज करते हैं। हमें उन डॉक्टरों को सम्मान देना होगा और बाकी व्यवस्था को बदलने के लिए आवाज़ उठानी होगी। इंदौर से पढ़िए, प्रियंका पवनघुवारा का यह आलेख…

ललितपुर । भारत जैसे देश में जहां लाखों लोग गरीबी रेखा से नीचे रहते हैं, आज इलाज से अधिक महंगा वह डर है, जो हर परिवार को अस्पताल की ओर कदम बढ़ाते समय घेर लेता है। यह केवल अस्पताल या डॉक्टर का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे समाज की नैतिकता का संकट है। जब शिक्षा को व्यवसाय बना दिया गया तो डॉक्टर फैक्टरी से निकलने लगे। मेडिकल शिक्षा में भारी खर्च होता है। इस चक्र ने सेवा की भावना को कुचल दिया है। इस भयावह स्थिति से निकलने के लिए केवल शिकायत करना पर्याप्त नहीं है। सच है कि आज हालात भयावह हैं लेकिन, फिर भी यह नहीं भूलना चाहिए कि आज भी हजारों ऐसे डॉक्टर हैं जो सेवा को धर्म मानते हैं और ईमानदारी से मरीजों का इलाज करते हैं। हमें उन डॉक्टरों को सम्मान देना होगा और बाकी व्यवस्था को बदलने के लिए आवाज़ उठानी होगी।

सरकारी अस्पतालों को मज़बूत किया जाए

तकनीकी युग में मूल्य-संरक्षण कठिन होता जा रहा है। उपभोक्तावाद ने जीवन को प्रतिस्पर्धा और दिखावे में बदल दिया है। अस्पताल जाना किसी सौदेबाज़ी का हिस्सा नहीं होना चाहिए। जब तक व्यवस्था में पारदर्शिता और इंसानियत नहीं लौटती, तब तक हर परिवार यही सवाल पूछता रहेगा। समाधान यही है कि सरकारी अस्पतालों को मज़बूत किया जाए, मेडिकल शिक्षा में सुधार हो। कुछ ठोस कदम उठाने होंगे। सरकारी अस्पतालों को मजबूत करना जरूरी है ताकि आम आदमी महंगे निजी अस्पतालों का शिकार न बने। दवाइयों और टेस्ट पर सख्त नियंत्रण हो ताकि अनावश्यक बोझ मरीज पर न डाला जा सके। मेडिकल शिक्षा में सुधार जरूरी है जिससे केवल पैसा कमाने वाले नहीं, बल्कि सेवा भाव रखने वाले युवा डॉक्टर तैयार हों।

संत सुधा सागर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शिलान्यास संपन्न
सराफ परिवार ने बहुत बड़ी सौगात दी हैः निर्यापक श्रमण 108 मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज

गंभीर रोगियों को तुरन्त सुलभ होगा उपचार

न्यूज़ सौजन्य- राजीव सिंघई

ललितपुर। संत शिरोमणि 108 आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक श्रमण 108 मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज एवं नगर गौरव 108 मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज एवं श्री 105 धैर्य सागर जी महाराज व 105 श्री गंभीर सागर जी महाराज के सान्निध्य में बुधवार को श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति के अंतर्गत चलने वाले श्री दिगंबर जैन भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय प्रांगण में संत सुधा सागर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का शिलान्यास समारोह मुख्य पुण्यार्जक पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्वर्गीय श्री कुंदन लाल सर्राफ के सुपुत्र श्री अरविंद सराफ- श्रीमती मीना सराफ व सुपौत्र श्री अंकित सराफ श्रीमती रितु सराफ एवं अर्पित सराफ एवं भगवान महावीर चिकित्सालय की कमेटी के साथ पूजन करके विधि विधान के साथ संपन्न हुआ।

शिलान्यास के बाद भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय व आगामी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की प्रेरणा देने वाले निर्यापक श्रमण 108 मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने सबको आशीर्वाद देते हुए कहा कि नगरवासियों के लिए यह एक बहुत बड़ी सौगात सराफ परिवार द्वारा दी गई है। अंकित जी ने दिल्ली जाकर भी ललितपुर को ना भूलकर अपने नगर का, जाति का, कुल का एवं स्वयं का मान बढ़ाया है। ललितपुर के लोगों को गर्व करना चाहिए ऐसे परिवार पर, जो एक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण करा रहे हैं। इससे भविष्य में हजारों लोगों की जानें बचेंगी। अब संत सुधा सागर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में हृदयरोग विशेषज्ञ एंजियोग्राफी, एनजियोप्लास्टी कर सकेंगे। अचानक हार्ट अटैक आने पर लोगों की जान बच सकेगी। किडनी के मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जाएगी तथा अन्य कई रोगों के निदान हेतु हड्डी रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ ,डिजिटल एक्सरे अत्याधुनिक पैथोलॉजी लैब एवं जांच की मशीनों आदि की स्थापना मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में की जाएगी जिससे अनेकों अनेक रोगियों को लाभ मिलेगा।

महिला शक्ति की सकारात्मक सोच का अनुपम उदाहरण देखिए जयपुर में
श्रीफल न्यूज के लिए जयपुर से मनीष गोधा की रिपोर्ट

जयपुर। दुनिया भर में गुलाबी नगरी के नाम से विख्यात जयपुर यू तो कई कारणों से पहचाना जाता है, लेकिन जयपुर जैन समाज की महिला शक्ति ने यहां कुछ ऐसे उपक्रम शुरू किए है, जिनकी मिसाल बहुत कम देखने को मिलती है। यहां पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित और प्रबंधित एक संस्था जौहरी बाजार दिगम्बर जैन महिला समिति महिला विकास केन्द्र, शुद्ध भोजनालय, वृद्धाश्रम और चिकित्सालय व डायग्नोस्टिक सेटर जैसे उपक्रम संचालित कर रही है और इन उपक्रमों की सफलता ने यह साबित किया है कि महिला शक्ति की रचनात्मक सोच जब धरातल पर उतरती है तो समाज को बहुत कुछ ऐसा दे जाती है जिस पर पूरे समाज को गर्व होता है।

एक ने सोचा और हाथ जुटते चले गए

यह संगठन एक महिला की सोच का परिणाम है। इनका नाम है डॉ शीला जैन। विनोबा भावे जैसे युगपुरूष को मानने वाले सर्वोदयी चिंतक और होम्योपैथी के चिकित्सक स्वर्गीय डॉ सरदार मल गंगवाल की धर्मपत्नी डॉ शीला जैन स्वयं एक होम्पोपैथ हैं और जयपुर की शान माने जाने वाले जौहरी बाजार में ही नागौरियों के चौक में निवास करती हैं। होम्यापेथी चिकित्सक होने के नाते उनका सिर्फ जैन समाज ही नहीं बल्कि हर समाज की महिलाओं और लोगों से जुडाव रहा। जौहरी बाजार दिगम्बर जैन महिला समिति की स्थापना से पहले भी वे गरीब बच्चियों की पढाई, शादी और अन्य तरह की सहायता अपने स्तर पर करती रहती थी।

डॉ शीला जैन स्वयं एक लम्बे-चौडे परिवर की सदस्य हैं, लेकिन 1990 के बाद परिस्थतियां कुछ ऐसी बनी कि उन्होंनेे खुद को अपने परिवार तक सीमित रखने के बजाए, पूरे समाज को अपना परिवार बनाने का निर्णय कर लिया और बस यहीं से जौहरी बाजार दिगम्बर जैन महिला समिति के विचार ने जन्म लिया।

जयपुर का जौहरी बाजार जैन परिवारों का गढ है। यहां हर दूसरा-तीसरा मकान दिगम्बर जैन परिवार का मकान है। लगभग हर चौराहे पर दिगम्बर जैन मंदिर हैं। डॉ शीला जैन ने जौहरी बाजार के दिगम्बर जैन समाज की इस ताकत को पहचाना और जौहरी बाजार की ही कुछ अन्य महिलाओं जैसे पुष्पा सौगानी, विद्या कासलीवाल, तरूणा संघी, राज गोधा, विमला देवी छाबड़ा, इंद्रा चांडकीका आदि के साथ मिल कर सन 1993 में इस संगठन की नींव डाल दी।

कहते हैं जब उद्देश्य सच्चा हो तो लोग अपने आप जुटते चले जाते है। इन महिलाओं ने एक सच्चे और पवित्र उद्देश्य के साथ काम शुरू किया तो एक-एक करके अन्य महिलाएं भी जुटती चली गई और आज इस संगठन से करीब साढे सात सौ महिलाएं जुडी हुई हैं। अनूठी बात यह है कि संगठन सिर्फ जौहरी बाजार की दिगम्बर जैन महिलाओं का है और इसकी प्रमुख गतिविधियां भी यहीं तक सीमित हैं, इसके बावजूद इस संगठन को पूरे देश के दिगम्बर जैन समाज में जाना जाता है।

मंच, माला, माइक से दूर सच्ची सेवा को समर्पित

आमतौर पर जब इस तरह के संगठन बनते हैं तो वे धार्मिक गतिविधियों, मंच, माला, माइक और सम्मान समारोहों तक सीमित रह जाते हैं, लेकिन इस संगठन की सबसे बडी खूबी ही यही है कि इसने स्वयं को सिर्फ धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उन कामों को प्राथमिकता दी, जिनकी समाज को वास्तव में जरूरत थी और शायद यही कारण रहा कि यह संगठन अपने उपक्रमों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए जब भी समाज के पास गया तो उसने जितना मांगा उससे ज्यादा मिला और सिर्फ दिगम्बर जैन समाज ही नहीं, बल्कि अन्य समाज के लोगों और सरकार का सहयोग भी मिला। संस्था की ओर से संचालित चिकित्सालय और डायग्नोस्टिक सेंटर में तो बडा सहयोग प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और तत्कालीन सांसद दारा सिंह ने अपने सांसद कोटे से किया। ासंगठन ने जो भी उपक्रम शुरू किए उनमें सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्रियों और उच्च पदस्थ लोगों की मौजूदगी रही जो इस बात का प्रमाण है कि जो काम हो रहा है, वह प्रामाणिक और सर्व समाज के लिए उपयोगी साबित हो रहा है।

स्थापना के बाद सिर्फ 14 साल में चार बडे उपक्रमो की शुरूआत

यह इस संस्था से जुडी महिलाओं की मेहनत और जिजीविषा का ही परिणाम है कि स्थापना के बाद सिर्फ 14 वर्ष में इस संस्था ने चार बडे उपक्रमों की शुरूआत कर दी जो निरंतर सफलतापूर्वक चल रहे हैं।

स्थापना के तुरंत बाद इस बात की आवश्यकता महसूस की गई कि जयपुर में आने वाले समाज बंधुओं के लिए एक ऐसे भोजनालय की नितांत आवश्यकता है जहां उन्हें शुद्ध भोजन मिल सके। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जौहरी बाजार की सबसे प्राचीन और बडी धर्मशाला बंजी ठोलियों की धर्मशाला के नजदीक ही एक भवन में भोजनालय का निर्माण कराया गया और जैसे होता है कि साध्य की पवित्रता साधन अपने आप जुटा देती है, तो वही हुआ और 13 अप्रेल 1996 को भोजनालय का शिलान्यास हुआ तथा एक सिर्फ एक वर्ष की अवधि में यह बन कर तैयार हो गया और 9 मई 1997 को तत्कालीन उपमुख्यमंत्री हरिशंकर भाभडा ने इसका उद्घाटन कर दिया। आज पिछले 25 वर्ष से यह भोजनालय सफलतापूर्वक चल रहा है और समाज बंधुओं को बहुत कम दरों पर शु;द्ध भोजन उपलब्ध करवा रह है।

भोजनालय की स्थापना बाद समाज की जरूरतमंद, निर्धन महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोडने का विचार किया गया और एक महिला विकास केन्द्र की स्थापना की गई। 1998 में इसका शिलान्यास हुआ और सिर्फ दो वर्ष की अवधि में यह बन कर तैयार हो गया, जिसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। आज यह केन्द्र समाज की कई महिलाओ को रोजगार दे रहा है। इस केन्द्र के जरिए महिलाओं से आटा, बेसन, मसाले, पापड, आचार आदि तैयार कराए जाते हैं और केन्द्र द्वारा संचालित एक दुकान से इनका विक्रय बिना किसी लाभ-हानि के किया जाता है। यही सामान जयपुर की विभिन्न कॉलोनियों में भी भेजा जाता है जहां माह में एक निश्चित दिन संस्था की महिला कार्यकताएं पहुंच कर इस सामान की बिक्री करती हैं।

इस केन्द्र की स्थापना के अगले वर्ष ही संस्था ने वृद्धाश्रम की स्थापना का काम हाथ मंे लिया और अप्रेल 2001 में इसकी स्थापना भी कर दी। तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ही इसका लोकार्पण भी किया। आज यहां 15 से 20 बुजुर्ग हमेशा रहते है, जिनका खाना-पीना और चिकित्सा सम्बन्धी जरूरतें निशुल्क पूरी की जाती हैं।

इसी के साथ संस्था ने एक चिकित्सा और डायग्नोस्टिक सेंटर की स्थापना का विचार भी बनाया और इस दिशा में काम शुरू किया तो समाज बंधुओ के साथ ही तत्कालीन सांसद दारा सिंह भी इस योजना से जुडे और अपने सांसद कोष से सहायता दी। वर्ष 2005 में इसका शिलान्यास हुआ और दो वर्ष में इसका निर्माण पूरा हो गया। वर्ष 2007 में तत्कालीन गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने इसका लोकार्पण किया और आज यह चिकित्सालय और डायग्नोस्टिक सेंटर सिर्फ जैन समाज ही नही बल्कि सर्व समाज के लिए उपयोगी साबित हो रहा है।

सिर्फ महिलाओं के सहयोग से किसी संस्था को संचालित करना आसान काम नहीं होता है, लेकिन डॉ शीला जैन और उनकी सहयोगी महिलाओं ने यह कर दिखाया और यह साबित कर दिया कि महिला शक्ति जब समाज के लिए कुछ रचनात्मक करने का ठान लेती है तो कोई बाधा उसे रोक नहीं सकती।