अस्पताल 5 करोड़ – श्रीफल जैन न्यूज़

मूर्ति बोलती नहीं, बुलवाने वाला चाहिएः मुनि श्री सुधा सागर जी
क्षेत्रपाल मंदिर मूलनायक वेदिका पर हुईं अभिषेक की मांगलिक क्रियाएं

चातुर्मास में धर्मालु जनों के पहुंचने का सिलसिला थम नहीं रहा

न्यूज सौजन्य- सुनील जैन ‘संचय’

ललितपुर। स्थानीय क्षेत्रपाल मंदिर में रविवार को धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि सुधा सागर जी महाराज ने कहा है कि भक्त की भक्ति बेमिसाल है। श्रद्धापूर्वक की गई भक्ति का ही अतिशय रहता है जो बिगडे़ काम बनाते हैं। अतिशय भगवान में नहीं, भक्त की भक्ति में रहता है। मूर्ति बोलती नहीं, बुलवाने वाला चाहिए। मुनि श्री ने कहा कि एकलव्य ने द्रोणाचार्य की प्रतिमा बनाकर गुरु माना और अपनी भक्ति के बल पर शिक्षा में पारंगत हुआ। मुनिश्री ने कहा कि लेने का भाव दूसरे के धन पर अपनी जिंदगी मत चलाओ।

आज प्रातःकाल क्षेत्रपाल मंदिर मूलनायक वेदिका पर अभिषेक की मांगलिक क्रियाएं हुईं। इसके उपरान्त शान्तिधारा मुनि श्री के मुखारविन्द से हुई जिसका पुर्ण्याजन अजय जेैन गंगचारी परिवार,अशोक जैन शिवाजी परिवार, जीवन जैन मिर्चवारा परिवार, महावीर भैया अजमेर को मिला। आज मुनि श्री सुधासागर महाराज की आहार चर्या का सौभाग्य अजित जैन गदयाना प्रबंधक जैन बड़ा मंदिर परिवार को मिला जबकि नगर गौरव पूज्य सागर महाराज का आज दूसरे दिन उपवास की पाडना आदेश जेैन रोडा परिवार के आवास पर हुई। मंगलाचरण श्रीमती अनीता मोदी द्वारा किया गया। धर्मसभा का संचालन महामंत्री डा. अक्षय टडैया द्वारा किया गया। सायंकाल जिज्ञासा समाधान में मुनि सुधा सागर महाराज श्रावकों की जिज्ञासा का समाधान कर रहे हैं जिसका संचालन आलेाक मोदी द्वारा किया जा रहा है।

मुनि श्री सुधा सागर महाराज एवं मुनि पूज्य सागर महाराज अपने संघस्थ एलक धैर्यसागर महाराज एवं क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज के ललितपुर चातुर्मास में दर्शनार्थ धर्मालु जनों के पहुंचने का सिलसिला थम नहीं रहा है।

गुरुदर्शनों की व्यवस्थाओं को स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ पंचायत के पदाधिकारी मुकेश सराफ, मनोज बबीना, जिनेन्द्र जैन डिस्को, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, अजय बरया, उदय चंद सराफ, संजीव जैन ममता, अभिषेक अनौरा, विजय जैन काफी हाउस, आनंद जैन गारमेंट, डा. सुनील संचय, पुष्पेन्द्र जैन सुरेश बडेरा, अमित प्रिय जैन, अजय जैन साइकिल, नरेन्द्र राजश्री, सतेन्द्र गदयाना, शुभेन्दु जैन, संजीव सौरया सहित स्वयंसेवकों की टीम संचालित कर रही है। आभार व स्वागत अध्यक्ष अनिल अंचल, प्रबंधक द्वय राजेन्द्र जैन थनवारा, मोदी पंकज जैन आदि द्वारा किया गया।

पांच करोड़ की लागत से महावीर नेत्र चिकित्सालय में बनेगी बहुमंजली इमारत

ललितपुर से अक्षय अलया व डॉ. सुनील संचय ने बताया कि भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय को अत्याधुनिक एवं बहुमंजली इमारत हेतु ललितपुर में जन्मे अरविन्द सराफ दिल्ली निवासी सुपुत्र अंकित सराफ ने रविवार को श्रमण मुनि सुधासागर महाराज के आशीर्वाद से संकल्प लिया। सुबह श्रमण मुनि श्री के दर्शन हेतु सराफ परिवार क्षेत्रपाल मंदिर पहुंचा। उन्होंने ललितपुर में मुनि श्री के सम्मुख कुछ करने की जिज्ञासा व्यक्त की जिसपर श्री सुधासागर महाराज ने ललितपुर में लोगों के इलाज के लिए अत्याधुनिक अस्पताल, जो नेत्र चिकित्सालय भव भगवान नेत्र चिकित्सालय चल रहा है, उसको व्यवस्थित सुचारू एवं अत्याधुनिक रूप से चलाने हेतु इमारत की आवश्यकता बताई। गौरतलब है कि करोना काल में अरविन्द कुमार अंकित सराफ परिवार ने सीटी मशीन हेतु 9 लाख का यूपीएस प्रदान किया था। अब आवश्यकतानुसार उन्होंने पांच करोड़ की लागत से पांच मंजिला इमारत बनाने हेतु स्वीकृति प्रदान की और पूज्य श्री से आर्शीवाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, नेत्र चिकित्सालय अध्यक्ष अरविन्द जैन, मंत्री देवेन्द्र जैन, रमेश सराफ क्षेत्रपाल मंदिर प्रबंधक राजेन्द्र जैन थनवारा, पंकज जैन मोदी, विकास जैन सीए, अखिलेश गदयाना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।